209101
Kanpur dehat - परिवाहन विभाग का अभियान नो हेलमेट नो पेट्रोल जारी
Akbarpur, Uttar Pradesh:26 जनवरी 2025 से लागू किया गया था नियम बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालाने वाले लोगों को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न देने के निर्देश दिये गए थे. निर्देश के बाद परिवाहन विभाग ने मोर्चा थामा. नियम को कड़ाई से पालन कराने के लिए अधिकारी सड़क पर उतरे।परिवाहन के अधिकारियों ने पम्प पर पहुंचे बिना हेलमेट पेट्रोल डलवा रहे मोटरसाइकिल सवारों के चालान काटे. पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी. नियम हादसों से बचने के लिए लागू किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश के कारण राजनांदगांव के गणेश विसर्जन झांकियां एक दिन के लिए स्थगित
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में लगातार हो रही बारिश का असर गणेश विसर्जन झांकियों पर भी पड़ा है। 25 सितंबर की रात शहर में निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकियों को बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया है। शहर में गणेश विसर्जन झांकियों की परंपरा कई दशकों से चली आ रही है और हर साल की तरह इस वर्ष भी करीब 35 गणेश मंडलों द्वारा आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार हो रही बारिश और मौसम के हालात को देखते हुए सभी गणेश मंडल समितियों के सदस्यों ने बैठक कर आज रात झांकियां नहीं निकालने का निर्णय लिया है। आयोजकों के मुताबिक बारिश के बीच झांकियों को निकालने में परेशानी के साथ श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। गणेश मंडल समितियों का कहना है कि बारिश की स्थिति को देखते हुए झांकियों को एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। अब इन झांकियों को एक दिन बाद निकाला जाएगा। इसके लिए मंडल समितियों द्वारा तैयारियां जारी रखी जाएंगी।स्थानीय शीतला मंदिर परिसर में रखी बैठक में सभी गणेश मंडलों के प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। हर साल राजनांदगांव की गणेश विसर्जन झांकियां शहर के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहती हैं। बड़ी संख्या में लोग इन झांकियों को देखने शहर पहुंचते हैं। ऐसे में इस बार भी करीब 35 गणेश मंडलों की झांकियों को लेकर लोगों में उत्साह था, लेकिन लगातार बारिश के कारण आयोजकों को अपना कार्यक्रम आगे बढ़ाना पड़ा है। फिलहाल गणेश मंडल समितियों ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है और मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विसर्जन झांकियां निकालने की बात कही है।0
0
Report
तेज हवा के चलते गंगा में उठ रही लहरें, नांव का संचालन बंद
Bbrasi, Uttar Pradesh:टांडा-कैथी गंगा घाट पर तेज हवाओं और उफान के कारण नि:शुल्क नाव संचालन अस्थायी रूप से बंद चहनियां स्थानीय क्षेत्र के माँ गंगा घाट पर टांडा-कैथी नदी मार्ग पर शासन द्वारा संचालित नि:शुल्क नाव सेवा को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए यह कदम उठाया गया है। क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण नदी में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया गया है कि जब तक हवा की गति सामान्य नहीं होती और लहरें शांत नहीं होतीं, तब तक नि:शुल्क नाव का संचालन बंद रहेगा। स्थितियां सामान्य होते ही सेवा पुनः बहाल कर दी जाएगी।0
0
Report
बेगूसराय में राजद का चुनाव आयोग के खिलाफ पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कैंटीन चौक पहुंचे और केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया और उनके इस्तीफे की मांग की। कैंटीन चौक बेगूसराय की वही जगह है जहां राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां और जुबान पर विरोध के नारे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने आरोप लगाया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को हराने के लिए चुनाव आयोग की भूमिका रही। उनका दावा है कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष संस्था की तरह काम करने के बजाय एक राजनीतिक दल के पक्ष में काम किया और कथित तौर पर धांधली के जरिए राजद को नुकसान पहुंचाया गया। मोहित यादव ने चुनावी मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप रखा कि गरीब और वंचित लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए और कई लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि, ये आरोप राजद नेताओं की ओर से लगाए गए हैं और इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। राजद नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। वहीं, चुनाव आयोग ने बिहार में 2025 के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया बताया था। आयोग के मुताबिक अंतिम सूची में 7.45 करोड़ से अधिक मतदाता थे और चुनाव के दौरान किसी सीट पर री-पोल की सिफारिश नहीं हुई। फिलहाल बेगूसराय में राजद कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन के बाद चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।0
0
Report
Advertisement
NGT निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण विवाद में जांच बाधित, उपाध्यक्ष डरे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के तलपचांची के कतरी नदी में बिना अनुमति पुल बनाने के संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी ने NGT में शिकायत की थी। NGT के आदेश पर गठित टीम मौके पर निरीक्षण करने पहुंची। जांच कमिटी मौके पर पहुंची। कमिटी में DMO राकेश तिग्गा और तोपचांची CO नूपुर कुमारी समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। खुद जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी भी कमिटी की सदस्य के रूप में मौके पर पहुंचीं। शिकायत की जांच करने पहुंचे जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी के साथ क्रशर संचालक और अन्य DMO और CO के सामने हंगामा करते हुए बहस कर दिया जिससे जांच नहीं हो सकी। जिला उपाध्यक्ष और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी को क्रशर संचालक के द्वारा डराया धमकाया गया। इसके बाद मौके पर माहौल बिगड़ गया और जांच की कार्रवाई बाधित हो गई। खुद को असुरक्षित महसूस करने और DMO और टोचपांची CO द्वारा हस्तक्षेप नहीं करने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मौके लौट गईं। अब सवाल है कि शिकायत की जांच के लिए प्रशासनिक कमिटी बनी, और शिकायत कर्ता को ही मौके से डरा धमका कर भगाया गया तो मामले की जांच कैसे होगी। जारी है कि कतरी नदी में बिना अनुमति पुल बनाने की शिकायत NGT में की गई थी। जांच करने मौके पर पहुंचे क्रशर संचालक और उसके लोग बकझक करते हुए जांच को बाधित कर रहे थे। प्रशासन से मांग है कि जांच में बाधा डालने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करे, नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना में बैठ जाएंगे।0
0
Report
धनबाद बलियापुर में जलापूर्ति बंद, 50 हजार लोग पेयजल संकट से जूझ रहे
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड में पिछले डेढ़ महीने से जलापूर्ति ठप रहने के कारण करीब 50 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। फेज-2 की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद 12 पंचायतों के 27 गांवों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। इससे मुकुंदा, आमटाल, चांदकुईयां, अलकडीहा, कुसमाटांड़, सुरूंगा, परसबनिया, पलानी और आमझर समेत अन्य पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज के चापाकल और कुओं से पानी लाना पड़ रहा है। कई परिवार पानी खरीदकर या आरओ प्लांट से पानी लेकर काम चला रहे हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज मुखिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण शुक्रवार को कुसमाटांड़ दुर्गा मंदिर के समीप सड़क पर उतर आए। लोगों ने सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और जिला प्रशासन से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। मुखियाओं का कहना है कि जलापूर्ति जैसी जरूरी सेवा डेढ़ महीने से बाधित है, लेकिन अब तक पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई। अधिकारियों को कई बार समस्या की जानकारी देने और जल्द समाधान का आश्वासन मिलने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद लंबे समय तक मरम्मत नहीं होना गंभीर समस्या है और प्रशासन को तत्काल पहल करनी चाहिए। धरना और सड़क जाम के कारण वाहनों का आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने केवल स्कूल वाहनों को जाने दिया, जबकि अन्य वाहनों को रोक दिया गया। समाचार लिखे जाने तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कब तक कराई जाती है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: 6 शव, CM की पत्नी सुमन सैनी शोक में पहुंचीं
Kurukshetra, Haryana:कल कुरुक्षेत्र के कैथल ढांढ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी और लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल थे। मरने वालों में चार कुरुक्षेत्र के कलाल माजरा के निवासी थे जबकि दो अन्य दूसरे गांव के उनके रिश्तेदार थे। आज गांव वालों ने नम आंखों से सभी को अंतिम विदाई दी और उनका अंतिम संस्कार किया। हादसे की सूचना आग की तरह फैल गई थी और आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंची हैं और उन्होंने परिवार वालों से और घायल लोगों से मुलाकात की है। गांव के सरपंच कुलदीप ने बताया कि गांव में इस घटना से मातम छाया हुआ है और आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सरकार के द्वारा मौके पर मदद मिली है और हमारा गांव सारी उमर मुख्यमंत्री और प्रशासन का ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस मुसीबत के समय हमारा साथ दिया। बाइट: कुलदीप सैनी सरपंच गाँव कलाल माजरा। बाइट: जगदीश कुमार तामक थाना प्रभारी आदर्श fork kuk0
0
Report
Advertisement
गोंडा में पत्रकार सत्यम मिश्रा पर दबंगों का जानलेवा हमला
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दीवानी कचहरी गेट हनुमान मंदिर के पास स्थित चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे पत्रकार सत्यम मिश्रा पर दबंगों द्वारा लाठी डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमले किए जाने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश को लेकर 5 से 6 दबंग लाठी डंडे और धारदार हथियार से मौके पहुंचे। जहां चाय पी रहे सत्यम मिश्रा पर अचानक हमला बोल दिया साथी नदीम सिद्दीकी और होटल संचालक तब तक कुछ समझ पाते तब तक हमला करके दबंग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सत्यम मिश्रा को गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां सत्यम मिश्रा गोंडा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती हैं। चोट लगने के कारण गंभीर हालत में इलाज चल रहा है नगर कोतवाली पुलिस द्वारा सत्यम मिश्रा के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 5 से 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकार सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर ली थी उसी रंजीत को लेकर के शिवेंद्र मिश्रा के भाई पत्रकार सत्यम मिश्रा के साथ दबंगों ने मारपीट की है। सीओ नगर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का हमने निरीक्षण किया है मेडिकल कॉलेज पहुंच करके पत्रकार सत्यम मिश्रा का हाल-चाल जाना है मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तत्काल परिजनों के तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है उनके भाई के साथ कुछ विवाद हुआ था उसी को लेकर के लोगों ने उनके साथ मारपीट किया है।0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेताओं का वेतन दान समेत राहत सिलसिला जारी
Patna, Bihar:बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की ओर से सहायता का सिलसिला जारी है। विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता और प्रदेश जदयू के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। ललन सर्राफ ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चेक सौंपा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस मौके पर ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव राहत और सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का काम भी पूरी तत्परता से किया जा रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थिति में राज्य के जिम्मेदार और सक्षम नागरिकों से भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।0
0
Report
यमुना विहार सर्विस रोड पर ट्रक से राहगीर की मौत, पुलिस जांच शुरू
New Delhi, Delhi:यमुना विहार सर्विस रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, नगर निगम के ट्रक (लोडर) ने राहगीर को कुचला मॉरल हॉस्पिटल के सामने हादसे में करीब 50 वर्षीय इसरार अहमद की मौत, पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच उत्तर पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार सर्विस रोड पर मॉरल हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नगर निगम के ट्रक की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय राहगीर इसरार अहमद की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, इसरार अहमद अपने घर से ऑटो लेने के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान यमुना विहार सर्विस रोड पर मॉरल हॉस्पिटल के सामने वह नगर निगम के ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी गंभीर थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की परिस्थितियों और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे में शामिल नगर निगम के ट्रक और चालक की भूमिका समेत दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किस परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही रही, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। यमुना विहार जैसे व्यस्त इलाके में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सर्विस रोड पर राहगीरों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार की जहानाबाद यात्रा: दिवंगत जगदीश कुशवाहा को श्रद्धांजलि
Jehanabad, Bihar:पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार आज जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष स्वर्गीय जगदीश कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सीधे शहर के राजाबाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, उनका ढाढ़स बंधाया और इस कठिन समय में परिवार को हर संभव मदद का पूरा भरोसा दिया। वही दिवंगत नेता के पुत्र तरुण कुमार ने बताया कि आज उनके पिता की श्रद्धांजलि सभा और भोज कार्यक्रम था। इसी दौरान नीतीश कुमार उनके घर पहुंचे, परिजनों से आत्मीयता से मिले और सांत्वना दी। मौके पर मौजूद जदयू जिलाध्यक्ष ने भावुक होते हुए कहा कि स्वर्गीय जगदीश कुशवाहा समता काल से नीतीश कुमार के साथ मजबूती से खड़े रहे थे। उनका यह गहरा व्यक्तिगत और राजनीतिक रिश्ता ही नीतीश कुमार को सीधे जहानाबाद खींच लाया। पार्टी नेताओं ने उनके निधन को संगठन और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वही दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस मौके पर जदयू के कई वरिष्ठ स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार वापस पटना रवाना हो गए।0
0
Report
बंदिपोरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर विद्यार्थी-स्वयंसेवकों ने रैली निकाली
Ministry of Youth Affairs and Sports organized a programme to mark Pandit Deendayal Upadhyaya Jayanti at Government Boys Higher Secondary School, Nadihal, Bandipora, with local students and volunteers participating in a rally and awareness activities. The programme was organized by My Bharat Yuva and saw students and volunteers carrying the national flag and participating in activities focused on civic responsibility and service to the nation. As part of the programme, volunteers took an oath to serve the nation, understand their responsibilities and contribute to community and national development. Students of Government Boys Higher Secondary School, Nadihal, also participated in the event along with volunteers, who joined the rally and awareness activities held on the occasion.0
0
Report
कोटा अनंत चतुर्दशी पर 4 हजार जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से सुरक्षा कड़ी निगरानी
Kota, Rajasthan:कोटा: अनंत चतुर्दशी जुलूस पर पुलिस का सख्त पहरा, 4 हजार जवान और तकनीक संभाल रहे सुरक्षा का जिम्मा कैथूनीपोल चौक पर पहली बार लगा टाइमर और हूटर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा कोटा: अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर कोटा शहर में निकलने वाले विशाल जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए शहर में करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूरे जुलूस मार्ग पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्विनी गौतम स्वयं कैथूनीपोल थाने में मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लाइव वॉच कर रही हैं। जुलूस को सुचारू और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने इस बार एक अनोखा प्रयोग किया है। पहली बार ऐतिहासिक कैथूनीपोल चौक पर डिजिटल टाइमर घड़ी लगाई गई है। इसके जरिए हर अखाड़े को अपने करतब दिखाने के लिए 10 मिनट का निश्चित समय दिया जा रहा है। जैसे ही तय 10 मिनट पूरे होते हैं, हूटर बज जाता है और अखाड़ा आगे बढ़ जाता है। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए एनसीसी कैडेट्स और राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) की टीम को भी तैनात किया गया है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कैथूनीपोल चौक पहुंचे और पूरे जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में पीएम किसान सम्मान निधि में 4297 लाभार्थी संदिग्ध, अब जांच शुरू
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद PM किसान सम्मान निधि में 4297 लाभार्थी संदिग्ध, जांच शुरू डीएम अंकुर लाठर बोलीं- सत्यापन में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई 147 नाबालिग, 404 पति-पत्नी के मामले संदिग्ध; 2735 विरासत में मिली जमीन वाले लाभार्थी भी जांच के दायरे में एंकर - फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर कृषि विभाग ने सत्यापन शुरू कर दिया है। पोर्टल से मिली सूचना के बाद जिले में 4297 लाभार्थियों को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। इनमें 147 नाबालिग और 404 पति-पत्नी के मामले शामिल हैं। वहीं 2735 ऐसे लाभार्थी भी सूची में हैं, जिनके नाम जमीन विरासत में आई है। जांच पूरी होने तक संबंधित लाभार्थियों की पिछली किस्त पर रोक लगाई गई है। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने कहा है कि सत्यापन के दौरान अगर किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीओ - फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन शुरू हो गया है। कृषि विभाग को पोर्टल के माध्यम से 4297 संदिग्ध लाभार्थियों की सूची मिली है। सूची को सभी तहसीलों में भेजकर अभिलेखों और पात्रता का सत्यापन कराया जा रहा है। इस सूची में 147 नाबालिग लाभार्थियों के मामले शामिल हैं, जबकि 404 मामले पति-पत्नी दोनों के सम्मान निधि लेने से संबंधित हैं। इसके अलावा 2735 ऐसे लाभार्थी हैं, जिनके नाम जमीन विरासत में आई है और पोर्टल पर उन्हें संदिग्ध के तौर पर चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि यह सत्यापन प्रक्रिया के तहत की जा रही जांच है। नाबालिगों से जुड़े मामलों का भी तहसील स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। जिले में करीब ढाई लाख किसान हैं, जिनमें करीब 1 लाख 96 हजार किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। संदिग्ध मामलों में सत्यापन पूरा होने तक संबंधित किस्त पर रोक लगाई गई है। उपकृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्रा के मुताबिक सत्यापन में ज्यादातर लाभार्थियों के दस्तावेज और पात्रता सही पाए जा रहे हैं। वहीं जांच में अगर कोई लाभार्थी अपात्र पाया जाता है या नियमों के विपरीत सम्मान निधि लेने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई के साथ राशि की रिकवरी भी की जा सकती है। कृषि विभाग पहुंचे किसान महेश चंद्र ने बताया किसान सम्मान निधि के पैसा के लिए कृषि विभाग आये है पहले आता था तो बंद हो गया तीन चार बार वो यहाँ आ चुके है तो बताया बताया गया की कोई लोन होगा उसमे कट गया होगा जबकि लोन जमा कर दिया है फिर भी किसान निधि का पैसा नहीं आया फर्रुखाबाद की जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 4,200 लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसके तहत सभी तहसीलों को सत्यापन के लिए मामले भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में अधिक संख्या में अपात्र लाभार्थी सामने नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि 147 नाबालिगों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि पहुंचने की बात सामने आई है। इस संबंध में तहसील स्तर पर सत्यापन कराया जा रहा है। जांच की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट- अंकुर लाठर , जिलाधिकारी , फर्रुखाबाद0
0
Report
रामगंजमंडी नगरपालिका में नरेंद्र काला व महेंद्र सामरिया ने किया पदभार ग्रहण
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद अध्यक्ष नरेंद्र काला और उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूल मालाओं और साफा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल भी पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए नगर के विकास में सहयोग की बात कही। पवन बाबेल ने कहा कि नगर पालिका के कामकाज में जनता की भागीदारी बढ़नी चाहिए। जनता की भागीदारी और पारदर्शिता से ही नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर सभी को मिलकर काम करना चाहिए।0
0
Report
4000 पुलिसकर्मी, 1200 कार्यकर्ता, गणपति विसर्जन मार्ग पर भारी भीड़
Kota, Rajasthan:4000 पुलिसकर्मियों के साथ 1200 कार्यकर्ता जुटे हैं, 5 से 7 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान 106 झांकियां, 102 अखाड़े, 12 महिला अखाड़ों के साथ करीब 10 से 15 हजार अखाड़ेबाज शामिल, 101 मातृशक्ति दल शस्त्रों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं 100 स्थानों पर बनाएं गए स्वागत द्वार, एक समय में अलग अलग जगहों पर एक साथ 75 हजार श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जा रही कैथूनीपोल, रामपुरा, सब्जीमंडी, आर्य समाज रोड, लक्की बुर्ज सहित पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही, शोभायात्रा के मार्ग को रोशनी से सजाया गया है, किशोर सागर में होगा विसर्जन बड़ी गणपति प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए क्रेन की विशेष व्यवस्था की गई है, अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी विसर्जन कुंड भी बनाए गए हैं。 गणपति विसर्जन की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ रही है और चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है。 पूरे रूट पर 104 CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही, 51 वायरलेस और 53 लाइव स्ट्रीमिंग कैमरों से हर गतिविधि पर नजर0
0
Report
Advertisement
