209303
कानपुर देहात-रुरा के पाथामाई मंदिर में श्री शतचण्डी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
Rura, Uttar Pradesh:कस्बा रुरा के पाथा माई मंदिर में श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में कथा के चौथे दिन कथा वाचक भारत भूषण महाराज ने ध्रुव चरित्र संवाद प्रसंग सुनाया। वही इस मौके पर बच्चों महिलाओं सहित सैकडों लोग शामिल हुए और कथा का आंनद लिया। इस अवसर पर राजेश द्विवेदी, कांति द्विवेदी, अनूप मिश्रा, सुनीता मिश्रा, डॉ अशोक मिश्रा, शिवकुमार त्रिवेदी, पुतान मिश्रा, रज्जू पांडेय, गोपाल पाठक, प्रशान्त द्विवेदी आदि कई लोग मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दौसा में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने आचार संहिता कड़ाई से पालन अपील
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव राजनीतिक दलों के साथ कलेक्टर ने की बैठक आचार संहिता की पालना को लेकर दी जानकारी वहीं नॉमिनेशन,वाहन व चुनावी खर्च को लेकर भी हुई चर्चा कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने की सभी से अपील सभी नियमों का करे पालन नियमों के बाहर जाने पर होगी कार्रवाई दौसा जिले में दो चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होंगे पहले चरण में 6 पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव होंगे तो वही दूसरे चरण में आठ पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव होंगे जिसके चलते पुलिस प्रशासन अब एक्टिव हो गया है कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक कर आचार संहिता की पालना को लेकर जानकारी दी साथ ही सभी से अपील की नियमों के दायरे में ही चुनावी गतिविधियां संचालित करें अन्यथा कार्रवाई होगी वही सरकारी कर्मचारियों को भी आगाह करते कहा अगर चुनावी गतिविधियों में शामिल मिले तो उन पर भी एक्शन होगा एसपी कुंदन कंवरिया ने कहा जिले में पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो इसको लेकर पुलिस मजबूती के साथ काम कर रही है एक और जहां जिले भर में फ्लैग मार्च किया जाएगा तो वही दूसरी और असामाजिक तत्वों को नोटिस देकर पाबंद किया जाएगा साथ ही किसी ने भी चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी ।0
0
Report
DLF मॉल के वीडियो विवाद: महिला ने बिल चुकाने के बाद मामला शांत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महिला को सिक्योरिटी टीम द्वारा पकड़कर ले जाने का वीडियो सामने आया महिला पर स्टोर से बिना भुगतान सामान ले जाने का आरोप ली मार्च स्टोर से घी और एक अन्य सामान ले जाने का दावा पहले भी चोरी की घटनाएं होने का वीडियो में दावा CCTV चेक करने के बाद महिला की पहचान किए जाने का दावा मामले को लेकर मॉल में महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद हुआ DLF चौकी इंचार्ज के मुताबिक बिना पैसे दिए सामान ले जाने को लेकर विवाद हुआ था महिला ने बाद में सामान के बिल का भुगतान कर दिया पेमेंट के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, मामला शांत हो गया था बिल पेमेंट के बाद महिला मौके से चली गई किसी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया का मामला।0
0
Report
बस्ती में धूमधाम से मनाई गई महारानी दुर्गावती जी की जयंती
Nachana, Uttar Pradesh:गोंड समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा; जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन बस्ती। जनपद बस्ती में महारानी दुर्गावती जी की जयंती अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोंड आदिवासी समाज के लोगों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। शोभायात्रा के उपरांत गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोंड के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद में गोंड-धुरिया जनजाति के लोग भारी संख्या में निवास करते हैं। शासन और समाज कल्याण अनुभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में कई बार शासनादेश जारी किए जा चुके हैं, परंतु तहसील स्तर पर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिना उचित जांच के आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं या उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का बता दिया जाता है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि समस्त तहसीलदारों एवं लेखपालों को शासन के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया जाए, ताकि इस जनजाति समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सकें। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की रही भारी उपस्थिति इस कार्यक्रम व शोभायात्रा में गोंड आदिवासी समाज का उत्साह देखते ही बन रहा था। ज्ञापन सौंपने के दौरान गोंड समाज के तमाम कार्यकर्ता, महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: भदोही अब संत रविदास नगर
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान समाजवादी पार्टी ने एक और पाप किया, उन्होंने संत गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर बने जिले का नाम भी हटा दिया। आज मैं फिर कह रहा हूं: भदोही अब से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा... संत रविदास नगर के रूप में 650वीं जयंती के मौके पर हमारी आस्था, भदोही, एक बार फिर संत रविदास नगर होगा, हम इस काम को आगे बढ़ाएंगे।0
0
Report
ताज़ा खबर: जानकारी उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
शामली में होमगार्ड पर दबंगों की मारपीट, जानलेवा धमकी सहित तहरीर
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिलावर में रहने वाले होमगार्ड बिंदर पाल वर्तमान में वन स्टॉप सेंटर पर ड्यूटी कर रहे हैं। घटना बीती 5 अक्टूबर की है जब शाम के समय बिंदरपाल अपनी ड्यूटी के लिए गांव से निकला था; उसी दौरान गांव के रामधन, रवि और सोनू तीन युवकों ने उसे रोककर आँखें दिखाने का बहाना बनाकर मारपीट की और धमकी दी कि गांव से चले जाए। इसके बाद पीड़ित को जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। होमगार्ड ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में अस्पताल में इलाज के बाद महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर हमला
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर के अखिलेश अस्पताल में महिला के इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान नाराज परिजनों ने एक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। मृतक महिला परिजनों ने अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान मेडिकल स्टाफ पुलिस के सामने पीटा गया। पूरा मामला चौक कोतवाली क्षेत्र के शेखर अस्पताल का है बताया जा रहा है कि यहां एक महिला के इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद भी मेडिकल स्टाफ ने मौत की जानकारी नहीं दी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आलम यह हो गया कि मृतक महिला के परिवार वालों ने मेडिकल स्टाफ को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पुलिस मेडिकल स्टाफ को बचाती नजर आई। लेकिन परिजन लगातार स्टाफ को पीटते रहे। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से मृतक महिला के परिजनों के खिलाफ कानून कारवाई की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
रायबरेली में आरा मशीन मजदूर नरेंद्र कुमार की संदिग्ध मौत, परिजन हत्या की मांग
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में आरा मशीन पर काम करने के लिए रविवार शाम घर से निकले दिहाड़ी मजदूर नरेंद्र कुमार की आज सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सलोन कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के समीप औना सदरा गांव के पास 52 बीघा तालाब में मिला है। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने आरा मशीन मालिक समेत संदिग्धों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। वही पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते समय ग्रामीणों ने शव वाहन रोक लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक तीखी नोकझोंक भी हुई। पत्नी अनीता के मुताबिक नरेंद्र रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आरा मशीन पर काम करने निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की। कुछ स्थानों पर उनकी चप्पल मिलने की जानकारी भी सामने आई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह 52 बीघा तालाब में नरेंद्र का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। उधर रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर रामा पेट्रोल पंप के पास ग्रामीणों ने शव वाहन रोककर हत्या की आशंका जताई और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब घंटे भर चली नोकझोंक के बाद ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया । पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रही है।0
0
Report
भारत-वेस्ट इंडीज टी20 सीरीज़ का पहला मुकाबला लखनऊ में 6 अक्टूबर को
Lucknow, Uttar Pradesh:भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने नेट्स पर पसीना बहाया। मैच को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है 50 हजार की क्षमता का स्टेडियम खचा खच भरा होने की उम्मीद है.0
0
Report
Advertisement
गोंडा में कुएँ में गिरकर चपरासी की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भभुआ स्थित पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह के घर के बाहर मौजूद कुआँ में आज सोमवार देर शाम संतुलन बिगड़ने से गिरने कारण 59 वर्षीय किसान इंटर कॉलेज में तैनात चपरासी श्रीराम लोध की मौत हो गई है। तत्काल पूर्व सपा मंत्री के घर के बाहर मौजूद लोगों द्वारा किसी तरीके से रस्सी के सहारे श्रीराम लोधी के शव को बाहर निकाल कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया है।बताया जा रहा है कि पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह के भभुआ कोट के ठीक पीछे श्रीराम लोध का भी घर है और यह पूर्व सभा मंत्री योगेश प्रताप सिंह के ही किसान इंटर कॉलेज में पीते काफी लंबे समय से चपरासी के पद पर तैनात थे रिटायर होने में मात्र 3 महीना बचा था। बताया जा रहा है कि आज देर शाम विद्यालय से अपना कार्य खत्म करके श्रीराम लोध पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह के घर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और खाना खाकर के घर के बाहर स्थित कुआँ के पास बैठ गए थे।जहां अचानक संतुलन बिगड़ा और तुरंत पीछे की तरफ से कुएं में गिर गए जहां बरसात के कारण काफी पानी भर होने के कारण डूब गए जिससे इनकी मौत हो गई है। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची करनैलगंज कोतवाली पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है। फिलहाल पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भी दिया गया है पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।0
0
Report
चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ के बीच व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Routhiya, Uttarakhand:चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को अलर्ट किया है। रुद्रप्रयाग दौरे पर पहुंचे आयुक्त ने साफ-सफाई, जाम, लैंडस्लाइड और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं यात्रा खत्म होने का इंतजार किए बिना लगातार चलती रहनी चाहिए। वीओ : गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि धामों में सफाई व्यवस्था लगातार जारी रहनी चाहिए, क्योंकि यात्रा समाप्त होने का इंतजार करने पर कूड़ा इतना जमा हो सकता है कि बाद में उसका निस्तारण मुश्किल हो जाएगा। वहीं लैंडस्लाइड जोन में मलबा हटाने या सड़क पर काम चलने के दौरान जाम लगना स्वाभाविक है, लेकिन ऐसे स्थानों पर यातायात जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग के लिए भी आवास विभाग की ओर से कई स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पार्किंग निर्माण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं चारधाम यात्रा में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर सभी विभागों से एसओपी मांगी गई है। केदारनाथ की एसओपी पर प्रारंभिक चर्चा के बाद सभी धामों के लिए अलग-अलग भीड़ प्रबंधन रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर उसी के अनुरूप व्यवस्थाएं लागू की जा सकें। बाईट : आनंद स्वरूप, गढ़वाल आयुक्त0
0
Report
शाहजहांपुर में जहरीले सांप के काटने से विकलांग युवक की मौत
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में एक विकलांग युवक को जहरीला सांपों के साथ खेलना उसकी जान पर भारी पड़ गया। जहरीले सांप के काटने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक लोगों के घरों से सांप पकड़ने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल थाना बंडा क्षेत्र के चांदुपुर पड़री गांव का रहने वाला 40 साल का उमेश सांपों को पकड़ने में माहिर था। बताया जा रहा है कि कल गांव के ही एक घर में जहरीला सांप निकला था। जिसे पड़कर वह लोगों को तमाशा दिखा रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके हाथ पर कई बार काटा लेकिन शराब के नशे में होने की वजह से युवक सांप के साथ काफी देर तक खेलता रहा। हालत बिगड़ने पर जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ने उसे उम्र घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। बाइट - डॉ मनोज वर्मा, मेडिकल ऑफिसर0
0
Report
Advertisement
राजस्थान यूनिवर्सिटी में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को पुरस्कार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान यूनिवर्सिटी के मानविकी सभागार में आयोजित तीन दिवसीय 14वीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आज समापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत सहित विधि क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान यूनिवर्सिटी के फाइव ईयर लॉ कॉलेज और रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में देश के 17 राज्यों की 50 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा नेपाल की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों के बीच कानूनी विषयों पर तर्क-वितर्क और बहस के विभिन्न दौर आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में दो प्रारम्भिक राउंड के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। प्रतिभागियों ने कोर्ट रूम की प्रक्रिया के अनुरूप अपने पक्ष को कानूनी तथ्यों और तर्कों के आधार पर प्रस्तुत किया।समापन समारोह में विजेता टीम को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बेस्ट मेमोरियल को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। आयोजकों ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि विद्यार्थियों में कानूनी शोध, तर्क-वितर्क, प्रस्तुतीकरण और न्यायालयीन प्रक्रियाओं की समझ को विकसित करना है। प्रतियोगिता में देश-विदेश से आई टीमों की भागीदारी ने विद्यार्थियों को व्यापक स्तर पर अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया।0
0
Report
माता की भेंट के साथ हुआ हनुमान टीला रामलीला का शुभारंभ
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। सुप्रसिद्ध श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम की रामलीला का शुभारंभ विधि-विधान के साथ माता की भेंट और पूजा-पाठ से किया गया। रामलीला के उद्घाटन अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में भगवान श्रीराम का स्मरण कर कार्यक्रम का आनंद लिया। रामलीला के प्रथम मंचन में नारद मोह प्रसंग का शानदार मंचन किया गया। नारद की भूमिका निभा रहे वसिष्ठ निर्वाल ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं इंद्र की भूमिका में सुनील गुप्ता ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही कामदेव की भूमिका निभा रहे निशांत पाठक ने भी अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को गदगद कर दिया। कलाकारों के बेहतरीन अभिनय और संवाद अदायगी ने रामलीला मंचन में चार चांद लगा दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला0
0
Report
दिल्ली मेयर ने मिड डे मील किचन का अचानक निरीक्षण किया, स्वच्छता देखी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली मेयर का मिड डे मील किचन पर औचक निरीक्षण * दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने पूठ गांव स्थित मैत्रेयी मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण किया। * निरीक्षण के दौरान रसोई की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक मिली। * किचन में इस्तेमाल की जा रही खाद्य सामग्री तय मानकों के अनुरूप पाई गई और सुरक्षा मानकों का पालन होता मिला। * मेयर ने सुबह की पाली के बच्चों के लिए prepared कढ़ी-चावल चखकर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। * शाम की पाली के लिए तैयार पूरी-सब्जी की भी गुणवत्ता जांची गई। * प्रवेश वाही ने कहा- MCD स्कूलों को मिड डे मील देने वाली रसोइयां पांच सितारा होटलों जितनी साफ और सुसज्जित हैं। * मेयर ने कहा कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। * पीएम पोषण अभियान के तहत किचन को खाद्य सामग्री और वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। * भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी के लिए मेयर हर सप्ताह एक मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण करेंगे。0
0
Report
Advertisement
