icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209101
Mohit KashyapMohit KashyapFollow3 Jan 2025, 06:09 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलवल: बिल्डिंग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते पकड़े गए, 50 हजार की मांग

Palwal, Haryana:पलवल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की पलवल यूनिट ने नगर परिषद पलवल में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मन लाल तेवतिया को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता के मकान को गिराने की कार्रवाई न करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पहले ही 25 हजार रुपये ले चुका था और बाकी 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद SV&ACB पलवल यूनिट ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। 6 अक्टूबर को आरोपी को शेष 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप की कार्रवाई इंस्पेक्टर राजकुमार, इंचार्ज SV&ACB यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। इस दौरान गजटेड ऑफिसर डॉ. महेंद्र सिंह स्वतंत्र गवाह के तौर पर मौजूद रहे। मामले में FIR नंबर 23, दिनांक 6 अक्टूबर 2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत SV&ACB थाना फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है.
0
0
Report

त्योहारी सीजन में दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक ड्राइव आज से, जाम पर नियंत्रण

New Delhi, Delhi:आने वाले त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है ऐसे में दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और व्यवस्थित हो सके इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सेंट्रल रेंज के द्वारा स्पेशल ड्राइव आज से शुरू की गई है इस ड्राइव का मकसद जाम की समस्या से लोगों को दिक्कत ना हो लोग जाम में ना फंसे और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके सेंट्रल रेंज के अधीन अधिकतर ऐसे इलाके हैं जहां बड़ी-बड़ी होलसेल मार्केट है जिसमें करोल बाग चांदनी चौक सदर बाजार वहां पर हमेशा देखने को मिलता है कि त्योहारों के समय काफी ट्रैफिक जाम रहता है और लोगों का भी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई है ताकि जहां पर भी ट्रैफिक जाम की समस्या हो उसको दूर किया जा सके और लोग आराम से इन मार्केट में आकर खरीदारी करें बाकायदा इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एक प्लान भी तैयार किया गया है जिसको आने वाले दिनों में इंप्लीमेंट किया जाएगा ताकि दिल्ली की सड़कों पर लोगों को जाम से निजात मिल सके दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हम लगातार यह कोशिश कर रहे हैं यह आने वाले त्योहार सीजन को देखते हुए प्रमुख बजार और प्रमुख रोड़ों पर जाम ना हो इसलिए हमने यह ड्राइव शुरू की है टीटी के रमेश डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज
0
0
Report

नोएडा: 7 अक्टूबर से किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन, प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में 7 अक्टूबर से किसानों का अनिश्चितकालीन आंदोलन, प्राधिकरण भवन पर होगा प्रदर्शन नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच ने किसानों की वर्षों से लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया है। रविवार को संगठन के केंद्रीय कार्यालय शाहपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 अक्टूबर से सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन पर अनिश्चितकालीन ‘किसान अस्तित्व बचाओ आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि नोएडा और आसपास के गांवों के किसानों की समस्याएं लंबे समय से शासन और प्राधिकरण स्तर पर लंबित हैं। किसानों की मांगों के समाधान के लिए सरकार ने हाई पावर कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अपनी सिफारिशों में माना था कि किसानों के प्लॉटों को केवल अतिक्रमण के नाम पर रोका नहीं जाना चाहिए और किसानों की आबादी से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाना चाहिए। विमल त्यागी ने कहा कि हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को करीब चार वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे किसानों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर किसानों की जायज मांगों पर लंबे समय तक निर्णय नहीं होना उनके साथ अन्याय है। अब किसान अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। संगठन ने स्पष्ट किया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का निर्णय भी लिया गया है。 किसानों की प्रमुख मांगें किसानों की संपूर्ण आबादी का निस्तारण। मूल पांच प्रतिशत के प्लॉट दिए जाएं। 1976 से 1997 के बीच के किसान कोटा प्लॉट दिए जाएं। किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिए जाएं। गांव की नक्शा नीति का विरोध। धारा-10 के नोटिसों पर रोक। आबादी और प्लॉट से जुड़े मामलों का स्थायी समाधान।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष चयन की चर्चा तेज

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा फिर से राजनीतिक हल्के में तेज हो गई है. मौजूदा वक्त में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज हैं और करीब साढ़े तीन साल का उनका कार्यकाल हो चुका है. इस बीच प्रदेश प्रभारी आदिवासी समाज के ही नेता सुखदेव भगत के बनाये जाने के बाद से संगठन में प्रदेश अध्यक्ष स्तर पर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए कांग्रेस हाईकमान आने वाले वक्त में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करेगा. यूं तो कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की दौर में उमेश पटेल, ताम्रध्वज साहू, शिव डहेरिया, लखेश्वर बघेल जैसे नाम चर्चा में हैं. लेकिन सबसे मजबूत दावेदार पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषक इसके पीछे की मुख्य वजह नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का ओबीसी और प्रदेश प्रभारी के आदिवासी वर्ग से आने को बता रहे हैं. उनका मानना है कि ऐसे में सामान्य वर्ग से टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जातीय संतुलन साधा जा सकता है. हालांकि राजीनीतिक विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष के सामने सभी खेमों को जोड़कर चलने की बड़ी चुनौती होगी. वहीं इस मसले पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं
0
0
Report

गाजियाबाद में हत्या का खुलासा, मधुबन बापूधाम पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow1m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रोड भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रोड बरामद की है, जिसे पुलिस ने आलाकत्ल के तौर पर कब्जे में लिया है। बाइट: अभय राजेन्द्र डागा, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर।
0
0
Report
Advertisement

खंडवा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, 61 बाइक बरामद, कीमत ~30 लाख

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो लोगो को पकड़ा । पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 61 बाइक बरामद की है। बरामद बाइक की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरोह का एक आरोपी महज तीन मिनट में किसी भी दोपहिया वाहन का लॉक तोड़ने में माहिर था। इस गिरोह ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों से बाइक चोरी की थी और अलग अलग जगह जंगल में छुपाकर रखी थी। खंडवा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। खंडवा में पिछले महीने लगातार हुई बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस ने अपना नेटवर्क बिछाया। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम ने कई दिनों तक ऑपरेशन चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों लंबे समय से वाहन चोरी के कारोबार में सक्रिय थे। आरोपियों की पहचान विशाल राठौड़, निवासी भीकनगांव और बबलू बारेला, निवासी बड़वानी के रूप में हुई। মালूमात: पुलिस की पूछताछ कार्रवाई में कुल 61 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें खंडवा के अलावा खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, देवास और महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। गिरोह का नेटवर्क मध्यप्रदेश से लेकर महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों तक फैला था। आरोपी विशाल राठौड़ के खिलाफ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में 10 अपराध दर्ज हैं, जबकि उसके साथी बबलू बारेला के खिलाफ 2 मामले दर्ज पाए गए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि वाहन चोरी की और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement

सोयाबीन खरीदी बंद से किसानों ने मंडी गेट बंद कर जाम लगा दिया

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को व्यापारियों द्वारा सोयाबीन की खरीदी बंद किए जाने से नाराज किसानों ने मंडी का गेट बंद कर दिया और शहरी हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। विधायक अरुण भीमावद मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। विधायक ने कहा जो व्यापारी किसान को भुगतान नहीं कर पा रहे, उनके लायसेंस निरस्त किए जाएं। किसानों का आरोप है कि वे किराए के वाहनों से सोयाबीन की उपज बेचने मंडी पहुंचे थे, लेकिन दोपहर बाद व्यापारियों ने खरीदी बंद कर दी। इससे उन्हें उपज वापस ले जाने या रुकने की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने इसे अपने साथ अन्याय बताते हुए खरीदी तत्काल शुरू कराने की मांग की। व्यापारियों ने खरीदी के लिए राशि न होने पर तौल बंद करवा दिया। सूचना मिलने पर विधायक अरुण भीमावद मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों से कहा कि मंडी में आई उपज की खरीदी करना ही पड़ेगी और इसके लिए वे राशि की व्यवस्था करें।
0
0
Report

कटनी में इंस्टाग्राम धोखाधड़ी: चार लाख डॉलर के लालच से 1.6 लाख की चोरी

Katni, Madhya Pradesh:कटनी - चार लाख डॉलर का लालच, किस्तों में 1 लाख 60 हजार की ठगी का आरोप कटनी में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक ग्रामीण महिला को चार लाख रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर मिलने का झांसा देकर कथित तौर पर 1 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए गए। इंस्टाग्राम के जरिए महिला से संपर्क किया गया और डॉलर की रकम उसके खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर पहले 10 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद कभी लीगल प्रोसेस, कभी कन्वर्जन तो कभी टैक्स और बड़े अधिकारी के खर्च के नाम पर महिला से बार-बार पैसे जमा करवाए गए। पीड़िता का आरोप है कि ठगों के झांसे में फंसकर उसने कर्ज लिया, रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और गहने तक गिरवी रख दिए। पीड़ित महिला ममता बाई कोल के मुताबिक करीब 22-23 दिन पहले इंस्टाग्राम के जरिए राजपूत फाज नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। महिला को बताया गया कि उसके नाम करीब चार लाख रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर या मनी लकी ड्रॉ की रकम आई है। दावा किया गया कि कुछ जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह रकम उसके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। महिला का आरोप है कि प्रोसेसिंग के नाम पर उससे पहले 10 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। उसने पेटीएम और यूपीआई के जरिए कथित तौर पर अमन खत्री के स्कैनर पर 10 हजार रुपये भेज दिए। 24 घंटे बाद भी खाते में रकम नहीं आई तो दोबारा संपर्क किया गया और 22 हजार रुपये और जमा कराने को कहा गया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद कन्वर्जन के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे गए। रकम की व्यवस्था करने के लिए उसने बैंक से लोन लिया और पैसे भेज दिए। इसके बाद 38 हजार, 45 हजार और फिर 30 हजार रुपये अलग-अलग स्कैनर और खातों में भेजने का आरोप है। महिला का कहना है कि हर बार रकम जमा कराने के बाद उसे डॉलर की राशि मिलने का भरोसा दिया जाता रहा।पीड़िता का आरोप है कि लगातार पैसे की मांग होने पर उसने रिश्तेदारों से उधार लिया और अपने गहने तक गिरवी रख दिए। इसके बावजूद उसके खाते में चार लाख डॉलर की कथित रकम नहीं पहुंची। आरोप है कि ठगों ने नई-नई फीस और बड़े अधिकारी के खर्च के नाम पर उससे लगातार और पैसे मांगे। ममता बाई के मुताबिक जब उसने बार-बार पैसे मांगने पर सवाल किया तो उसे कथित तौर पर धमकाया गया कि अगर रकम नहीं भेजी तो पहले जमा किए गए पैसे लैप्स हो जाएंगे और उसके खिलाफ कोर्ट-कचहरी या इनकम टैक्स की कार्रवाई हो सकती है। पीड़िता का कहना है कि डर और लालच के चलते वह लगातार रकम जमा करती चली गई और करीब 1 लाख 60 हजार रुपये गंवा बैठी।मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कटनी एडिशनल एसपी कमल मौर्य के मुताबिक साइबर टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जिन-जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उन्हें होल्ड कराने की कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन दवाएं बेचने वाले दो गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन भ्रामक दवाएं बेचने के आरोप में इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में दबिश देकर दो आरोपियों समीरउद्दीन (देवरनियां) और यूसुफ (बड़ी बिहार, इज्जतनगर) को गिरफ्तार किया। एक साथी इलियास खान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन, छह कंप्यूटर, एक लैपटॉप, आठ मॉनीटर, तीन प्रिंटर, दो बिल प्रिंटर, छह की-बोर्ड, माउस व चार्जर, एक स्कैनर, 85 पैकेट दवाएं, दवाओं से संबंधित दस्तावेज व पैकिंग सामग्री बरामद की; साथ ही 1.99 लाख रुपये नकद, छह चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, पर्स और कूटरचित लाइसेंस भी मिले। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे इंस्टाग्राम पर ‘हर्बल हैंड जड़ीबूटी’ नाम से आईडी बनाकर डॉक्टर बनने का नाटक करते थे; सहारनपुर और मुरादाबाद से सामान लाकर कैप्सूल में भरते, रैपर लगाकर फर्जी फर्म के नाम से ऑनलाइन बेचते थे। पुलिस के अनुसार यह काम करीब दो वर्ष से चल रहा था; थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

कवर्धा में दान के नाम पर सोने की ठगी, आभूषण लेकर फरार बदमाश

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में शीतला मंदिर के पास एक सर्राफा व्यापारी के साथ बेहद शातिर तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को दानदाता बताते हुए व्यापारी को अपनी बातों में उलझाया और देखते ही देखते करीब आठ तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढका रखा था। उसने व्यापारी से एक ब्राह्मण को राशि दान करने की बात कही और अपने पास रखे नोटों के बंडल में सोने के आभूषण ‘टच’ कराने की बात कहकर धीरे-धीरे व्यापारी से कई आभूषण ले लिए। इसके बाद आरोपी ने आभूषणों को नोटों के बंडल में बांधा और व्यापारी से कहा कि इसे मंदिर में रख दें। कुछ देर बाद अपने आभूषण वापस ले लेना और नोटों का बंडल किसी गरीब को दान कर देना। व्यापारी ने आरोपी की बात पर भरोसा कर बंडल मंदिर में रख दिया। कुछ देर बाद न नोटों का बंडल मिला और न ही सोने के आभूषण। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और उसने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में आरोपी का हुलिया नजर आया है, लेकिन चेहरे पर कपड़ा बंधा होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है。
0
0
Report

सिंहेश्वर मंदिर न्यास के नए प्रबंधक ने गोलमाल रोकने की कड़ाई की घोषणा

Madanpur, Bihar:स सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के नए बनाए गए प्रबंधक सह सहायक लेखा पदाधिकारी रिपु दमन ने पद भार ग्रहण के उपरांत पूरे मंदिर परिसर सहित आसपास का निरीक्षण किया. और उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि मंदिर कार्यों में किसी प्रकार का गोलमाल अब नहीं चलने वाला है. अगर कोई पैसे के लिए न्यास में कार्य कर रहे है तो वह अपने मन से पद को छोड़कर चले जाए. नहीं तो वैसे कर्मियों पर गाज गिरनी तय है. निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में बिक्री कर रहे गुटखा को भी जप्त किया और सख्त हिदायत दिया कि मंदिर में कोई भी मादक पदार्थ बिक्री नहीं करेगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्किंग के अलावा किसी भी जगह या गेट पर वाहन को पार्किंग नहीं किया जाएगा. दक्षिणी गेट के तरफ होटल संचालक को गंदगी नहीं फैलाने के लिए कहा गया. यह भी कहा गया कि अगर कभी गंदगी फैलाते हुए पकड़े गये तो भारी जुर्माना किया जाएगा. इसके साथ ही पार्किंग के रशीदों की जांच की गई। जबकि शिवगंगा के निरीक्षण के दौरान बताया कि आगामी छठ पर्व को लेकर जो भी आवश्यक सुविधा श्रद्धालुओं के लिए होगी वह अविलंब करने के दिशा में कार्य किया जाए. वही शिवगंगा के किनारे लोगों के द्वारा पेशाब करने के कारण दुर्गंध को देखते हुए अभिलंब इस पर भी कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि कई दुकानदार शिवरात्रि मेला में अपना दुकान लेकर सिंहेश्वर आए थे जबकि वह अब तक यहीं जमे हुए हैं. इससे न्यास को होने वाली नुकसान की राशि वसूली को लेकर न्यासा कर्मी को निर्देशित किया गया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर राशि वसूली की कार्रवाई के दिशा में कार्य किया जाए. फिर पार्किंग में मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है जिसका भी निरीक्षण किया गया. साथ ही पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए कार्यों में देरी न करने की बात कही. न्यास कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम होते ही सिंहेश्वर मंदिर परिसर में कुछ नशेड़ी युवक पहुंच जाते है जिस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात करते हुए कहा कि कोई भी नशेड़ी युवा शाम में अगर मंदिर परिसर में नशा करते हुए पकड़े जाते हैं तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. न्यास कर्मियों को बायोमेट्रिक से उपस्थित बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा. मंदिर परिसर में होने वाले मुंडन को लेकर कर्मियों के द्वारा बताया गया कि कई पंडों के द्वारा बिना रसीद कटा कर मुंडन का कार्य कर लिया जाता है. जिससे न्यास को काफी नुकसान होता है. इसके लिए एक काउंटर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए. जिस पर पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुंडन करने वाले सभी नाइयों को चिन्हित करें. साथ ही उसकी लिस्ट बनाएं और अगर कोई नाई बिना रसीद देखे मुंडन करता है तो उस पर जुर्माना करने का प्रावधान किया जाएगा. मंदिर परिसर में खुदरा दुकान लगाने वालों को अब डिजिटल पेमेंट की ओर प्रेरित करते हुए डायरेक्ट न्यास के खाते में पैसा लिया जाएगा. अगर कोई कर्मी गलती करते हुए पकड़े जाते हैं तो उस पर जुर्माना के साथ- साथ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. वही फूल दुकानदार का आधार कार्ड लेते हुए चिन्हित जगह पर दुकान लगाने की दिशा पर जल्द ही कार्य करने की बात कही गई. वहीं यह भी बताया कि वैसे कर्मचारी जिनके पास पूर्व का बकाया है उसका लिस्ट न्यास कर्मियों से मांग की गई है. जिसपर भी कार्रवाई तय बताई गई है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top