209311
कानपुर देहातः छुट्टा पशुओं से परेशान होकर किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Kurwa Khurd, Uttar Pradesh:भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के किसानों ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार प्रिया सिंह को ज्ञापन दिया। किसानों ने जल्द से जल्द छुट्टा पशुओं की समस्या सेे निजात दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि इतनी भीषण ठंडी में पूरी रात जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं और छुट्टा पशु उनकी मेहनत से फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में भारी बारिश के बाद जर्जर मकान गिरा, आसपास के मकान हुए नुकसान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: लगातार चार दिनों की भारी बारिश के बाद एक जर्जर मकान गिर गया, जिससे आस-पास के मकानों को नुकसान पहुंचा।0
0
Report
मैनपुरी भाजपा नेता किशन दुबे गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के मामले में कोर्ट में पेश
Mainpuri, Uttar Pradesh:भाजपा नेता किशन दुबे गिरफ्तार 2008 के आर्म्स एक्ट के मुकद्दमें में गिरफ़्तार पुलिस ने घर पहुंचकर किया गिरफ़्तार किशन दुबे की गिरफ़्तारी के विरोध में कोतवाली के बाहर लगाया गया जाम समर्थकों ने कोतवाली का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी किशन दुबे ने कोतवाली पुलिस पर जबरन कार्यवाही का लगाया आरोप पुलिस ने मेडिकल करा कोर्ट के समक्ष किया पेश शहर कोतवाली के कचहरी रोड से स्थित आवास से किया गिरफ़्तार0
0
Report
कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सीईसी इस्तीफे और चुनाव सुधार की मांग की
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए कथित वोटों में गड़बड़ी की जांच और कार्रवाई की मांग उठाई। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल और बिहार में हुए चुनावों के दौरान वोटों में गड़बड़ी और वोट चोरी की गई है। इन्हीं आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "वोट चोर गद्दी छोड़" के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही जिन चुनावों में वोटों में गड़बड़ी का आरोप है, उन्हें रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की भी मांग उठाई गई।0
0
Report
Advertisement
NH-34 पर डिवाइडर चौड़ीकरण की मांग: सनातन धर्म रक्षा महासंघ ने ज्ञापन सौंपा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर NH-34 में डिवाइडर और चौड़ीकरण की माँग को लेकर सनातन धर्म रक्षा महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा, NH-34 में आएदिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए डिवाइडर और चौड़ीकरण की माँग, वर्ष 2018 से लगातार NH-34 में डिवाइडर और चौड़ीकरण की माँग को लेकर प्रयासरत है सनातन धर्म रक्षा महासंघ, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
सिद्धार्थनगर में राप्ती-बुढ़ी राप्ति के जलस्तर से बाढ़, किसानों के खेत डूबे
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थ नगर जिले में राप्ती और बूढ़ी राप्ति नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से जल जमाव की स्थिति अब बाढ़ में बदलती जा रही है। जिले में गाओं के मरूंड होने और फसलों के नुकसान होने का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिले के एक दर्जन से अधिक गांव में मरूंड है और हजारों हेक्टेयर की फसल पानी में डूब चुकी है। जिले के शोहरतगढ़, बांसी, इटवा डुमरियागंज तहसील के कुछ निचले इलाके इसकी चपेट में है। फिलहाल शोहरतगढ़ का इलाका इससे ज्यादा प्रभावित है। जल जमाव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आज जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा ने दौरा किया। उनके साथ पूरा प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जिलाधिकारी नाव से शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल गांव के नकुलडीह पहुंचे और वहां ग्रामीण से उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज़ी मीडिया से बात करते हुए जिला अधिकारी शिवशरण अप्पा ने कहा कि नेपाल और यहां पर भी बारिश की वजह से सिद्धार्थनगर जिले के कई इलाके विशेषकर शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत और गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल तो नदियां बढ़ रही है लेकिन नेपाल में बारिश रुक गई है इसलिए उम्मीद है की नदियों का जलस्तर घटेगा और जो इलाके प्रभावित है वहां से भी पानी कल से कम होना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रशासन ने जरूरत के हिसाब से नाव की पर्याप्त व्यवस्था कर दी है और पीड़ितों को लंच पैकेट मुहैया कराने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी घटने के बाद उत्पन्न होने वाली बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सतर्क कर दिया गया है और अभी फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की कई टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
ओवैसी के आह्वान पर विपक्षी एकता बनाम BJP: लामबंदी तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: AIMIM के नेशनल स्पोक्सपर्सन शादाब चौहान कहते हैं, "ओवैसी साहब ने सबको खुलेआम बुलाया था कि अगर लोग सच में BJP को हराना चाहते हैं और वोटों का बंटवारा रोकना चाहते हैं, तो एक साथ आओ और BJP को हराओ। तुम इसे अकेले 2017, 2014, 2019 या 2022 में नहीं हरा पाए, तो अब कैसे हराओगे? आओ, मिलकर लड़ो। लेकिन अगर किसी एलीट ग्रुप को यह घमंड है कि तुम्हें मेरी बात माननी है, तुम्हें पॉलिटिकली मेरे अधीन रहना है, और मैं तुम्हें पॉलिटिकली अछूत रखूंगा, तो यह अब नहीं चलेगा। अब एक जन आंदोलन खड़ा हो गया है जो बैरिस्टर ओवैसी साहब को एक विकल्प के तौर पर देखता है...",0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन, शिक्षा की नई पहचान बनी
Madanpur, Bihar:जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सोमवार को एक नई शुरुआत हुई। नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय, मधेपुरा में विधिवत रूप से पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डीसी अरुण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी उमाशंकर, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री ठाकुर, केंद्रीय विद्यालय सहरसा की प्रधानाचार्या साहूगढ़, मुखिया मुकेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मी एवं अभिभावक मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों की नियुक्ति भी पूरी हो चुकी है। वर्तमान में विद्यालय में 15 शिक्षक समेत अन्य कर्मियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार से विद्यालय में सभी कक्षाओं में नियमित पठन-पाठन शुरू कर दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा केंद्रीय विद्यालय : डीएम उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत को मधेपुरा के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालयों को देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एक अलग पहचान प्राप्त है। मधेपुरा में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत होने से जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा。 डीएम ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी एक प्रेरणा का काम करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के अन्य विद्यालय भी इससे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे。 उन्होंने विद्यालय के शुभारंभ पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जिम्मेदार रहने की अपील की। बाइट : अभिषेक रंजन,डीएम मधेपुरा श्री ठाकुर, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय,मधेपुरा0
0
Report
श्वेता शर्मा ने लिया राजनीति में एंट्री, गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव के संभावित उम्मीदवार
Giridih, Jharkhand:एभीबी : झारखंड के दिवंगत नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा ने आखिरकार राजनीति में एंट्री ले ली है। सोमवार को गिरिडीह के उत्सव उपवन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में श्वेता शर्मा शामिल हुईं। श्वेता शर्मा के पहुंचते ही पूरे झामुमो परिवार में भावुक माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उनका स्वागत किया। इस बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा, जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत जिला के सभी बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।श्वेता शर्मा केबैठक में शामिल होने के बाद यह लगभग तय हो गया है कि वे अपने पति की राजनीतिक विरासत संभालेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव में झामुमो उन्हें ही उम्मीदवार बनाएगी। इस मौके पर श्वेता शर्मा काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि सुदिव जी के अधूरे कार्यों को आप सभी के सहयोग से पूरा करूंगी। जैसे वे लोगों के सुख-दुख में खड़े रहते थे, वैसे ही मैं भी आप लोगों के साथ रहूंगी। उनकी कमी को तो कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन आप लोगों के सहयोग से उस कमी को भरने की कोशिश करूंगी। उनके इस बयान के बाद कार्यकर्ताओं ने तालियों से उनका समर्थन किया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पूरा संगठन श्वेता शर्मा के साथ मजबूती से खड़ा है।0
0
Report
केजरीवाल पहुँच से पहले Outer Ring Road पर पुलिस तैनाती, नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी
Delhi, Delhi:तिलक नगर आउटर रिंग रोड पर कल सड़क और मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ के बाद 2 दिन से सड़कों पर बवाल मचा हुआ है और उसके बाद आज आउटर रिंग रोड पर केजरीवाल आने वाले हैं उसके लिए पुलिस बल सड़कों पर उतर आया है और नेताओं को डिटेल करने के लिए बसें भी तैयार खड़ी कर दी गई हैं और पुलिस फोर्स पूरी तरह से तैनात है नेता लोग आउटर रिंग रोड पर एकत्रित होंगे उसके बाद या तो थाने का रुख करेंगे या डीसीपी ऑफिस का रुख करेंगे उसके बाद पुलिस उनको तुरंत डिटेन करेगी और बसों में बिठाकर विरासत में लेकर जाएगी।0
0
Report
Advertisement
INDIA गठबंधन फेल, दानिश अंसारी का दावा—यह शुरू से असफल एक्सपेरिमेंट
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव के INDIA ब्लॉक मीटिंग में शामिल न होने के फैसले पर मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "यह तो होना ही था। हम शुरू से ही कह रहे हैं कि INDIA गठबंधन पूरी तरह से फेल और असफल एक्सपेरिमेंट है..." लखनऊ, उत्तर प्रदेश: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एक लाख युवाओं को नौकरी देने के टारगेट पर मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी कहते हैं, "योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं की सरकार के तौर पर जानी जाती है। हमने युवाओं के सपनों को नए पंख देने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया है। योगी सरकार ने युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने और सरकार से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है..."0
0
Report
कुरुक्षेत्र: पंवार ने 11 शिकायतों में से 9 का निपटारा, 9.27 करोड़ सड़क मंजूर
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में पंचायत एवं विकास विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एजेंडे में शामिल 11 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि दो मामलों में कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए गए। ठगी के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की संपत्ति अटैच करने के निर्देश कष्ट निवारण समिति की बैठक में 11 में से 9 शिकायतों का निपटारा, अमीन सड़क के लिए 9.27 करोड़ मंजूर। गांव रतगल निवासी जसविंद्र सिंह की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने पुलिस को जमीन की रजिस्ट्री करवाने के बाद भुगतान नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर की संपत्ति अटैच करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने आरोपी पर बहला-फुसलाकर रजिस्ट्री करवाने, पैसे नहीं देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। मंत्री ने अमीन जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 9.27 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने की जानकारी भी दी। वहीं, फूला रानी की दुकान का फिजिकल वेरिफिकेशन कर 15 दिन में रिपोर्ट देने और रामगढ़ रोड निवासी की शिकायत पर गौचरान भूमि की निशानदेही करवाने के निर्देश दिए। बैठक में 15 लाख रुपये कीमत के 19 तोले सोने के जेवर चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवर बरामद करने पर पुलिस की प्रशंसा की गई। गांधी नगर निवासी महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी मंत्री ने संतुष्टि जताई। साथ ही शाहाबाद शहर के सभी पार्कों की 15 दिनों में सफाई करवाने के निर्देश दिए।0
0
Report
निम्बाहेड़ा में 24 वर्षीय मुकेश मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा की श्रीराम कॉलोनी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय मुकेश मीणा के रूप में हुई है, जो बांसवाड़ा जिले के घोड़ी तेजपुरा गांव का निवासी था और निम्बाहेड़ा के श्रीराम कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद कालू सेन ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से शव को अस्पताल भिजवाया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।0
0
Report
Advertisement
रीवा विश्वविद्यालय में NSUI के प्रदर्शन पर पुलिस ने वाटर कैनन से रोका, तनाव बढ़ा
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में विभिन्न छात्र समस्याओं, कथित अनियमितताओं और NSUI के छात्र स्वागत समारोह के लिए सभागार की अनुमति में कथित दोहरे मापदंड के विरोध में NSUI ने विश्वविद्यालय घेराव का ऐलान किया था। जहां आज जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता विश्वविद्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति भी बनी। पुलिस के मुताबिक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, वहीं प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की भी बात सामने आई है। इस दौरान पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। NSUI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनकी मांगों और छात्र समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है, जबकि पुलिस-प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर छात्र संगठन और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।0
0
Report
जहानाबाद में कांग्रेस का विरोध: सीईसी इस्तीफा और वोटर लिस्ट हेरफेर की मांग
Jehanabad, Bihar:खबर जहानाबाद से है जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। शहर के अरवल मोड़ से समाहरणालय तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकला और केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि चुनाव आयोग सत्ताधारी दल के इशारे पर काम कर रहा है और मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर किया जा रहा है। शहर के अरवल मोड़ से शुरू होकर यह मार्च समाहरणालय तक पहुंचा। जहां कलेक्ट्रेट गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विशेष पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बहाने सुनियोजित तरीके से वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह से सत्ताधारी दल के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा को चुनाव जीताने के लिए वोटर लिस्ट से चुन-चुनकर नाम काटे जा रहे हैं। नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 में ऐसी बेतुकी शर्तें जोड़ दी गयी हैं कि पिछले पुनरीक्षण में माता-पिता का नाम था या नहीं! प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यह विरोध केवल जहानाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि देशव्यापी आंदोलन का हिस्सा है। कांग्रेस ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संसद से लेकर विधानसभाओं तक केंद्र सरकार को घेरा जाएगा।0
0
Report
खाटूश्यामजी में भव्य रासलीला: भक्तिमय माहौल में निरंतर आयोजन
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी, सीकर जिले के खाटूधाम में भव्य रासलीला का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया जा रहा है. हॉस्पिटल चौराहा स्थित कानपुर धर्मशाला में 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रासलीला का आयोजन हो रहा है. वृंदावन के कथा व्यास भुवनेश्वर वशिष्ठ भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनोहारी वर्णन एवं मंचन कर रहे हैं. रविवार रात रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण जन्म, रासलीला और पूतना वध का मार्मिक मंचन किया गया. सोमवार रात श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन होगा. कालिया नाग के मर्दन और श्रीकृष्ण के नृत्य का प्रसंग भी प्रस्तुत किया जाएगा. आगामी दिनों में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों का मंचन होगा. रासलीला का आयोजन वैद्य परिवार की ओर से किया गया है. रामअवतार शर्मा एवं पवन शर्मा (वैद्य) की ओर से आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. रासलीला में खाटूश्यामजी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.0
0
Report
Advertisement
