209101
KANPUR DEHAT - यातायात माह को लेकर आरटीओ परिवर्तन सोमलता की अपील
Akbarpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में लगातार कोहरे का प्रकोप जारी है।यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। जिसको लेकर के आरटीओ परिवर्तन ने कमर कस ली है।आरटीओ परिवर्तन सोमलता ने वीडियो जारी करके जनपदवासियों से अपील की शराब पीकर गाड़ी न चलाए यातायात नियमो का पालन करें,कोहरे में गाड़ी धीमी गति से चलाए ,गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन के कोच में चोरों के हौसले बुलंद बन्द घर को बनाया निशाना
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन के कोच में चोरों के हौसले बुलंद बन्द घर को बनाया निशाना सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण कीमती बर्तन और कपड़े चोरी चोरों ने कमरे में मौरंग के अंदर छिपाकर रखे गए आभूषणों को भी किया चोरी जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के गोखले नगर मोहल्ला का मामला0
0
Report
शिवपुरी में बाइक हटाने पर पिता-पुत्र की मारपीट, सीसीटीवी सामने
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में मामूली विवाद पर मारपीट घर के सामने से बाइक हटाने कहने पर पिता-पुत्र ने गाली-गलौज और मारपीट, मामला दर्ज सीसीटीवी विडियो भी आया सामने शिवपुरी: शहर के द्वारिका पुरी कॉलोनी में घर के सामने से मोटरसाइकिल हटाने को कहने पर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार राहुल नामदेव और उसके पिता भूरा उर्फ मदन नामदेव ने मिलकर एक व्यक्ति और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी पवन प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रिचा शर्मा दिनांक 4 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे वे अपने घर के बाहर खड़े थे। उनके घर के दरवाज के पास राहुल नामदेव की मोटरसाइकिल खड़ी थी। पवन प्रकाश शर्मा ने जब राहुल नामदेव से अपनी गाड़ी निकालने के लिए मोटरसाइकिल हटाने को कहा, तो राहुल आगबबूला हो गया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर राहुल अपने पिता भूरा उर्फ मदन नामदेव को वहां बुला लाया और दोनों मिलकर पवन प्रकाश शर्मा को गालियां देने लगे जब उन्होने गालियां देने से मना किया, तो दोनों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। जिसका सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है। बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी रिचा शर्मा को भी राहुल नामदेव द्वारा थप्पड़ मार दिया। पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी विडियो के आधार फिजिकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता पुत्र पर मामला दर्ज कर किया है0
0
Report
सरई थाना घेराव: श्रमिकों ने थाना प्रभारी हटाने और पुलिस पर कार्रवाई की मांग
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के सरई थाने का घेराव, थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन... 66 श्रमिकों के समर्थन में उतरे लोग, पुलिस की कथित मारपीट को लेकर जताया विरोध... प्रदर्शनकारियों ने कथित लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई... भाजपा के मंडल अध्यक्ष KD वैश्य और रामधनी यादव की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग... सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग, श्रमिकों ने नियमित ड्यूटी और मजदूरी भुगतान का उठाया मुद्दा... प्रदर्शनकारियों का आरोप– राजनीतिक दबाव में पुलिस ने किया बल प्रयोग, जांच की मांग तेज...0
0
Report
Advertisement
बिसवां में उच्च स्वास्थ्य केंद्र और अच्छा फिल्म थियेटर बनाएगे : गुरमीत सिंह जाली उर्फ शेरा
Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा के अंतिम चरण में सांडा सकरन क्षेत्र पहुंचे फिल्म अभिनेता सलमान खान के करीबी सहयोगी और मित्र गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा ने कहा कि बिसवां में उच्च स्वास्थ्य केंद्र और अच्छे फिल्म थिएटर की स्थापना के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अरिंजय चौधरी का साथ देने की युवाओं से अपील भी की। शेरा को देखने और सुनने के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। उल्लेखनीय है कि अरिंजय चौधरी बिसवां में मेडिकल कॉलेज और ग्रामीण फिल्म इंडस्ट्री की स्थापना का प्रयास करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इस अवसर पर समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी, अभिवीर चौधरी, फिल्म निर्माता निशांत कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
दिल्ली राजघाट में माता-पिता पर पुलिस हिरासत के आरोप, अस्पताल तक पहुँचाने का मामला
New Delhi, Delhi:दिल्ली के राजघाट पर उस वक्त हंगामा देखने को मिला, जब अंकित भंडारी के माता-पिता प्रार्थना करने पहुंचे। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटाते हुए हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकित भंडारी के माता-पिता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन खींचकर राजघाट से हटाया और हिरासत में लेने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाती रही। रास्ते में कई अस्पताल होने के बावजूद पुलिस उन्हें कई किलोमीटर दूर बुराड़ी अस्पताल लेकर पहुंची। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर महिला एक्टिविस्ट योगिता भी अंकित भंडारी के माता-पिता के समर्थन में पहुंचीं। वहीं बुराड़ी अस्पताल पहुंचने पर स्थानीय विधायक संजीव झा ने परिवार की मदद की। विधायक संजीव झा के साथ अंकित भंडारी के माता-पिता अस्पताल से बाहर निकले। इस पूरे घटनाक्रम ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और पीड़ित परिवार के साथ किए गए कथित व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
अलीगढ़ के इगलास कस्बे में दो गुटों की जमकर मारपीट, चौराहे पर लगा जाम
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग.... इंगलास कस्बे के मुख्य चौराहे पर दो गुटों में जमकर मारपीट बीच चौराहे पर वर्चस्व की जंग एक-दूसरे पर किया हमला मारपीट के चलते मुख्य चौराहे पर लगा लंबा जाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट आरोप है कि पूर्व में भी पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया था पुराने विवाद के बाद आज फिर आमने-सामने आए दोनों गुट पुलिस के सामने सरेराह मारपीट से कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल अलीगढ़ की कोतवाली इगलास कस्बे का पूरा मामला0
0
Report
Advertisement
स्कूटी सीख रहे चार बच्चों से भिड़ंत, 60 वर्षीय महिला की मौत
Munger, Bihar:स्कूटी सीख रहे चार बच्चों ने 60 वर्षीय महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत। मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा बेगमपुर निवासी 60 वर्षीय आसरा देवी की बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह रोज की तरह सफियासराय हवाई अड्डे पर टहलने गई थीं। इसी दौरान रनवे पर स्कूटी चलाना सीख रहे चार बच्चों ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दिवंगत चांद सिंह की पत्नी आसरा देवी बुधवार शाम टहलने के लिए हवाई अड्डे पहुंची थीं। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार चार बच्चे तेज रफ्तार में स्कूटी चलाना सीख रहे थे। इसी क्रम में स्कूटी अनियंत्रित होकर पीछे से महिला से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशा देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद स्कूटी सवार दो बच्चे मौके से फरार हो गए, जबकि दो बच्चे घायल महिला को उठाने लगे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया。 परिजनों ने बताया कि आसरा देवी के पति की पांच वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। वह दूसरे के घरों में चौका-बर्तन कर अपने दो नातियों का पालन-पोषण करती थींवृद्धावस्था पेंशन भी उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा था। । इधर, सूचना मिलने पर कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए दो बच्चों में से एक का इलाज सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में पुलिस की निगरानी में चल रहा है, जबकि दूसरे को थाने में रखा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बायर परिजन0
0
Report
महादेव सट्टा ऐप: प्रमोटर रवि उप्पल UAE में हिरासत में, सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर
Raipur, Chhattisgarh:महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। ऐप के मुख्य प्रमोटर रवि उप्पल को यूएई (UAE) में हिरासत में ले लिया गया है, जिसके बाद ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज कर दी है। वहीं, रायपुर की विशेष अदालत ने पहले से गिरफ्त में आए दूसरे प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसी 12 नवंबर तक उससे पूछताछ करेगी। इस बीच ईडी ने भी कस्टडी के लिए अर्जी लगाई है, जबकि अदालत ने सौरभ को शाम में वकील से मिलने की अनुमति दी है। Mahadev Betting App: Promoter Ravi Uppal Detained in UAE, Saurabh Chandrakar on CBI Remand Till Nov 120
0
Report
निरसा विधायक अरुप चटर्जी की भूख हड़ताल, उपायुक्त के निर्णय नहीं मानने पर जाम
Dhanbad, Jharkhand:एकंर -- निरसा विधायक अरुप चटर्जी के द्वारा धनबाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आज दुसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है । विधायक ने शिक्षा विभाग में अनियमितता भ्रष्टाचार एवं मनमाने तरीके से ट्रांसफर पोस्टिंग किए जाने का आरोप लगाया है. दुसरे दिन उपायुक्त या शिक्षा विभाग के किसी भी कर्मचारी द्वारा भुख हड़ताल पर बैठे निरसा विधायक की सुद्द नहीं लिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ विधायक ने भी नाराजगी जतायी साथ ही कल सुबह दस बजे तक का अल्टिमेटम देते हुए कहा की उपायुक्त उनकी मांगों को नहीं मानते तो कल से उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट को जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा यदि इससे भी उपायुक्त और शिक्षा विभाग नहीं सुधरता है तो नेशनल हाईवे को जाम कर आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा साथ ही कल से विधायक के इस आंदोलन में आइसा छात्र संगठन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा और भुख हड़ताल में छात्र भी भारी संख्या में सामिल होगे हालांकि मामले में धनबाद उपायुक्त ने विधायक द्वारा शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच शुरू करते हुए जिले भर से डेटा कलेक्शन कर जानकारी जुटाने की बात कही है साथ ही भुख हड़ताल में बैठे विधायक के स्वास्थ्य जांच के लिए सरकारी चिकित्सक भेजने की भी बात कही0
0
Report
Advertisement
ACB रिकॉर्ड खंगाल रहा है, जरूरत पड़े तो CBI जांच होगी: खर्रा
Kota, Rajasthan:कोटा दौरे पर UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बयान, दशहरा मेले में कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर अतिथि कोटा दौरे पर हैं मंत्री, IAS शिखर अग्रवाल मामले में जरूरत पड़ी तो CBI जांच करवाएगी सरकार, मंत्री खर्रा बोले- ACB खंगाल रही रिकॉर्ड,पीछे नहीं हटेंगे, फिलहाल एसीबी कर रही मामले की जांच, मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के बीच बयानबाजी पर बोले- कौन सही कौन गलत जनता करेगी फैसला, एंकर - राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन (UDH) मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने IAS शिखर अग्रवाल मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार सीबीआई से भी जांच करवाने का प्रयास करेगी। सरकार जांच से पीछे नहीं हटेगी। फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि आगे जांच की जरूरत महसूस होने पर सीबीआई जांच के विकल्प पर भी विचार किया जाएगा। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार शाम को कोटा सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एसीबी मामले से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के दौरान यदि आगे किसी अन्य एजेंसी से जांच कराने की आवश्यकता महसूस होती है, तो राज्य सरकार इस दिशा में कदम उठाने का प्रयास करेगी। राजस्थान में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जारी बयानबाजी तथा एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि नेताओं की ओर से कही जा रही बातों में कौन सही है और कौन गलत, इसका निर्णय जनता जनार्दन को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक राजस्थान में कई ऐसे मामले और घटनाएं हुई हैं, जिन पर चर्चा की जाए तो लंबी फेहरिस्त बन जाएगी। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप का अंतिम फैसला जनता पर छोड़ना ही सबसे बेहतर है। विपक्ष और राहुल गांधी की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी मंत्री खर्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का अतीत सवालों से घिरा रहा हो, उसे दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। खर्रा ने कहा कि ऐसा करने से हास्यास्पद स्थिति उत्पन्न होने से बचा सकता है। मंत्री के इस बयान को विपक्ष पर उनके राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है। IAS शिखर अग्रवाल मामले में सीबीआई जांच को लेकर मंत्री के बयान के बाद अब मामले की जांच और सरकार के अगले कदम पर नजरें टिकी हैं। फिलहाल एसीबी रिकॉर्ड खंगाल रही है और मंत्री ने जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच कराने के प्रयास की बात कही है।0
0
Report
कोरियाई हाईवे पर बच्चे द्वारा कार चलाने का वीडियो, सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी
Noida, Uttar Pradesh:Korean social media outraged after video shows little Uzbek boy driving car on Korean highway The boy is seen shifting gears and steering on an empty road Korean users reacted negatively, saying they’ve already reported it to police and are calling for the kid to be deported0
0
Report
जॉर्जिया अधिकारी ने गधे को गोली मारी, बच्चे की तलाश में; पशु क्रूरता नहीं
Noida, Uttar Pradesh:Georgia officer who shot a pet DONKEY during a search for a missing child WON'T face animal cruelty charges. The district attorney says the SHOOTING WAS JUSTIFIED.0
0
Report
Advertisement
कानपुर के कल्याणपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कल्याणपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कल्याणपुर विधानसभा को परिवार मानकर आयोजन, आयोजक का कहा कि उन्होंने पूरे क्षेत्र को अपना परिवार माना है और परिवार के सदस्य के रूप में लगातार विभिन्न त्योहारों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। पुरानी सनातन परंपरा की तर्ज पर कम्युनिटी सेंटर, आवास विकास में लोगों ने एक साथ मिलकर झांकियां देखीं, भजन सुने और आतिशबाजी का आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं。0
0
Report
श्रावस्ती में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट
Bhinga, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में धनतेरस और दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए श्रावस्ती पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसपी राहुल भाटी ने भिनगा में, जबकि एएसपी चंद्रकेश सिंह ने सिरसिया कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर व्यापारियों एवं आमजन से संवाद किया। त्योहारों के मद्देनजर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, नियमित गश्त और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।0
0
Report
बच्चे ने कचरा उठाने वालों को हर एक को बिस्किट का डिब्बा दिया
Noida, Uttar Pradesh:This boy waited at his front door for the garbage collectors to come by and gave each worker a box of cookies.0
0
Report
Advertisement
