209125
KANPUR DEHAT-सिकंदरा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद
Sikandra, Uttar Pradesh:कानपुर देहात। थाना सिकंदरा पुलिस टीम द्वारा स्व़ॉट टीम की मदद से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से 24 मोबाईल, 47600 रू नगद, 12 पीली धातु आभूषण व 6 सफेद धातु आभूषण, 01 नाजायज देशी तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस 315 बोर को किया गया बरामद। अभियुक्त के खिलाफ जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थानों में लगभग डेढ़ दर्जन अभियोग हैं पंजीकृत। अभियुक्त को जेल भेजा गया है। जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हांसी में सफाई कर्मचारियों का धरना चौथे दिन, वेतन भुगतान पर स्थिति स्पष्ट नहीं
Hansi, Haryana:हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। डीएमसी लक्षित शरीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर परिषद का पक्ष रखा, वहीं सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने भी अपना पक्ष सामने रखा। डीएमसी लक्षित सरीन ने कहा कि सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर जो निर्देश दिए गए थे, नगर परिषद हांसी की ओर से उन्हें लागू किया जा रहा है। डीएमसी के मुताबिक, 37 दिन की हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की सैलरी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कर्मचारियों के खातों में वेतन क्रेडिट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 118 कर्मचारियों में से 114 की सैलरी प्रोसेस की जा रही है, जबकि चार कर्मचारियों की फाइल में जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज स्पष्ट नहीं हैं। डीएमसी ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार 37 दिनों की भरपाई के लिए कर्मचारियों से काम लेने की भी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए आने वाले रविवार को कर्मचारियों से काम लेने का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं एफआईआर वापस लेने की मांग पर डीएमसी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से दर्ज एक केस सरकार के निर्देशों के तहत वापस लिया जा चुका है। साबुन और तेल की मांग को लेकर भी डीएमसी ने कहा कि नगर परिषद के पास कर्मचारियों का साबुन और तेल उपलब्ध है। उन्होंने कर्मचारियों से आज शाम 4 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुँचकर इसे लेने की अपील की। इसके अलावा डीएमसी ने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार सितंबर से 2 हजार रुपये का भत्ता देना शुरू कर दिया गया है। एलटीसी को लेकर मुख्यालय से स्पष्ट निर्देश मिलने बाकी हैं, जबकि रिस्क अलाउंस दिए जाने की बात भी डीएमसी ने कही। वहीं सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने डीएमसी के दावों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों के खातों में सैलरी नहीं आती, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। पिछले तीन दिनों से आश्वासन दिया जा रहा है। आज हमारे साथ ऑफिस में मीटिंग के दौरान अब अभद्रता करते हुए OFFICE से बाहर निकाला। बलजीत सिंह ने यह भी कहा कि कर्मचारियों पर दर्ज किए गए केस अभी तक वापस नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि केस वापसी भी यूनियन की प्रमुख मांगों में शामिल है। बलजीत सिंह, जिला प्रधान, सफाई कर्मचारी यूनियन ने बताया कि आज धरना का चौथा दिन है। जब तक हमारे कर्मचारियों के खाते में सैलरी नहीं आएगी, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। हमारे ऊपर जो केस लगाए गए थे, वो भी अभी तक वापस नहीं हुए हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हमारा धरना जारी रहेगा। डीएमसी लक्षित शरीन ने कहा कि सरकार की ओर से जो निर्देश आए हैं, नगर परिषद हांसी उन्हें लेटर और स्पिरिट दोनों में लागू कर रही है। 37 दिन की सैलरी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कर्मचारियों के खातों में सैलरी क्रेडिट हो रही है। फिलहाल नगर परिषद और सफाई कर्मचारी यूनियन के दावों में अंतर बना हुआ है। एक तरफ डीएमसी सैलरी की प्रक्रिया शुरू होने और कई मांगों पर कार्रवाई का दावा कर रहे हैं, वहीं यूनियन खाते में सैलरी आने और केस वापस होने तक धरना जारी रखने की बात कह रही है।0
0
Report
पटपड़गंज में छह मंजिला अवैध बिल्डिंग: प्रशासन की मिलीभगत पर सवाल
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में हुए सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद से दिल्ली सरकार ने नगर निगम सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे इसके बाद से ही सीलिंग और अवैध निर्माण को बढ़ाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है बावजूद इसके प्रशासन की नाक के नीचे अवैध निर्माण दिल्ली सरकार और नगर निगम के आदेश की हकीकत जमीनी स्तर पर क्या है यह हम आज आपको दिखाने वाले हैं पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज गांव में मकान संख्या 196 पर अवैध निर्माण जारी है नियम के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर के साथ-साथ तीन मंजिल ही वैध है इसके बाद कोई भी ज्यादा मंजिल बनता है तो वह अवैध है लेकिन पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज गांव में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक बिल्डिंग को 6 मंजिला बनाने का निर्माण कार्य जारी है और सातवीं मंजिल की निर्माण की तैयारी चल रही है यहाँ लोगों ने बताया कि शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही अभी तक बिल्डर पर नहीं हुई है इतना ही नहीं यदि कोई शिकायतकर्ता है तो बिल्डर दबंगई दिखाते हुए उससे झगड़ा करता है और मारपीट करता है जिसके बाद से आसपास के ज्यादातर लोग इस बिल्डिंग के बारे में कुछ भी बोलने से डर रहे हैं क्षेत्रीय पार्षद रेल चौधरी से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है यदि अवैध बिल्डिंग बनाई जा रही है तो उसे पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके यह बिल्डिंग एक संकरी गली में बनाई जा रही है जो आपातकाल के हालात में फायर या एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती है यहां पर इतनी ऊंची बिल्डिंग बनाना और नियमों की अनदेखी करना यह बताता है कि बिल्डर माफिया और नगर निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से किस तरह सरकार के आदेश की अवहेलना की जा रही है साथ ही साथ मौत की बिल्डिंग का निर्माण आसानी से किया जा रहा है0
0
Report
अवैध गुटखा फैक्ट्री सीज, 70 किलो सुपारी बरामद
Fatehpur, Uttar Pradesh:अवैध गुटखा फैक्ट्री सीज, 70 किलो माल बरामद फतेहपुर में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री में सुपारी पैकिंग का मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां बिमल नाम की व्यक्ति के पैकिंग में सुपारी पैक की जा रही थी. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 70 किलो कट्टी सुपारी सीज की है. टीम ने सुपारी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है, जबकि पैकिंग में इस्तेमाल की जा रही पाउच पैकिंग मशीन भी सीज कर दी गई है. खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक यह अवैध रूप से संचालित पाया गया क्योंकि जांच के दौरान लाइसेंस से संबंधित कमियां भी मिलीं और पैकिंग पर लेबलिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. मौके से मिली कमियों और जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. विभागीय टीम यह जांच भी कर रही है कि इसे बाजार में कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था. इसकी बिक्री पर रोक लगाई जाएगी और माल को जब्त भी किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
यूपीआई के नए प्रावधानों पर व्यापारियों का विरोध, कल ब्लैक डे की मांग
New Delhi, Delhi:यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों में काफी नाराजगी और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारियों की मिलीजुली राय देखने को मिली। यूपीआई के नए प्रावधानों को लेकर व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री ने कल 2 अक्टूबर को ब्लैक डे मनाने का आवाहन किया है जिसमें कल किसी भी प्रकार की यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं करेंगे। यूपीआई ट्रांजैक्शन के नए प्रावधानों को लेकर हमने चांदनी चौक स्थित व्यापारियों से इस मुद्दे को लेकर राय ली जिसमें हमें मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली हालांकि सभी व्यापारी एकमत से यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर 0.04% टैक्स लगाने का विरोध कर रहे हैं लेकिन कल ब्लैक डे मनाने को लेकर व्यापारियों की अलग-अलग राय भी है कुछ उपाय इसके समर्थन में ब्लैक डे मनाते हुए नजर आएंगे कुछ व्यापारियों का कहना है कि हमें उम्मीद है कि सरकार शायद इसका कोई समाधान निकाल सके। व्यापारी पहले ही इनकम टैक्स जीएसटी देता है और उसके बावजूद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पेमेंट पर 0.4% एमडीआर लग जाने पर इसका बहुत व्यापारियों पर पड़ेगा।0
0
Report
बलरामपुर में नगरपालिका का नया बारात घर; दो शादियों तक एक साथ सुविधा
Balrampur, Uttar Pradesh:नवरात्रि में बलरामपुर नगर को मिलेगी बड़ी सौगात, 6.53 करोड़ से बनेगा नगर पालिका का अपना बारात घर, गरीब परिवारों को होगा इसका लाभ नवरात्रि के पावन अवसर पर बलरामपुर नगरवासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर में अब नगर पालिका परिषद का अपना आधुनिक बारात घर और मैरिज हॉल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम-वीएनवाई) के तहत इसके निर्माण के लिए शासन ने 6 करोड़ 53 लाख 60 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि की 50 प्रतिशत रकम यानी 3 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये की पहली किस्त जारी करने की भी स्वीकृति मिल गई है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने बताया कि बारात घर का भूमि पूजन नवरात्रि के दौरान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। चुंगी नाका स्थित आरआरसी सेंटर के बगल वाली जमीन पर बारात घर का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे करीब एक वर्ष में नगरवासियों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है。 एक साथ हो सकेंगी दो शादियां अध्यक्ष के मुताबिक प्रस्तावित बारात घर में दो बड़े हॉल और कमरों सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसकी खासियत यह होगी कि आवश्यकता के अनुसार यहां एक ही समय में दो अलग-अलग वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इससे शहरवासियों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए निजी मैरिज हॉल पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा। मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत नगर पालिका अध्यक्ष ने इसे खास तौर पर मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उपयोगी पहल बताया। निजी मैरिज हॉल और लॉन की बुकिंग का खर्च कई परिवारों के बजट पर भारी पड़ता है। ऐसे में नगर पालिका का अपना बारात घर होने से उन्हें कम लागत में कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिल सकेगा। शहर की आबादी करीब दो लाख है। यहां शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए निजी मैरिज लॉन व होटल तो उपलब्ध हैं, लेकिन नगर पालिका स्तर पर बड़े आयोजनों के लिए स्थायी स्थल नहीं था। अब इस कमी को दूर करने की दिशा में यह परियोजना अहम मानी जा रही है। नवरात्रि में भूमि पूजन से शुरू होने वाली यह परियोजना आने वाले समय में बलरामपुर नगर के सामाजिक आयोजनों के लिए एक नया स्थायी केंद्र तैयार करेगी। नगर पालिका प्रशासन इसे शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात और नई पहल के रूप में देख रहा है。 बयान -नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू0
0
Report
NRC, CAA पर VHP नेता राजकमल गुप्ता का बड़ा बयान, नागरिकता साबित करनी होगी
Moradabad, Uttar Pradesh:Rss की तरफ से पुरे देश मे NRC कराने और पहचान कर नागरिकता की मांग पर वीएचपी के केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य राजकमल गुप्ता का बड़ा बयान, भारत के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है की जो नागरिक है और जो नहीं उनके बीच डिफ्रेंस हो, आरएसएस ने जो मांग की वो उचित, जो देश का नागरिक है उसकी पहचान होनी चाहिए, जो रोहिंग्या बगलादेशी और नजाने कहा कहाँ के आकर बस गए..... क्या भारत कोई धर्मशाला है, भारत कोई धर्मशाला नहीं है..... जिसकी नागरिकता होगी वही रहेगा, हिंदुस्तान मे डेमोक्रेसी बदलने कों डाका डाला जा रहा है.... इसमें अंतर्राष्ट्रीय साजिश है, साजिश कर यहाँ सिर्फ वोट बढ़ाने की स्किम पर काम चल रहा है, NRC और CAA सब कुछ होना चाहिए, भारतीय नागरिकों कों भारतीय संसाधनों पर अधिकार है विदेशियों कों नहीं, अमेरिका, इंग्लैंड और इस्लामिक देशो मे अगर 90 दिन का वीजा है तो 91 दिन नहीं रह सकते,तो हमारे देश मे कैसे बिना वीजा के पड़े हो चाहे किसी भी देश के हो, चाहे किसी भी देश के हो नागरिकता तो साबित करनी ही होगी।0
0
Report
Advertisement
ये वायरल शो के लिये क्या है? जानिए पूरी कहानी
Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल शो के लिये है0
0
Report
रतलाम के नमकीन की नाइट्रोजन पैकिंग: प्रशासन-व्यापारी मिलकर विदेश भेजेंगे
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के नमकीन को परिजर्व कर नाइट्रोजन के साथ पेकिंग कर विदेशो मे भेजनें, कि पहले अब सर्जर करेंगी, जिससे प्रशासन के साथ व्यापारियों का सहयोग लिया जायेगा,0
0
Report
जिल्हाधिकारी कार्यालय के सामने राजपूत समाज मोर्चा: पिता-पुत्र की हत्या के आरोप
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावच्या जामनेर तालुक्यातील सकल राजपूत समाजाचा जिल्हाधिकारी कार्यालयावर मोर्चा. पोलिसात तक्रारीसाठी दुचाकीवरून जाणाऱ्या पिता पुत्राला वाहनाने उडवून दिल्याची घटना. या घटनेत पित्याचा मृत्यू तर मुलगा गंभीर असून या प्रकरणी पहूर पोलिसात खुनाचा गुन्हा दाखल आहे. या गुन्ह्यातील आरोपींवर कठोर कारवाई करावी आरोपींना फाशीची शिक्षा व्हावी या मागणीसाठी मोर्चा. घटनेतील जखमी मुलाला सोबत घेत मोर्चा काढला तसेच जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर रास्ता रोको करत ठिय्या आंदोलन. जोरदार घोषणाबाजी करत जिल्हाधिकारी कार्यालयावर मोर्चा काढून ठिय्या आंदोलन केले. पोलिस अधिकाऱ्यांच्या कारवाईच्या आश्वासनानंतर तब्बल एक तासानंतर आंदोलन मागे.0
0
Report
Advertisement
अन्ना गोवंश ने ली बुजुर्ग की जान, शुक्लागंज में व्यवस्था पर उठे सवाल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। शुक्लागंज नगर क्षेत्र में अन्ना गोवंश अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। नगर में नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे एक बुजुर्ग को पीछे से आए गोवंश ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग सड़क पर अपने रास्ते जा रहे हैं। इसी दौरान पीछे से आया गोवंश उन्हें जोरदार टक्कर मार देता है। टक्कर लगते ही बुजुर्ग जमीन पर गिर जाते हैं और उनकी जान चली जाती है। वीडियो सामने आने के बाद घटना ने नगर में अन्ना गोवंश की समस्या और उनके नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोशालाएं और अभियान, फिर सड़कों पर क्यों घूम रहे अन्ना मवेशी? सरकार और प्रशासन की ओर से निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित करने के लिए अभियान चलाए जाने की व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश के आधिकारिक गो-आश्रय पोर्टल पर भी निराश्रित गोवंश के संबंध में व्यवस्थाएं और कैटल कैचर आदि से जुड़े शासनादेश दर्ज हैं। इसके बावजूद शुक्लागंज जैसे घनी आबादी वाले नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे अन्ना मवेशी लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। सवाल यह है कि जब लगातार अभियान और गोशालाओं की व्यवस्था का दावा किया जा रहा है, तो आखिर सड़कों पर घूम रहे इन गोवंशों की जिम्मेदारी किसकी है? बुजुर्ग की मौत के बाद अब स्थानीय लोगों में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या घटना की जिम्मेदारी तय की जाएगी? क्या नगर क्षेत्र में घूम रहे अन्ना गोवंश को पकड़ने के लिए जिम्मेदार विभागों की जवाबदेही तय होगी? और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी? प्रशासन और नगर पालिका को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अन्ना गोवंश की पहचान, धरपकड़ और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था के साथ-साथ घटना की जिम्मेदारी भी तय करने की जरूरत है, ताकि किसी दूसरे परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
मथुरा में बाबा रामदेव के मुस्लिम बयान से राजनीतिक भूचाल, विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा में योग गुरु बाबा रामदेव का मुस्लिम समुदाय को लेकर बयान सुर्खियों में आ गया है, जिसमें उन्होंने भारत के हर मुस्लिम को कन्वर्टेड बता दिया। लेकिन रामदेव बाबा के इस बयान से सियासी भूचाल आ गया है और धर्मिक मतभेद को और हवा मिल गई है।0
0
Report
खंडार में बछड़े के सिर कटा मिलने से ग्रामीण आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग
जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार खंडार कस्बे में गोवंश के करीब एक माह के बछड़े का कटा हुआ सिर सड़क पर मिलने से हड़कंप मच गया. घटना बिजली कार्यालय के पास लाडवन बालाजी गौशाला क्षेत्र के समीप की बताई जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से बछड़े की गर्दन धड़ से अलग कर शव को सड़क पर फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, गौसेवक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया. लाडवन बालाजी गौशाला समिति की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की मांग भी सामने आई है, ताकि वारदात से जुड़े लोगों की पहचान हो सके. इधर, कटे हुए सिर को खंडार पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. समिति के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारण और अन्य परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी. पोस्टमार्टम के बाद गौशाला समिति और ग्रामीणों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से बछड़े के कटे सिर को गड्ढ़ा खोदकर दफनाया गया. गौभक्तों ने प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
डीडवाना में स्वच्छता अभियान: एक दिन, एक घंटा, एक साथ
Didwana, Rajasthan:एंकर ने डीडवाना जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले भर में संचालित 'स्वच्छता ही सेवा अभियान - 2026' के तहत "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" पहल के अंतर्गत व्यापक स्तर पर स्वैच्छिक श्रमदान का आयोजन किया गया।अभियान के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न राजकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की।इसी क्रम में डीडवाना नगर परिषद सभागार एवं परिसर में विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति भंवरलाल पंवार, उपसभापति हरीश मोदी सहित नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रमदान के दौरान आयुक्त कार्यालय, सभापति व उपसभापति कक्ष, मीटिंग हॉल सहित पूरे परिषद परिसर की गहन सफाई की गई। जनप्रतिनिधि और अधिकारी हाथों में झाड़ू تھामे खुद सफाई करते नजर आए।इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत परिसर को साफ रखने तथा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। सभापति भंवरलाल पंवार ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। जब हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर रहेगा, तभी हम सब सुरक्षित और आरोग्य रह पाएंगे। उन्होंने आमजन से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।0
0
Report
झालावाड़ के सिरपोई मंदिर के तारफेंसिंग काटे जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के सिरपोई गांव स्थित देवनारायण मंदिर परिसर की तार फेंसिंग को अज्ञात सामाजिक तत्वों ने बीते दिनों काटकर नष्ट कर दिया था। घटना को लेकर ग्रामवासियों में भारी रोष है। इसी को लेकर नाराज ग्रामवासी आज झालावाड़ जिला मुख्यालय पहुंचे और मिनी सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामवासियों द्वारा जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया गया। प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सिरपोई गांव के देवनारायण मंदिर परिसर की तारफेंसिंग को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने काट दिया और नुकसान पहुंचाया। पंचायत चुनाव के ठीक पहले की गई यह घटना उकसावे पूर्ण तथा सौहार्द बिगाड़ने वाली है। उक्त मामले में ग्रामवासियों द्वारा सुनेल थाने में शिकायत भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सभी ग्रामवासी आज शिकायत लेकर जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे हैं। उनकी मांग है कि घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अन्यथा ग्रामवासी उग्र प्रदर्शन को मजबूर हो जाएंगे। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो ग्रामवासी पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी करेंगे।0
0
Report
बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में युवक की मौत, जांच शुरू
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल की निर्माणाधीन छह मंजिला बिल्डिंग में वीरवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लाइनपार के जोहरी नगर निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। उसका शव बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक के दोनों हाथों की हड्डियां टूटी हुई थीं और सिर पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक आशंका है कि वह तीन से चार मंजिल की ऊंचाई से नीचे गिरा होगा। हालांकि, युवक खुद गिरा, उसे किसी ने धक्का दिया या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के अनुसार, बिट्टू नागरिक अस्पताल के पास स्थित एक स्टोर में काम करता था। बुधवार शाम करीब छह बजे काम से छुट्टी होने के बाद वह घर चला गया था। रात करीब आठ बजे वह दोबारा बाइक लेकर घर से निकला। उसने परिजनों को बताया था कि किसी का फोन आया है और उसे जरूरी काम से जाना है। उसने जल्द वापस लौटने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार सुबह निर्माणाधीन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बिट्टू का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। अस्पताल परिसर में डिस्पेंसरी के पास युवक की बाइक भी बरामद हुई है। जांच के दौरान सामने आया है कि घटना से पहले बिट्टू के साथ एक अन्य युवक भी था। वह युवक कौन था और दोनों निर्माणाधीन बिल्डिंग में किस काम से पहुंचे थे, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस मृतक के परिचितों और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि मौत से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मृतक के पिता जसवंत ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बिट्टू बुधवार रात किसी का फोन आने की बात कहकर घर से निकला था। उसने जल्द वापस आने का भरोसा दिया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा。0
0
Report
Advertisement
