209303
कानपुर देहातः बैजुपुरवा में 3 किसानों के खेतों में लगे समरसेबुल का स्टार्टर चुरा ले गए दो बाइक सवार
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के बैजुपुरवा गांव में दो लोगों पर तीन किसानों के खेतों में लगे समरसेबुल के स्टार्टर चोरी करने और नकदी छीन लेने का आरोप लगाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कामरेज शुगर मिल चुनाव: सहयोग पैनल बनाम किसान परिवर्तन पैनल, 36000 मतदाता किसके साथ?
Surat, Gujarat:લોકેશન :- કામરેજ(સુરત ગ્રામ્ય) ફીડ :- સ્ટોરી વીડિયો, સ્ક્રીપ્ત 2C માં એટેચ કરી છે. એન્કર... સુરતની કામરેજ સુગર મિલની વ્યવસ્થાપક સમિતિની ચૂંટણી માટે આજે ૧૪ ઝોનમાં મતદાનનો prારંભ થયો છે. માનરેજ સુગર મિલની ચૂંટણીમાં સહકાર પેનલ અને કિસાન પરિવર્તન પેનલ વચ્ચે સીધો જંગ જામ્યો છે. એક તરફ સહકાર પેનલના કર્ણધાર અશ્વિન પટેલ છે. તો બીજી તરફ કિસાન પરિવર્તન પેનલના કર્ણધાર જતીન પટેલ ચૂંટણી મેદાનમાં છે. વિઓ... કામરેજ સુગર મિલના સભાસદ મતદારોમાં મતદાનને લઈને ભારે ઉત્સાહ જોવા મળી રહ્યો છે. અનેક મતદાન મથકો પર મતદારોની લાંબી કતારો જોવા મળી રહી છે. કુલ ૦૩૦ મતદાન મથકો પર મતદાન પ્રક્રિયા શરૂ થઈ છે અને અંદાજે ૩૬૮૮૦ સદા સભાસદ મતદારો પોતાના મતાધિકારનો ઉપયોગ કરશે. મહત્ત્વની વાત એ આ છે કે ૧૮ ઉમેદવારોમાંથી સહકાર પેનલના ચાર ઉમેદવારો બિનહરીફ ચૂંટાઈ આવ્યા છે. જ્યારે બાકીની બેઠકો માટે સીધો ચૂંટણી જંગ જોવા મળી રહ્યો છે. તો બીજી તરફ માંગરોળના પાલોદ મતદાન મથકે ચૂંટણી અધિકારીઓ suitably શાળા સંચાલકો વચ્ચે સંકલનના અભાવનો મુદ્દો પણ સામે આવ્યો છે. મતદાન મથકે મતદારોનો ઘસારો વધતા શાળાના વિદ્યાર્થીઓને રજા આપવાની ફરજ પડી હતી... વોક થ્રુ :- સંદીપ વસાવા (પાલોદ - માંગરોળ) વીડિયોઝ... કામરેજ સુગર મિલની વ્યવસ્થાપક સમિતિની ચૂંટણીમાં સહકાર પેનલ અને કિસાન પરિવર્તન પેનલ આમને- સામને છે. સહકાર પેનલનું નેતૃત્વ અશ્વિન પટેલ કરી રહ્યા છે. જ્યારે કિસાન પરિવર્તન પેનલના કર્ણધાર તરીકે જતીન પટેલ ચૂંટણી મેદાનમાં છે. બંને પેનલ માટે આ ચૂંટણી પ્રતિષ્ઠાનો જંગ બની છે. સભાસદ મતદારો કોણા પક્ષમાં પોતાનો કીમતી મત આપે છે. તેંા આવી રહેશે જોવા મળ્યું હતું. મતદાન મથકો પર ભારે ઉત્સાહ કામરેજ સુગર મિલના ૧૪ ઝોનમાં મતદાન શરૂ થતાં જ સભાસદ મતદારીઓમાં ભારે ઉત્સાહ જોવા મળી હતી. સવારથી જ અનેક મતદાન મથકો પર મતદારોની લાંબી કતારો જોવા મળી હતી. કુલ ૩૦ મતদান મથકો પર મતદાન પ્રક્રિયા ચાલી રહી છે અને ૩૬૦૦૦ જેટલા સભાસદ મતદારો પોતાના મતાધિકારનો ઉપયોગ કરશે. કામરેજ સુગર મિલની ચૂંટણીમાં કુલ ૧૮ ઉમેદવારોમાંથી સહકાર પેનલના ચાર ઉમેદવારો બિનહરીફ ચૂંટાઈ આવ્યા છે. પરંતુ બાકી બેઠકો માટે સહકાર પેનલ અને કિસાન પરિવર્તન પેનલ વચ્ચે સીધો મુકાબલો જોવા મળી રહ્યો છે. હવે ૩૬ હજાર ૧૦૦ જેટલા સભાસદ મતદારો કોના પક્ષમાં જનાદેશ આપે છે તે આવતીકાલે व्यवસ્થાપક સમિતિ પર કોનું પ્રભુત્વ રહેશે તે જોવું રસપ્રદ રહેશે.0
0
Report
राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र: शिक्षा आदेश के खिलाफ कांग्रेस का पैदलmarch
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और मीडिया कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने त्रिमूर्ति सर्किल स्थित राजकीय मूक-बधिर पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शिक्षा विभाग का नया आदेश सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने आने से रोकने वाला है। कांग्रेस ने जर्जर स्कूल भवनों, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और स्कूलों में मीडिया कवरेज पर लगाई गई पाबंदी को विधानसभा में प्रमुख मुद्दा बनाने का ऐलान किया है।कांग्रेस का पैदल मार्च जब विधानसभा की ओर बढ़ा तो पुलिस ने ज्योतिनगर रोड के पास बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ कांग्रेस विधायक बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। बाद में कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए。 नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा विभाग के आदेश को 'काला कानून' बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि बच्चों और स्कूलों की समस्याओं की आवाज दबाने के बजाय सरकार को शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक प्रधानाचार्य की पूर्व अनुमति के बिना स्कूल परिसर में प्रवेश, विद्यार्थियों और शिक्षकों की फोटो-वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगाई गई है। कांग्रेस इसी प्रावधान को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही है। विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा का मुद्दा सरकार और विपक्ष के बीच टकराव का केंद्र बन गया है। कांग्रेस ने साफ संकेत दिए हैं कि स्कूलों की स्थिति, मीडिया कवरेज पर पाबंदी और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन के अंदर भी सरकार को घेरा जाएगा। वहीं सरकार अपने आदेश को विद्यार्थियों की सुरक्षा और निजता के लिए जरूरी बता रही है।ऐसे में विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सड़क से लेकर सदन तक शिक्षा के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज हो गया है。0
0
Report
5100 रुपए के इनामी आरोपी जावेद ANTF के हत्थे चढ़ा: खेत के कुएं के पास दबोचा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के साकरिया निवासी एक साल से फरार चल रहे 5100 रुपए के इनामी आरोपी जावेद खान को ANTF ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस थाना परबतसर, डीडवाना-कुचामन में अवैध मादक पदार्थ एमडी की सप्लाई के मामले में वांछित था। ANTF टीम ने आरोपी की निगरानी के बाद उसके गांव के आसपास खेत में स्थित एक कुएं पर दबिश देकर उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी जावेद खान, पुत्र हाजर खान, जाति पठान, निवासी साकरिया, थाना रठांजना, जिला प्रतापगढ़ है। उसके खिलाफ पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन की ओर से 5100 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी करीब एक साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जांच के अनुसार जावेद ने आठवीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पिता के साथ खेती-बाड़ी का काम शुरू कर दिया। खेती से होने वाली सीमित आमदनी के कारण वह कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाह रखने लगा। इसी दौरान वह तस्करी से जुड़े लोगों के संपर्क में आया और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हो गया. आरोपी पूर्व में पुलिस थाना छोटीसादड़ी क्षेत्र में एमडी के साथ पकड़ा जा चुका है। इस मामले में उसे करीब नौ माह प्रतापगढ़ जेल में रहना पड़ा। जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात नागौर के एक तस्कर से हुई। जेल से बाहर आने के बाद जावेज ने उस तस्कर से संपर्क किया और कथित तौर पर एमडी के अवैध कारोबार से जुड़ गया. वर्ष 2025 में पुलिस थाना परबतसर, जिला डीडवाना-कुचामन में अवैध मादक पदार्थ एमडी की सप्लाई के मामले में जावेद का नाम सामने आया था। इसके बाद परबतसर पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके गांव पहुंची, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह गांव के आसपास खेतों और कुओं पर ठिकाने बदलकर रहने लगा। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन की ओर से उस पर 5100 रुपए का इनाम घोषित किया गया. ANTF टीम को सूचना मिली कि परबतसर थाना क्षेत्र में एमडी सप्लाई के मामले में वांछित इनामी आरोपी जावेद अपने गांव के आसपास खेतों और कुओं पर छिपकर रह रहा है। टीम ने उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाते हुए लगातार निगरानी रखी। इसी दौरान टीम को पता चला कि जावेद एक खेत में बने कुएं के पास रुका हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम की मुस्तैदी के चलते वह मौके से भाग नहीं सका और उसे पकड़ लिया गया.0
0
Report
Advertisement
PM गति शक्ति पोर्टल से जमीनों की पूरी जानकारी मिलने लगी, अब योजनाएं आसान
Jaipur, Rajasthan:एंकर-अब सरकार किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए जमीन तलाशेगी तो सिर्फ ये नहीं देखेगी कि जमीन कहां है...ये भी देखेगी कि जमीन है कैसी। राजस्व भूमि का पूरा ब्यौरा अब पीएम गति शक्ति पोर्टल पर मैप होगा। जमीन की लोकेशन के साथ उसकी किस्म और दूसरे जरूरी डिटेल्स भी ऑनलाइन मिलेंगे। यानी सड़क, अस्पताल, इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट या कोई बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान बनाने से पहले अफसरों के सामने जमीन से लेकर कनेक्टिविटी तक का पूरा डिजिटल नक्शा होगा। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने 100 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को प्राथमिकता से पोर्टल पर मैप करने और प्रदेश में मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर गैप को भी डिजिटल मैप पर उतारने के निर्देश दिए हैं। एक क्लिक पर जमीन का पता, जमीन की किस्म और आसपास का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर। पीएम गति शक्ति राज्य मास्टर प्लान के पोर्टल पर राजस्व भूमि की लोकेशन के साथ उसकी किस्म और अन्य जरूरी विवरण भी मैप किए जाएंगे। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने योजना की समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पोर्टल पर डेटा जितना विस्तृत और गुणवत्तात्मक होगा, परियोजनाओं के लिए उपयुक्त जमीन का चयन उतना ही आसान होगा। उन्होंने सभी जरूरी डेटा लेयर्स की मैपिंग प्राथमिकता से पूरी करने को कहा। 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को पीएम गति शक्ति पोर्टल पर प्राथमिकता से मैप किया जाए। इससे किसी परियोजना की प्लानिंग के समय संबंधित क्षेत्र की जमीन, कनेक्टिविटी, उपलब्ध संसाधनों और मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर की एकीकृत जानकारी मिल सकेगी। प्रदेश में मौजूद इन्फ्रास्ट्रक्चर गैप्स की पहचान, विश्लेषण और मैपिंग करने के भी निर्देश दिए गए। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस क्षेत्र में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा या अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। राजस्थान के पीएम गति शक्ति पोर्टल पर केंद्र सरकार की 29 अनिवार्य लेयर्स, राज्य सरकार की 23 अतिरिक्त लेयर्स और 11 अन्य लेयर्स की मैपिंग की जा चुकी है। यानी अलग-अलग विभागों से जुड़े भू-स्थानिक डेटा को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएम गति शक्ति डिस्ट्रिक्ट मास्टर प्लान के तहत बारां जिले का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है। वहीं धौलपुर, सिरोही, करौली और जैसलमेर में काम जारी है। जिला मास्टर प्लान में स्कूल, आंगनबाड़ी, अस्पताल, विद्युत और सड़क जैसी सुविधाओं से संबंधित डेटा शामिल किया जा रहा है। बहरहाल, पीएम गति शक्ति पोर्टल पर जमीन और इंफ्रास्ट्रक्चर का एकीकृत डेटा मिलने से किसी परियोजना के लिए जमीन चुनने से पहले ही उसकी उपयोगिता, आसपास की सुविधाएं और कनेक्टिविटी देखी जा सकेगी। इससे अलग-अलग विभागों की योजनाओं में बेहतर समन्वय होगा और परियोजनाओं की प्लानिंग में समय की बचत होने की उम्मीद है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी गिरफ्तारी: 530 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, कीमत करोड़
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार: 1 करोड़ की चंडीगढ़ निर्मित शराब जब्त, गद्दों की आड़ में गुजरात भेजी जा रही थी खेप हनुमानगढ़ जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये कीमत की 530 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। भादरा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चंडीगढ़ से शराब की बड़ी खेप ट्रक के जरिए गुजरात पहुंचाने की फिराक में थे। कार्रवाई में डीएसटी टिम और एजीटीएफ टिम की विशेष भूमिका रही। एसपी बी आदित्य ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर मामले का ख़ुलासा किया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। भादरा पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध ट्रक के भादरा की तरफ आने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कैनाल कॉलोनी, भादरा के पास संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली। ट्रक में ऊपर से फोम के गद्दे रखे हुए थे, जबकि इनके नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। तलाशी के दौरान चंडीगढ़ निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 530 पेटियां, जिनमें कुल 25,440 पव्वे मिले। पुलिस ने शराब जब्त कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलीप और विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। दलीप के खिलाफ गुजरात के कटवारा थाने और विक्रम के खिलाफ पाली जिले के रोहट थाने में प्रकरण दर्ज बताया गया है। दोनों आरोपी कुछ माह पहले ही जमानत पर बाहर आए थे।0
0
Report
प्रवीण अत्रे बोले- कांग्रेस का रवैया ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा
Noida, Uttar Pradesh:प्रवीण अत्रे बोले- कांग्रेस का रवैया ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा उन्होंने कहा हुड्डा सरकार में युवाओं के शोषण हुआ बोले कांग्रेस सरकार में ठेकेदार युवाओं की तनख्वाह से काटते थे 3 से 5 हजार रुपये *समय पर वेतन नहीं मिलने का भी अत्रे ने लगाया आरोप BJP सरकार ने ठेकेदारी प्रथा खत्म कर HKRN का किया गठन: अत्रे HKRN कर्मचारियों को ESI, आयुष्मान और EPF जैसी सुविधाएं मिल रहीं नायब सैनी सरकार ने कानून बनाकर HKRN कर्मचारियों की नौकरी को किया सुरक्षित अत्रे का दावा- पिछले 5 वर्षों में हरियाणा में युवाओं की बेरोजगारी दर आधी से भी कम हुई बोले- कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह और बौखलाहट छिपाने के लिए कर रही प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
मैहर में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, नदी-नाले उफान पर
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले में कल रात से हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है, वही अब नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। मुकुंदपुर ज़ू के मर्जुआ में एक किलोमीटर तक सड़क के ऊपर नदी का पानी तेज रफ्तार में चल रहा है जिससे दोनों तरह वाहनों के लंबे जाम लग गए। वही भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पानी का आनंद लेने पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बारिश ऐसे ही जारी रही तो हालत आगे ओर बिगड़ सकते हैं। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की गई.0
0
Report
विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर रेलिंग मामले में पुलिस-आयोग के दावों में उलझन
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के प्रसिद्ध बाढ़ वाले गणेश मंदिर की रेलिंग के बारे में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के दावों और विदिशा पुलिस की जांच रिपोर्ट में विरोधाभास सामने आया है. कानूनगो ने सोशल मीडिया वीडियो में पर्यटन विभाग की ओर से लगाई गई सुरक्षा रेलिंग चोरी होने का दावा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और सुराग देने की अपील की. वहीं पुलिस का कहना है कि मौके पर जांच के दौरान रेलिंग लगी हुई मिली थी. आखिर रेलिंग चोरी हुई या नहीं, इसे लेकर अब दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने हैं। विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर से जुड़ा यह मामला सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्ति की निगरानी से जुड़ा है। बेतवा नदी के घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। कानूनगो ने अपने वीडियो बयान में कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बारिश और बाढ़ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग चोरी हो गई है। उन्होंने मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लोगों से अपील की कि अगर किसी के पास रेलिंग से जुड़ी चोरी के संबंध में कोई जानकारी या सुराग है तो उन्हें ईमेल या संदेश के जरिए इसकी जानकारी दें। साथ ही उन्होंने सुराग देने वाले को इनाम देने की बात भी कही। लेकिन पुलिस की जांच रिपोर्ट इस दावे से अलग तस्वीर पेश करती है। विदिशा के नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मुताबिक, रेलिंग चोरी होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जांच के लिए उन्हें मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के पुजारी परशुराम चौबे समेत वहां मौजूद अन्य लोगों के बयान लिए गए। मौके का पंचनामा तैयार किया गया, तस्दीक की गई और फोटोग्राफ भी लिए गए। पुलिस के अनुसार मौके पर रेलिंग लगी हुई मिली। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि यह जांच 30 जुलाई को की गई थी और इसके बाद जांच रिपोर्ट भी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी गई थी। बाइट — अतुल सिंह, सीएसपी विदिशा “रेलिंग चोरी होने की शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई, पुजारी और अन्य लोगों के बयान लिए गए, पंचनामा बनाया गया और फोटोग्राफ लिए गए। मौके पर रेलिंग लगी हुई मिली। 30 जुलाई को जांच कर रिपोर्ट सबमिट कर दी गई थी。” क्या अब सवाल यह है कि जब पुलिस की जांच में रेलिंग मौके पर लगी हुई मिली, तो फिर रेलिंग चोरी होने की शिकायत और उसका आधार क्या था? एक तरफ राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने शिकायत के आधार पर रेलिंग चोरी होने का दावा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मौके पर जांच के दौरान रेलिंग मौजूद मिली थी और इसकी रिपोर्ट भी अधिकारियों को सौंप दी गई है। फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों ने मामले को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि रेलिंग चोरी होने की शिकायत किस आधार पर सामने आई और शिकायतकर्ता के पास इसे लेकर क्या साक्ष्य थे। सवाल सिर्फ रेलिंग का नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े दावों की सच्चाई का भी है।0
0
Report
गांदरबल पुलिस ने अवैध खनन के चार टिपर जब्त, विभागीय कार्रवाई शुरू
Aram Pora, Ganderbal, Continuing its sustained drive against illegal mining and transportation of minerals, Ganderbal Police seized 04 Tippers for illegal extraction of Minor Minerals in the jurisdiction of Police Station Kheerbawani. These vehicles were found extracting and transporting mining material without valid authorization, in violation of the prescribed norms. Accordingly, the vehicles were seized on the spot and the matter was taken up with the concerned Geology & Mining Department, which subsequently imposed the requisite fine under the relevant provisions of law. Ganderbal Police reiterated its commitment to curb illegal mining activities in the district and urged the public to cooperate with law enforcement agencies in protecting natural resources. Strict action will continue against those found indulging in such unlawful practices.0
0
Report
Advertisement
मुंबई में ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों के लिए मराठी अनिवार्यता पर राजनीतिक बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों को मराठी आनी चाहिए लेकिन इसे ज़रूरी नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मुंबई एक इंटरनेशनल शहर है जो पूरे भारत और दुनिया से लोगों को अपनी ओर खींचता है। मुंबई, महाराष्ट्र: BJP नेता हाजी अराफात शेख कहते हैं, मैं कल ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक से मिला, और मैं ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से भी मिला। हमने उनसे कहा कि कुछ दिन पहले, आपने मराठी सीखने के लिए 100 दिन की डेडलाइन देते हुए एक ऑर्डर जारी किया था। मराठी महासंघ के टीचर इन ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों को मराठी सिखाएंगे। बात सही थी। हम इस बात पर सहम⃟त हुए कि चूंकि हम राज्य में रहते हैं, इसलिए हमें मराठी सीखनी चाहिए और मराठी बोलनी चाहिए। यह गर्व की बात है कि हम महाराष्ट्र में रहते हैं और यहां काम करते हैं। यह एक अच्छी बात है, और हमने इसे मान लिया और हमारे ड्राइवरों ने सीखना शुरू कर दिया... “इससे सर्विस प्रोवाइडर्स को अपना बिज़नेस बढ़ाने में मदद मिलेगी; मराठी सीखें, यह ज़रूरी है।” शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने ऑटो, टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी ज़रूरी करने का सपोर्ट किया। मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में टैक्सी और ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों के लिए मराठी ज़रूरी किए जाने पर, यूनियन मिनिस्टर रामदास बंधु अठावले ने कहा, मुझे लगता है कि मुंबई एक ऐसा शहर है जो भारत की इकोनॉमिक कैपिटल है। देश के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं और नौकरी ढूंढते हैं और रोजी-रोटी कमाते हैं। इकोनॉमिक कैपिटल होने की वजह से, मुंबई देश भर से लोगों को अपनी ओर खींचता है। यहां बड़ी फिल्म इंडस्ट्री और बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट भी हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि हिंदी-मराठी का झगड़ा करना बिल्कुल सही नहीं है। यहां रहने वाले हर किसी को मराठी सीखनी चाहिए और भाषा आनी चाहिए। यह ठीक है, लेकिन जिसे मराठी नहीं आती, उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लेना सही नहीं है। एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर एक आम काम करने वाला इंसान है। वह एक मज़दूर है जो ऑटो-रिक्शा चलाकर हर महीने लगभग 20,000 रुपये कमाता है... महाराष्ट्र: मंत्री प्रताप सरनाइक 20 अगस्त से मराठी न जानने वाले ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार करने के लिए मंत्रालय में एक मीटिंग कर रहे हैं। ठाणे, महाराष्ट्र | टैक्सी और ऑटो ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा के नियम पर राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाइक कहते हैं, 1,65,000 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा जिन्होंने मराठी भाषा सीख ली है। हमें उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना होगा जो मराठी नहीं सीखते। हमारी सरकार चाहती है कि लोग यहां काम करने आएं। अगर आप कहते हैं कि आप मराठी नहीं सीखेंगे, तो यह काम नहीं करेगा। जो लोग मराठी नहीं जानते, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो लोग मराठी भाषा नहीं सीखेंगे, उनके लाइसेंस हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिए जाएंगे। मुंबई, महाराष्ट्र: RTO के असिस्टेंट इंस्पेक्टर संतोष संलुखे कहते हैं, नहीं, टैक्सी ड्राइवर खुद रुका और आगे आया। फिर हमने उसका मराठी टेस्ट लिया। मैंने उससे मराठी में चार सवाल पूछे, और उसने उनके ठीक से जवाब दिए। मेरे साथ एक रिपोर्टर भी मौजूद था। उसके बाद, मैंने उससे कहा कि वह जा सकता है, लेकिन वह नहीं गया और इसके बजाय बहस करने लगा। मुझे लगा कि वह कुछ मानसिक रूप से परेशान लग रहा है, इसलिए मैंने उससे आगे बात नहीं की... 8 टैक्सी ड्राइवर बाइट और 2 लोकल बाइट0
0
Report
करनाल डाक विभाग लाए 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे
Karnal, Haryana:करनाल। बारिश में नहीं भीगेगा बहनों का प्यार, डाक विभाग लाया मात्र ₹10 में वाटरप्रूफ 'राखी लिफाफा डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए दूर रहने वाले भाइयों तक राखी सुरक्षित पहुंचाने हेतु 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफे कराए उपलब्ध करनाल, रक्षाबन्धन पर दूर रहने वाले भाइयों तक राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। बारिश के मौसम को देखते हुए डाकघरों में 10 रुपये की कीमत वाले वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए गए है। इनमें राखी भेजने पर उसके भीगने या खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। करनाल डाकघर में अगस्त की शुरुआत से अब तक 200 से अधिक राखियां बुक कराई जा चुकी हैं। इनमें राखी रखकर देश के किसी भी हिस्से में भेजी जा सकती है। करनाल डाकघर के प्रवर अधीक्षक पंकज कुमार मीणा ने बताया कि सावन शुरू होते ही विशेष लिफाफों की मांग बढ़ जाती है। करनाल डाकघर में भी इसकी मांग बनी हुई है। कोई भी व्यक्ति नजदीकी डाकघर से महज 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा खरीदकर राखी भेज सकता है। उन्होंने कहा कि यह लिफाफा न केवल वाटरप्रूफ है बल्कि देखने में भी सुंदर लगता है और इसमें रखा सामान पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने लोगों से रक्षाबंधन से चार-पांच दिन पहले राखी की बुकिंग कराने की अपील की है, ताकि वह समय पर गंतव्य तक पहुंच सके। पंकज कुमार मीणा ने कहा कि करनाल डाकघर से देशभर के साथ-साथ विदेश में कहीं भी राखी भिजवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमने यह सुविधा प्रदान की है।0
0
Report
कौसंबा मर्केंटाइल बैंक की 49वीं सभा में भारी हंगामा; ₹26 लाख गड़बड़ी पर RBI दंड
Surat, Gujarat:સુરત ಬ್ರેકિંગ કોસંબા મર્કન્ટાઈલ બેંકની 49મી વાર્ષિક સાધારણ સભામાં ભારે હોબાળો બે પક્ષો વચ્ચે ઉમર ઉગ્ર બોલાચાલી બાદ છૂટા હાથની મારામારીના દૃશ્યો ₹26 લાખની હિસેબી ગડબડ અને ₹2 લાખના RBI દંડ મુદ્દે સવાલોથી વિવાદ વકર્યો વિવાદ પક્ષના સભાસદો દ્વારા 50થી વધુ પ્રશ્નો રજૂ કરાયા સંતોષકારક જવાબો નહીં મળતા સભામાં તંગદિલી સર્જાઈ હોવાનો આક્ષેપ દર વર્ષે ગરમાગરમી છતાં બેંકના હોદ્દેદારોએ પોલીસ બંદોબસ્ત ન રાખ્યો હોવાનો આક્ષેપ પૂર્વ ચેરમેને ગેરરીતિઓ છુપાવવા બહારથી માણસો બોલાવી તોફાન કરાવ્યાનો ગંભીર આક્ષેપ કર્યો.0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी में भारी बारिश-बाढ़ के बीच कलेक्टर ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालात को देखते हुए कलेक्टर द्वारा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है लेकिन लोग प्रशासन की अपील को अनदेखा कर लापरवाही बरत रहे हैं। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कई जगह वाहन चालक और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उफनते नाले-पुल पार करते नजर आ रहे हैं, जबकि कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों और जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है।0
0
Report
जेपीएससी फूड सेफ्टी मामले: हाईकोर्ट के स्टे पर बीजेपी प्रवक्ता का हमला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने उच्च न्यायालय के द्वारा 11वीं से 13 में जेपीएससी के सफल फूड सेफ्टी अभ्यर्थियों को नौकरी से हटाए जाने पर उच्च न्यायालय के स्टे पर कहा कि राज्य सरकार ने जानबूझकर एक कमजोर आदेश निकाला था जो न्यायिक प्रक्रिया में नहीं टिकता। प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने आंदोलित छात्रों को ठगने के लिए एक बहुत बड़ा कुचक्र किया। सरकार ने दो वर्ष पूर्व सीआईडी जांच में कवर अप नहीं किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। प्रतुल ने कहा कि अभी भी सीबीआई जांच ही एकमात्र सही विकल्प है। बाइट: प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता, झारखंड बीजेपी0
0
Report
बरनाला पानी टंकी पर चढ़ी लड़कियों के मामले में FIR दर्ज
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला प्रबंधकी परिसर के पानी की टंकी पर चढ़ी पीड़ित लड़कियों के बयानों पर 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज. पानी की टंकी पर चढ़ीं तीन पीड़ित लड़कियों के मामले में पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. एसपीडी संजीव गोयल ने बताया कि सुबह के समय तीन लड़कियां पानी की टंकी पर चढ़ गई थीं. डीएसपी रजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और लड़कियों की मांगें व शिकायतें सुनीं. एसपीडी गोयल के अनुसार, यह मामला तुरंत एसएसपी साहब के ध्यान में लाया गया. लड़कियों के बयानों और उनकी पुरानी शिकायतों को आधार बनाकर पुलिस द्वारा एफआईआर नंबर 72 और 73 दलविंदर सिंह और इकबाल सिंह रायकोट के खिलाफ दर्ज की गई है. इसके अलावा तीसरी लड़की की शिकायत पर प्रदीप कुमार चौहान (निवासी बरनाला) के खिलाफ एफआईआर नंबर 410 दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि लड़कियों के अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करवाने और मेडिकल जांच करवाने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए अगली कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।0
0
Report
Advertisement
