209111
Kanpur Dehat: स्कूटी को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, एक की गई जान
Pukhrayan, Uttar Pradesh:बर्रा 7 कानपुर के निवासी युवक मंगलवार को अपनी मित्र की नानी सीता के साथ बाइक से पुखरायां तहसील आए थे। वापस लौटते समय लगभग 2 बजे पटेल चौक के निकट ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रिषभ गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सीएचसी पुखरायां लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भारत-पाक एशियाई खेलों के पुरुष टी20 फाइनल से पहले वाराणसी में प्रशंसकों ने प्रार्थना की
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi (Uttar Pradesh): Cricket fans offer prayers ahead of India-Pakistan Asian Games Men's T20I final. भारत-पाकिस्तान एशियाई खेलों के पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय फाइनल से पहले क्रिकेट प्रशंसकों ने प्रार्थना की. आज सुबह से हम लोग यहाँ पे हनुमान चालीसा और पूरे हर्स उल्लास के साथ पूजा कर रहे हैं और हम लोग का पूरा यही है कि आज हमारी टीम इंडिया को देवी देवताओं का आशीर्वाद मिले ताकि अच्छी परफॉर्मेंस के साथ जीत हो और ट्रॉफी हमारी टीम के पास आए.0
0
Report
गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल-टू-भोपाल मिनिट-टू-मिनट दौरा: नारकोटिक्स प्रेस कॉन्फ्रेंस सहित
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालगृह मंत्री अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे होटल ताज लेक फ्रंट से वाया रोड भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना होंगे सुबह 11:25 बजे भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे सुबह 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे दोपहर 12:05 से 1:05 बजे तक भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे दोपहर 1:05 बजे भेल दशहरा मैदान से होटल ताज के लिए रवाना होंगे दोपहर 1:30 बजे होटल ताज लेक फ्रंट पहुंचेंगे दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक का समय लंच के लिये आरक्षित लंच पर भी संगठन, सरकार से करेंगे चर्चा दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक होटल ताज में मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के मध्य लंबित विषयों पर बैठक लेंगे शाम 4:15 से 5:15 बजे तक नारकोटिक्स पर प्रेस कांफ्रेंस के लिए समय आरक्षित शाम 5:15 बजे होटल ताज लेक फ्रंट से वाया रोड IISER के विस्तारित परिसर भौंरी के लिए रवाना होंगे शाम 5:40 बजे IISER के विस्तारित परिसर पहुंचेंगे शाम 5:45 से 6:00 बजे तक IISER के विस्तारित परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे शाम 6:00 बजे - IISER के विस्तारित परिसर से वाया रोड IISER मुख्य परिसर के रवाना होंगे शाम 6:05 बजे IISER मुख्य परिसर, भौरी पहुंचेंगे शाम 6:10 से 7:25 बजे तक IISER मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे शाम 7:30 बजे IISER मुख्य परिसर से वाया रोड भोपाल स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे शाम 7:45 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे शाम 7:50 बजे विशेष विमान से भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे0
0
Report
भिवंडी में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए जोरदार हस्ताक्षर अभियान शुरू
Thane, Maharashtra:भिवंडीत केंद्रीय मुख्य निवडणूक आयुक्त ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी सह्यांच्या मोहिमेला सुरुवात झाली आहे. समाजवादी पक्षाचे आमदार रईस शेख यांच्या नेतृत्वात भिवंडी पूर्व भागात शुक्रवारी जुम्माच्या नमाजानंतर एकाच वेळी ५६ ठिकाणी या मोहिमेला प्रारंभ करण्यात आला. पुरुष आणि महिला मतदारांसाठी वेगवेगळी व्यवस्था करण्यात आली असून पहिल्याच दिवशी सुमारे ३० हजार मतदारांनी सह्या करून या मोहिमेला पाठिंबा दिला आहे. ही मोहीम पुढील ८ दिवस चालणार असून लाखो मतदारांच्या सह्यांचे निवेदन राज्यपालांना देण्यात येणार असल्याचे आमदार रईस शेख यांनी सांगितले. मतदार यादीच्या SIR पुनरीक्षणात १२ कोटी मतदारांची नावे वगळण्यात आली असून ERO Net मध्ये मोठी गडबड झाली आहे. गेल्या १० महिन्यात दोन निवडणूक आयुक्तांनी १४ वेळा आक्षेप नोंदवूनही ज्ञानेश कुमार भाजपला लाभ पोहोचवत असल्याचा आरोप आमदार शेख यांनी केला.0
0
Report
Advertisement
माल भात खरीद केंद्र में उंदीर-घुशी से नासादी आरोप, समिति ने भात सुरक्षित बताया
Thane, Maharashtra:शासकीय भात खरेदी केंद्रात साठवलेल्या शेकडो क्विंटल भाताची उंदीर-घुशी आणि पावसामुळे नासाडी झाल्याचा गंभीर आरोप माहिती अधिकार कार्यकर्त्यांनी केला होता. या तक्रारीनंतर प्रशासनाने चौकशी केली, मात्र चौकशी अहवालात भात सुरक्षित असल्याचा दावा करण्यात आला आहे. मुरबाड तालुक्यातील मौजे माळ येथे शेतकऱ्यांकडून खरेदी करून एका पोल्ट्री फार्मच्या शेड मध्ये भिंतींना प्लास्टिक लावून साठवण्यात आलेल्या शासकीय भातसाठ्याची अत्यंत दयनीय अवस्था असून योग्य काळजी न घेतल्याने सदरचे भात पावसामुळे भिजले असून, उंदीर-घुशींनी मोठ्या प्रमाणात भाताची नासाडी केली आहे, अशी तक्रार माहिती अधिकार कार्यकर्ता महासंघाच्या अध्यक्षा योगिता शिर्के यांनी आदिवासी विकास विभाग, शहापूरकडे केली होती. त्यांच्या तक्रारीनंतर उप प्रादेशिक कार्यालय, शहापूरने महेश खैरनार यांच्या अध्यक्षतेखाली त्रिसदस्यीय समिती गठीत करून २२ सप्टेंबरला गोदामाची पाहणी केली. समितीने दिलेल्या अहवालात गोदामात ११९२ क्विंटल धानाचा साठा चांगल्या स्थितीत असून तो लाकडी फळ्यांवर ४ फूट उंचीवर सुरक्षित ठेवण्यात आला आहे, कोणतीही नासाडी किंवा आर्थिक नुकसान झालेले नाही, असा अहवाल दिला आहे. मात्र तक्रारदार योगिता शिर्के यांनी सदरचा अहवाल खोटा सादर केला असल्याचा आरोप करत, या अहवालावर समाधान न झाल्याने आता माहितीच्या अधिकारात संपूर्ण तालुक्याच्या भात खरेदीची माहिती मागवली आहे. तसेच या संदर्भात आदिवासी विकास महामंडळ शहापूरचे अधिकारी वाघ यांना संपर्क बाईटसाठी साधला असता आम्ही बाईट देऊ शकत नाही असे उत्तर दिले.0
0
Report
भोपाल में अमित शाह का दौरा: 35 हजार लोग शामिल, स्वागत गरिमामय
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल में दौरा शुक्रवार देर रात 12:00 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया अमित शाह का स्वागत gोपालक सम्मेलन में 35 हजार लोगों ने शामिल गृह विभाग ,पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण, और परिवहन विभाग अपने-अपने कार्य और योजना की प्रस्तुतीकरण करेंगे0
0
Report
नीम करौली की पौत्री फर्रुखाबाद में भक्तों को प्रसाद बांटकर भावुक memories साझा करतीं
Farrukhabad, Uttar Pradesh:बाबा नीम करौली की पौत्री पहुंचीं फर्रुखाबाद, दर्शन के बाद भक्तों को बांटा प्रसाद बाबा नीम करौली महाराज की पौत्री वंदना शर्मा अपने पति और दोनों बेटों के साथ वृंदावन से बाबा के दर्शन करने फर्रुखाबाद के नीम करौरी धाम आईं। वंदना शर्मा ने मंदिर में दर्शन किए, बाबा को फूल चढ़ाए और खुद अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बाबा से जुड़ी बचपन की यादें साझा कीं और बताया कि किस तरह बाबा के प्रति उनका परिवार आज भी गहरी आस्था रखता है। इस दौरान वंदना शर्मा ने बाबा से जुड़ी अपनी बचपन की यादें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बचपन में बाबा को देखा है और उनकी गोद में खेली हैं। उन्होंने कहा कि बाबा अपने परिवार से बहुत प्यार करते थे और परिवार के लोगों के मन में आज भी उनके प्रति गहरी आस्था है। वंदना शर्मा ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म से जुड़ा एक भावुक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज होने पर पूरा परिवार खुश था। उस समय उनकी तबीयत खराब थी, लेकिन इसके बावजूद वह परिवार के साथ फिल्म देखने गईं। फिल्म देखते समय वह लगातार भावुक होती रहीं। उन्होंने अपने बेटे से जुड़ा एक अनुभव बताते हुए कहा कि एक बार बेटे को चिकनपॉक्स हो गया था। रात में उसके पूरे शरीर में दर्द हो रहा था। तब उन्होंने मंदिर खोलकर बाबा की विभूति निकाली और बेटे को लगाई। उनके मुताबिक, इसके बाद बेटे का दर्द शांत हो गया और वह सो गया। वंदना शर्मा ने बताया कि वह अक्सर बाबा के दर्शन के लिए आती रहती हैं। बाबा से जुड़ी बचपन की यादें और परिवार की आस्था आज भी उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं। बाबा नीम करौरी महाराज की पौत्री का यह दौरा धाम में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए भी खास रहा। बाइट - वंदना शर्मा , बाबा नीम करौली की पौत्री , फर्रुखाबाद0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में चाइल्ड हेल्पडेस्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा के साथ संवाद
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सीतामढ़ी जिले के सभी थानों में चाइल्ड हेल्पडेस्क का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में महिला थाना, सीतामढ़ी में चाइल्ड हेल्पडेस्क के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनकी सुरक्षा, अधिकार एवं भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की। अदिथी कवच परियोजना से जुड़े बच्चों के साथ उन्होंने केक काटकर चाइल्ड हेल्पडेस्क के शुभारंभ का संदेश साझा किया। पुलिस अधीक्षक के साथ संवाद के दौरान बच्चे काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर डुमरा शांति नगर निवासी चार वर्षीय शिवांश के साथ भी पुलिस अधीक्षक ने सहज एवं आत्मीय संवाद किया।0
0
Report
लूट के केस में मुठभेड़: पाँच आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:Hapur (Uttar Pradesh): Police Encounter With Five Accused In Connection With Loot Case, Accused Javed Injured. स्वाट टीम व थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक घायल सहित 05 शातिर बदमाश गिरफ्तार। कब्जे से लूटा गया कैन्टर मय शत-प्रतिशत माल (माल की कीमत करीब 55 लाख रुपये), अवैध असलहा मय जिन्दा/खोखा कारतूस एवं एक अवैध चाकू बरामद。0
0
Report
आबादी के बीच पहुँचा विशाल मगरमच्छ, देर रात रेस्क्यू के बाद कब्जे में लिया गया
Obra, Uttar Pradesh:आबादी के बीच पहुँचा विशाल मगरमच्छ, देर रात रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने पकड़ा। आबादी के बीच बड़ा मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित कब्जे में लिया गया। सोन नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण मगरमच्छ नदी से निकलकर आबादी की ओर पहुंच गया था। मामला चोपन थाना क्षेत्र के डाला वन रेंज अंतर्गत स्थानीय नगर पंचायत की हाइडिल कॉलोनी का है। मध्य रात्रि आबादी के बीच विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ भी जुट गई। वन विभाग की टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ को कब्जे में लेकर सुरक्षित जलाशय में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आबादी के इतने करीब पहली बार मगरमच्छ के पहुंचने से लोगों में काफी डर का माहौल रहा। माना जा रहा है कि सोन नदी के बढ़े जलस्तर के चलते मगरमच्छ नदी से निकलकर आबादी तक पहुंचा।0
0
Report
Advertisement
जीबी अस्पताल के सामने अपाचे बाइक चोरी, CCTV फुटेज में चोर की तलाश जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में निजी हॉस्पिटल के सामने खड़ी अपाचे बाइक हुई चोरी, बाइक चोरी की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, सीसीटीवी फुटेज में चोर अपाचे बाइक ले जाते आ रहा नजर, मेडिकल स्टोर से ड्यूटी करने के बाद लौटे कर्मचारी की बाइक मिली गायब, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर की तलाश में जुटी, कोँच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित जीबी हॉस्पिटल के सामने का मामला।0
0
Report
भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद क्रांति गौड़ बागेश्वर धाम पहुँचीं
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत लौटीं क्रिकेटर क्रांति गौड़ बागेश्वर धाम पहुंचीं।,धाम आगमन पर उन्होंने सबसे पहले बालाजी सरकार के मुख्य मंदिर के गर्भगृह में शीश नवाया और विधिवत पूजन-अर्चन कर देश और अपनी टीम की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहराकर लौटीं देश की होनहार बेटी को अपने बीच पाकर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने तालियों व जयकारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।,बालाजी के दर्शन के उपरांत क्रांति गौड़ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की ,मुलाकात के दौरान क्रिकेटर ने अपनी ऐतिहासिक खेल यात्रा और अंतरराष्ट्रीय मैदान के अनुभवों को साझा किया।,बाबा बागेश्वर ने उन्हें स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया और भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट और राष्ट्र का मान अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ाने का आशीर्वाद दिया0
0
Report
नग्गल थाना प्रभारी पर हमले के बाद घायल, अस्पताल रेफर
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के नजदीक गांव मटहेड़ी में गश्त के दौरान झगड़ा छुड़वाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर चाकू और ईंट से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सेक्टर-32 रेफर किया है। दरअसल, नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान गांव मटहेड़ी में उन्हें कुछ युवकों के बीच झगड़ा होता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, एक युवक के साथ चार-पांच युवक मारपीट कर रहे थे। थाना प्रभारी सुरेश कुमार युवक को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि झगड़ा कर रहे युवकों ने थाना प्रभारी पर ही हमला कर दिया। इस दौरान चाकू और ईंट से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में सुरेश कुमार की गर्दन, बाजू, अंगूठे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सेक्टर-32 रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व मंत्री असीम गोयल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी का हाल जाना। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने एक युवक को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बाबा बागेश्वर धाम सुरक्षा पर चिंता, अकेले न आने की सलाह
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर - बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में घटित घटना पर चिंता व्यक्त की,उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सनातन पर चारों तरफ से हमले और कुठाराघात हो रहा है। उन्होंने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं-बहनों से विशेष अपील की कि वे अकेली धाम न आएं। अगर अकेले आएं तो किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, उसके साथ कहीं न जाएं और ज्यादा दिनों तक धाम में न ठहरें। बाबा बागेश्वर ने कहा कि धाम करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। मंदिर परिसर और हॉल की व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी धाम की है, लेकिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा - "स्वयं सतर्क, सजग और सावधान रहें, अकेले न आएं और अनजान लोगों पर भरोसा न करें। स्वयं समझदार बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।"0
0
Report
यूपी से मुजफ्फरपुर के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब तस्करी, दो कारोबारी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:यूपी से मुजफ्फरपुर के रास्ते भारी मात्रा में विदेशी शराब लाकर ले जा रही ब्लैक कलर की XUV कार को पूर्वी चम्पारण के केसरिया ले जाने दौरान साहेबगंज केसरिया मार्ग के अहियापुर में पकड़ लिया गया और मौके से दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसकी पहचान पूर्वी चम्पारण के केसरिया के बैसखुआ निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है. जबकि दुसरे कारोबारी की पहचान सिवान के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अमित कुमार के रुप में किया गया है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि यूपी से छपरा होते हुए एक काले रंग के XUV महिंद्रा कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है. सूचना मिलते ही एएसआई शशिकांत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम चिन्हित साहेबगंज से केसरिया जाने वाली सड़क पर अहियापुर गांव के पास उस काले रंग के XUV का इंतजार करने लगी और जब XUV कार आते हुए दिखाई दिया तो उसे देखकर रुकवा कर उसकी तलाशी ली गई तो ऑफिसर चॉइस ब्रांड का टेट्रा पैक में 180 ml का 24 पेटी विदेशी शराब बरामद हुआ. उसके बाद मौके से दो कारोबारी को भी पकड़ा गया. जिससे पुछताछ किया जा रहा है.0
0
Report
जमुई में एडीएम स्कॉर्पियो से बाइक टक्कर, कंपाउंडर वीरेंद्र कुमार घायल
Jamui, Bihar:जमुई में शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित चकाई दौरे और अंकुर बायो टेक लिमिटेड एथेनॉल प्लांट के निरीक्षण को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान देर शाम चकाई से जमुई लौट रहे एडीएम रविकांत सिंह की स्कॉर्पियो ने कटौना और मलयपुर के बीच सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कंपाउंडर वीरेंद्र कुमार गंभीर हो गए। वीरेंद्र कुमार मटिया निवासी मिश्री यादव के पुत्र हैं और डॉक्टर आरसी प्रसाद के यहां कंपाउंडर के रूप में काम करते हैं। बताया गया कि शाम में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर मटिया लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एडीएम की स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क के एक طرف जा गिरी, जबकि वीरेंद्र कुमार दूसरी तरफ दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने घायल वीरेंद्र कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायल के पैर में फ्रैक्चर के साथ शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और काफी खून बहने की बात परिजनों ने कही है। मिश्री यादव ने कहा कि उनका बेटा डॉक्टर आरसी प्रसाद के यहां कंपाउंडर का काम करता है और शाम में काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।0
0
Report
Advertisement
