209302
Kanpur Dehat: विद्युत उपकेंद्र पर अफसर व कर्मचारियों ने इस तरह खेली होली
Sithmara, Uttar Pradesh:मंगलपुर विद्युत उपकेंद्र में होली पर्व को लेकर अफसर व कर्मचारियों ने एक दूसरे के चेहरे पर रंग गुलाल लगाकर होली खेली। सभी ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अवर अभियंता संजय कुशवाहा ने बताया कि एक दूसरे के मस्तक पर गुलाल व गले लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चमोली पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 4 मोटरसाइकिलें बरामद कीं
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर चमोली जिले में वाहन चोरी की घटनाओं में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का सफल अनावरण कर चोरी की कुल 04 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। एक ओर जहां अंतरराज्यीय एवं नेपाल लिंक वाले संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर चमोली पुलिस ने एक किशोर को संरक्षण में लिया गया। पहले मामले में नेपाल लिंक वाले बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ और चार गिरफ्तारी; KTM RC-200 और Pulsar RS-200 चोरी होने की घटनाओं की पुष्टि। आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलें नैनीताल और अल्मोड़ा क्षेत्र में छिपाकर रखने की बात कबूल की। मुख्य अभियुक्त देव भण्डारा (नेपाल) और साथी प्रेम बहादुर (नेपाल) को गिरफ्तार किया गया और इनके कब्जे से बरामदगी की गई। अन्य सदस्य नेटवर्क की भी छानबीन जारी है। दूसरे मामले में बद्रीनाथ धाम से चोरी की क्रूर घटना: 14 वर्षीय किशोर ने हरिद्वार से एक मोटरसाइकिल चोरी कर बद्रीनाथ ले गया और माणा क्षेत्र में उसे चाबी से स्टार्ट कर दूसरी चोरी की; किशोर संरक्षण में लिया गया और धारा 317(2) बीएनएस बढ़ी।0
0
Report
प्रतापगढ़ में तेज डंपर की चपेट में आकर 12वीं की छात्रा श्रद्धा यादव की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:ब्रेकिंग प्रतापगढ़.... जेठवारा-कानूपुर मार्ग कानूपुर तिराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने 12वीं की छात्रा को कुचला। कानूपुर नगरिया निवासी 17 वर्षीय श्रद्धा यादव की मौके पर ही मौत。 श्रद्धा कानूपुर केडी क्लासेज में कोचिंग करती थी, गुरुवार सुबह हादसा。 घटना के बाद परिजन-ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दोषी चालक पर कार्रवाई की मांग की。 पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा。 ग्रामीणों का आरोप, भारी वाहनों की तेज रफ्तार से क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे。 मामला जेठवारा-कानूपुर मार्ग कानूपुर तिराहे का。0
0
Report
यमुनानगर में बारिश ने गर्मी घटाई, किसानों को धान रोपाई में राहत
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में बीती रात हुई बारिश और आज सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, इस बारिश से किसानों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम में बदलाव बना रह सकता है। यमुनानगर में पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के बीच बीती रात हुई बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। सुबह के समय भी हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहा, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं, यह बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक साबित होती दिख रही है। इस समय धान की रोपाई और फसल की तैयारी का समय होता है। किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में हुई बारिश से खेतों की नमी बढ़ी है, जिससे किसानों को सिंचाई में कुछ राहत मिलेगी और पानी की बचत भी होगी। समय पर होने वाली बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि, लगातार भारी बारिश की स्थिति न बने तो यह खेती के लिए और अधिक लाभकारी मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 24 घंटे तक मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
धर्मांतरण पत्र पर शिया धर्मगुरु बोले: निष्पक्ष जांच जरूरी, झूठ नहीं चलेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:राज्यपाल के धर्मांतरण को लेकर जारी किए गए पत्र पर शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं लेकिन जांच निष्पक्ष होनी चाहिए हमेशा लड़के की गलती नहीं होती कई सालों तक एक साथ रहने के बाद अचानक से आरोप लगा दिया जाता है यह समझ में नहीं आता। जो लोग नाम बदलकर पहचान छुपा कर मोहब्बत करते हैं इस्लाम इसके खिलाफ है हमारे धर्म में झूठ की कोई जगह नहीं है उनके खिलाफ तो सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।0
0
Report
तेजाजी मंदिर चोरी: दान पात्र तोड़, डेढ़ लाख रुपए और दो चांदी छत्र चुरा
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक) चोरों ने तेजाजी मंदिर को निशाना बनाया लांबा हरि सिंह नगर पालिका के गुलगांव गांव में बुधवार रात को तेजाजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। ग्रामीण नौरत जांगिड़ ने बताया कि चोरों ने रात को तेजाजी मंदिर परिसर में लगे दो दान पात्रों को तोड़ करीब डेढ़ लाख नगदी और वजनी दो चांदी के छत्र चुरा ले गए। घटना का सुबह पता चला जब पुजारी मंदिर पूजा करने पहुंचा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। गौरतलब है कि मंदिर पर जिले समेत आसपास के जिले के दर्शनार्थियों का महीने में दोज और दशमी को अधिक तांता लगा रहता है।0
0
Report
एटा में गौवंश की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही कारण साफ
Etah, Uttar Pradesh:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में दो गौवंश की हुई मौत, गोवंश की मौत से गांव में मचा हड़कंप, गौपालक और ग्रामीणों ने नशीला पदार्थ देकर हत्या करने का लगाया आरोप, वहीं ग्रामीणों ने हत्या करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सैंपल लेकर PM कराया और दोनों मृत गायों को जमीन में गड्ढा खुदवाकर दफन कराया, अब PM रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा मौत का कारण, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला मडिया गांव की घटना, बाइट - अरविंद (गौ पालक) बाइट - नितिन सनातनी (गौ रक्षा दल एटा)0
0
Report
Advertisement
बंगरा में भीषण आग, पुलिस चौकी समेत 10 दुकानों में भारी नुकसान
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा में देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। अज्ञात कारणों से लगी आग ने बंगरा पुलिस चौकी समेत करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में डेढ़ करोड़ रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान एक दमकल का होमगार्ड गंभीर रूप झुलस कर घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में रखी 20 की ई बाइक जलकर नष्ट हो गई साथ ही पुलिस चौकी में रखी बाइक भी जलकर खाक हो गई, फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
अलीगढ़ में आंधी-तूफान से 7 घायल, 2 की हालत गंभीर
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ अलीगढ़ में तेज आंधी और तूफान ने कहर तेज़ आंधी और तूफान के कहर से 7 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर थाना गंगीरी के गांव हैदराबाद में छत की पटिया गिरने से 2 लोग घायल थाना छर्रा के गांव सिहावली से 5 लोग हुए घायल जिसमें दो की हालत गंभीर प्राथमिक इलाज के बाद 2 लोगों मेडिकल कॉलेज किया रेफर घटना की सूचना पर पहुंचे SDM अतरौली ने मौके का किया निरीक्षण 5 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 2 का मेडिकल में इलाज जारीें बाइट: डॉक्टर आशुतोष शर्मा (इमरजेंसी प्रभारी)0
0
Report
आजमगढ़: SIT के मदरसा फर्जीवाड़े में 25 हजार के इनामिया गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:SIT जांच में मदरसा पोर्टल पर फर्जी अभिलेख अपलोड कर शासकीय धनराशि के गबन के प्रयास के मामले में 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी अनीश को गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली में मुकदमा सं. 69/2025 धारा 409, 420, 467, 468, 471 पंजीकृत है। मदरसा मदरसतुल निस्वां अवैध व फर्जी पाया गया, जिसमें मदरसा पोर्टल पर भवन, छात्र संख्या और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं फर्जी रूप से अपलोड की गईं, जिससे अनुदान की राशि का गलत इस्तेमाल करने के आरोप थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अनीश को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया, ताकि उसे जेल भेजा जा सके।0
0
Report
Advertisement
खोड़ा में सूर्य चौक बना, वार्ड 13 के नाम से याद रखा गया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:खोड़ा में हुई सूर्य की मौत के बाद अब वहां के लोगों ने चौक का नाम सूर्य चौक रख दिया है। चौक पर सूर्य के नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। बॉर्डर पर लिखा है कि सूर्य चौक वार्ड नंबर-13। सूर्य की मौत के बाद जहां परिवार उसकी हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा था तो वहीं दूसरी तरफ अब सूर्य को हमेशा याद रखने के लिए यह बोर्ड लगाया गया है。0
0
Report
खेत पर बिजाई के दौरान पारिवारिक विवाद से मारपीट, वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:खबर: बहरोड़ (कोटपूतली) क्षेत्र के खातनखेड़ा गांव में खेत पर बिजाई के दौरान पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार खेत में ट्रैक्टर से बिजाई करते समय दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं तथा एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद खेत की बिजाई को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन इसके पीछे पुराने पारिवारिक मतभेद भी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की वास्तविक स्थिति और विवाद के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा जांच किए जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी। वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
किसान के खेत में अवैध मिट्टी खनन, भूमाफिया ने खेत को खाई में बदला
Dudu, Rajasthan:किसान के खेत में अवैध मिट्टी खनन, भूमाफिया ने खेत को खाई में बदला0
0
Report
Advertisement
दिल्ली से पूर्णिया आया युवक नाबालिग से मिलने पर इलाके में हंगामा
Purnia, Bihar:दिल्ली से पूर्णिया पहुंचा युवक, नाबालिग से मिलने कला भवन आया; मोबाइल जांच में मिले कई अहम सुराग पूर्णिया के कला भवन परिसर में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब दिल्ली से आया एक युवक एक नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचा। स्थानीय लोगों ने दोनों को साथ देखा तो पूछताछ शुरू की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने युवक की पहचान भागलपुर के नारायणपुर निवासी राजा खान के रूप में की है। बताया जा रहा है कि युवक और लड़की पिछले करीब दो साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पहले दोनों एक ही इलाके में रहते थे, लेकिन बाद में युवक दिल्ली चला गया। इसके बावजूद मोबाइल के जरिए दोनों की बातचीत जारी रही。 मुलाकात के लिए दिल्ली से पहुंचा था पूर्णिया जानकारी के अनुसार, दोनों ने पहले से मिलने की योजना बनाई थी। इसी के तहत युवक दिल्ली से पूर्णिया पहुंचा और कला भवन में लड़की से मिला। लोगों को दोनों पर शक हुआ तो पूछताछ शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल गर्माने लगा। पहचान को लेकर उठे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि लड़की को युवक की पूरी पहचान की जानकारी नहीं थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मोबाइल जांच में मिले अहम इनपुट पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल में लड़की से जुड़ी कई तस्वीरें और चैट मिली हैं। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। जांच की जा रही है कि दोनों के बीच संपर्क किस स्तर तक था और तस्वीरें व वीडियो किन परिस्थितियों में बनाए गए थे। नाबालिग होने पर बढ़ सकती है मुश्किल पुलिस लड़की की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। अगर लड़की नाबालिग पाई जाती है तो मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं लड़की को किसी तरह का दबाव, लालच या भ्रम में तो नहीं रखा गया था। दोनों को थाने ले गई पुलिस स्थिति बिगड़ने पर के. हाट थाना और महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक और लड़की को सुरक्षित थाने पहुंचाया और दोनों पक्षों के परिजनों को भी बुलाया गया। देर शाम तक पूछताछ चलती रही। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। लड़की पक्ष की शिकायत और उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। byte राजा खान (आरोप्री युवक ) byte रानी कुमारी काल्पनिक नाम (पीड़िता)0
0
Report
किसान कल्याण पर मोदी सरकार का जोर: ऋण, बीज-से-बाजार तक पहल
Noida, Uttar Pradesh:Narendra Modi @narendramodi · 1h किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसलिए उन्हें कृषि से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर हमारा निरंतर जोर रहा है। ड्रोन, सॉयल हेल्थ कार्ड और प्राकृतिक खाद से जुड़े अभियानों से भी किसानों को फसल की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल रही है। #12YearsOfKisanSamriddhi खेती सहित अन्य जरूरतों के लिए कम ब्याज पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराने में किसान क्रेडिट कार्ड किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के बहुत काम आ रहा है। उनकी फसलों को उचित मूल्य दिलाने के लिए ‘बीज से बाजार तक’ की हमारी पहल भी बहुत कारगर साबित हो रही है। हमारे किसान भाई-बहन देश की अन्न सुरक्षा, पोषण और समृद्धि के आधारस्तंभ हैं। उनके जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। पीएम-किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी कई पहल उनकी आय की सुरक्षा के साथ-साथ खेती को अधिक सशक्त बना रही हैं। पीएम-कुसुम योजना से जहां खेती के लिए उन्हें सौर ऊर्जा सुलभ हुई है, वहीं इससे खेती पर होने वाला खर्च भी कम हुआ है।0
0
Report
दिग्विजय सिंह की चुप्पी से कांग्रेस में बहस तेज, मंच पर मर्यादा पर सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह की चुप्पी पर कांग्रेस में नई चर्चा मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के बाद पत्रकार वार्ता में नहीं बोले दिग्विजय सिंह पत्रकार वार्ता में बातचीत के तरीके से असहज दिखे दिग्विजय सिंह हरीश चौधरी के बातचीत के तरीके या रवैये से असहज दिखे दिग्विजी... असहजता के बाद पत्रकार वार्ता में अपनी बात नहीं रखने का फैसला.. कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेताओं के सम्मान को लेकर शुरू हुई चर्चा दिग्विजय समर्थकों में नाराजगी,पार्टी मंच पर संवाद और मर्यादा को लेकर उठे सवाल दिग्विजय की खामोशी के सियासी मायने? कांग्रेस मंच पर सब ठीक है या भीतर कुछ और?0
0
Report
Advertisement
