209312
कानपुर देहात-उपजिलाधिकारी रामदेव निषाद ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वितरण किए कंबल
Murlipur, Uttar Pradesh:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचकर विद्यालय की वार्डन व खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला की मौजूदगी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली प्रत्येक बालिका को कबंल वितरित किए ।उन्होंने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में जानकारी दी और इसके उपयोग के बारे में बताया। उपजिलाधिकारी ने छात्राओं को समग्र विकास में खेलकूद की भूमिका के बारे में बताया और उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, एसपी ने किया इस गिरोह का खुलासा
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, एसपी ने किया इस गिरोह का खुलासा* कन्नौज जिला पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार कर एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले की जांच से ठगों की पूरी करतूत सामने आई। आपको बताते चलें कि आंध्रप्रदेश निवासी अशोक रेड्डी ने 50 लाख रुपये की ठगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि कोतवाली छिबरामऊ के उधन्नापुर घिलोई निवासी उज्जवल दुबे ने वकील बनकर उससे बात की और ठगी की रकम वापस दिलाने का भरोसा दिया। 18 मई को अशोक से 74,500 रुपये और 30,500 रुपये दो अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए गए। इस संबंध में उज्ज्वल दुबे और नितिन दुबे को गिरफ्तार किया गया। तालग्राम रोड पटेल नगर निवासी जितेंद्र सिंह के केनरा बैंक खाते से भी 1.40 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाले गए थे।थाना सौरिख क्षेत्र के राहुल राजपूत के केनरा बैंक खाते से 50,500 रुपये में से 48,670 रुपये धोखाधड़ी से एटीएम के माध्यम से निकाले गए। जितेंद्र ने यह एटीएम कार्ड नादेमऊ के मलिकपुर गांव निवासी मनीष को दे रखा था। साइबर ठग सीधे-सादे लोगों को गुमराह करके उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इन खातों में धोखाधड़ी की रकम मंगवाकर वे स्वयं एटीएम से निकाल लेते थे। पुलिस ने पांच मोबाइल और चार एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। उज्ज्वल ने अशोक रेड्डी से 74,500 रुपये अपने निजी खाते में डलवाए थे। आमतौर पर ठग अपने खातों में लेनदेन नहीं करते हैं। आंध्र प्रदेश से खाते की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और उज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया। उज्ज्वल दुबे को इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि साइबर ठगों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। *गिरफ्तार 5 अन्तर्राज्यीय साइबर अभियुक्तों का क्रिमिनल रिकार्ड* जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 3 अभियोग पंजीकृत किये गये जिनमें साइबर क्राइम थाना पर कन्नौज मुअसं0-08/2026 धारा 318(4) बी0एन0एस0 66 डी0 आई0टी0 एक्ट, कोतवाली छिबरामऊ/ पर मु0अ0सं0-294/26 धारा 318(4) बी0एन0एस0 व 66 डी0 आई0टी0 एक्ट तथा थाना सौरिख पर मु0अ0सं0-292/26 धारा-318(4), 319(2) बी0एन0एस0 व 66 डी0 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया । *पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से माल किया बरामद* गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से 4 ATM कार्ड एवं 05 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच के दौरान विभिन्न राज्यों की शिकायतों से प्राप्त फ्रॉड राशि कन्नौज जनपद के कई बैंक खातों में प्राप्त होना पाया गया, जिसे अभियुक्तों द्वारा ATM के माध्यम से निकाल लिया जाता था। जांच से पाया गया कि अभियुक्तगण भोले-भाले लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर अथवा उनके ATM कार्ड का उपयोग कर साइबर ठगी की धनराशि कैश आउट करते थे। अब तक की जांच में 13 शिकायतों से संबंधित तीन लाख 9 हजार 270 रुपये की साइबर ठगी की धनराशि ATM के माध्यम से निकाले जाने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार सभी 5 अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट - विनोद कुमार - पुलिस अधीक्षक कन्नौज*0
0
Report
कपकोट के गधेरे में बारिश के साथ उफान, लोगों की आवाजाही ठप
Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट का दणो गधेरा आज भी विकास के दावों पर सवाल खड़ा कर रहा है। हल्की सी बारिश होते ही यह गधेरा उफान पर आ जाता है और दोनों ओर के कपकोट के हजारों लोगों का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। गधेरे का जलस्तर बढ़ते ही लोगों की आवाजाही ठप हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उत्तराखंड गठन के बाद कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन इस स्थान पर आज तक पुल का निर्माण नहीं हो Sका। हर मानसून में लोग जान जोखिम में डालकर गधेरा पार करने को मजबूर हैं।0
0
Report
500 मीटर अधूरा कटाव सुरक्षा: गंगा जलस्तर बढ़ने से लोग डरे
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही गंगा किनारे बसे लोगों की चिंता भी गहराने लगी है। सबौर प्रखंड की ममलखा पंचायत के चाँयचक गांव में जल संसाधन विभाग ने करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से कटावरोधी कार्य कराए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि गांव के बिल्कुल समीप करीब 500 मीटर हिस्से को इस कार्य से बाहर छोड़ दिया गया। अब यही अधूरा काम ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब करोड़ों रुपये खर्च किए गए तो आखिर इस 500 मीटर हिस्से पर 2 से 4 करोड़ रुपये और खर्च कर स्थायी सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? क्या इस हिस्से को कटाव के भरोसे छोड़ दिया गया? लोगों का कहना है कि हर साल बाढ़ और कटाव के दौरान विभाग अस्थायी तौर पर बालू की बोरी डालकर करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए बोल्डर पिचिंग नहीं कराता। यदि एक बार मजबूत बोल्डर पिचिंग कर दी जाए तो न सिर्फ सरकारी धन की बार-बार होने वाली बर्बादी रुकेगी, बल्कि ग्रामीणों के घर, खेत और वर्षों की मेहनत भी सुरक्षित रहेगी। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ अब चाँयचक के लोगों में यही डर फिर से लौट आया है कि कहीं अधूरा छोड़ा गया यही 500 मीटर हिस्सा इस बार कटाव का कारण न बन जाए। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या विभाग किसी बड़े नुकसान का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते इस अधूरे कार्य को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाएगा?0
0
Report
Advertisement
जलालपुर कोतवाली परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत जलालपुर कोतवाली परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संदीप अग्रहरि ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। 'माँ की महिमा ट्रस्ट' के अध्यक्ष एवं संयोजक विकास निषाद ने कहा कि माँ के नाम लगाया गया पौधा भावनात्मक जुड़ाव और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़े तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। कार्यक्रम में कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, नगर मंत्री सोनू गुप्ता, युवा मोर्चा सह-नगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।0
0
Report
झारखंड में दो दिवसीय विकास कार्यशाला: मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह मुख्य अतिथि
Ranchi, Jharkhand:दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह रहीं मुख्य अतिथि झारखंड में समावेशी स्थानीय विकास को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने किया उद्घाटन राज्यभर के पंचायत प्रतिनिधि, समुदाय आधारित संगठन, DDC और BDO कार्यक्रम में हुए शामिल मंत्री ने कहा- झारखंड में करीब 4 हजार पंचायत हैं, इनके सहयोग से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी पंचायत राज संस्थाएं (PRI) और जेएसएलपीएस (JSLPS) मिलकर स्थानीय विकास पर करेंगे काम महिलाओं को अधिक अवसर देने के लिए सरकार लगातार कर रही है काम मंत्री बोलीं- दिल्ली की स्टेकहोल्डर्स बैठक में मुख्यमंत्री का विजन सभी के सामने रखा गया PRI और JSLPS पर सरकार को पूरा भरोसा, आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम मिलेंगे कार्यशाला में पहुंचे प्रतिभागियों से कहा- दो दिनों तक बेहतर तरीके से सीखें और गांवों में लागू करें नेतरहाट का जिक्र करते हुए कहा- वहां पलाश के पेड़ और महिलाओं की भागीदारी देखकर खुशी हुई सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और संसाधनों को हर गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है विभाग को राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है0
0
Report
नए नामांकन, दावे-आपत्ति और अंतिम मतदाता सूची पर Sushanta Mishra का बयान
Noida, Uttar Pradesh:BHUBANESWAR (ODISHA): SUSHANTA KUMAR MISHRA (ADDITIONAL CHIEF ELECTORAL OFFICER) ON NEW VOTER ENROLMENT/ ELECTORAL ROLL CLAIMS AND OBJECTIONS PROCESS/ FINAL ELECTORAL ROLL PUBLICATION0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर (असम): नहरानी गाँव में बाढ़ से सड़कें और फसलें प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:LAKHIMPUR (ASSAM): FLOODING INUNDATES NAHARANI VILLAGE IN GHUNASUTI ROADS, CROP FIELDS AFFECTED0
0
Report
SC ने अयोध्या राम जन्मभूमि दान घोटाले पर SIT की स्टेटस रिपोर्ट मांगी, सुनवाई कल
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के लिए मिले दान में कथित गड़बड़ी की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर जवाब मांगा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने यूपी सरकार द्वारा आदेशित SIT जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देते हैं। इस मामले को आगे की सुनवाई के लिए अगले सोमवार को सूचीबद्ध करें। कृपया स्टेटस रिपोर्ट में SIT के गठन की जानकारी भी दें।" कोर्ट ने राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भी इन याचिकाओं पर जवाब मांगा है।0
0
Report
मुरैना NH 44 पर मिनी ट्रक से गायों की भिड़ंत; दो मौत, चालक घायल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना मुरैना बामोर कस्बे के पास नेशनल हाईवे 44 पर एक मिनी ट्रक के सामने अचानक दो गाय आ गई गाय और ट्रक में भिड़ंत हो गई गायों की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें ट्रक चालक और उसके दो बच्चे मामूली घायल हो गए बामोर पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुट गई है0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, महिला की मौत
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहाँ तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचल दिया बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया वही बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई घटना आज सोमवार सुबह नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड की है जहाँ तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार महिला की मौत हो गई वही चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है मृतिका की पहचान शहर के वार्ड 23 निवासी सन्ना परवीन के रूप में हुई वही घायल व्यक्ति महमद कैश है दोनों मौसेरे भाई बहन है जो आज बाइक से मीरगंज जा रहे थे तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए0
0
Report
जालोर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में धरना, 11 सूत्री मांगें
Jaipur, Rajasthan:JALORE जालोर-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पहुंची जिला कलेक्ट्रेट 11 सूत्री मांगों को लेकर कर रही है धरना प्रदर्शन वेतन, स्थाईकरण की कर रहे है मांग0
0
Report
खेतड़ीनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता, हेलमेट वितरण के साथ शपथ कार्यक्रम
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ीनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भामाशाह के सहयोग से जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट वितरित किए गए. सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई. थाना प्रभारी राकेश यादव के निर्देशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम. आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई. थानाहित्य ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगने के कारण जान चली जाती है; हेलमेट सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है. सभी से यातायात नियमों का पालन और हेलमेट को अपनी आदत बनाने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: कोर्ट से SIT की स्वतंत्र जाँच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में इस मामले में मुख्य याचिकाकर्ता वकील नरेंद्र गोस्वामी का कहना है, "हमारी याचिका पारदर्शिता के बारे में है क्योंकि जो चढ़ावा चढ़ाया जाता है, वह देवता का होता है। हमने कहा है कि सभी हुंडी रजिस्टर और DVR सुरक्षित रखे जाने चाहिए। SIT को कोर्ट के सामने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी चाहिए." सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर जवाब मांगा है。0
0
Report
पिलानी में 11 केवी विद्युत लाइन से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। चचेरे भाई को बचाने के प्रयास में दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई और उनका एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का झुंझुनूं के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद राजकुमार नायक का भतीजा सतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। वह घर से निकलकर भगत सिंह सर्किल के पास एक दो मंजिला मकान की छत पर पहुंच गया। उसकी तलाश में उसका चचेरा भाई ऋतिक नायक और साहिल नायक वहां पहुंचे। दोनों उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे। उसी دوران सतीश छत से नीचे लटक गया। उसे बचाने के लिए जैसे ही ऋतिक और साहिल ने उसका हाथ पकड़ लिया, सतीश का पैर पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन से छू गया। तेज करंट लगते ही तीनों नीचे गिर पड़े। तीनों को बिरला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें झुंझुनूं रेफर किया गया। उपचार के दौरान सतीश कुमार और ऋतिक की मौत हो गई, जबकि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, ऋतिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाना जाता था। वह एथलेटिक्स का प्रतिभाशाली खिलाड़ी था तथा जिला स्तर पर स्वर्ण पदक भी जीत चुका था। वहीं सतीश कैटरिंग का कार्य करता था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
मंदसौर के गरोठ में केमिकल टैंकर दुर्घटना, धुआं फैलना और फसलों को नुकसान
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के एप्रोच रोड पर केमिकल से भरा एक टैंकर हादसे का शिकार हो गया, एक्सीडेंट के दौरान टैंकर रेलिंग को तोड़ता हुआ क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें पीछे रखा टैंक पलट गया केमिकल की वजह से चारों तरफ धुआ ही धुआं हो गया किसानों का यह भी कहना है कि इस केमिकल की वजह से जो कि संभवत एसिड है फसलों को काफी नुकसान हुआ है हालांकि राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है0
0
Report
Advertisement
