icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209303
Arvind Kumar SharmaArvind Kumar SharmaFollow29 Dec 2024, 02:48 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों में 8 जरूरी व्यवस्थाओं से पूरी तैयारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं के निर्देश। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए निर्देश। पोलिंग बूथों पर 8 जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश। मतदान केंद्रों पर बरामदा या छाया नहीं तो टेंट लगाना होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। मतदान, मतगणना के लिए पर्याप्त रोशनी, रात के लिए जनरेटर की व्यवस्था। मतदान दलों-पुलिस के ठहरने के लिए गद्दे, चद्दर, तकिए उपलब्ध कराने के निर्देश। मतदान केंद्र और शौचालय की साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी। मतदान दलों के लिए भोजन की व्यवस्था, भुगतान मतदानकर्मी स्वयं करेंगे। मतदान केंद्रों पर साइनेज और दिशा बताने वाली लाइनिंग करानी होगी। मतदान दिवस पर 100 और 200 मीटर की दूरी दर्शाने वाली लाइनिंग भी होगी। जहां रैम्प नहीं है वहां अस्थायी रैम्प बनने के निर्देश। प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्राथमिक उपचार किट और जरूरी दवाइयां उपलब्ध रहेंगी रिटर्निंग अधिकारी, विकास अधिकारी के जरिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के आदेश
0
0
Report

मोदी के 25 साल पूरे: किशनगंज में सेवा ज्योति यात्रा और चौक नामकरण

ASAmit SinghJust now
Kishanganj, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किशनगंज के भूतनाथ मंदिर में सेवा ज्योति मसाला यात्रा का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर सेवा ज्योति जुलूस शहर के भूतनाथ मंदिर से निकलकर कैलटेक्स चौक पहुंचा, जहां कैलटेक्स चौक का नाम बदकर सेवा ज्योति चौक रखा गया। बताया जाता है कि इसी मार्ग पर किशनगंज माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज स्थापित है, जो जिले वासियों के साथ साथ जिले से सटे पश्चिम बंगाल के लोगों को वर्षो से निरंतर स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। इस चौक का नाम सेवा ज्योति चौक रखा गया। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लक्खा सिंह ने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक देश और समाज की सेवा करना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि जन भागीदारी के साथ हमें बड़े सपना देखना है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए सभी समर्पित होकर सेवा देनी होगी。
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में पहली बार 108 मुख 121 हाथों की दुर्गा प्रतिमा बनेगी

Jamshedpur, Jharkhand:झारखंड में पहली बार 108 मुख और 121 हाथों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा होगी स्थापित जमशेदपुर के परसुडीह शिव मंदिर में 3.50 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही भव्य प्रतिमा, मॉडल के जरिए दिखाई जाएगी भगवान गणेश के जन्म से पुनर्जीवन तक की कथा जमशेदपुर। परसुडीह स्थित श्री शिव मंदिर परिसर में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन बेहद खास और आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। पूजा कमेटी की ओर से इस बार मां दुर्गा की 108 मुख और 121 हाथों वाली भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। आयोजकों का दावा है कि इस तरह के स्वरूप वाली प्रतिमा झारखंड में पहली बार देखने को मिलेंगे। प्रतिमा अपने अनोखे स्वरूप के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। करीब 3.50 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही इस प्रतिमा का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगर कर रहे हैं। प्रतिमा में मां दुर्गा के 108 मुख और 121 हाथों को उनकी विभिन्न शक्तियों और स्वरूपों का प्रतीकात्मक रूप दिया जा रहा है। पूजा आयोजकों के अनुसार हिंदू धर्म में 108 अंक का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मंत्र जाप, पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं में 108 की संख्या का व्यापक प्रयोग होता है। वहीं 121 हाथों के माध्यम से मां दुर्गा की शक्ति और उनके विभिन्न रूपों को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है। पूजा पंडाल में इस बार भगवान गणेश की कथा को भी विशेष तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। मॉडल के माध्यम से भगवान गणेश के जन्म से लेकर उनके पुनर्जीवन तक की पूरी कथा को जीवंत रूप में दिखाने की तैयारी है। श्रद्धालु पंडाल में इस धार्मिक प्रसंग को दृश्य रूप में देख सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष पूजा में कुछ नया और अलग करने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में इस बार मां दुर्गा के 108 मुख और 121 हाथों वाले स्वरूप का चयन किया गया है। ऐसे में परसुडीह की यह प्रतिमा भी इस वर्ष लोगों के बीच चर्चा का विषय बनने की उम्मीद है.
0
0
Report

डेहरी में विपक्ष का संयुक्त प्रदर्शन: चुनाव आयोग के खिलाफ भड़कर पुतला फूंका गया

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां आज डेहरी में इंडी अल्लायंस के घटक दलों ने संयुक्त रूप से विरुद्ध प्रदर्शन किया। यह लोग चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डेहरी के अंबेडकर चौक से निकलकर कर्पूरी चौक तक कांग्रेस, राजद, वाम दल आदि के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना है कि देश में गलत तरीके से एसआईआर कराया गया। जिसमें बहुत से वोटर का नाम कट गया। उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। साथ ही कर्पूरी चौक पर पीएम, गृह मंत्री तथा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। राजद नेता गुड्डू चंद्रवंशी ने बताया कि विपक्षी पार्टियों का आज संयुक्त विरोध प्रदर्शन है।
0
0
Report
Advertisement

हेमंत सोरेन को मोरहाबादी मैदान में रावण दहन के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति --317/2026 07 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026), राँची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात। ★ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु किया सादर आमंत्रित। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान एवं अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित "रावण दहन" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची एवं श्री दूर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों से "रावण दहन" कार्यक्रम के तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल.. मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, (दशहरा कमेटी-2026) राँची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी सहित कमेटी के सदस्य शामिल रहे।
0
0
Report

धनबाद BJP यात्रा में मशाल की चिंगारी विधायक की शर्ट पर गिरी, बड़ा हादसा टला

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के जगजीवन नगर में भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा के दौरान उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब मशाल की जलती हुई अंगार अचानक विधायक शत्रुघ्न महतो की शर्ट पर जा गिरी। सांसद ढुल्लू महतो मीडिया को बाइट दे रहे थे और उनके ठीक पीछे विधायक शत्रुघ्न महतो खड़े थे। इसी दौरान अचानक मशाल से निकली चिंगारी विधायक की शर्ट पर गिरी और कपड़े में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाई और आग को बुझा दिया। हालांकि इस घटना में विधायक की शर्ट जल गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की बड़ी अनहोनी नहीं हुई। भाजपा की ओर से निकाली जा रही सेवा ज्योति यात्रा के दौरान हुई इस घटना ने कुछ पल के लिए मौके पर मौजूद लोगों की सांसें रोक दीं। एक चिंगारी… और बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और सांसद ढुल्लू महतो तथा विधायक शत्रुघ्न महतो बाल-बाल बच गए।
0
0
Report

2047 तक विकसित भारत का सपना: सेवा ज्योति यात्रा में धर्मवीर सिंह का आह्वान

Charkhi Dadri, Haryana:कार्यक्रम में संबोधन के दौरान सांसद ने पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम स्थल से बाहर कहा यह आम जनता का कार्यक्रम है पुलिस का क्या काम है विपक्षी पार्टियों को गिरते हुए कहां की सत्ता के लालची देश को गुमराह कर रहे हैं देश में है अव्यवस्था फैलाकर अराजकता करना चाहते हैं लेकिन जनता समझ चुकी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक देश को विकसित बनाना चाहते हैं चरखी दादरी सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह पहुंचे कार्यकर्ताओं सांसद का स्वागत किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि आज पूरे भारत में हर वर्ग को किसी न किसी योजना के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है हर व्यक्ति को विकास की सोच के साथ सरकार का सहयोग करना चाहिए भारत में पहली बार ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो बिना रुके बिना थके हर दिन 20 घंटे से भी अधिक लोगों के लिए कार्य करते हैं अपने निजी कार्यक्रमों को छोड़कर प्रधानमंत्री हमेशा देश के विकास और नागरिकों को तर्ज ही देते हैं इसी सोच के साथ देश को 2047 में विकसित बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकारी और योजनाएं पहले भी होती थी लेकिन उनका एवं सही लाभ संबंधित लोगों को मिलने में परेशानी होती थी ऐसे में प्रधानमंत्री ने योजनाओं की समीक्षा करके इनमें सकारात्मक बदलाव की ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर मनरेगा नाम से पहले भी योजना थी लेकिन उसमें सकारात्मक बदलाव कर जी राम जी योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है जिसके तहत अब 366 तरीके के कार्य करवाए जा सकते हैं इन कार्यों में ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित लगभग सभी कार्य शामिल है ऐसे ही केंद्र और राज्य सरकार की बहुत सी योजनाएं जिनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति को मिल रहा है पिछले 25 सालों के दौरान ऐसे बहुत से कार्य हुए हैं जिनका लाभ लोगों को मिला है उन्हें योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। विजुअल--- चरखी दादरी में शिव ज्योति यात्रा का शुभारंभ करते लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाइट-- चौधरी धर्मवीर सिंह भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद
0
0
Report
Advertisement

आगरा में प्रेम प्रसंग से जुड़ी गोलीबारी: युवक ने युवती को गोली मारकर खुद भी जान गंवाई

Noida, Uttar Pradesh: आगरा ब्रेकिंग थाना सदर क्षेत्र में सेंट पीटर कॉलेज के पास युवक ने युवती को मारी गोली गोली लगने से घायल युवती अस्पताल में भर्ती, हालत की जानकारी जुटा रही पुलिस युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारी युवक की मौके पर मौत की सूचना, पुलिस ने शव कब्जे में लिया प्रारम्भिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात एसीपी और एडीसीपी भी मौके पर पहुंचे, जांच में जुटे रोहता क्षेत्र में हुई घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जुटा रही साक्ष्य
0
0
Report

उत्तराखंड वोटर लिस्ट में 12 लाख वोट कम, सत्यापन फिर से घर-घर शुरू

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में वोटर लिस्ट के SIR के बाद बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में लगभग 12 लाख वोट कम हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंकड़े जारी किए हैं और बताया कि अब आयोग के नए निर्देश पर जो वोटर छूट गए हैं उनका दोबारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। नया सर्कुलर कमीशन द्वारा जारी कर दिया गया है कि जो SIR के दौरान left out voters हैं, उनका घर-घर जाकर सत्यापन करना है, उसी के तहत ये निर्वाचन ने अपना कार्यक्रम जारी किया है। CEO ने बताया कि उत्तराखंड में दो फेज में काम हुआ - Pre-SIR और SIR। 1 जनवरी 2025 को प्रदेश में कुल 84 लाख 29 हजार 459 वोटर थे, जो फाइनल पब्लिकेशन के बाद अब 71 लाख 58 हजार 950 रह गए हैं। आंकड़ों का ब्रेकअप देते हुए CEO ने बताया कि Pre-SIR पीरियड में 3 लाख 4 हजार 746 नए वोट जोड़े गए, जबकि 7 लाख 73 हजार 445 वोट मौके पर न मिलने से हटाए गए। वहीं SIR के दौरान 8 लाख 26 हजार 977 वोट ऐसे मिले जो Absentee, Shifted, Death और Duplicate की श्रेणी में थे। इसके अलावा SIR के दौरान 1 लाख 30 हजार 872 वोट जोड़े गए और 1 लाख 4 हजार वोट ineligible पाए गए।
0
0
Report

कुशीनगर में थानाध्यक्ष नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा, 22 पुलिसकर्मियों के फेरबदल

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर कुशीनगर में थानाध्यक्षों की तैनाती को लेकर नई पहल थानाध्यक्ष बनने के इच्छुक दरोगाओं की कराई गई लिखित परीक्षा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और क्षेत्रीय जानकारी परखे गए फरियादियों से व्यवहार और शिकायत निस्तारण पर भी पूछे गए सवाल करीब 20 दरोगाओं ने थानाध्यक्ष पद के लिये किया था आवेदन परीक्षा के आधार पर 22 पुलिसकर्मियों का किया गया फेरबदल 6 दरोगाओं को मिली थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी 4 दरोगा बने चौकी इंचार्ज अमित सिंह,महेश चौबे,अरुण सिंह, महेंद्र प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह और स्वतंत्र सिंह बने थानाध्यक्ष,ब्रह्म उपाध्याय, राम प्रवेश सिंह, अनुराग यादव और शिवम त्रिवेदी बने चौकी इंचार्ज एसपी केशव कुमार की पहल पर पहली बार हुई परीक्षा एसपी बोले आगे भी जारी रहेगी परीक्षा आधारित व्यवस्था अब थाने की कमान के लिए वरिष्ठता के साथ कार्यकुशलता भी बनेगी आधार
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: पारदर्शिता के बिना लोकतंत्र खतरे में

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। शहर के कारगिल चौक से शुरू हुआ यह विरोध मार्च अंबेडकर चौक तक पहुंचा। हाथों में बैनर और पार्टियों के झंडे लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों का साफ आरोप है कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। आक्रोश इतना तीव्र था कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों के साथ मार्च किया और अंबेडकर चौक पर तीनों का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया जरूरी है। आज मतदाता सूची से लेकर पूरी चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब तक चुनाव आयोग में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं होगी, हमारा यह संघर्ष सड़कों से संसद तक जारी रहेगा। वहरहाल इंडिया गठबंधन के नेताओं ने साफ कर दिया है कि अगर चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं लाई गई और जनता के सवालों के जवाब नहीं मिले, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

पटना गांधी मैदान में सेवा संकल्प: 25 वर्षों की उपलब्धियाँ और 108-फुट रंगोली

Patna, Bihar:सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन आज पटना के गांधी मैदान में किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की 25 प्रमुख उपलब्धियों को अलग-अलग स्टॉल के जरिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गांधी मैदान में कुल 25 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें बिहार की कला, संस्कृति और धरोहर के साथ-साथ गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, स्वच्छ भारत, जल जीवन मिशन, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया समेत विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 108 फीट की भव्य रंगोली है। रंगोली में पुनौरा धाम मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय, वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व, राजगीर का विश्व शांति स्तूप, छठ पूजा और बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा समेत राज्य की कई प्रमुख धरोहरों और सांस्कृतिक पहचान को उकेरा गया है। इसके साथ ही गांधी मैदान में एक यात्रा, सेवा, सुशासन और विकसित भारत की टैगलाइन भी लिखी गई है। पूरे गांधी मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। आज शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे。
0
0
Report

मध्यप्रदेश में पटवारियों और सरकार के बीच टकराव तेज, 7 अक्टूबर से ऑनलाइन राजस्व से दूरी

Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में पटवारियों और सरकार के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। सेवा समाप्ति,निलंबन और दंडात्मक कार्रवाई से नाराज पटवारी संघ ने सरकार के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिया है। पटवारी संघ के मुताबिक 7 अक्टूबर से प्रदेशभर के पटवारी ऑनलाइन राजस्व के कामों से दूरी बनाएंगे। इतना ही नहीं पटवारी विभागीय शासकीय व्हाट्सऐप ग्रुप से भी बाहर रहेंगे। संघ का आरोप है कि देवास में स्वामित्व योजना के काम को लेकर पटवारियों पर कार्रवाई की गई, जबकि इससे जुड़ी कानूनी और व्यवहारिक परेशानियों की जानकारी पहले ही सरकार को दी जा चुकी थी। पटवारी संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में किसी भी जिले में पटवारी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हुई, तो प्रदेश के सभी पटवारी ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर हो जाएंगे। संघ ने देवास में हुई सेवा समाप्ति और दूसरे जिलों में किए गए निलंबन व अन्य दंडात्मक कार्रवाई को तत्काल वापस लेने की मांग की है। यानी अब सवाल बड़ा है क्या सरकार पटवारियों की मांगों पर कदम उठाएगी या फिर मध्यप्रदेश में राजस्व व्यवस्था को लेकर टकराव और बढ़ेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top