icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow18 Jan 2025, 04:59 am

Kanpur Dehat- तीन दिन से पानी को तरसती दो हजार की आबादी

Rajpur, Uttar Pradesh:

राजपुर थाना के सामने जल निगम के नलकूप की मोटर जलने राजपुर कस्बे की आधी आबादी दो दिनों से पेयजल संकट से जूझ रही है। ऐसे में तीन वार्डों के लोग हैंडपंप व निजी सबमर्सिबल से पानी भरने को मजबूर है। कस्बे के थाना के सामने पानी की टंकी के नलकूप की मंगलवार शाम मोटर में तकनीकी खराबी होने से कस्बे के कन्हैया नगर, मुखर्जी नगर व अयोध्या नगर में पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई थी। नगर के लोगों ने नगर पंचायत व जलनिगम के कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद गुरुवार को टंकी के आपरेटर ने निजी मैकेनिक को बुलवाकर नलकूप की मोटर की जांच कराई। हालांकि देर शाम तक मोटर की मरम्मत नहीं होने से पेयजल आपूर्ति बहाल नही हो सकी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, अधिकारियों की जवाबदेही तय

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालअवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मध्यप्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सभी सहायक आबकारी आयुक्तों और जिला आबकारी अधिकारियों को अभियान को गंभीरता और परिणाममूलक तरीके से चलाने के सख्त निर्देश दिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर लगातार निगरानी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, अवैध शराब निर्माण स्थलों पर दबिश, संदिग्ध वाहनों की जांच और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लाइसेंसी शराब दुकानों और परिसरों में गंभीर अनियमितता मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश आयुक्त का दो टूक निर्देश अभियान में कोताही बर्दाश्त नहीं आयुक्त सक्सेना ने स्पष्ट किया कि अभियान का मकसद सिर्फ प्रकरणों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि अवैध शराब के निर्माण से लेकर बिक्री और परिवहन तक पूरी श्रृंखला पर प्रभावी कार्रवाई करना है सभी जिलों से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को भेजना अनिवार्य किया गया विश्वसनीय सूचना पर समय पर कार्रवाई नहीं करने या गंभीर मामलों की अनदेखी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी जरूरत पड़ने पर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई भी की जाएगी
0
0
Report

पिथौरागढ़ में विशाल बोल्डर गिरा, एक की मौत; चार घायल, सरयू किनारे रेस्क्यू जारी

Pithoragarh, Uttarakhand:कार पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत; चार गंभीर घायल, उफनती सरयू किनारे जोखिम भरा रेस्क्यू पिथौरागढ़ । लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच सोमवार दोपहर घाट-पनार मार्ग पर मसान बाबा मंदिर के पास पहाड़ी से अचानक विशाल बोल्डर गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। बोल्डर की चपेट में आने से ऑल्टो कार संख्या UK05TA2878 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में संदीप कुमार (35) पुत्र भवानी राम की मौत हो गई, जबकि सुनील कुमार (23) पुत्र आनंद राम, राहुल कुमार पुत्र शंकर, मनोहर लाल पुत्र जोगाराम और सुभाष राम पुत्र शिवराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी ग्राम टिम्टा, तहसील गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के निवासी बताए गए हैं। हादसे के बाद दो लोग वाहन के अंदर फंस गए, जबकि दो यात्री छिटककर उफनती सरयू नदी के किनारे जा गिरे। तेज बहाव और लगातार बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू अभियान में प्रशासन का सहयोग किया। होटल स्वामी पप्पू सामंत, श्याम सिंह सामंत, मदन सामंत और लाल सिंह सामंत ने नदी की ओर उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा जे एस चुफाल के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में चिकित्सा टीमें मौके पर पहुंचीं। प्राप्त सूचना के अनुसार संदीप कुमार को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायलों में एक को लोहाघाट रेफर किया गया, जबकि तीन अन्य घायलों को बेहतर उपचार के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। रेस्क्यू में सहयोग करने वाले स्थानीय लोग: पप्पू सामंत, श्याम सिंह सामंत, मदन सामंत और लाल सिंह सामंत। मृतक: संदीप कुमार (35) पुत्र भवानी राम। घायल: सुनील कुमार (23) पुत्र आनंद राम, राहुल कुमार पुत्र शंकर, मनोहर लाल पुत्र जोगाराम और सुभाष राम पुत्र शिवराम बॉक्स - घायलों से मिले सीएमओ, चिकित्सकों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश पिथौरागढ़। घाट-पनार सड़क पर हुई दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। सीएमओ ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी संबंधित चिकित्सकों को तत्काल बुलाकर घायलों के लिए समुचित एवं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
0
0
Report
Advertisement

संभल में भरभरा करके गिरी दीवार ऊपर से गिरा 200 वर्ग मीटर का लेटर

houseAkroli, Uttar Pradesh:संभल के गांव अकरौली:लगातार बारिश के बाद सोमवार सुबह तेज धूप निकलते ही अकरौली गांव में एक मकान का लेंटर अचानक भरभराकर जमीन पर आ गिरा। हादसे में करीब 200 वर्ग मीटर का लेंटर धराशायी हो गया। मलबे में घरेलू सामान दबने से हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण मकान में काफी नमी आ गई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेज धूप निकलने के कुछ देर बाद कमरे की दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं। दीवारों के साथ ऊपर पड़ा लेंटर भी जमीन पर आ गिरा। हादसा बस्ती के बीच हुआ, लेकिन गनीमत रही कि उस समय गृहस्वामी सोहन सिंह पुत्र जगदीश और रमेश पुत्र जगदीश कमरे के अंदर मौजूद नहीं थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0
0
Report

599 बैग DAP खाद मिलने बाद 600 बैग बिल पर सवाल, खंडार पुलिस जांच

जिला- सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-बहरावंडा खुर्द खबर: सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र में पुलिस द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर लाये जा रहे DAP खाद से भरे 12 चक्का ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई की गई और कृषि विभाग को जप्त ट्रक की सूचना दी गई। मामले में जप्ती की मात्रा और ट्रक पकड़े जाने के बाद जारी हुए बिल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बहरावंडा खुर्द पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाहन को पकड़ा और कृषि विभाग को सूचना दी। कृषि विभाग की टीम ने जांच की तो वाहन में 599 बैग DAP खाद मिले, जिन्हें जब्त कर ग्राम सेवा सहकारी समिति छाण के सुपुर्द किया गया। वहीं कार्रवाई के बाद सामने आए 7 सितंबर 2026 के टैक्स इनवॉयस में DAP की मात्रा 600 बैग दर्ज है। बिल में कुल राशि करीब 8 लाख 9 हजार 997 रुपये दर्शाई गई है और वाहन संख्या भी अंकित है। अब सवाल यह है कि जब ट्रक पकड़ा गया तब ट्रक के बिल कैसे जारी किए गए? क्या दस्तावेजी त्रुटि है? पंचनामा, स्टॉक रजिस्टर, बिल और ई-वे बिल का मिलान अहम होगा। कृषि विभाग निदेशक खेमराज मीणा ने बताया कि वाहन से 599 कट्टे मिले और संबंधित फर्म के खिलाफ खंडार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
0
0
Report

9 सितंबर से PHED कॉन्ट्रेक्टर्स पेयजल सप्लाई बंद कर सकते हैं

Jaipur, Rajasthan:PHED कॉन्ट्रेक्टर्स ने एक बार फिर से हड़ताल करेंगे. कॉन्ट्रेक्टर्स ने 9 सितंबर से पेयजल सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी. दो बार समझौता होने के बावजूद जल जीवन मिशन का 2500 करोड का भुगतान अटका हुआ है. मांग पूरे नहीं होने पर अब कॉन्ट्रेक्टर्स हड़ताल पर जाएंगे. 9 सितंबर से 3 घंटे की पेयजल सप्लाई बंद करेंगे, उसके बाद हर दिन 3 घंटे का समय और बढ़ाएंगे. कॉन्ट्रेक्टर्स का कहना है कि 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हो पाई. भुगतान जुलाई तक पूरा मिलना था, लेकिन अब तक भी पूरा भुगतान नहीं हुआ. जिससे 5 हजार कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ 10 लाख श्रमिक प्रभावित हो रहे है.
0
0
Report
Advertisement

सिंगरौली में पारिवारिक विवाद: पति ने लाठी से पत्नी हत्या, 6 घंटे में गिरफ्तार

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में सनसनीखेज वारदात, पारिवारिक विवाद में पति ने लाठी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या... सरई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात के महज 6 घंटे के भीतर आरोपी पति गिरफ्तार.... आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज, भेजा गया जेल..... सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी पति ने मामूली विवाद में अपनी ही पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन सरई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को 6 घंटे के भीतर दबोच लिया है। घटना सरई के वार्ड क्रमांक 06, छिरहट मोहल्ले की है। देर रात जब परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी आरोपी रामलाल पनिका लाठी लेकर घर पहुंचा और दरवाजा पीटने लगा। नाबालिग बेटी मीना के अनुसार, आरोपी अपने मृत बेटे को सामने लाने की जिद कर रहा था। जैसे ही पत्नी लीलावती ने दरवाजा खोलकर समझाया कि बेटे की तो पहले ही मौत हो चुकी है, आक्रोशित रामलाल ने आव देखा न ताव और लीलावती के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल लीलावती को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी हाथ में लाठी लहराते हुए आसपास के लोगों को डरा रहा था। सूचना मिलते ही सरई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ से आरोपी की बुजुर्ग मां और नाबालिग बेटी को सुरक्षित निकाला, आक्रामक आरोपी को नियंत्रित कर हिरासत में लिया और महज 6 घंटे के अंदर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। बाइट - शियाज़ के एम, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली
0
0
Report
Advertisement

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जहरीली शराब से 13 मौत, कार्रवाई तेज

Bhopal, Madhya Pradesh:सागर डिप्टी सीएम, आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे जगदीश देवड़ा ने जहरीली शराब पीने वाले भर्ती मरीजों से की मुलाकात बहुत दुखद घटना है, इस प्रकार की दोबारा घटना ना हो इसके लिए सरकार पूरी गंभीर है जांच चल रही है अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया अटैक भी किया गया जिनकी लापरवाही रही है जांच में जिनका नाम आएगा उन पर कार्रवाई की जाएगी हम चाहते हैं की जांच वहां तक पहुंचे जहां से शराब बनने की शुरुआत हुई दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी फांसी का भी प्रावधान है, ऐसे 30 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है मृत परिवार को सरकार चार-चार लाख रुपए देगी पोस्टमार्टम में यह खुलासा हुआ है 13 लोगों की जारी जहरीली शराब पीने से मौत हुई है आबकारी विभाग के क्लीन चिट लेटर पर कहां ये मुजे लगता है अ सत्य है जब मुझे संज्ञान में आया कि किसी ब्रांड की शराब को बंद करने के लिए आदेश जारी हुआ और इस आदेश को वापस ले लिया गया उस संबंधित अधिकारी को आरोप पत्र जारी कर दिया गया और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी जांच में पूरा सत्य सामने आएगा पुलिस की कमीशन खोरी के आरोपों पर कहा, नीचे तक जांच हो रही है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जो भी इसमें शामिल था。 बाइट जगदीश देवड़ा आबकारी मंत्री
0
0
Report

बेतिया के कुमारबाग में बियाडा भूमि पर किसानों ने दावा, प्रशासन से टकराव

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां कुमारबाग के औद्योगिक बियाडा की जमीन पर विवाद हो गया बियाडा के द्वारा जमीन का बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा था तभी कुछ किसानों ने जमीन को अपना बता काम रोक दिया गया प्रशासन और कुछ किसान आमने सामने हो गए जिसके बाद मजिस्ट्रेट के आदेश पर किसान को हिरासत में लिया गया किसान का कहना है कि जमीन पर उनका कब्जा है मामला हाईकोर्ट में चल रहा है बिना नोटिस दिए जबरन प्रशासन हमारी जमीन को कब्जा कर रहा है जबकि बियाडा डीजीएम नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि जमीन बियाडा का है किसान ने मुवावजा भी लिया है उसके बावजूद वह जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है बिहार में कई कंपनियां आ रही है रोजगार सृजन के लिए फैक्ट्री के लिए बियाडा अपनी जमीन का बाउंड्री करा रही है ताकि कंपनियों को आवंटित किया जा सके
0
0
Report
Advertisement

SC/ST केस में सिराथू के सीओ सत्येंद्र तिवारी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी का आदेश

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:वाराणसी की विशेष अदालत ने खाकी की लापरवाही पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मुकदमे में लगातार गवाही से नदारद रहने पर अदालत ने कड़ा आदेश जारी किया है। विशेष न्यायालय ने कौशांबी जिले के सिराथू में तैनात सीओ सत्येंद्र कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का फरमान सुनाया है。 पूरा मामला वाराणसी की विशेष अदालत से जुड़ा है। सत्र परीक्षण संख्या-401/2018, राज्य बनाम तौफीक आलम अंसारी केस में सत्येंद्र कुमार तिवारी तत्कालीन विवेचक (आईओ) थे। वर्तमान समय में वे कौशांबी जिले के सिराथू सर्किल में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के पद पर तैनात हैं। अदालत में इस संवेदनशील मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें गवाही के लिए बार-बार तलब किया गया, यहां तक कि जरिए वी.सी भी उपस्थित नही हुए, विवेचक की गैर-मौजूदगी के कारण केस की कानूनी प्रक्रिया अटकी रही। इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) सुधाकर राय की अदालत ने साफ आदेश दिया कि कौशांबी जिले के सिराथू में तैनात सीओ सत्येंद्र कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर 10 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।
0
0
Report

भीलवाड़ा के शाहपुरा में फ्लैग मार्च से सुरक्षा तगड़ी, चुनाव शांतिपूर्ण

Noida, Uttar Pradesh:खबर लोकेशन शाहपुरा जिला भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सड़कों पर भारी पुलिस काफिला नजर आया। चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सख्त है। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन में सुरक्षा का संदेश दिया गया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया। मार्च में उपखण्ड अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार, तहसीलदार रणवीर सिंह,एडिशनल एसपी अंजूम कायल, सीओ नाना लाल, थानाधिकारी लीलाधर मालवीय सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग जारी रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top