209101
Kanpur Dehat: सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई
Akbarpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के दावेदार अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रसाद वितरित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुडापेस्ट में एम्बुलेंस से टकराने वाला व्यक्ति, उसी पैरामेडिक्स ने किया उपचार
Noida, Uttar Pradesh:Man hit by ambulance in Budapest, gets treated by same paramedics0
0
Report
वेदांता हादसे: पुलिस अभी तफ्तीश में हाथ खाली क्यों, मुख्यमंत्री ने भी उठाए सवाल
Sakti, सक्ती पुलिस वेदांता हादसे के बाद क्या मृतकों एवं घायलों के साथ न्याय कर पा रही है, क्योंकि वेदांता पावर प्लांट हादसे में एफआईआर के पांच दिन गुजरने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं. घटना के लिए जिम्मेदार वेदांता के निदेशक अनिल अग्रवाल, वेदांता पावर प्लांट के चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर देवेंद्र पटेल सहित कुल 18 के खिलाफ डभरा थाना में बीएनएस की धारा 289,106(1) 3,5 मामला दर्ज किया गया है, पर मामले में निदेशक अनिल अग्रवाल विदेश इंग्लैंड में निवासरत हैं, वहीं देवेंद्र पटेल घटना के कोई पूछताछ नहीं हुआ है, इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल खड़े किए हैं, पुलिस द्वारा नाम छुपाया जा रहा है, वहीं पुलिस इतने बड़े मामले में हाथ पांव बांध कर बैठी हुई है.0
0
Report
प्रेम प्रसंग के जाल में फंसकर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के प्रेम नगर इलाके में हाल की घटना में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक प्रदीप साहू की हत्या की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप साहू का प्रेम संबंध शिवानी साहू से था, जिनकी मोबाइल पर बातचीत और मुलाकात होती थी. हत्या के दौरान शिवानी जायसवाल के सहयोगी- पति विपिन दुबे और भाई मनीष जायसवाल ने मिलकर प्रदीप को घर बुलाया और गुप्त घात लगा दे कर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। घायल प्रदीप को काली मंदिर के पास फेंक दिया गया; स्थानीय लोगों ने खून से लटपटते देखा और डायल 112 को बुलाया। अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संपूर्ण मामले की गहन छानबीन की और एफएसएल/साइबर टीम ने कॉल हिस्ट्री तथा चैट चेक किए। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया; शिवानी जायसवाल के पति विपिन दुबे और भाई मनीष जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षण बिल के विरोध के बीच विशेष सत्र की तैयारी
Raipur, Chhattisgarh:विपक्ष की ओर से महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं करने और लोकसभा में बिल पास नहीं होने का मामला. छत्तीसगढ़ सरकार बुलाएगी एक दिन का विशेष सत्र. इसी महीने एक दिन का विशेष सत्र हो सकता है आयोजित. विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने के लिए बुलाया जा रहा विशेष सत्र. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जानकारी0
0
Report
मोबाइल टावर में लगी आग, शार्ट सर्किट की आशंका
Bharthana, Uttar Pradesh:भरथना: थाना क्षेत्र के गाँव पाली खुर्द में सोमवार की शाम करीब पांच बजे उस समय हडकम्प मच गया जब गाँव के बीच लगे एक मोबाइल टावर में अचानक धुंआ उठने लगा, धुंआ उठते देख ग्रामीणों में हडकम्प मच गया. सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. पाली खुर्द गाँव में लगे मोबाईल टावर के जनरेटर से अचानक धुंआ उठने लगा धुंआ उठता देख ग्रामीणों में हडकम्प मच गया. देखते ही देखते जनरेटर में से आग की लपटें निकलने लगी जिसके बाद ग्रामीण निजी संसाधनों से आग बुझाने में जुट गये किन्तु आग ने विकराल रूप ले लिया. तभी सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. उक्त घटना में राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।0
0
Report
नितिन नबीन का राजस्थान दौरा: टोंक में बूथ सम्मेलन से संगठन मजबूत होगा
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 को पहली बार आएंगे दौरे पर, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, चुनावी रणनीति पर फोकस राजस्थान बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहले प्रदेश दौरे को यादगार बनाने में जुट गई है। नबीन के 27 अप्रैल को प्रस्तावित इस दौरे में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी चुनावी रणनीति पर फोकस रहेगा। टोंक में बूथ सम्मेलन से लेकर जिला कार्यालयों के उद्घाटन-शिलान्यास तक और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को लेकर बीजेपी ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान नबीन का भव्य तरीके से स्वागत करने की योजना बनाई जा रही है। देखिए ये खास रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 27 अप्रैल को वे टोंक पहुंचेंगे, जहां आयोजित बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरे को भाजपा संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मान रही है। दौरे के दौरान नितिन नबीन टोंक सहित सात जिला भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। इनमें टोंक, पाली, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू और बाड़मेर शामिल हैं। टोंक कार्यालय का उद्घाटन वे प्रत्यक्ष रूप से करेंगे, जबकि बाकी छह जिलों के कार्यालयों का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा दौसा और जालोर जिला बीजेपी कार्यालयों का शिलान्यास भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों कराया जाएगा। दोनों जिलों में भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इधर प्रदेश बीजेपी सभी 44 जिलों में पार्टी का अपना जिला कार्यालय बनाने जा रही है। भाजपा इसे संगठन के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम मान रही है। इधर टोंक में आयोजित बूथ सम्मेलन में सात जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संदेश देंगे। नीतिन नबीन के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता भी खासे उत्साहित हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीधे रूबरू हाेने का मौका मिलेगा। बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि बूथ सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने का मार्गदर्शन देंगे। य - श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश महामंत्री बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के दौरे की एक और बड़ी खासियत जयपुर में होने वाली प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक होगी। माना जा रहा है कि इसमें निकाय-पंचायत के आगामी चुनावों के साथ संगठन मजबूती, विस्तार और राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। नबीन का प्रदेश के दौरे पर आने के बाद भव्य स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली से जयपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा। पार्टी इस बात पर भी विचार कर रही है कि उन्हें जयपुर से टोंक सड़क मार्ग से ले जाया जाए, ताकि रास्तेभर कार्यकर्ता स्वागत कर सकें। वापसी टोंक से जयपुर हेलीकॉप्टर से कराए जाने की संभावना है। हालांकि कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर पेपर लीक: SOG ने नया आरोपी गिरफ्तार, गैंग के सरगना समेत कई सदस्य पकड़े गए
Noida, Uttar Pradesh:कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 (पुनः परीक्षा 2021) पेपर पेपर लीक केस में एक और आरोपी किया SOG ने गिरफ्तार पूर्व में गिरफ्तार पेपर लीक गैंग के सदस्यों से पूछताछ में हुआ खुलासा अब तक पेपर लीक गिरोह के सरगना जगदीश बिश्नोई, गणपत मालवाड़ा, अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा, भूपेन्द्र सारण सहित आरोपी गणपत लाल, सुरेश को गिरफ्तार पेपर पढ़ाने के लिए गिरोह टैबलेट और आईपैड का करते थे इस्तेमाल आज आरोपी भीम सिंह को किया गया गिरफ़्तार भीम सिंह करता था कोचिंग संस्थान संचालित जयपुर में ऑनलाइन परीक्षा के लिए संचालित करता था कम्प्यूटर लैब आरोपी ने गिरफ़्तार गणपत मालवाड़ा और भूपेन्द्र सारण के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को जयपुर में जमा किया और लीक प्रश्नपत्र को टैबलेट/आईपैड के माध्यम से पढ़ाया प्रत्येक अभ्यर्थी से 25 से 30 लाख रुपए गैंग के सभी मेंबर्स में बांटा जाता था ये पैसा गिरफ़्तार भीम सिंह ने अपनी बेटी को भी पढ़ाया था पेपर कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा-2020, सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2022, हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक केसेज में भी शामिल रहा भीम0
0
Report
रेल स्वास्थ्य सार ई-पत्रिका का लोकार्पण, रेलवे परिवार में स्वास्थ्य जागरूकता नया आयाम
Jaipur, Rajasthan:रेल स्वास्थ्य सार ई-पत्रिका का हुआ अनावरण। उत्तर पश्चिम रेलवे में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की पहल। रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ ने पत्रिका का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त महाप्रबंधक अशोक महेश्वरी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक शिवेंद्र मोहन, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. के. कृष्ण कुमार, डॉ. आरपी चौधरी, चिकित्सा निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद। ई-पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. राम मटोरिया ने बताया, रेल स्वास्थ्य सार केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि भारतीय रेल परिवार के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता और जागरूकता को सशक्त बनाने का एक सशक्त मंच है। इसमें उपयोगी स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पहुंचाई जाएगी।0
0
Report
उधम सिंह नगर के मंदिर में चोरी, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी खोज रही
Noida, Uttar Pradesh:भगवान के मंदिर में भी चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. उधम सिंह नगर में चोर ने एक मंदिर को निशाना बनाया. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चोर की तलाश में जुटी है0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर धाम गुरुकुलम में बटुकों का उपनयन संस्कार, वेद अध्ययन का अधिकार मिला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -बागेश्वर धाम में संचालित गुरुकुलम में सनातन वैदिक परंपराओं के अनुरूप बटुक ब्राह्मणों का उपनयन और समावर्तन संस्कार किया गया। बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा संचालित सनातन वैदिक गुरुकुलम में काशी से पधारे विद्वान आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान से बटुकों को संस्कारित किया। इन पवित्र संस्कारों के माध्यम से बालकों को न केवल वेद अध्ययन का अधिकारी बनाया गया बल्कि उन्हें सनातन धर्म की मूल शिक्षाओं, अनुशासन और जीवन मूल्यों से भी जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर क्षपं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बटुकों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे एकाग्रचित्त होकर अध्ययन करें और अपने ज्ञान व संस्कारों से गुरुकुलम तथा सनातन परंपरा का नाम उज्ज्वल करें।0
0
Report
मोदरान स्टेशन पर भगत की कोठी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
Jalore, Rajasthan:जालोर जिले के मोदरान रेलवे स्टेशन पर भगत की कोठी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव सोमवार से शुरू हो गया। इस अवसर पर सांसद लुंबाराम चौधरी और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन के पहले ठहराव के दौरान स्टेशन पर उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण व यात्री मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन मोदरान स्टेशन पर 3 मिनट के लिए रुकेगी। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया तथा अतिथियों का स्वागत किया गया।0
0
Report
जालौर में कार टक्कर: ठेले पर बैठा युवक गंभीर घायल, चालक की तबीयत बिगड़ी
Jalore, Rajasthan:जालोर शहर में गाड़ी चला रहे ड्राइवर की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े ठेले से जा टकराई। हादसे में ठेले के पास बैठा एक युवक भी गंभीर घायल हो गया, जिससे जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार- जालोर निवासी अमर सिंह दोपहर के समय अस्पताल रोड पर सुरेश कुमार के ठेले के पास बैठे थे। इसी दौरान अस्पताल चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सीधे ठेले को टक्कर मार दी। हादसे में अमर सिंह को गंभीर चोटें आईं। कार चालक बाबू खान की गाड़ी चलाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें गाड़ी चलाते वक्त चक्कर आ गए। इसके कारण वे गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों व कार में सवार अन्य लोगों ने घायल अमर सिंह को ऑटो रिक्शा की मदद से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां युवक का इलाज जारी है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली में 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाने पर पुलिस की बड़ी सफलता
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.. - पुलिस ने खोए मोबाइल ढूढ़कर उनके मालिकों को लौटाया, चेहरों पर आई मुस्कान - 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता - पुलिस की माने तो बरामद मोबाइल की कीमत करीब 36.30 लाख रुपये - CEIR पोर्टल व सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर की गई कार्रवाई - मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की - जिले के कई थानों से जुड़े मामलों का हुआ समाधान - पुलिस लाइन सभागार में मालिकों को एसपी द्वारा सौंपे गए मोबाइल.0
0
Report
महराजगंज में घरेलू विवाद: बड़े भाई ने कैंची से हमला कर छोटे भाई की मौत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम चौमूखा नौका टोला में घरेलू विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से हमला कर दिया. चोट इतनी गंभीर थी कि उसका इलाज करने के बाद मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम छा गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.0
0
Report
मारपीट के दौरान पीड़ित के चिल्लाने पर भीड़ इकट्ठी, आरोपी गाली गलौज पर उतरे
Pilibhit, Uttar Pradesh:मारपीट के दौरान जब पीड़ित पक्ष ने शोर मचाया तो आसपास लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई....जिससे आरोपी गाली गलौज पर उतर आए0
0
Report
Advertisement
