209303
Kanpur dehat - ट्रेन की चपेट में आने से दो अज्ञात बुजुर्ग महिलाओं की मृत्यु
Rura, Uttar Pradesh:कानपूर देहात, रुरा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने दो अज्ञात बुजुर्ग महिलाओं की दर्दनाक मृत्यु हो गई, वहीं सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच कर शव की पहचान करने में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेघरा के श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला: शताब्दी वर्ष में धमाकेदार तैयारी, लाखों श्रद्धालु उमड़ेंगे
Begusarai, Bihar:एंकर, बेगूसराय के तेघरा में लगने वाले ऐतिहासिक पंचदिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस बार मेला बेहद खास है, क्योंकि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए पूरे तेघरा को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। देश के चुनिंदा कारीगरों द्वारा अलग-अलग थीम पर भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। कहीं सोमनाथ मंदिर तो कहीं रामेश्वरम मंदिर, जबकि कहीं ओडिशा के प्रसिद्ध हेल्प ऐज कल्व की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। मथुरा-वृंदावन के बाद तेघरा का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला अपनी भव्यता और धार्मिक आस्था के लिए खास पहचान रखता है। हर साल यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य लीलाओं का दर्शन करते हैं। इस बार शताब्दी वर्ष होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। मेले का उद्घाटन बिहार और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों द्वारा किया जाएगा। वहीं, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए तरह-तरह के खेल-तमाशे और आकर्षण के इंतजाम किए गए हैं। तेघरा की सड़कों पर नजर डालिए... हर तरफ सजावट, रोशनी और भव्यता दिखाई दे रही है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। शताब्दी वर्ष होने के कारण इस बार आयोजन को पहले से कहीं ज्यादा भव्य बनाने की तैयारी है।देश के अलग-अलग हिस्सों से आए चुनिंदा कारीगर अपनी कला का हुनर दिखा रहे हैं। मेला परिसर में अलग-अलग धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों की तर्ज पर आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। कहीं सोमनाथ मंदिर की झलक दिखेगी तो कहीं रामेश्वरम मंदिर का स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। वहीं तेघरा का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला सिर्फ मनोरंजन का केंद्र नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का भी बड़ा उत्सव है। मथुरा-वृंदावन के बाद इस मेले का अपना अलग धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व माना जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। शताब्दी वर्ष को लेकर इस बार पूरे तेघरा को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जगह-जगह आकर्षक लाइटिंग और सजावट की जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल-तमाशे और झूले भी लगाए जा रहे हैं। मेला सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय कारोबारियों के लिए भी बड़ी उम्मीद लेकर आता है। मेले में लाखों लोगों के पहुंचने से स्थानीय बाजार और कारोबार को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है। वहीं इधर, मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि पांच दिवसीय आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। कुल मिलाकर तेघरा का ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेला इस बार अपनी शताब्दी के मौके पर भव्यता की नई मिसाल कायम करने को तैयार है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, आकर्षक पंडाल, रोशनी और मनोरंजन के बीच लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।0
0
Report
झांसी के सड़क हादसे में गर्भवती पलक की मौत, 11 घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महीने की गर्भवती 24 वर्षीय पलक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पलक भाई के यहां रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके खुशीपुरा आई थी। बीती सोमवार की रात ई रिक्शा आइसक्रीम की ठेली पर परिवार के साथ पलक आइसक्रीम खा रही थी, तभी बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी; इस घटना में 11 लोग घायल हो गए थे, कार में 5 लोग सवार थे, घटना के बाद एक-एक उतर कर सब भाग गए; इसी दौरान दौड़ कर राहगीरों ने कार चालक शिवान को नगर निगम गेट के पास से पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र के जनक रेस्टोरेंट में परिवार के साथ पलक खाना खाने गई थी। खाना खाने के बाद परिवार के लोग रेस्टोरेंट के बाहर सड़क किनारे आइसक्रीम लेने के लिए रुक गए। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम की ठेली समेत वहां खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पलक को अस्पताल ले जाया गया, यहां से डॉक्टरों ने पलक को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में पलक के परिवार के तीन लोग और भी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं पलक की मौत के बाद ससुराल और मायके में मातम पसरा है, परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।0
0
Report
पाली में नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान की अपील
Pali, Rajasthan:आगामी नगर निकाय चुनाव मध्य नजर जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश से उपखंड मुख्यालय मारवाड़ जंक्शन पर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली ओमप्रकाश ,सोजत सीओ प्रतीक मिल, मारवाड़ जंक्शन सीआई थाना अधिकारी सहदेव चौधरी के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना परिसर से लगाकर आउवा रोड तक फ्लैग मार्च निकाला गया ,उपखंड मुख्यालय पर फ्लैग मार्च निकाल कर पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने आपसी सोहार्द बनाए रखने की अपील ।0
0
Report
Advertisement
धौलपुर भाजपा बोर्ड मिलने से विकास की रफ्तार तेज, कांग्रेस नीति पर सवाल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर संभाग चयन प्रभारी अशोक परनामी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए परनामी ने कहा कि धौलपुर की आम जनता के लिए यह सुनहरा अवसर है। नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने से विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धौलपुर में सांसद और विधायक दोनों ही ऐसे नहीं हैं जो धौलपुर की बात मजबूती से रख सकें। ऐसे में नगर परिषद में भाजपा बोर्ड का गठन होते ही विकास की आवाज बुलंद होगी और रुके हुए कार्य शुरू होंगे, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। परनामी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों से दुखी लोगों से घर-घर, मोहल्ले-मोहल्ले जाकर संपर्क करें और भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। पिछले पांच साल में कांग्रेस द्वारा संचालित बोर्ड ने धौलपुर को गर्त में ला दिया है, अब हमें मिलकर धौलपुर का नवनिर्माण करना है। जिलाधिकारी राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा की घड़ी है और हर वार्ड से भाजपा को विजयी बनाना है। बैठक में जिला प्रभारी सत्येंद्र गोयल, चुनाव संयोजक जगमोहन बघेल, किशनचंद शर्मा, चुनाव प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी डॉ. शिवचरण कुशवाहा, सहसंयोजक जयवीर पोसवाल, सत्येंद्र पाराशर और सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ोतरी जारी; लालगंज खतरे से 51 सेंटीमीटर ऊपर, राहत प्रयास तेज
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लालगंज में पानी खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच चुका है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वाल्मीकि बराज से करीब 1 लाख 63 हजार 800 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर और बैकवाटर का असर भी गंडक नदी पर पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक लालगंज में गंडक का पानी खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर है और जलस्तर करीब 1.66 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकिं स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और तत्काल बड़े खतरे की आशंका नहीं है। लेकिन प्रशासन ने संवेदनशील तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी है। जल संसाधन विभाग की टीम लगातार तटबंधों का निरीक्षण कर रही है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है।0
0
Report
सुप्रीया सुले ने राहुल गांधी और खर्गे के चुनाव आयोग बयानों पर उछाला बवाल
Noida, Uttar Pradesh:BHIWANDI (MAHARASHTRA): SUPRIYA SULE (NCP-SP MP) ON RAHUL GANDHI AND KHARGE'S ELECTION COMMISSION REMARKS/ ELECTION COMMISSION CONTROVERSY0
0
Report
Advertisement
3 एकड़ जमीन विवाद में निखार सबलोक की हत्या; शूटरों ने गैंगवार में वार
Jamshedpur, Jharkhand:3 एकड़ जमीन का विवाद बना निखार सबलोक की हत्या की वजह! गैंगवार में चली गोली, 15 लाख की सुपारी से यूपी के शूटरों ने दिया वारदात को अंजाम जमशेदपुर। चांडिल के 10th Mile Hotel के पास होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के पीछे सिर्फ जमीन विवाद ही नहीं, बल्कि गैंगवार का कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि 10th Mile Hotel के आसपास स्थित पिंडरापहाड़िया की करीब 3 एकड़ जमीन को लेकर दो आपराधिक गिरोहों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने निखार सबलोक की हत्या की पटकथा तैयार की। पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई और उत्तर प्रदेश के शूटरों से वारदात को अंजाम दिलाया गया। बुधवार को जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब और सरायकेला-खरसावां एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर विक्रम शर्मा के करीबी सोनारी निवासी अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि राघव फिलहाल टीएमएच में इलाजरत है, जबकि अन्य पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। राघव पर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप पुलिस के अनुसार अशोक सिंह उर्फ राघव ने हत्याकांड की साजिश रची थी। उसके साथ सुनिल रजक, रितेश सिंह, सुशिल केराई, सुलतानपुर निवासी राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस और अंकित सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि वारदात में यूपी के शूटरों का इस्तेमाल किया गया। हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। विक्रम शर्मा से लेकर अखिलेश सिंह गैंग तक कनेक्शन निखार सबलोक हत्याकांड में शहर के आपराधिक गिरोहों के बीच पुराने संबंध और दुश्मनी का एंगल भी पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण है। पुलिस के अनुसार, अशोक सिंह उर्फ राघव गैंगस्टर विक्रम शर्मा का करीबी रहा है। विक्रम शर्मा की हत्या के बाद उसके संबंध गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गिरोह से भी जुड़ने की बात सामने आई है। दूसरी ओर, मृतक निखार सबलोक को अपराधी गणेश सिंह का करीबी बताया गया है। 10th Mile के आसपास जमीन को लेकर था विवाद पुलिस जांच में सामने आया है कि 10th Mile Hotel के आसपास स्थित पिंडरापहाड़िया में करीब 3 एकड़ जमीन को लेकर आपराधिक गिरोहों के बीच विवाद चल रहा था। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस जमीन विवाद में निखार सबलोक की भूमिका क्या थी और हत्या की सुपारी किसने दी थी। रांची से मिली कार, दो पिस्टल और सात गोलियां बरामद SIT ने तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर जांच करते हुए वारदात में इस्तेमाल लाल रंग की Hyundai i10 (JH 05 AN 5503) को रांची से बरामद किया। आरोपियों के पास से दो देशी पिस्टल, दोनों की मैगजीन में कुल सात जिंदा गोलियां और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। निखार सबलोक को 24 अगस्त को चांडिल के आसनबनी स्थित 10th Mile Hotel में गोली मारी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें TMH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोल्हान डीआईजी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त SIT गठित की गई थी। पुलिस अब सुपारी देने वाले, शूटरों और जमीन विवाद से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है。0
0
Report
डेप्टी cm ने डॉक्टरों से मुलाकात कर समान वेतन का आश्वासन दिया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर्स से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मुलाकात की।हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर तेज बारिश के बीच धरना दे रहे डॉक्टरों के बीच पहुंचकर डिप्टी सीएम ने उनकी मांगों को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।रेजिडेंट डॉक्टर्स बीते कई दिनों से समान वेतन की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समान कार्य के बावजूद वेतन में अंतर है, जिसे लेकर वे शासन से लंबे समय से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को लेकर आदेश जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कल वेतन से संबंधित शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों में जल्द समाधान की उम्मीद जगी है.0
0
Report
गजरौला में दुकान का छज्जा गिरा, मलबें में दबीं दो लोगों की सांसे, नहीं मिला चीखने का मौका
Gajraula, Uttar Pradesh:बुधवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे गजरौला बस्ती में हनुमान मंदिर के निकट मंडी समितिे रोड तिराहे पर यह हृदय विदारक हादसा हुआ। उस वक्त मामूली बारिश पड़ रही थी। तिराहे के पास ही कपड़ों पर प्रेस करने वाले मोहल्ला संत नगर निवासी 65 वर्षीय सुरेश चंद एवं वहां जूस, नमकीन का ठेला लगाने वाले मायापुरी निवासी लगभग 30 वर्षीय शेर सिंह उर्फ शेरा सपा नेता मोहम्मद कामिल मंसूरी की दुकानों के नीचे रोजाना की तरह खड़े हुए थे।0
0
Report
Advertisement
डॉ. प्रेमा साईं ने नक्सल पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की
Vijayapura, Karnataka:नक्सल पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं, चार परिवारों को दी आर्थिक मदद बीजापुर। बस्तर के दुर्गम इलाकों में बारिश और कीचड़ के बीच मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमा साईं जी महाराज नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। यमपुर से नेलाकांकेर तक की इस यात्रा में रास्ते की मुश्किलों के बावजूद उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और सहयोग दिया। यमपुर में दो परिवारों को 21-21 हजार रुपये की मदद यमपुर में नक्सल हिंसा में जान गंवाने वाले सुन्नम सम्मैया और वेक्को संदीप के परिवारों से मुलाकात कर दोनों को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। महिलाओं को साड़ी और बच्चों को कपड़े व स्कूल सामग्री भी बांटी गई। इसके बाद महाराज जी नेलाकांकेर पहुंचे। यहाँ नक्सल हिंसा में मारे गए तिरुपति सोढ़ी के परिवार को 31 हजार रुपये की सहायता दी और उनकी बेटी संध्या की शादी का पूरा खर्च उठाने के साथ कन्यादान करने की घोषणा की। वहीं 23 वर्षीय रवि कट्टम के परिवार को भी 31 हजार रुपये की सहायता दी गई। बच्चों को कपड़े, स्कूल बैग, कॉपी-पेन और चप्पल बांटी गईं। महाराज जी ने कई बच्चों को अपने हाथों से चप्पल पहनाई। ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को यह भरोसा दिलाना जरूरी है कि वे अकेले नहीं हैं, समाज उनके साथ खड़ा है।0
0
Report
छतरपुर में तेज बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लवकुश नगर-सिंहपुर मार्ग बंद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले में सुबह से रूक-रूक वर्षा आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा असर लवकुश नगर-सिंहपुर मार्ग पड़ा है, जो पूरी तरह से बंद हो चुका है। लगातार बारिश के कारण सिंहपुर बैराज का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन को दो गेट खोलने पड़े हैं। सिंहपुर चरण पादुका के पास बने रपटा से उर्मिल नदी का पानी 5 से 7 फीट ऊपर बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप है। मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग ने 12 घंटे बरसात होने का छतरपुर जिले को अलर्ट जारी किया है।0
0
Report
58 महिलाओं से ₹24.69 लाख की धोखाधड़ी, सोनाटा फाइनेंस के अधिकारी गिरफ्तार
Panna, Madhya Pradesh:स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को ऋण दिलाने का झांसा देकर फाइनेंस कंपनी ने धोखाधड़ की , कुल 58 महिलाओं के साथ हुई धोखाधड़ी तकरीबन 25 लाख रुपयों की हेरा फेरी , माइक्रो फाइनेंस कंपनी का मैनेजर (मुख्य आरोपी ) गिरफ्तार पन्ना पुलिस ने आर्थिक रुप से कमजोर ग्रामीण महिलाओं को ऋण दिलाने का लालच देकर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लगभग 25 लाख की धोखा धड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है । गौरतलब है कि इस ठगी के काम में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर सहित कई कर्मचारी शामिल है । पुलिस ने अमानगंज थाना में दर्ज इस अपराध में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । इसे सोचे समझे षडयंत्र के बारे में आपको बताते हैं । 21 जून 2026 को सोनाटा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी श्रीकांत पटेल द्वारा थाना अमानगंज में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज करवाई गई कि सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, शाखा अमानगंज के तत्कालीन शाखा प्रबंधक हेमंत पटेल, भरत निषाद एवं फील्ड स्टाफ बीआरओ गुरूप्रसाद कुर्मी तथा ऊषा दहायत द्वारा स्व सहायता समूह की गरीब महिलाओं को ऋण देने का प्रलोभन देकर उनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त करने तथा उनके नाम पर ऋण स्वीकृत कर ऋण राशि महिलाओं के खातों में जमा न कराकर स्वयं अथवा अपने रिश्तेदारों/परिचितों के खातों में हस्तांतरित कर गबन किया गया है । अमानगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आवेदक सहित स्व सहायता समूह की 58 महिला सदस्यों के बयान लिए। जांच में पाया गया कि आरोपियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऋण राशि अन्य खातों में हस्तांतरित की गई। इस प्रकार कुल ₹24,69,935/- (चौबीस लाख उनहत्तर हजार नौ सौ पैंतीस रुपये) की धोखा धड़ी की गई। जिसके बाद थाना अमानगंज में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा इस प्रकरण के मुख्य आरोपी एवं सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड शाखा अमानगंज के तत्कालीन शाखा प्रबंधक भरत उर्फ भारत निषाद उम्र 35 वर्ष, निवासी थाना गैसाबाद, जिला दमोह को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि अपने साथियों के साथ मिलकर अमानगंज में सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्य करते हुए गांव की महिलाओं को ऋण दिलाने का प्रलोभन देकर उनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त करना तथा उनके नाम पर ऋण लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऋण की राशि अपने संबंधियों एवं स्टाफ के खातों में डलवाते थे। इस मामले में अभी 3 आरोपी हेमंत पटेल ,गुरूप्रसाद कुर्मी तथा ऊषा दहायत अभी फरार है ।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में गंगा में छलांग: SDRF ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में एक युवक ने गंगा की बीच धारा के बीच आत्महत्या के उद्देश्य से विक्रमशीला सेतु से छलांग लगा दी। युवक गंगा नदी में आधे घण्टे से ज्यादा फँस रहा जिसके बाद जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर SDRF की कई टीमों ने उसे घेर लिया; टीम ने युवक का रेस्क्यू कर लिया और प्रशासन के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। युवक सिंटू कुमार रायपुर कुशहा नारायणपुर का बताया जा रहा है। पारिवारिक कलह के बाद उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया था। अभी गंगा लबालब है, ऐसे में उसने 25 फिट ऊपर से छलांग लगा दी लेकिन SDRF टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।0
0
Report
पंजाब 2027 के लिए भाजपा का बड़ा ऐलान, 117 विधानसभा सीटों पर अकेले लड़ेगी
Amritsar, Punjab:भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया अमृतसर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, पंजाब की 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा: पूनिया अकाली दल के साथ गठबंधन नहीं, अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा दुर्गियाना मंदिर में माथा टेककर लिया आशीर्वाद, दरबार साहिब और वाल्मीकि मंदिर भी जाएंगे सतीश पूनिया पंजाब की शांति, भाईचारा और खुशहाली भाजपा की प्राथमिकता, दिल्ली के अनुभव से सबक लेने की पूनिया की अपील अमृतसर पहुंचे भाजपा पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया, 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया आज अमृतसर दौरे पर पहुंचे। उनके साथ पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। अमृतसर पहुंचने पर भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अमृतसर दौरे के दौरान सतीश पूनिया सबसे पहले ऐतिहासिक दुर्गियाना मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान लक्ष्मी नारायण के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। दुर्गियाना मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें मंदिर का मॉडल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पंजाब की शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के लिए प्रार्थना की। दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सतीश पूनिया ने पंजाब की आगामी विधानसभा चुनावी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 में पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ भाजपा का कोई गठबंधन नहीं है। गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं को उन्होंने लोगों के अपने-अपने कयास करार दिया। पूनिया ने कहा कि भाजपा पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में उनकी संगठनात्मक यात्रा की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई और इसके बाद जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई। अब अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रेस कॉन्फ्रेंस और भाषणों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि संगठन को जमीन पर मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली आधार उसके कार्यकर्ता हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। सतीश पूनिया ने कहा कि पंजाब शक्ति और भक्ति की धरती है। यहां गुरु साहिबान और महान शहीदों की परंपरा रही है, जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की इस पवित्र धरती से सेवा, समर्पण, मानवता और भाईचारे का संदेश जाता है। भाजपा भी इन्हीं मूल्यों को लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति प्राथमिकता नहीं बल्कि देश पहले है। पंजाब की शांति, आपसी भाईचारा और प्रदेश की खुशहाली पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को साथ लेकर सामाजिक समरसता के साथ पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम करेंगे। पूनिया ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए पंजाब की जनता से दिल्ली के घटनाक्रम को देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल को जनता ने देखा और वहां राजनीतिक बदलाव भी हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को भी सरकार के कामकाज का मूल्यांकन करना चाहिए और अपने भविष्य के लिए सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देती है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर पंजाब में संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, संकल्प और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएगा। सतीश पूनिया ने यह भी कहा कि दुर्गियाना मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद वह श्री दरबार साहिब और वाल्मीकि मंदिर में भी दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की धार्मिक और सामाजिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा के साथ पहुंचकर वह पंजाब की समृद्ध परंपरा को नमन कर रहे हैं। अमृतसर दौरे के दौरान सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उनके दौरे को भाजपा की चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Bite:--- पंजाब प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया0
0
Report
टोंक में आबकारी रेड: 1500 लीटर वाश नष्ट, शराब व 9 लीटर हथकड़ जब्त
Jaipur, Rajasthan:टोंक में आबकारी विभाग की कार्रवाई। टोंक DEO विकास Sharma, उपायुक्त अजमेर विजय जोशी और AEO उमेश गुप्ता के नेतृत्व में की गई सघन रेड। टोंक जिले में विभिन्न स्थानों पर संयुक्त सघन रेड की गई। कार्रवाई के दौरान 1500 लीटर उत्तेजित वाश नष्ट किया गया। एक महत्वपूर्ण सहित 3 अभियोग देवली वृत्त में दर्ज किए गए। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक देवली राजेंद्र सिंह राणावत, आबकारी निरीक्षक निवाई Karnika Mehta, EI टोंक Anil Bhati, EI Malpura RK Meena, PO Hemraj, Shiv Kumar, Surendra Singh और Ramgopal मय जाब्ता रहे शामिल。0
0
Report
Advertisement
