icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209111
Mohammad JavedMohammad JavedFollow4 Feb 2025, 04:37 pm

कानपुर देहातः तहसील प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने निजी क्लीनिक पर मारा छापा

Ahrauli Shekh, Uttar Pradesh:

उपजिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त शिकायती पत्र के क्रम में पुखरायां कस्बा के पूजा क्लीनिक में तहसील प्रशासन और चिकित्सा विभाग की सीएचसी पुखरायां की संयुक्त टीम द्वारा दोपहर में क्लीनिक में छापा मारा गया जिस पर मौक पर चिकित्सक नहीं मिले और निजी व्यक्ति द्वारा क्लिनिक का संचालन करता हुआ पाया गया। क्लीनिक का पंजीकरण आयुर्वेदाचार्य पद्धति में था जबकि वह इलाज से संबंधी अधिकांश औषधियां एलोपैथ की मिली। इंजेक्शन, ड्रिप सेट, इस्तेमाल हुई नीडल,  इंजेक्शन, ड्रिप पाई गई जो कि नियम विपरीत थी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मराठी अनिवार्य बिल पर ड्राइवरों का विरोध: अबू आसिम आजमी 6 महीने की मोहलत मांगते हैं

AZAmzad ZeeJust now
Mumbai, Maharashtra:मराठी अनिवार्य पर SP का विरोध, अबू आसिम आजमी बोले - "6 महीने की मोहलत दो, वरना टैक्सी-ऑटो ड्राइवरों को होगा नुकसान" महाराष्ट्र सरकार ने टैक्सी और ऑटो ड्राइवरों के लिए मराठी बोलना अनिवार्य करने वाला बिल पास किया है। इस फैसले का टैक्सी ड्राइवर विरोध कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। अबू आसिम आजमी ने क्या कहा? SP महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने हमारे नुमाइंदे Amjad khan से खास बातचीत में कहा कि "सरकार को लोगों को मराठी सीखने के लिए 6 महीने का टाइम देना चाहिए"।
0
0
Report

असम-अरुणाचल सीमा पर प्रदर्शन के बीच पुलिस ने हवा में गोली चलाईं: तनाव बढ़ा

Guwahati, Assam:असम-अरुणाचल सीमा पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में गोली चलाईं असम-अरुणाचल सीमा पर फिर तनाव बढ़ गया है. प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं. इस बीच पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की है गौरतलब है कि गत 11 अगस्त को सीमा विवाद में अरुणाचल के तरफ से फायरिंग में 11 असम के लोग घायल हुए थे , उसके विरोध में सीमा पर अवरोध कर विरोध प्रदर्शन चल रहा है . असम और अरुणाचल प्रदेश की बॉर्डर पर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई. कई छात्र और सामाजिक संगठनों के लोगों ने बुधवार (12 अगस्त 2026) को असम के जगुन को अरुणाचल प्रदेश के नामचिक और जयरामपुर से जोड़ने वाली सड़कों को जाम कर दिया था. अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार (13 अगस्त 2026) को प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. प्रदर्शन बुधवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ था. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाए और दोनों राज्यों के बीच गाड़ियों की आवाजाही रोक दी. संगठनों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक यह विरोध जारी रहेगा. प्रदर्शन में तकम मिसिंग पोरिन केबांग (TMPK), मिसिंग मिरी कृषक संग्राम समिति (MMK), गोरखा स्टूडेंट्स यूनियन और छात्र मुक्ति संग्राम समिति से जुड़े लोग शामिल हुए हैं.
0
0
Report
Advertisement

राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय को लेकर आंदोलन तेज, 15 अगस्त को तिरंगा रैली प्रस्तावित

Alwar, Rajasthan:केंद्रीय विद्यालय को लेकर राजगढ़ में फिर भड़का आंदोलन, ''केवी नहीं तो वोट नहीं'' के लगे पोस्टर राजगढ़ (अलवर)। अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड के नाम से स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का मामला एक बार फिर गरमा गया है। केंद्रीय विद्यालय को राजगढ़ में ही संचालित करने की मांग को लेकर राजगढ़ आवाज मंच ने कस्बे के प्रमुख बाजारों में ''केवी नहीं तो वोट नहीं'' के पोस्टर लगाए हैं। गुरुवार को बाजार से गुजर रहे भाजपा नेताओं को भी आवाज मंच के सदस्यों ने तख्तियां दिखाकर अपनी मांग से अवगत कराया। मंच के कार्यकर्ताओंका कहना है कि यदि केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में शुरू नहीं किया गया तो इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है। आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने बताया कि करीब आठ महीने पहले राज्य सरकार के मंत्री संजय शर्मा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने स्वयं राजगढ़ पहुंचकर आंदोलन समाप्त कराया था, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हो सकी है। मामले को लेकर अब आंदोलन को फिर से तेज करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 15 अगस्त को राजगढ़ कस्बे में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में राजगढ़ उपखंड के नाम से केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ था। बाद में विद्यालय को रेणी क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने की चर्चा के बाद राजगढ़ क्षेत्र के लोग विरोध में उतर आए थे। पिछले वर्ष भी इस मुद्दे को लेकर लंबे समय तक आंदोलन चला था। उस दौरान आवाज मंच के संयोजक मुकेश जैमन ने आठ दिनों तक आमरण अनशन किया था। 31 दिसंबर 2025 को राज्य सरकार के मंत्री संजय शर्मा और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया था कि राजगढ़ में उपयुक्त भूमि की तलाश कर केंद्रीय विद्यालय यहीं खोला जाएगा। इसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया था। हालांकि, आश्वासन के बाद भी कोई प्रगति नहीं होने पर राजगढ़ आवाज मंच ने राजस्थान हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की। इस पर हाई कोर्ट ने रेणी के दलालपुरा में निर्माण कार्य पर अंतरिम रोक लगा दी, जो अभी भी प्रभावी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि राजगढ़ उपखंड के नाम से स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय आखिर राजगढ़ में खुलता है या नहीं। फिलहाल यह मुद्दा क्षेत्र की राजनीति में अहम विषय बनता जा रहा है और आगामी नगरीय चुनावों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।
0
0
Report

बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस से पहले हजारों बच्चों का तिरंगा उत्सव

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर में दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा एक साथ हज़ारो बच्चों ने हाथों में थामा तिरंगा हजारों तिरंगे एक साथ लहराए तो देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा माहौल नन्हे बच्चों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का दिया खास संदेश आने वाली पीढ़ी ने तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया अद्भुत नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, महावीर रांका सहित कई विशिष्ट लोग रहे मौजूद STBA की ओर से आयोजित हुआ विशेष देशभक्ति कार्यक्रम डॉ. पी.एस. वोहरा की अगुवाई में हुआ आयोजन स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर में देखने को मिली देशभक्ति की शानदार तस्वीर एक साथ हजारों बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र देखिए बीकानेर से सामने आई देशभक्ति की ये अद्भुत तस्वीरें
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ नगर परिषद में महिला सभापति आरक्षण से सियासत में नई रणनीतियाँ

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में नगर निकाय चुनाव को लेकर अब चुनावी हलचल तेज हो गई है। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की नजरें वार्डों की लॉटरी पर टिक गई हैं। हनुमानगढ़ जिले में कुल 8 नगरीय निकाय हैं, 7 नगरपालिकाएं और हनुमानगढ़ नगर परिषद शामिल हैं। इन सभी में कुल 290 वार्ड हैं और 363 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि हनुमानगढ़ नगर परिषद के सभापति का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इससे उन नेताओं की रणनीति बदल गई है जो लंबे समय से सभापति बनने की तैयारी कर रहे थे; अब कई नेता अपनी पत्नी या परिवार की महिला सदस्य को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर सकते हैं। 8 नगरीय निकाय में 290 वार्ड और 363 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। हनुमानगढ़ नगर परिषद में 60 वार्ड और 133 मतदान केंद्र हैं। नोहर व भादरा में 40-40 वार्ड हैं, संगरिया, रावतसर और पीलीबंगा में 35-35 वार्ड हैं, गोलूवाला में 25 वार्ड और टिब्बी में 20 वार्ड हैं। वार्ड आरक्षण की लॉटरी के बाद दावेदार अपनी-अपनी तैयारी में जुटेंगे और उम्मीदवारों के नाम और चुनावी समीकरण आगे स्पष्ट होंगे। महिला आरक्षण से बदले समीकरण के कारण दावेदारों की रणनीति अब बदली नजर आएगी। भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय समेत कई खेमें संघर्ष की स्थिति में आ सकते हैं; तीन तरफा मुकाबला होने की संभावना बन सकती है। पुराने मुकाबले के असर के साथ उत्तर-प्रदेशी जैसी स्थानीय बातें भी उठ सकती हैं, जिससे चुनावी माहौल और रोचक हो सकता है।
0
0
Report

अलवर नगर निगम में पहली बार महिला मेयर, अनारक्षित सीट आरक्षित

Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम में पहली बार बनी महिला मेयर, अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई सीट अलवर नगर निगम में इस बार पहली बार महिला मेयर चुनी जाएगी। जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में हुई आरक्षण प्रक्रिया के दौरान अलवर मेयर का पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसका मतलब है कि किसी भी वर्ग की महिला इस पद के लिए चुनाव लड़ सकती है। मेयर पद के आरक्षण की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दोनों दलों में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर अंदरखाने मंथन शुरू हो गया है। कई ऐसे नेता भी अब सक्रिय हो गए हैं, जो पहले महिला पार्षद चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं थी, लेकिन अब मेयर पद की दावेदारी की तैयारी में जुट गए हैं। अलवर नगर परिषद और नगर निगम के पिछले 26 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो दो बार ओबीसी महिला और तीन बार सामान्य महिला वर्ग के प्रतिनिधि सभापति रह चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले कार्यकाल के दौरान अलवर नगर परिषद को नगर निगम में परिवर्तित किया गया था। उस समय कार्यकारी सभापति को ही मेयर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पिछले चुनाव में सभापति का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था, लेकिन तत्कालीन सभापति बीना गुप्ता को रिश्वत के मामले में बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद उपसभापति घनश्याम गुर्जर को सभापति बनाया गया और बाद में उन्हें ही मेयर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। वर्तमान में पिछले करीब दो वर्षों से अलवर नगर निगम में जिला कलेक्टर प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं। क्योंकि निगम बोर्ड का कार्यकाल नवंबर 2024 में खत्म हो गया था । अब एक बार फिर लॉटरी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनैतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गई है ।
0
0
Report

40 सेकंड में 51 फ़ीट का साफा, रामलाल शर्मा की स्पीड वायरल

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर 51 फ़ीट का साफा बांधने की स्पीड की चर्चा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा की साफा बांधने की स्पीड...! 40 सैकेंड में पूर्व विधायक ने बांधा 51 फ़ीट का साफा बांसा मंडल के लोगों ने सामूहिक रूप से बंधवाया 51 फ़ीट का साफा साफा बांधते ही लोगों ने तालियां बजाकर किया स्वागत एक निजी गार्डन में रखा गया था अभिनन्दन समारोह साफा बांधते का वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल एंकर-चौमूं में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की साफा बांधने की स्पीड इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। बांसा मंडल के लोगों की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में रामलाल शर्मा को सामूहिक रूप से 51 फीट लंबा साफा बांधा गया। खास बात यह रही कि पूर्व विधायक ने महज 40 सेकेंड में 51 फीट के साफे को अपने सिर पर बांध लिया। साफा बांधते ही समारोह में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। एक निजी गार्डन में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान साफा बांधने की तेज रफ्तार का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोग रामलाल शर्मा की साफा बांधने की कला और उनकी स्पीड की जमकर चर्चा कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

झांसी के सीपरी बाजार में विशाल तिरंगा यात्रा, साध्वी निरंजन ज्योति मुख्य अतिथि

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार स्थित कारगिल शहीद पार्क से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में साध्वी निरंजन ज्योति पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही और हाथ में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में दो किलोमीटर तक चली, यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा सीपरी बाजार गूंज उठा। हाथों में तिरंगा थामे हज़ारों युवाओं, आम नागरिकों और स्कूली छात्र-छात्राओं के विशाल जनसमूह ने सड़कों पर उतरकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस तिरंगा यात्रा में सदर विधायक रवि शर्मा, बिहारी लाल आर्य महापौर, रमा निरंजन एमएलसी, रामतीर्थ सिंघल एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
0
0
Report

समतानगर में दूरसंचार केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:समतानगरमध्ये केबल चोरी करणाऱ्या टोळीचा पर्दाफाश; 13 आरोपी अटकेत मुंबईच्या कांदिवली पूर्व परिसरात भूमिगत दूरसंचार केबल चोरी करणाऱ्या टोळीचा समतानगर पोलिसांनी पर्दाफाश केला आहे. अशोक नगर क्रॉस रोड क्रमांक 4 परिसरातून तब्बल 9 लाख 500 रुपयांची एमटीएनएल कंपनीची 153 मीटर लांबीची, 2000 पेअरची चार केबल चोरी झाल्याची तक्रार पोलिसांना प्राप्त झाली होती. या प्रकरणी समतानगर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला होता. तपासादरम्यान पोलिसांनी आरोपींची ओळख पटवत तब्बल 13 जणांना अटक केली आहे. आरोपींकडून केबल चोरीसाठी वापरण्यात आलेला सुमारे 20 लाख रुपये किमतीचा JCB आणि 80 हजार रुपये किमतीचे दोन मोबाईल फोन असा एकूण 20 लाख 80 हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे. अटक करण्यात आलेल्या आरोपींमध्ये मुंबईतील विविध भागांसह उत्तर प्रदेशातील काही आरोपींचा समावेश आहे. या टोळीचे आणखी काही साथीदार आहेत का, तसेच चोरी केलेली केबल कुठे विकली जात होती, याचा तपास पोलीस करत आहेत. ही कारवाई वरिष्ठ पोलीस अधिकाऱ्यांच्या मार्गदर्शनाखाली समतानगर पोलिसांच्या पथकाने केली असून, गुन्ह्यातील इतर आरोपींचा शोध सुरू आहे.
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ फैक्ट्री लूट: 5 गिरफ्तार, 4.29 लाख नकद और हथियार बरामद

Aligarh, Uttar Pradesh:कोतवाली नगर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में फैक्ट्री में हुई लूट का खुलासा। लूट की वारदात में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से लूट के 4 लाख 29 हजार रुपये नकद बरामद। पुलिस ने 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल भी की बरामद। 10 अगस्त को वादी की फैक्ट्री में घुसकर की गई थी लूट की वारदात। गिरफ्तार आरोपियों में सलमान, धर्मेंद्र कुमार उर्फ बंटी, मिंटू, करन और रामअवतार शामिल। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
0
0
Report

कलेक्टर कार्यालय के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, बाइक चालकों में मारपीट वीडियो वायरल

Sagar, Madhya Pradesh:कलेक्टर कार्यालय के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, बाइक चालकों में विवाद के बाद मारपीट, वीडियो वायरल.. एंकर/ सागर कलेक्टर कार्यालय के सामने गुरुवार दोपहर बाइक चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौच के बाद मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान एक युवक बड़ा पत्थर उठाकर दूसरे युवक को मारने के लिए दौड़ता हुआ भी वीडियो में नजर आ रहा है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वायरल वीडियो में तीन से चार युवक आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कलेक्टर कार्यालय के सामने की है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। विवाद के दौरान कुछ समय के लिए मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। वहीं, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस के पास शिकायत पहुंचने के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top