209310
Kanpur Dehat - झींझक नुमाइश में झूले व दुकानें बनीं आकर्षण का केंद्र
Khanpur Dilwal, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के झींझक कस्बे में दीनदयाल उपाध्याय प्रदर्शनी (नुमाइश) का संचालन हो रहा है, नुमाइश में एक तरफ सुसज्जित दुकानें लगी तो वहीं जंपिंग, बाउंसर, नाव सहित आसमानी झूले बच्चों को जमकर लुभा रहे है, कस्बा सहित आसपास के दर्जनों गांव से आ रहे लोग भी दुकानों पर तरह - तरह की खरीददारी कर रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सादुलपुर पुलिस ने 291 कार्टन हरियाणा निर्मित अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी गिरफ्तार किया
Churu, Rajasthan:सादुलपुर थाना क्षेत्र के पास गगोर गांव के पास नाकाबंदी के दौरान ट्रक से 291 कार्टन हरियाणा निर्मित अवैध शराब जब्त की गई. एक आरोपी संदीप निवासी चानाणा छोटा को गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब की ब्रांडों की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये है. पुलिस ने पूछताछ शुरू की है कि शराब गुजरात पहुंचनी थी और यह नेटवर्क से जुड़ी अन्य आरोपियों की भी जांच चल रही है.0
0
Report
परीक्षा शुल्क के साथ बैग-मोबाइल जमा कराना बना परीक्षार्थी के लिए भारी बोझ
Ajmer, Rajasthan:लोक सेवा आयोग की परीक्षा से जुड़ी एक अनोखी खबर दिखा रहे हैं आपको.. हालांकि आयोग परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क लेता है और नौकरी देने से पहले उनकी पात्रता जाँची जाती है.. लेकिन परीक्षार्थी उस वक्त आर्थिक भार वहन करने पर मजबूर होता है जब उसके बैग और मोबाइल को भगवान भरोसे सुरक्षित रखने के भी रुपये देने पड़ते हैं.. सड़क किनारे फुटपाथ पर थड़ी में अपने बैग और मोबाइल जमा करवा कर परीक्षा केन्द्रों पर जाने के बाद उसका बैग मोबाइल सुरक्षित मिल पाएगा कोई गारंटी नहीं होती..0
0
Report
रात के अँधेरे में स्टंट वीडियो पर मुरादाबाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Moradabad, Uttar Pradesh:रात के अँधेरे में स्कूटी पर स्टंट कर रील बनाते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो संज्ञान में आते ही एसपी सिटी ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दे दिए। वायरल वीडियो में एक युवक स्कूटी चला रहा है तो पीछे बैठा दूसरा युवक स्कूटी पर पीछे खड़ा होकर डांस करते दिख रहा है। इसी दौरान पीछे चल रहे एक अन्य युवक ने स्टंटबाज़ी की वीडियो बनाई और वही वीडियो रील बनकर अब सोशल मीडिया पर है वायरल। वीडियो वायरल होने पर मुरादाबाद पुलिस भी एक्शन में आ गयी और स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गयी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मामले में संबंधित थानों को गाड़ी ट्रेस करके वैधानिक कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए, वहीं एसपी सिटी ने स्टंट करने वाले युवाओं को चेतावनी दी: अगर आपको लगता है रात के अँधेरे में स्टंट कर आप निकल जाओगे तो यह आपकी गलतफहमी है; अगर हमारे संज्ञान में आएगा तो हम कठोर कार्रवाई करेंगे। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पिली कोठी और जिला कारागार के बीच के मार्ग का वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में जस्टिस इंफ्रास्ट्रचर से उम्मीदें बढ़ीं: CJI का नया भवन
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- CJI जस्टिस सूर्यकांत की स्पीच मैंने जनवरी 2017 में टावर ऑफ जस्टिस का भूमि पूजन किया था- CJI जुडिशल इंफ़्रा में आज एक बड़ी कड़ी जोड़ी गई है-CJI देश की 500 फार्च्यून कंपनियों में से अधिकतर के कॉरपरेट ऑफिस गुरुग्राम में है गुरुग्राम में कमर्शियल, बसिनेस और कॉर्पोरेट तेजी से बढ़ा है इससे स्वाभाविक है कि केस भी बढ़ेंगे इस लिए बहुत जरूरी था कि जुडिशल इंफ़्रा को भी बढ़ाया जाए महिलाओं के लिए भी इस परिसर में सुविधाए उपलब्ध कराई गई है लेडीज बार रूम भी इसमें बनाया गया है CJI ने बच्चों के लिए भी खेलने का प्ले एरिया बनाने की भी संबंधित अधिकारी को दिए सुखाव इस भवन में आधुनिक मॉडर्न टेक्नोलॉजी का भी ध्यान रखा गया है- CJI गुरुग्राम BAR एसोसिएशन के सहयोग से पेंडिंग केस का निपटारा जल्द से जल्द होगा ऐसी उम्मीद मैं करता हु- CJI CJI ने तावडू और पुन्हाना में नए जुडिशल कॉम्प्लेक्स को आधारशिला भी रखी नूंह क्षेत्र के लोगो को भी CJI ने दी बधाई हाई कोर्ट से इंटीग्रेटेड कोर्ट बनाने के प्रावधान को भी शुरू करने की करी अपील0
0
Report
बैतूल के घर की छत पर अजगर घुसा, भयभीत हुए परिवार; रेस्क्यू सफल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के ग्राम भारत भारती में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एक विशाल अजगर घर की छत से अंदर घुसने लगा। अजगर ग्रामीण सुभाष बोरवार के मकान की दीवार में जा घुसा,जिसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
रायसेन के सिलबानी में करंट से युवक मौत, परिजनों ने चक्का जाम कर दिया
Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के सिलबानी में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर दिया... रायसेन जिले के सिलवानी तहसील के ग्राम दैनी में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय अखिलेश कुशवाहा निवासी बेगमवा खुर्द की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सिलवानी-गैरतगंज मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। उनका आरोप था कि युवक से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बिजली का काम कराया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजन हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बरेली में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बीडीए ने लगाए 7300 पौधे
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली।"एक पेड़ माँ के नाम" वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने जिले में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया। अभियान के अंतर्गत बीडीए की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं में कुल 7,300 पौधे लगाए गए।इसी क्रम में सेक्टर-08 स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय परिसर में भी विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिथरी चैनपुर विधायक राघवेन्द्र शर्मा, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कुंवर महाराज सिंह तथा बीडीए के उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूत बनाने का संदेश दिया।बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान, प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। बीडीए ने पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता आधारित अभियानों में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।0
0
Report
सिकंद्राराऊ-पुरदिलनगर मार्ग स्थित गोदाम में 22 साल के युवक की बिजली से दर्दनाक मौत
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंद्राराऊ - पुरदिलनगर जीटी रोड स्थित एक निजी गोदाम में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौरंगाबाद पश्चिम निवासी राहीद कुरैशी (22) पुत्र मुनन कुरैशी शनिवार रात करीब 10 बजे अपने निजी गोदाम पर पहुंचे थे। गोदाम में डेयरी व्यवसाय से संबंधित कार्य किया जाता है। बताया जाता है कि किसी विद्युत लाइन या उपकरण में आई खराबी को ठीक करने के दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्राराऊ पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर रात शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।बताया जाता है कि राहीद परिवार के डेयरी व्यवसाय में सक्रिय रूप से सहयोग करते थे और अपने मिलनसार व्यवहार के कारण क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे। उनकी असमय मौत से परिजनों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर में कथित डकैती पर राम भक्तों में आक्रोश, सीसीटीवी पर लाखों चोरी के आरोप
New Delhi, Delhi:अयोध्या में श्री राम मंदिर में जो डकैती हुई है उस से पूरी दुनिया के राम भक्तों को बहुत ठेस पहुंची है, जमीन के घोटाले किए सस्ती जमीन महंगी खरीदी गई। भगवान के नाम पर लाखों करोड़ों की चोरी, पैसे की चोरी कर ली जब राम मंदिर बन रहा था बड़े स्तर पर कमीशन खोरी की, चढ़ावा आता था 40 दिन में सीसीटीवी में 70 बार चोरी की घटनाएं पकड़ी गई है। यह कुछ नहीं करेंगे क्योंकि उनकी पार्टी उनके संगठन वह सारे लोग इसमें शामिल है। पूरा ढांचा डकैत डाकू चोरों को बचाने में लगा है। राम भक्त बहुत पीड़ित है इसलिए सुंदरकांड का पाठ किया है। जिन्होंने चोरी की है जब तक उनको फांसी नहीं दिला देंगे जब तक चैन से नहीं बैठेंगे। श्री रामचंद्र जी का हर राम भक्त को आदेश है जिन लोगों ने डकैती की है भगवान के घर में डाका डाला महा पाप किया है। उन्होंने महा पाप किया है जो लोग चोरी कर रहे थे वह राम को भगवान नहीं मानते अगर राम को भगवान मानते तो वह कभी चोरी करने की हिम्मत नहीं करते उनको डर लगता वह राम को भगवान नहीं मानते उनके नाम पर लुटाते हैं। राम भक्त शपथ ले कि उन लोगों को फांसी चढ़वाने जिन लोगों ने डकैती करने की हिम्मत की है।0
0
Report
Advertisement
खुले कुएं से मासूम की मौत: पूरे गांव में मातम
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चिचोली थाना क्षेत्र के कामथामाल गांव में खेलते समय 6 साल का मासूम खुले कुएं में गिर गया। बताया जा रहा है कि कुआं बिना मुंडेर का था और दोनों सगे भाई साथ खेल रहे थे। हादसे में बड़ा भाई कुएं में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई; हादसे के वक्त परिजन खेत में काम कर रहे थे इसी दौरान यह घटना हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला। बच्चे के शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया है। एक छोटी सी लापरवाही, बन गई मासूम की मौत की वजह。0
0
Report
आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव में विकास और रोजगार का वादा किया
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया मां पीतांबरा के दरबार से भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने किया चुनावी आगाज़, विकास और रोजगार का किया वादा दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने रविवार को दतिया पहुंचते ही मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने आमजन से भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की。 मीडिया से चर्चा में आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उन पर विश्वास जताया है और वे इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे。 भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी स्तर पर असंतोष है तो डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगा。 इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया तथा भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे。 दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान में अब लगभग 18 दिन शेष हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2.76 लाख मतदाता हैं। ऐसे में दोनों दलों के सामने कम समय में अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने की चुनौती है। चुनावी जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में जिस दल का संगठन और प्रचार अधिक प्रभावी रहेगा, वही जीत की दौड़ में बढ़त हासिल कर सकता है。 बाइट: आशुतोष तिवारी (भाजपा प्रत्याशी) बाइट: घनश्याम पिरोनिया (पूर्व विधायक, भांडेर) बाइट: श्रीमती संध्या राय (सांसद, भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र)0
0
Report
बस्ती पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह को गिरफ्तार कर करोड़ों ठगी पर्दाफाश किया
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इन्वेस्टमेंट और शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल, दुबई और कंबोडिया तक जुड़े हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर चलाए जा रहे 'वज्र अभियान' के तहत बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इन्वेस्टमेंट और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र का रहने वाला अशफाक बताया जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देते थे। ठगी की रकम फर्जी फर्मों और कॉर्पोरेट खातों में ट्रांसफर कर आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के अलावा नेपाल, दुबई और कंबोडिया से भी इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि भारत स्टेशनर्स एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर और प्रभात इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित खातों में देशभर से कुल 77 साइबर शिकायतें दर्ज मिली हैं। जांच में इन खातों से जुड़े लगभग 54 करोड़ रुपये की संदिग्ध साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। वहीं पिछले एक वर्ष में करीब ढाई करोड़ रुपये का लेनदेन भी सत्यापित किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन स्मार्टफोन, पांच चेकबुक, छह एटीएम कार्ड, दो क्यूआर कोड, पैन कार्ड, निर्वाचन पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और 6,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन में वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई काAshwasan
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को जालौन पहुंचे, जहां उन्होंने नवीन गल्ला मंडी के पास आटा में आयोजित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत रगौली गांव से की गई, जहां मंत्री ने पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिले के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जलशक्ति मंत्री विभिन्न अन्य सरकारी कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान जलशक्ति मंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर चोरी मामले पर कहा कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी आरोपी को बख्शने के पक्ष में नहीं है। सहारनपुर और मेरठ की हालिया घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले और वर्ष 2017 के बाद की सरकारों में स्पष्ट अंतर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसी भी दोषी को राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाता और कानून सभी के लिए समान है। जो भी अपराध करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने आगे कहा कि चाहे नौ लाख सरकारी भर्तियों का मामला हो, गुंडागर्दी हो या भ्रष्टाचार, पिछले नौ वर्षों में सरकार ने किसी भी दोषी को बचाने का काम नहीं किया है। उन्होंने दोहराया कि कानून के दायरे में जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
रanchi university ke sthapna divas par vriksharopan se diya gaya paryavarṇ sandesh
Ranchi, Jharkhand:रांची विश्वविद्यालय का 67वां स्थापना दिवस समारोह आज संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम के अंतिम दिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रशासनिक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। 1960 में स्थापित रांची विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के तीसरे और अंतिम दिन आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति डॉ. सुदेश कुमार साहू, कुलानुशासक डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, विश्वविद्यालय जनजातीय सेल के प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. स्मृति सिंह, सीसीडीसी डॉ. पी.के. झा, एनएसएस समन्वयक डॉ. किशोर सुरीन सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रभारी कुलपति डॉ. सुदेश कुमार साहू ने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण से अधिक महत्वपूर्ण और पुण्य कार्य कोई नहीं है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने की अपील की。0
0
Report
धनबाद NH 19 पर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, ग्रामीणों ने तीन अपराधी पकड़े और रकम बरामद की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के NH 19 में अपराधी लगातार वाहन चालकों को अपना निशाना बना रहे हैं। लेकिन इस बार अपराधियों के मंसूबे ग्रामीणों ने सफल नहीं होने दिए। टोपचांची थाना क्षेत्र के लेदातांड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दिनदहाड़े एक बड़ी छीनतई की वारदात का प्रयास सामने आया। सब्जी व्यवसाय से जुड़े एक पिकअप वैन चालक से करीब 3 लाख 25 हजार रुपये छीनकर स्कॉर्पियो सवार चार अपराधी फरार होने लगे। लेकिन अपराधियों की यह कोशिश स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के आगे नाकाम साबित हुई। ग्रामीणों ने पीछा कर स्कॉर्पियो को रोक लिया और उसमें सवार तीन अपराधियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए तीनों आरोपियों और स्कॉर्पियो को तोपचांची थाना पुलिस के हवाले कर दिया। राहत की बात यह रही कि छीनी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल तोपचांची थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में किसी बड़े गिरोह का हाथ तो नहीं है।0
0
Report
Advertisement
