कानपुर देहात: पतारा चौराहे पर लगे दो CCTV कैमरे ,SBI बैंक में लूट की कोशिश के बाद प्रशासन अलर्ट
Sarauta, Uttar Pradesh:घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे में SBI बैंक में लूट होने की कोशिश के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस ने कस्बे में दो मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए है। इससे चौराहे पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही जल्द ही धरमपुर बंबा पर भी दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। माना जा रहा है कि पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में होने वाले घटनाओं पर रोक लग सकेगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ केजीएमयू में MBBS फर्स्ट ईयर की रैगिंग का मामला सामने आया
Lucknow, Uttar Pradesh:केजीएमयू लखनऊ में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रों की रैगिंग का मामला सामने आया गर्दन झुका कर छात्र चल रहे है इनसे प्रणाम महोदय जी बुलवाया जा रहा है...वीडियो वायरल...पेटवाड़ के चार सरकारी स्कूलों के पानी की गुणवत्ता सुरक्षित
Hansi, Haryana:हांसी चार सरकारी स्कूलों के पेयजल सैंपल पास, पानी की गुणवत्ता मिली सही जनस्वास्थ्य विभाग ने 12 नवंबर को चार स्कूलों से र Random सैंपल, रिपोर्ट में टीडीएस भी सुरक्षित सीमा के भीतर हांसी। सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पानी की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत विभाग ने 12 नवंबर 2026 को पेटवार गांव के चार सरकारी स्कूलों से पानी के रैंडम सैंपल लिए थे। अब इन सैंपलों की रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें चारों स्कूलों के पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई है। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने बताया कि विभाग की जिम्मेदारी है कि विशेष रूप से सरकारी स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ एवं पीने योग्य पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसी उद्देश्य से पेटवार गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय (बॉयज) और राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय से पानी के सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि चारों स्कूलों की रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता सही पाई गई है। पानी में किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी नहीं मिली। टीडीएस की मात्रा भी निर्धारित सुरक्षित सीमा के भीतर है। रिपोर्ट के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में टीडीएस 325 मिलीग्राम प्रति लीटर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेटवार में 298 मिलीग्राम प्रति लीटर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 310 मिलीग्राम प्रति लीटर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 290 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया है। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में भी विभाग की ओर से नियमित रूप से पानी के सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन अब विशेष ध्यान ग्रामीण और दूरदराज के गांवों के सरकारी स्कूलों पर दिया जा रहा है, ताकि बच्चों को सुरक्षित पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि हर स्कूल, शहर और गांव तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचे। इसके लिए लगातार सैंपलिंग और जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले समय में भी विभिन्न स्थानों पर पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।उत्तराखंड: सीएम धामी ने CM आवास से मेडिकल मोबाइल केयर यूनिट रवाना किया
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Chief Minister Pushkar Singh Dhami flagged off the Medical Mobile Care Unit from the CM residence premises/Visuals देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर से 'मेडिकल मोबाइल केयर यूनिट' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के साले की शादी चौमूं के होटल आर चंद्रा में
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर: पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के साले की शादी चौमूं के होटल आर चंद्रा में हुई। शादी का जश्न बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने भाग लिया। राजस्थानी कुर्ते और पगड़ी में जहीर खान नजर आए। क्रिकेट जगत से आशीष नेहरा, ajit अगरकर, पार्थिव पटेल समेत कई पूर्व क्रिकेटर कार्यक्रम में शामिल रहे। चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री विद्या मालवड़ी भी समारोह में उपस्थित रहीं। सोमवार को शिवजीत घाटगे और पल्लवी ने परिणय सूत्र बंधे। शिवजीत, जहीर खान के साले और अभिनेत्री सागरिका घाटगे के छोटे भाई हैं।शाहजहांपुर: सांड से टकराई बाइक, ससुराल से लौट रहे युवक की मौत
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार और सांड की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर सांड को जमीन में दफना दिया। पूरी घटना थाना पुवाया क्षेत्र के बाईपास की हैm बताया जा रहा है कि पड़ोस के गांव के रहने वाला शरद्वीर सिंह अपनी पत्नी को विदा करने के लिए ससुराल जा रहा था। देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे सांड से टकरा गई। एक जोरदार धमाके के साथ सांड भी जमीन पर गिर गया। युवक और सांड दोनों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक हेलमेट नहीं लगा हुआ था और कानों में एयरफोन लगाकर बाइक चला रहा था। सूचना के बाद मौका पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के जरिए सांड को दफना दिया। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की इसी साल शादी हुई थी। फिलहाल घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।जालौन: जंगल में 8 वर्षीय बच्ची से छेड़खानी, आरोपी फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कुरकरे दिलाने के बहाने मासूम बच्ची से छेड़खानी, 8 वर्षीय मासूम बच्ची को कुरकरे दिलाकर जंगल में ले जाकर युवक ने की छेड़खानी, 35 वर्षीय युवक ने जंगल जाकर पेड़ के नीचे बच्ची के कपड़े उतारकर की छेड़खानी, ग्रामीणों को आता देख बच्ची को सड़क पर छोड़कर भागा आरोपी युवक, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल, पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पर छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का मामला.जनजातीय गौरव दिवस: बैकुंठपुर में बिरसा मुंडा जयंती समारोह आयोजित
Muju, Jeonbuk State:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कोरिया जिले के बैकुंठपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के रूप में किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े और भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह शामिल हुए। बैकुंठपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया गया। आयोजन स्थल पर देवगुड़ी, पारंपरिक जनजातीय आवास, आभूषण, वाद्य यंत्र और जनजातीय जीवनशैली से जुड़े विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर जनजातीय विरासत और परंपराओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित कर उनकी ऐतिहासिक विरासत को नमन किया गया। प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनका योगदान आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। बाइट – रामविचार नेताम, कृषि मंत्री एवं कोरिया जिला प्रभारीराजभर बोले- आजम खान जेल में बीजेपी दौर की साजिश का हिस्सा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: आजम खान पर अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर कहते हैं, "आजम खान अखिलेश यादव की वजह से जेल में हैं। जिन गलत कामों के लिए वे अभी जेल में हैं, वे समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान रची गई एक साजिश का हिस्सा थे। मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ऐसी कोई साजिश नहीं रची गई है। रही बात ED की जांच की, तो क्या ये कमाई BJP के कार्यकाल में हुई थी? असल में, वे उस पूरे समय से जेल में हैं, जब से BJP सत्ता में है..."वाराणसी: उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूर्ण किया छठ का पवित्र व्रत
Varanasi, Uttar Pradesh:उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूर्ण किया छठ का पवित्र व्रत, बरेका में दिखी अपार श्रद्धा और उत्साह मयंक कश्यप / वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्योपासना एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े ही भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने बरेका स्थित पवित्र सूर्य सरोवर में आज दिनांक 16/11/2026 को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भक्ति भाव से पूजन-अर्चन किया। आज छठ पूजन के अंतिम दिवस पर व्रती महिलाओं और पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन किया। बरेका सूर्य सरोवर के परिसर में हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ, जिन्होंने इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर धार्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। यह आयोजन न केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि श्रद्धालुओं के हृदय में छठी मैया और भगवान भास्कर के प्रति असीम भक्ति का द्योतक भी था। अधिकारियों ने की पूजा-अर्चना इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) तथा छठ समिति, बरेका के संरक्षक राम जन्म चौबे, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर- डीजल प्रवीण कुमार तथा महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद सूर्य सरोवर परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, एनडीआरएफ, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा दल और जिला भारत स्काउट गाइड के सदस्य तैनात थे। इन सभी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कार्यक्रम के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में संबंधित विभागों, रेल सुरक्षा बल, जिला पुलिस एवं जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, पूजनोत्सव में सक्रिय विभिन्न विभागों तथा छठ पूजा समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सामूहिक सहयोग एवं समन्वय से यह भव्य आयोजन पूरी तरह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
