209303
Kanpur Dehat: परिवहन विभाग ने फिटनेस की कमी पर सात ऑटो और एक लोडर को किया सीज
Rura, Uttar Pradesh:कस्बा रुरा में शुक्रवार को परिवहन विभाग की एआरटीओ सोमलता यादव ने फिटनेस की कमी के चलते सात ऑटो रिक्शा और एक लोडर को सीज कर दिया। इन वाहनों को रुरा थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है। यह कार्रवाई परिवहन नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपावली-छठ के चलते मिठाई दुकानों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मिठाई दुकानों पर जिला प्रशासन का हंटर चला है बेतिया से लेकर नरकटियागंज तक दर्जनों दुकानों की जांच की गई है दीपावली छठ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है मिलावटी खाद्य पदार्थ नकली मिठाई बेचने वाले दुकानदारों की खैर नहीं है। दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है नरकटियागंज एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया कई दुकानों में साफ सफाई को लेकर एसडीएम ने दुकानदारों को फटकार लगाई नकली खोआ पनीर स्पंज की जांच की गई ताजा और शुद्ध मिठाई ही ग्राहकों को देने का प्रशासन ने दुकानदारों को निर्देश दिया अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया कि किसी के सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी नकली खाद्य पदार्थ मिलावटी मिठाई पकड़े जाने पर दुकानदारों को जेल भेजा जाएगा एसडीएम ने बताया कि दीपावली और छठ के अवसर पर दुकानों में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिली है उसको लेकर कार्रवाई की जा रही है पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
सतना: अवैध लहसुन कारोबार पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया, 83 क्विंटल जब्त
Satna, Madhya Pradesh:सतना से बड़ी खबर है जहां जिला प्रशासन और मंडी बोर्ड की टीम ने अवैध लहसुन कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। डेलौरा के गांधी सब्जी बाजार में 13 लाख रुपये का 83 क्विंटल लहसुन जब्त किया गया है। दो फर्में बिना लाइसेंस के कारोबार कर रही थीं। आज सुबह sाढ़े नौ बजे एसडीएम राहुल सिलाड़िया के मार्गदर्शन और सचिव करुणेश तिवारी के नेतृत्व में मंडी जांच दल ने गांधी सब्जी बाजार में छापा मारा। पहली कार्रवाई कामना ट्रेडर्स पर हुई, जहां से 48 क्विंटल लहसुन जब्त हुआ, कीमत करीब sाढ़े सात लाख। फर्म के पास सतना का लाइसेंस नहीं था। जांच में खुलासा हुआ कि फर्म सीहोर मंडी के गेट पास का दुरुपयोग कर रही थी। ये गेट पास यूपी के प्रयागराज के लिए जारी हुआ था, लेकिन माल सतना में ही खपाया जा रहा था। दूसरी फर्म चंदन ट्रेडर्स से 35 क्विंटल लहसुन जब्त हुआ, कीमत साढ़े पांच लाख। यहां भी व्यापारी के पास वैध कागज नहीं मिले, सिर्फ एक कच्चा बिल। तीसरी दुकान पर ताला लगा मिलने पर उसे सील कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि ये राजस्व चोरी का गंभीर मामला है, इसमें कोई समझौता नहीं होगा। दोनों फर्मों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा।0
0
Report
चक्रवाती तूफान ने क्षेत्र में मचाई तबाही, किसानों की टूटी कमर
Bbrasi, Uttar Pradesh:चक्रवर्ती तूफान से क्षेत्र में भारी छति किसने की टूटी कमर । चहनिया ।स्थानीय क्षेत्र में चक्रवर्ती तूफान आने के कारण भारी मात्रा में जगह-जगह धान की फसल गिर गई एवं पानी में डूब गई है जो सड़ने की कगार पर पहुंच गई है वही बाजरे की फसल फसल जिसकी कटाई शुरू हो गई थी जगह-जगह फसल गिर गयी एवं भारी मात्रा में बाजरा की फसल को भी नुकसान हुआ है चहनिया क्षेत्र के परासी नौदर हिनौता रामगढ़ टांडा भूसौला महुआरिया कलवार महुअरिया पकड़ी रामगढ़ बरिया नदी निदुरा दरियापुर सहित दर्जनों गांव के सैकडो किसानों की फसल को भारी छति हुई है जिसको लेकर किसान काफी परेशान है एवं प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
रेल मंत्री बोले - वंदे भारत स्लीपर रात के सफर के लिए बेहतरीन ट्रेन, हर छोटी जरूरत का रखा गया ख्याल
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन की खूबियों के बारे में विस्तार से बताया। बनारस रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा, वंदे भारत स्लीपर रात के सफर के लिए एक बेहतरीन सर्विस है। इसे बहुत ही सावधानी और बारीकी से डिजाइन किया गया है। डिजाइन के दौरान हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा गया है। रेल मंत्री ने गिनाईं ट्रेन की खास बातें: लोको पायलट के लिए टॉयलेट की सुविधा दी गई है। मिडिल और अपर बर्थ पर जाने के लिए जो सीढ़ियां बनाई गई हैं, उनका विशेष ध्यान रखा गया है ताकि यात्री आराम से ऊपर चढ़ सकें। ट्रेन के अंदर एक अलग पैंट्री एरिया और अलग स्टोरेज की सुविधा दी गई है। अपर बर्थ और लोअर बर्थ दोनों के यात्रियों के लिए अलग-अलग चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। ट्रेन क्रू और लोको स्टाफ के लिए भी अलग से बैठने की सीटें बनाई गई हैं। कोच के आखिर में स्टाफ के लिए विशेष जगह बनाई गई है। रेल मंत्री ने कहा, हर पहलू को यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आज शाम सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-8 से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।0
0
Report
नैनी राजेंद्र रेड्डी का BJP पर निशाना: राम मंदिर, NEET और गांधी परिवार
Noida, Uttar Pradesh:Warangal | On BJP MP Sambit Patra's remarks, Congress MLA Naini Rajender Reddy says, "Gandhi family is a great asset to the Congress party and to the nation. What do you even know about this? Was anyone from your party ever involved in the freedom struggle? BJP emerged much later—and even then, only by invoking the name of Lord Ram... The public is well aware of how the Ram Mandir was plundered—it was looted 105 times! And yet, you have the audacity to speak about Lord Ram. And what about the NEET paper leak? You snatched the bread from the mouths of our children—it even cost some of them their lives. The BJP is responsible for this..." वारंगल | बीजेपी सांसद संबित पात्रा के बयानों पर कांग्रेस विधायक नैनी राजेंद्र रेड्डी ने कहा, "गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी और देश के लिए एक बड़ी धरोहर है। आपको इसके बारे में पता ही क्या है? क्या आपकी पार्टी का कोई भी व्यक्ति कभी स्वतंत्रता संग्राम में शामिल था? बीजेपी तो बहुत बाद में आई—और वह भी भगवान राम का नाम लेकर... जनता अच्छी तरह जानती है? कि राम मंदिर को कैसे लूटा गया था—इसे 105 बार लूटा गया! और फिर भी, आपमें भगवान राम के बारे में बात करने की हिम्मत कैसे होती है? और NEET पेपर लीक के बारे में क्या कहेंगे? आपने हमारे बच्चों के मुंह से निवाला छीन लिया—यहाँ तक कि कुछ बच्चों को तो अपनी जान भी गंवानी पड़ी। इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है..."0
0
Report
सीएम ने दिव्यांगों से संवाद किया: सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं
Churu, Rajasthan:चूरू: विधानसभा-चूरू लोकेशन — चूरू संवाददाता नवरतन प्रजापत‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम में दिव्यांगजनों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद 3 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले विशेष योग्यजनों का होगा सम्मान चूरू। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में शनिवार को डीओआईटी वीसी सभागार में ‘सपनों की उड़ान, असंभव कुछ नहीं’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष योग्य युवाओं, दिव्यांगजनों एवं विभागीय अधिकारियों से संवाद किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत आयोजित इस संवाद में विशेष योग्यजनों की उपलब्धियों, उनके सशक्तीकरण तथा समाज की मुख्यधारा में उनकी भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों से जोड़ना रहा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत विशेष योग्य युवाओं को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा खेल, शिक्षा, संस्कृति, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाले विशेष योग्यजनों को 3 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विचार व्यक्त किए गए। बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
सीएम सम्राट चौधरी बीजेपी कार्यालय पहुंचे
Bikram, Bihar:बीजेपी कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी0
0
Report
पूर्णिया में हीरो ग्लैमर एक्स की भव्य लॉन्चिंग, एक्ट्रेस अपर्णा मलिक शामिल
Purnia, Bihar:पूर्णिया के उषा हीरो शोरूम में हीरो ग्लैमर एक्स बाइक की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस मौके पर अभिनेत्री अपर्णा मलिक मौजूद रहीं। उन्होंने पूर्णिया और बिहार वासियों को प्रणाम कर धनतेरस, दीवाली और छठ की शुभकामनाएं दीं। अपर्णा मलिक ने कहा कि हीरो ग्लैमर एक्स के फीचर्स बेहद शानदार हैं। इसका माइलेज अच्छा है, ABS सिस्टम है और सीट की लंबाई काफी आरामदायक है। ग्राहक इस धनतेरस इस पर भरोसा कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि ड्राइव सेफ करें, हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। हीरो ग्लैमर एक्स पर अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ सवारी का आनंद लें और जीवन में बैलेंस बनाए रखें। शोरूम में युवाओं में इस बाइक को लेकर काफी क्रेज देखा गया। वही सेल्स मैनेजर बृजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी 5 साल से टेस्टेड है इस गाड़ी के बारे में तकनीकी जानकारी दी और बताया कि गाड़ी मेलेज अच्छा देती है ,एक ही गाड़ी में तीन गाड़ी का खासियत है0
0
Report
द्वारका में वाहन चोर गिरफ्तार, चार चोरी के वाहन बरामद
New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, स्टोरी :-- दिल्ली के द्वारका जिले में वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एंटी बर्गलरी सेल की टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के चार मामले सुलझे हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 28 वर्षीय अजय उर्फ राज के रूप में हुई है। आरोपी के पास से मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसकी जांच करने पर वह डाबड़ी थाना क्षेत्र से चोरी की निकली। इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने एक और मोटरसाइकिल और दो स्कूटी छिपाकर रखने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-2 द्वारका स्थित CNG पंप के पास से तीनों वाहन भी बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी अजय उर्फ राज का कोई स्थायी पता नहीं है और वह पहले भी शराब से जुड़े मामलों सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। बरामद चारों वाहन डाबड़ी, छावला और बिंदापुर थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे.0
0
Report
Advertisement
खेड़ली मंडी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली मंडी बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित, जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी रहे मुख्य अतिथि **खेड़ली (अलवर)।** खेड़ली मंडी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलवर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र नरूका सहित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। समारोह में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठिर मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर आदित्य शर्मा तथा खेड़ली के मुंसिफ एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जिंदल मौजूद रहे। इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेन्द्र नारूका के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों एवं अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में सीओ जोगेन्द्र सिंह राजावत, खेड़ली थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल सहित अलवर, लक्ष्मणगढ़, कठूमर और खेड़ली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। समारोह में न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।0
0
Report
एसडीएम ने आतिशबाजी के गोदाम को सीज किया
Shahabad, Uttar Pradesh:एसडीएम डॉक्टर अवनीश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीपावली पर्व के मद्देनजर नगर में आतिशबाजी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी नजाकत अली और लियाकत अली की गोदाम को सीज कर दिया। शकील खान की भी दुकान का निरीक्षण किया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने पटाखा बिक्री के लाइसेंस और आग से बचाव के इंतजामों की पड़ताल की। उन्होंने दुकानों पर पानी की बाल्टियां, बालू और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था भी देखी।दुकानदारों को तय सुरक्षा मानकों का पालन करने और तय जगह के भीतर ही दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी डॉक्टर अवनीश कुमार ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए आतिशबाजी बाजार में सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। नियम तोड़ने और अवैध रूप से आतिशबाजी रखने या बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
वैशाली में चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण बारिश-जलभराव, फसल नुकसान
Hajipur, Bihar:चक्रवाती तूफान अर्नब वैशाली में तीसरे दिन भी देखने को मिल रहा है, आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय हाजीपुर सहित जिले के लगभग सभी प्रखंडों में हवा के साथ बारिश से तापमान गिर गया है और तीन दिनों से मौसम में नमी के कारण ठंड का अहसास भी होने लगा है। सबसे खास बात यह है कि इस बेमौसम बरसात से किसानों को भारी क्षति हुई है और धान के साथ साथ सब्जी की फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण हाजीपुर सदर अस्पताल रोड, गांधी चौक, कचहरी रोड, सदर अस्पताल के इमरजेंसी गेट सहित कई जगहों पर जलभराव की समस्या हो गई है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि वैशाली में चक्रवाती तूफान का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।0
0
Report
Advertisement
1 जनवरी 2027 से ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदले; एक्सपायर पर ट्रायल और आर्काइव
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - लाइसेंस 1 साल रिन्यू नहीं कराया तो देनी होगी ट्रायल! - ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर केन्द्र सरकार के नए नियम - 4 साल से ज्यादा एक्सपायर तो रिकॉर्ड परमानेंट आर्काइव में - दोबारा परिवहन आयुक्त की मंजूरी से हो सकेगा रिन्यू - सारथी पोर्टल पर लाइसेंस की 4 श्रेणियों की व्यवस्था - 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे नए नियम वीओ- 1 ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद सालों तक नवीनीकरण नहीं कराने वाले वाहन चालकों के लिए अब प्रक्रिया बदलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सारथी पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस क्लासिफिकेशन फ्रेमवर्क लागू करने की स्वीकृति दी है। इसके तहत लाइसेंस की वैधता और एक्सपायर होने की अवधि के आधार पर चार श्रेणियां बनाई जाएंगी। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि 75 साल से कम उम्र के वाहन चालकों का लाइसेंस चार साल से अधिक समय तक एक्सपायर रहने पर उसका रिकॉर्ड परमानेंट आर्काइव में चला जाएगा। ऐसे लाइसेंस का नवीनीकरण सामान्य प्रक्रिया से नहीं होगा। इसके लिए आरटीओ स्तर पर सत्यापन, ड्राइविंग टेस्ट, निर्धारित शुल्क और राज्य परिवहन आयुक्त की स्वीकृति जरूरी होगी। वहीं लाइसेंस एक्सपायर होने के एक साल से अधिक समय बाद नवीनीकरण कराने पर फिर से वाहन चलाने की ड्राइविंग ट्रायल देनी होगी। हालांकि, इसके लिए नया लर्नर लाइसेंस बनवाने की जरूरत नहीं होगी Gfx In यह होंगी ड्राइविंग लाइसेंस की 4 श्रेणियां - एक्टिव कम्प्लायंस श्रेणी यानी सक्रिय वैध लाइसेंस धारकों की श्रेणी - एक्टिव-ड्यू रिन्यूअल में 75 वर्ष से कम उम्र के लिए 2 साल तक -75 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 1 साल तक - टैम्पररी आर्काइव में 75 साल से कम उम्र के 4 साल तक एक्सपायर्ड लाइसेंस - 75 साल से अधिक उम्र वालों के 2 साल तक एक्सपायर्ड लाइसेंस - परमानेंट आर्काइव में 75 साल से कम उम्र के 4 साल से अधिक एक्सपायर्ड लाइसेंस - 75 से अधिक उम्र वालों के 2 साल से अधिक एक्सपायर्ड लाइसेंस होंगे परमानेंट आर्काइव Gfx Out वीओ- 2 नई व्यवस्था में डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के रिकॉर्ड भी व्यवस्थित किए जाएंगे। एएसटीआर आधारित प्रणाली से एक व्यक्ति का एक लाइसेंस रिकॉर्ड रखा जाएगा। एक से अधिक रिकॉर्ड मिलने पर लाइसेंसधारी को अपना पसंदीदा लाइसेंस चुनने के लिए 30 दिन दिए जाएंगे। इस दौरान 15 दिन बाद रिमाइंडर भी भेजा जाएगा। निलंबित लाइसेंस की बहाली निर्धारित अवधि और शर्तें पूरी होने पर निर्भर करेगी। वहीं, निरस्त या स्थाई रूप से समर्पित लाइसेंस सामान्य प्रक्रिया से बहाल नहीं होंगे। केंद्र ने राज्यों को नई व्यवस्था के लिए सारथी पोर्टल में तकनीकी बदलाव, अधिकारियों का प्रशिक्षण और ड्राइविंग टेस्ट की सुविधाएं तैयार करने को कहा है। परिवहन विभाग को एनआईसी के साथ समन्वय कर 1 दिसंबर 2026 तक अपनी तैयारियों की पुष्टि मंत्रालय को भेजनी होगी।0
0
Report
जींद की मनिषा भनवाला के गोल्ड पर हरियाणा विधायक ने दी बधाई
Jhanj Kalan, Haryana:मनीषा भनवाला की विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत पर डिप्टी स्पीकर ने दी बधाई, कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर भी साधा निशाना जींद की बेटी मनीषा भनवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने दी बधाई। खेलो इंडिया नीति से खिलाड़ियों को मिल रहा प्रोत्साहन, हरियाणा के खिलाड़ी विश्व स्तर पर कर रहे देश का नाम रोशन: कृष्ण लाल मिड्ढा। हरियाणा दिवस पर प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर डिप्टी स्पीकर ने उठाए सवाल, व्यापारियों को नुकसान होने की कही बात。 डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेलो इंडिया नीति के तहत खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है और आज प्रदेश के खिलाड़ी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। वहीं एक नवंबर को हरियाणा दिवस और दिल्ली में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी डिप्टी स्पीकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी。0
0
Report
डरा धमकाकर यौन Shोषण करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने की
Dehradun, Uttarakhand:पिछले 3 साल से डरा धमकाकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है... पूरा मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र का है... जहां बीती 24 सितंबर को बैरागीवाला निवासी एक पीड़ित युवती ने सहसपुर कोतवाली में आकर तहरीर देते हुए बताया की सहसपुर थाना क्षेत्र के लखन वाला निवासी आदिल नाम का एक युवक डरा धमकाकर पिछले तीन साल से पीड़ित का शारीरिक शोषण कर रहा है... मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की... और आज पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ और उसके बयान दर्ज करने के लिए युवक को सहसपुर कोतवाली बुलाया... युवक के बयान दर्ज करने के बाद सबूतो के आधार पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया... पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर रही है...0
0
Report
Advertisement
