209115
Kanpur dehat- ट्रांसफार्मर जलने से दो सौ घरों में अंधेरा छाया
Rajpur, Uttar Pradesh:बैलाही बाजार में रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम जलने से दो दिनों से 200 घरों में अंधकार छाया है। मुखर्जी नगर के स्थानीय लोगो ने बताया कि लोड अधिक होने के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर में खराबी आती रहती है। कभी-कभी केबल जलने से बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। मामले में जेई प्रवीण मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर लापता अभिषेक चौहान: चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर लापता हुए नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक चौहान का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। 35 वर्षीय अभिषेक 28 मई को ट्रेकिंग के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए थे। एसडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लगातार बारिश और दुर्गम पहाड़ी इलाकों के बीच सोमवार को रेस्क्यू टीम ने करीब 60 से 70 मीटर गहरी खाई में उतरकर अभिषेक का कैमरा बरामद किया। हालांकि अभी तक उनका कोई अन्य पता नहीं चल पाया है। अभिषेक के पिता और परिवार भी बागेश्वर पहुंच चुके हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि मौसम की चुनौतियों के बावजूद खोज अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा।0
0
Report
अल्मोड़ा में राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस का 2027 विधानसभा चुनाव प्रचार तेज
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा में 4 जून को होने वाली राहुल गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। परिवर्तन का शंखनाद नाम से आयोजित इस रैली को कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव के शंखनाद के रूप में देख रही है। कुमाऊं भर के कांग्रेस नेता अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने में लगे हुए हैं। अल्मोड़ा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य डेरा जमाए हुए हैं और लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा भी शाम को अल्मोड़ा पहुंचकर रैली स्थल और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली इस जनसभा को कुमाऊं की सबसे बड़ी राजनीतिक सभाओं में से एक बनाने की तैयारी है। कांग्रेस को उम्मीद है कि राहुल गांधी के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा होगा और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक माहौल तैयार होगा.0
0
Report
युवती के पिता पर चाकू हमला, आरोपी गिरफ्तार; शादी से इनकार को बना भयावह मामला
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शादी की बात को लेकर एक युवक द्वारा युवती के पिता पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के साले राजुदास मानिकपुरी ने बताया कि आरोपी साहिल मरावी जो की कुदुदंड का रहने वाला है पिछले तीन-चार दिनों से उनके परिवार को लगातार परेशान कर रहा था और दो-तीन दिन पहले उसने युवती के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल भी छीन लिया था। विवाद तब और बढ़ गया जब आरोपी की मां ने घर आकर जबरन शादी कराने का दबाव बनाया और धमकी दी, जिस पर अलग जाति (आदिवासी और मानिकपुरी) होने के कारण पीड़ित परिवार ने इस रिश्ते से साफ मना कर दिया। इसी रंजिश के चलते आरोपी साहिल मरावी ने युवती के पिता मोहितदास मानिकपुरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी साहिल ने भागकर बचने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में दौड़ते समय वह स्वयं ही सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस ने आरोपी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर में मुंबई फरार आरोपी गिरफ्तार: GRP ने दबोचा
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- मुंबई से फरार मुलजिम रायपुर में गिरफ्तार. मुंबई से हावड़ा जाने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस में GRP रायपुर ने दबोचा. दोनी सरकार नामक आरोपी गिरफ्ताार गिरफ्तार. छेड़छाड़ की धाराओं में FIR है दर्ज. कांदिवली पुलिस थाने में FIR है दर्ज. GRP रायपुर थाना पुलिस की कार्रवाई. मुंबई पुलिस कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड आरोपी को ले जाएगी मुंबई0
0
Report
CM सुख्खू के निर्देश पर हिमाचल पुलिस में ऊपरी अधिकारी पद घटाने की तैयारी
Shimla, Himachal Pradesh:पुलिस विभाग में भी होगा व्यवस्था परिवर्तन! आला अफसरों के पद पर चलेगी CM सुक्खू की कैंची हिमाचल प्रदेश में आईएएस और आईएफ़एस अधिकारियों के पद घटाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश सरकार पुलिस आला अधिकारियों के पद घटाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में कई ऐसे पद हैं जिनकी ज़रूरत कम है। इनका काम एक ही होने पर भी अलग-अलग पद बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उच्च अधिकारियों के पद कम किए जाएं और निचले स्तर पर कर्मियों की भर्ती बढ़ाई जाए। उन्होंने कार्यकारी मुख्य सचिव केके पंत और कार्यकारी डीजीपी अशोक तिवारी से बात की है। जल्द ही इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सभी फैसले बैठकर ही लिए जाएंगे。 बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अपनी नौकरशाही को सुव्यवस्थित करने का दावा करते हुए बड़ा कदम उठाया था। इसमें आईएएस अधिकारियों की संख्या 153 से घटाकर 147 और आईएफ़एस अधिकारियों की संख्या 114 से घटाकर 83 किया गया। अनुमान है कि इन पदों को कम करने से हर अधिकारी पर सालाना करीब 45 से 50 लाख रुपए खर्च बचेंगे।0
0
Report
हसदेव मामले पर कांग्रेस-भाजपा में बयानबाजी तेज, सुशील आनंद शुक्ला ने सरकार पर निशाना
Raipur, Chhattisgarh:हसदेव अरण्य मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बयान का मामला. प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार, कहा- कांग्रेस कभी पेड़ कटाई की पक्षधर नहीं रही. कांग्रेस सरकार में हसदेव में पेड़ कटाई नहीं, कोयला खदान को मंजूरी न मिले इसे लेकर विधानसभा में संकल्प भी पारित हुआ. पहले क्या हुआ इसका बहाना कर के अजय चंद्राकर या भाजपा अपनी जिम्मीदरी से नहीं बच सकती अधिकारी-जनप्रतिनिधि विवाद के मसले को लेकर दिए अजय चंद्राकार के बयान के मामले पर सुशील आनंद शुक्ला का सरकार पर निशाना, कहा- सरकार जब कमजोर होती है और प्रशासनिक क्षमता का आभाव होता है तब ऐसे मामले सामने आते हैं. भ्रष्ट अधिकारी और अयोग्य राजनेताओं के कॉकस की वजह से प्रशासनिक अराजकता हावी है, जन प्रतिनिधियों का अपमान हो रहा है और आम जनता का काम नहीं हो रहा है बाईट- सुशील आनंद शुक्ला, संचार प्रमुख, कांग्रेस.....0
0
Report
Advertisement
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आर-पार आंदोलन की चेतावनी दी
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : मंत्रालयिक कर्मचारियों ने दी आर-पार आंदोलन की चेतावनी, मांगों की अनदेखी पर जताया रोष एंकर/इंट्रो : छोटीसादड़ी पंचायती राज संस्थाओं के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आर-पार के आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्लॉक पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने पंचायत समिति छोटीसादड़ी के विकास अधिकारी दिनेश मेघवाल को ज्ञापन सौंपकर विभाग को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया तथा आगामी आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से पंचायती राज विभाग मंत्रालयिक संवर्ग के करीब 16 हजार कर्मचारियों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। कर्मचारियों की मौलिक एवं न्यायोचित मांगों को कनिष्ठ लिपिक भर्ती-2013 की जांच का हवाला देकर लगातार लंबित रखा जा रहा है, जबकि अन्य किसी संवर्ग के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि एक ही भर्ती प्रक्रिया की विभिन्न स्तरों पर बार-बार जांच करवाई जा रही है। साथ ही मुख्य जांच अधिकारी को मंत्रालयिक कर्मचारियों के मामलों से पृथक करने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। संगठन का आरोप है कि गलत तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कराई गई, जिसके कारण कर्मचारियों की मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने विभाग पर उनकी समस्याओं और हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग और कुछ संगठनों की मिलीभगत के संबंध में समय-समय पर सरकार एवं विभाग को साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए, लेकिन इसके बावजूद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। संगठन ने मांग की कि जांचों के नाम पर कर्मचारियों की जायज मांगों को और अधिक समय तक लंबित नहीं रखा जाए तथा उनका शीघ्र समाधान किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
टाटा एक्सयूवी से सड़क हादसे में सैलून संचालक की मौत, ग्रामीणों ने NH80 पर प्रदर्शन
Munger, Bihar:मुंगेर: मुंगेर लखीसराय NH80 सिंघिया के पास भीषण सड़क हादसे में एक सैलून संचालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि सैलून संचालक सड़क किनारे आम खरीद रहा था तभी मुंगेर से तेज रफ्तार से आ रही टाटा एक्सयूवी वाहन अनियंत्रित होकर सैलून संचालक को रोंदते हुए गड्ढे में जाकर गिर गई। वहीं घटना के बाद आर्टिका वाहन पर बैठे सभी लोग फरार हो गए। घटना स्थल पर सैलून संचालक की मौत के बाद आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मुंगेर लखीसराय NH80 सिंघिया के पास सड़क जाम कर सड़कों पर चल रही कई वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सफिया सराय, हेमजापुर और कासिम बाजार की थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी है। बताया जाता है कि मृतक सैलून संचालक सिंघिया भागवत टोला निवासी रोजो ठाकुर का 32 वर्षीय पुत्र पंकज ठाकुर है। ग्रामीणों ने बताया कि पंकज ठाकुर सड़क किनारे आम खरीदने गया था तभी एक तेज रफ्तार टाटा एक्सयूवी वाहन ने उसे रौंद दिया और उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पंकज ठाकुर घर का कमाऊ सदस्य था उसके मौत से पूरा परिवार टूट गया है। इधर पुलिस ने कई घंटे मशक्कत के बाद परियों और ग्रामीणों को समझ कर शांत कराया और सड़क जाम को हटाया इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया पुलिस फिलहाल सड़क दुर्घटना के कर्म की जांच कर रही है。0
0
Report
झालावाड़ में गुराड़िया जोगा मकान से करोड़ों रुपए के MD ड्रग बरामद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो: झालावाड़ जिले के मिश्रौली थाना क्षेत्र के गुराड़िया जोगा गांव में नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोटा नारकोटिक्स टीम ने एक सूने रिहायशी मकान पर छापेमारी कर करोड़ों रुपए कीमत का MD ड्रग और संदिग्ध पाउडर बरामद किया है। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है。 कोटा नारकोटिक्स विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि गुराड़िया जोगा गांव के एक मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर कोटा नारकोटिक्स टीम ने स्थानीय पुलिस और झालावाड़ नारकोटिक्स विभाग के सहयोग से मौके पर दबिश दी। टीम जब मौके पर पहुंची, तो मकान पर ताला लगा हुआ था। तलाशी के दौरान मकान के अंदर से करीब 3.641 किलोग्राम MD ड्रग और 7.060 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया। नारकोटिक्स विभाग के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। संदिग्ध पाउडर के अल्पाजोलम होने की आशंका जताई जा रही है, जिसका उपयोग नशीले पदार्थों के निर्माण में किया जाता है।0
0
Report
Advertisement
फूड डिलीवरी में बासी खाना? फर्रुखाबाद में विभाग ने नमूना जाँच शुरू की
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फूड डिलीवरी ऐप से मंगाए गए खाने को लेकर बासी भोजन देने का आरोप सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाना सप्लाई करने वाले किचन की जांच की। जानकारी के अनुसार, एडवोकेट सुधांशु रॉय श्रीवास्तव ने फूड डिलीवरी ऐप के माध्यम से थाली ऑर्डर की थी। उनका आरोप है कि उन्हें बासी खाना परोसा गया। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित किचन से खाद्य पदार्थों के नमूने (सैंपल) भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। बताया जा रहा है कि ऐप पर यह प्रतिष्ठान "खाटू श्याम रेस्टोरेंट" के नाम से संचालित है। हालांकि जांच के दौरान खाद्य विभाग की टीम को मौके पर रेस्टोरेंट का कोई बोर्ड नहीं मिला। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि यहां से केवल ऑनलाइन माध्यम से भोजन की सप्लाई की जाती है। वहीं शिकायतकर्ता सुधांशु रॉय श्रीवास्तव ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर भी असंतोष जताया है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल खाद्य विभाग द्वारा लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。 बाइट --सुधांशु श्रीवास्तव पीड़ित0
0
Report
शाहगंज में आवारा पागल कुत्ते का कहर: बच्चे समेत छह लोग घायल
Jaunpur, Uttar Pradesh:शाहगंज में पागल कुत्ते का कहर, कई लोगों पर किया हमला; मासूम बच्चे को नोचने की घटना CCTV में कैद जौनपुर।शाहगंज नगर क्षेत्र में एक आवारा एवं कथित रूप से पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। कुत्ता ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया, जिनमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक घटना उस समय सामने आई जब एक मासूम बच्चे पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुत्ते के हमले से इलाके के लोगों में भय और चिंता देखी जा सकती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। लगातार हो रहे हमलों से मोहल्लेवासियों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। यह मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शहपंजा मोहल्ले का बताया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब यह लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इलाके में विशेष अभियान चलाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।0
0
Report
लखनऊ में मौसमी आमों की खरीद-फरोख्त शुरू, डासेरी सहित कई किस्में बाजार में पहुँचीं
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow, Uttar Pradesh | Malihabadi Dasheri mangoes arrive in markets as seasonal trade begins. A wide variety of mangoes can be seen at the wholesale markets, such as Dasheri, Chausa, Amrapali, Surkha, and Totapuri.0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में 424 करोड़ से 278 परियोजनाओं का लोकार्पण; लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित
Noida, Uttar Pradesh:जनपद कुशीनगर में ₹424 करोड़ से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/स्वीकृति-पत्र/चेक वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम0
0
Report
जानलेवा हमले के 5 हजार रुपये इनामी आरोपी हनीफ गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की कोटड़ी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कोटड़ी थानाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि 1 जून को वांछित ईनामी आरोपी हनीफ पुत्र अव्वल खां पठान निवासी देवल्दी थाना अरनोद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को देवल्दी निवासी चंगेज ने कोटड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 18 जनवरी को उसके पिता अब्दुल हमीद और भाई अमजद मोटरसाइकिल से कोटड़ी क्षेत्र में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान मौवाई-चूपना मार्ग पर एक स्कॉर्पियो चालक ने दोनों को जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भी चालक नहीं रुका और मोटरसाइकिल स्कॉर्पियो में फंस जाने के बावजूद उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिससे दोनों वाहन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में कोटड़ी थाने पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान वाहन का रिकॉर्ड खंगालने पर स्कॉर्पियो हनीफ पुत्र अव्वल खां के नाम दर्ज होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार प्रयासों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।0
0
Report
हापुड़ उद्योगपति नरेंद्र कबड्डी के यहां बंधक बनाकर करोड़ की लूट, DIG SP मौके पर।
Hapur, Uttar Pradesh:बड़ी खबर यूपी के हापुड़ से है जहां एक उद्योगपति के घर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया है परिवार के लोगों को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने सवा किलो सोना लाखों के नगदी व आभूषणों पर हाथ साफ किया है साथ ही बदमाश जाते समय घर के अंदर खड़ी बाइक को भी अपने साथ ले गए हैं। बताया जा रहा है देर रात पीड़ित व्यापारी के घर चार बदमाश आए जिन्होंने गन पॉइंट पर परिजनों को एक कमरे के अंदर बंद कर दिया और उसके बाद अलमारी की चाबी लेकर सेफ में रखा सवा किलो सोना अन्य आभूषण व लाखों रुपए की नगदी व बाइक लूटकर फरार हो गए है। इस बड़ी लूट की वारदात से जनपद दिया पुलिस में हड़कंप बचा हुआ है मेरठ दिग कल नदी मैथानी ने घटनास्थल का मौका मुहाना किया है साथी जनपद या पुलिस को जल्दी घटना के खुलासे के लिए आदेश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
