209307
कानपुर देहात-एसपी ने मिश्रित आबादी में किया पैदल गस्त
Kakarmau, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा थाना अकबरपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा अकबरपुर में मिश्रित आबादी, संवेदनशील स्थानों, बाजार आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर आमजनमानस को सुरक्षा का कराया गया एहसास ,आमजनमानस से जनसंवाद स्थापित कर शासन के द्वारा जारी गाइडलाइनों से सभी को अवगत कराया तथा सभी से आपसी भाईचारा, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिराग पासवान के बयान के बाद भाजपा ने सुरक्षा पर मजबूत कदमों का संकेत दिया
Patna, Bihar:चिराग पासवान के बयान पर भाजपा ने कहाँ की चिराग पासवान जी हमारे सम्मानीय सहयोगी हैं और बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर उनकी चिंता को हम गंभीरता से लेते हैं。 लेकिन सच यह भी है कि सरकार किसी भी आपराधिक घटना पर चुप नहीं बैठी है। कार्रवाई हुई है, गिरफ्तारियां हुई हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जा रहा है। चिराग जी ने स्वयं भी हाल की घटनाओं में हुई कार्रवाई का उल्लेख किया है。 गठबंधन में चिंता व्यक्त करना स्वाभाविक है, लेकिन हमारी साझा जिम्मेदारी है कि व्यवस्था को और मजबूत करें और बिहार की जनता—विशेषकर हमारी बेटियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाएं।0
0
Report
हैदराबाद में INC नेताओं की CEC ग्यानेश कुमार से इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): MAHESH KUMAR GOUD (INC), AZHARUDDIN (INC), ANIL KUMAR YADAV (INC), VIVEK VENKAT SWAMY (INC), CHAMALA KIRAN KUMAR (INC) ON DEMAND FOR RESIGNATION OF CEC GYANESH KUMAR; ELECTION COMMISSION ISSUES; SIR AND ELECTORAL ROLL MATTERS0
0
Report
जींद पुलिस का महायुद्ध: सांस्कृतिक मंच से नशा मुक्त समाज का संदेश
Jhanj Kalan, Haryana:हैडलाइन---नशे के खिलाफ जींद पुलिस का ‘महायुद्ध’: सांस्कृतिक मंच से दिया नशामुक्त समाज का संदेश पुलिस लाइन में गूंजी 'एक युद्ध नशे के विरुद्ध' की हुंकार कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने की शिरकत प्रशासन, पुलिस और जन-आंदोलन के त्रिवेणी संगम से ही जड़ से खत्म होगी नशाखोरी--- डॉ. वैशाली शर्मा प्रिवेंटिव और प्यूनिटिव दोनों स्तरों पर हो रही सख्त कार्रवाई: एसपी कुलदीप सिंह एंकर-----हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के प्रदेशव्यापी संकल्प के तहत जींद पुलिस विभाग द्वारा पुलिस लाइन में एक भव्य एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला और संगीत के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए कलाकारों ने आमजन को इस सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी तथा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वीओ-----कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा, "जींद पुलिस और जिला प्रशासन ने आज पुलिस लाइन से नशे के खिलाफ जिस 'महायुद्ध' की शुरुआत की है, वह अत्यंत सराहनीय है। मैं पूरी टीम को बधाई देता हूँ। राज्य की नायब सैनी सरकार इस लड़ाई में पुलिस प्रशासन के पीछे मजबूती से खड़ी है। यह जंग केवल आज की नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों, भावी हरियाणा और समृद्ध भारत के स्वर्णिम भविष्य की नींव रखने के लिए है।" वीओ-----विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जींद पुलिस के इस प्रयास को एक दूरदर्शी सोच बताया। उन्होंने सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ संपत्ति जप्त करने और उनके अवैध निर्माणों को ढहाने जैसी जींद पुलिस की कार्रवाई से गलत काम करने वालों में खौफ पैदा हुआ है। वीओ-----डॉ. मिड्ढा ने कहा, केवल सरकारें या पुलिस अकेले किसी बुराई को समाप्त नहीं कर सकतीं। जब तक हर नागरिक इस मुहिम से नहीं जुड़ेगा और यह एक जन-आंदोलन नहीं बनेगा, तब तक पूर्ण सफलता संभव नहीं है। जींद की दुर्गा कॉलोनी और बुढ़ा बाबा बस्ती की तर्ज पर जब समाज खुद जिम्मेदारी उठाकर नशे के सौदागरों का बहिष्कार करेगा, तब किसी भी परिवार का चिराग बुझने से बच जाएगा।" उन्होंने इस दिशा में जींद पुलिस के उत्कृष्ट कार्यों की राज्य स्तर पर सिफारिश करने और स्थानीय स्तर पर सम्मानित करने की भी घोषणा की वीओ-----पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के 'सेवा संकल्प' माह के तहत जींद पुलिस नशा मुक्ति को लेकर दोहरे मोर्चे पर काम कर रही है। एक तरफ जहां नशे की गिरफ्त में आ चुके पीड़ितों का पुनर्वास और इलाज कराया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नशा सप्लाई करने वालों पर बेहद सख्त कानूनी (प्यूनिटिव) और निरोधात्मक (प्रिवेंटिव) कार्रवाई की जा रही है वीओ-----पुलिसकर्मियों के कार्य-तनाव और लगातार ड्यूटी पर बात करते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस की जवाबदेही हर सामाजिक समस्या से जुड़ी होती है, जिससे मानसिक दबाव रहता है। इसके बावजूद जींद पुलिस 24 घंटे मुस्तैद रहने और जवानों को साप्ताहिक अवकाश देने के प्रयास भी निरंतर जारी हैं वीओ-----उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि संगीत और कला एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो सीधे दिल तक पहुंचता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा एक जटिल सामाजिक समस्या है, जिसे सिर्फ कानून के डंडे से खत्म नहीं किया जा सकता। इसके लिए माता-पिता, शिक्षकों, युवाओं और मीडिया बंधुओं को एक साथ मिलकर एक मजबूत और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी।0
0
Report
Advertisement
सिरसा में कांग्रेस का पारदर्शिता विरोध: निर्वाचन सूची में गड़बड़ियों की जांच की मांग
Sirsa, Haryana:सिरसा में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय के बाहर एकत्र होकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करवाई जाए, ताकि मतदाताओं के अधिकारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके। कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल , सर्व मित्र कंबोज और जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा गया कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार महत्वपूर्ण है और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता पर लोगों का भरोसा कायम रहना चाहिए। इसी मांग को लेकर पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। कांग्रेस ने 28 सितंबर को जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का निर्देश भी दिया था. सिरसा में प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाई। साथ ही, मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की विस्तृत तफ्तीश कराने की मांग भी की गई。 कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता जरूरी है। पार्टी ने चुनाव आयोग से जुड़े फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की जांच की मांग उठाई है। हाल के दिनों में कांग्रेस ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है。 वहीं, चुनाव आयोग की आधिकारिक जानकारी के अनुसार ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं और उन्होंने 19 फरवरी 2025 को 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। सिरसा के लघु सचिवालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगें रखीं और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ उठाए जा रहे सवालों पर कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों کا स्पष्ट जवाब नहीं मिलता, तब तक पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी। फिलहाल, सिरसा में हुए इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने चुनावी पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकार और निष्पक्ष चुनाव की मांग को प्रमुखता से उठाया है।0
0
Report
घरौंडा में बस- बाइक टक्कर, रोहित की मौत; कर्ण अस्पताल के बाहर हंगामा
Karnal, Haryana:करनाल । घरौंडा में हरियाणा रोडवेज की बस ओर मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत दूसरा युवक घायल । पुलिस दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर गई । हादसे में घायल हुए युवक ने अस्पताल में किया हंगामा, स्ट्रेचर पर रखे अपने साथी के शब को लेकर भागने का प्रयास किया , पुलिस जांच में जुटी । घरौंडा में हाइवे के सर्विस रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस ओर बाइक की टक्कर के कारण हुई दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए । पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची तो डाक्टरों ने घायल रोहित को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद उसके साथी कर्ण ने हंगामा शुरू कर दिया । कर्ण स्ट्रेचर पर रखे अपने साथी रोहित के शव को लेकर अस्पताल के बाहर भाग गया और सड़क पर पहुंच गया । सड़क पर खड़े लोगों ने युवक को बड़ी मुश्किल पकड़ा और स्ट्रेचर समेत शब को अस्पताल पहुंचाया । मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है ।0
0
Report
करनाल में तेज बारिश से धान की फसल और मंडी को नुकसान की आशंका
Karnal, Haryana:करनाल में जोरदार बारिश शुरू बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ाई कि किसानों धान की फसल पककर तैयार है खेतों में खड़ी हुई है। आज करनाल में बहुत तेज बारिश हो रही है आप देख सकते हैं कि बहुत ज्यादा बारिश हो रही है बारिश ने किसानों की चिंताएं जरूर बढ़ा दी है. वहीं लोगों ने कहना कि सुबह 10:00 बजे से ही बारिश हो रही है बारिश से अब फसलों को काफी ज्यादा नुकसान होगा धान की फसल पक्की हुई है वह नीचे गिर जाएगी जिससे उसमें काफी नुकसान होगा वहीं मंडियों में भी जो फसल गई हुई है उसमें भी नुकसान होगा पूरे मानसून के समय इतनी बारिश नहीं हुई लेकिन मौसमी बारिश में किसानों की चिंता जरूर बढ़ा दी है. वहीं जिला सचिवालय में पहुंचे किसानों का कहना था कि अगर सरकार टाइम से खरीद करती तो कम नुकसान होना था0
0
Report
Advertisement
गाय माता के गोवंश निर्यात पर बहस; आर्थिक मुआफजा और SRFTI विवाद चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:हमारे देश में हर साल 34000 करोड़ का गोवंश बाहर निर्यात किया जाता है , कौन करते हैं कैसे होता है दूसरी बात जिन लोगो को गौ माता को पालना है , उन लोगो को जब उम्र हो जाती है गौ माता की तो उनको पालने के लिए आर्थिक मुआफज़ा देना चाहिए SRFTI एक शिक्षा प्रतिष्ठान है उन्हें ऑस्कर से नवाज़ा गया उस व्यक्ति के नाम पर जो प्रतिष्ठान है जिस तरह का गुंडागर्दी हो रही है इससे छवि धूमिल हो रही है हर जगह राजनीती न करे दहशत न फैलाए0
0
Report
निशिगंज पुलिस ने गोपनीय स्रोत से 814 ग्राम सोना बरामद किया; दो आरोपी गिरफ्तार
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার - গোপন সূত্রে খবর পেয়ে ৮১৪ গ্রাম সোনা উদ্ধার করল নিশিগঞ্জ ফাঁড়ির পুলিশ। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে এদিন নিশিগঞ্জ থেকে মাথাভাঙ্গার দিকে যাওয়ার সময় নিশিগঞ্জের আসমানীর ঘাট থেকে একটি টোটো আটক করে পুলিশ। টোটোতে উপস্থিত ছিলেন দুই ব্যক্তি। পুলিশ তাঁদের আটক করে এবং তাদের কাছ থেকে ৮১৪ গ্রামের একটি সোনার বাট উদ্ধার করে । ধৃত ব্যক্তিরা হলেন রাহুল হোসেন,এবং আরফান হোসেন। ধৃত দুইজনকে গ্রেপ্তার করে তদন্ত শুরু করেছে পুলিশ ।0
0
Report
हाथरस के बागला अस्पताल में जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद ऑनलाइन पर्चा सेवाओं पर जोर
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने आज बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया... इससे अस्पताल में खलबली मच गई... उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था जांची। पर्चा काउंटर पर रोज 1100-1200 पर्चे बनने की जानकारी ली... जिलाधिकारी ने मरीजों के लिए घर बैठे ऑनलाइन पर्चा बनवाने की व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.... ई-सुश्रुत प्रक्रिया को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के निर्देश दिए गए, जिससे ऑनलाइन पंजीकरण, अपॉइंटमेंट और मेडिकल रिपोर्ट डिजिटल हो सकें... जिलाधिकारी ने मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली... उन्होंने आयुष्मान कार्ड की नई सूची बनाने और अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर करने के भी निर्देश दिए... इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद थे0
0
Report
Advertisement
सरयू के कटान से बाराबंकी में मस्जिद और मकान डूबे, धाम पर संकट
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बाराबंकी में सरयू नदी का कहर, 150 साल पुरानी मस्जिद समेत 35 मकान नदी में समाए, 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास धाम पर मंडराया संकट नेपाल से छोड़े गए पानी के चलते बाराबंकी में उफनाई सरयू नदी ने शांत रहने के बाद एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। रामनगर तहसील क्षेत्र के हेतमापुर गांव में तेज कटान के चलते करीब 150 साल पुरानी उधिया मस्जिद और करीब 35 मकान नदी की धारा में समा गए। अब करीब 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास धाम पर भी संकट मंडरा रहा है। तेज कटान धाम के भवन के बेहद करीब पहुंच गई है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 40 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है。 कई दिनों से नदी के मुहाने पर खड़ी उधिया मस्जिद आखिरकार तेज धार की चपेट में आकर नदी में समा गई। मस्जिद के नदी में समाने से ग्रामीणों में गम का माहौल है। हाफिज मोहम्मद शादाब ने कहा कि मस्जिद के नदी में समा जाने से सभी को बेहद दुख है। अब उनकी दुआ है कि प्राचीन बाबा नारायण दास धाम सुरक्षित बच जाए। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 18 दिन पहले भी सरयू ने हेतमापुर में तबाही मचाई थी। उस दौरान करीब 35 मकान, दूरसंचार केंद्र और एक मंदिर नदी की धारा में समा गए थे। बाद में जलस्तर कम होने और कटान धीमा पड़ने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन अब नदी का रुख दोबारा बदलने से खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश के बीच नदी का बहाव तेज होने से किनारे की जमीन लगातार कटकर नदी में समाती जा रही है। कई मकान कटे हुए किनारे पर खतरनाक स्थिति में लटके हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनका घर और सामान नदी में समा गया। घर और रोजगार का ठिकाना नदी में समाने से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। कई परिवार अपने घरों की ईंटें और जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। कटान की चपेट में पशु अस्पताल भी आ गया है। अस्पताल की बाउंड्रीवाल नदी में बह चुकी है और भवन भी कटान के मुहाने पर पहुंच गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान की यही रफ्तार जारी रही तो बचे हुए घरों के साथ बाबा नारायण दास धाम को भी नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों के बीच यह मान्यता रही है कि सरयू का जलस्तर कितना भी बढ़े, उसकी लहरें मंदिर को छूकर वापस लौट जाती हैं, लेकिन इस बार हालात बेहद भयावह नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम ईशान प्रताप सिंह, एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम निरंकार सिंह, एसडीएम रामनगर आकांक्षा गुप्ता और बाढ़ खंड के अधिकारी शशिकांत सिंह समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर बाबा नारायण दास धाम को बचाने के प्रयास शुरू किए हैं। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और कटान पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं, नदी में करीब पौने पांच लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की जानकारी से आने वाले समय में जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।0
0
Report
Sant Kabir Nagar में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध, पुतला फूंका गया
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला संतकबीरनगर में कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे को लेकर जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जूलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।0
0
Report
हरदौई में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंकने पर भारी पुलिस बल के बीच हंगामा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया कांग्रेस के निर्देश पर जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रतीकात्मक शवयात्रा लेकर कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने अस्पताल तिराहे पर भारी पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग कर दी। पुलिस के रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं नारेबाजी करने लगे। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले को लेकर काफी देर तक खींचतान और धक्का-मुक्की हुई। हालात को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया और कई कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन भेज दिया। हालांकि कार्रवाई के बावजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की घेराबंदी से बचकर सोल्जर बोर्ड चौराहे तक पहुंच गए। वहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक दिया और जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान 150 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने बताया कि 70 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है और जिले में शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में कांग्रेस-पुलिस भिड़ंत, कलेक्ट्रेट जाने से रोकी गई प्रदर्शन
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर।ब्रेक कांग्रेसियो और पुलिस के बीच हुई मारपीट।चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट।मारपीट के दौरान NSUI के जिलाध्यक्ष शोभित को आई चोट।लालबाग चौराहे पर हुई मारपीट।पुलिस ने कांग्रेसियों को कलेक्ट्रेट जाने से रोका。0
0
Report
इरफान अंसारी के विवादित बयान पर राजनीति गरमा गई: मोदी-ज्ञानेश कुमार पर चुम्मा टिप्पणी
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा: कांग्रेस मंत्री इरफान अंसारी अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर टिप्पणी की। दरअसल, पत्रकार ने भाजपा के उस आरोप को लेकर सवाल किया था कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं। इसी सवाल के जवाब में इरफान अंसारी ने कहा— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विदेश से लौटते हैं तो क्या ज्ञानेश कुमार को चुम्मा लेते हैं?” इरफान अंसारी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो सेल्फी लेते हैं, लेकिन हमारे राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो विकास की बात करते हैं। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। बयान को लेकर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है。0
0
Report
हनुमानगढ़ टोल प्लाजा हत्या: एक गिरफ्तार, दो नाबालिग हिरासत में
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) टोलकर्मी की हत्या के खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध,पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 100 से ज्यादा होटलों के रिकॉर्ड खंगाले,गलत लेन में आने से रोकने पर हुआ विवाद, बाइक सवार युवकों ने चाकू से किया हमला हनुमानगढ़। मुंसरी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी की हत्या के मामले में गोगामेड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। सोमवार को गोगामेड़ी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, 100 से अधिक होटलों के रिकॉर्ड जांचे और करीब 100 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। एसपी ने बताया कि 23 सितंबर की रात गोगामेड़ी की ओर से बाइक सवार तीन युवक मुंसरी टोल प्लाजा पहुंचे थे। आरोपियों ने गलत लेन में प्रवेश किया, जिस पर टोलकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर टोलकर्मी पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।0
0
Report
Advertisement
