209303
कानपुर देहातः काम से जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी, पति ने थाने में दी तहरीर
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के शाही गांव की रहने वाली जानकी देवी किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नही लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस मामले को लेकर पति अतुलेन्द्र कुमार ने थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की तहरीर दी। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर शांति समिति ने चिदंबरम के दिमागी नक्सली बयान पर माफी मांगने की माँग की
Begun, Rajasthan:रायपुर पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम के दिमागी नक्सली वाले बयान पर बस्तर शांति समिति की प्रेसवार्ता। बस्तर शांति समिति में पीड़ित परिवार शामिल, शांति समिति के सदस्य तामेश्वर सिन्हा ने कहा- पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने बयान दिया था कि दिमागी नक्सली होने में मुझे गर्व है। अभी हमें नक्सलमुक्त हुए पाँच महीने भी नहीं हुए हैं। नक्सलियों का दंश हमने झेला है, उनका यह कहना उचित नहीं है। देश के पूर्व गृहमंत्री का ऐसा बयान आना दुर्भाग्यपूर्ण है। बोलने से पहले उनको बस्तरवासियों की पीड़ा नहीं दिखी? बस्तर शांति समिति ने पी चिदंबरम से माफी मांगने की माँग की है। माफ़ी नहीं मांगने पर दिल्ली में जाकर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।0
0
Report
भोपाल: SSB के 8 नंबर पोस्ट पर कांस्टेबल की मौत, सुसाइड नोट मिला
Bhopal, Madhya Pradesh:SSB की 8 नंबर पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल की मौत. प्रथम दृष्टया खुद को गोली मारकर कांस्टेबल के सुसाइड करने की बात सामने आ रही है. सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास की घटना. ड्यूटी पूरी होने के बाद कांस्टेबल ने किया सुसाइड. पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट. मराठी भाषा में आरक्षक ने लिखा सुसाइड नोट. महाराष्ट्रीय निवासी 36 वर्षीय संदीप खारवाते के रूप में हुई. व्यक्तिगत कारणों के वजह से किया सुसाइड. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया. पीएम के लिए शव हमीदिया भेजा. कमला नगर थाना इलाके का मामला0
0
Report
किसान से 10 हजार रिश्वत के मामले में लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन विभाग कार्रवाई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । एंटी करप्शन विभाग की टीम ने किसान से 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया । आरोपी लेखपाल अमन ने जमीन की पैमाइश करने के एवज में किसान से मांगी थी 10 हजार की रिश्वत । पीड़ित किसान ने एंटी करप्शन विभाग से लेखपाल की शिकायत की थी । एंटी करप्शन विभाग की टीम रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तैयारी में जुटी । धनारी थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर जिले की समीक्षा बैठक: 39 विभागों की प्रगति पर जोर, शीघ्र निष्पादन के निर्देश
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव एवं अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर मनोज कुमार पिंगुआ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी तथा जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ ने जिले के 39 विभागों के अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली। उन्होंने विभागों में पूर्ण हो चुके कार्यों, लंबित कार्यों तथा विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।प्रभारी सचिव ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
कीचड़ में फंसे स्कूल के बच्चों की गुहार: नरसिंहपुर में बदहाल सड़कें
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-स्कूल चलें हम' का नारा नरसिंहपुर जिले में कीचड़ और दलदल में फंसा नजर आ रहा है। जिले से सामने आई दो तस्वीरों ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। कहीं बच्चे स्कूल ड्रेस में गुहार लगाने सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं, तो कहीं 8 किलोमीटर के लंबे और खतरनाक हाईवे के फेर से बचने के लिए दलदल भरे रास्तों पर फिसलने को मजबूर हैं। पहली तस्वीर रम्पुरा से केरपानी मार्ग की है। बारिश के बाद करीब 3 किलोमीटर लंबा कच्चा रास्ता दलदल बन चुका है। आलम यह है कि परेशान स्कूली छात्र-छात्राएं अपनी यूनिफॉर्म में ही कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। बच्चों का कहना है कि रोज कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कपड़े तो खराब होते ही हैं, हादसे का डर भी बना रहता है। दूसरी तस्वीर करेली जनपद पंचायत क्षेत्र की है, जहां सुआतला और अमथनू के बीच ढाई किलोमीटर का मार्ग लंबे समय से पक्की सड़क का इंतजार कर रहा है। करीब 7 से 8 गांवों को जोड़ने वाला यह रास्ता बारिश में पूरी तरह फिसलन भरा हो चुका है। दूसरा रास्ता 8 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे है, जहां तेज रफ्तार वाहनों का खतरा है। ऐसे में बच्चे और ग्रामीण इसी जानलेवा कीचड़ से आवागमन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों और बच्चों की इस परेशानी पर अब प्रशासन ने संज्ञान लेने की बात कही है, अब देखना यह होगा कि कलेक्ट्रेट तक पहुंची इन मासूमों की गुहार के बाद प्रशासन इन बदहाल सड़कों की सुध कब लेता है।0
0
Report
बाढ़ के बीच तुनगुरी अहीरपारा से स्कूली बच्चों को खतरनाक नाला पार करने को मजबूर
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा ब्रेकिंग पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर।भारी बारिश के बीच पहुचविहीन क्षेत्र से दिलदहला देने वाली तस्वीर आई सामने जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चे उफनते नाला पार करने का वीडियो सामने आया। लखनपुर क्षेत्र के तुनगुरी अहीरपारा में पुल के अभाव में खतरों के बीच रोजाना उफनते नाला पर करते है स्कूली बच्चे और ग्रामीण। लगातार बारिश से नदी नालो का तेजी से बढ़ रहा है जलस्तर। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।0
0
Report
Advertisement
BJP MLA छगन सिंह राजपुरोहित की बाइट, विधानसभा सत्र पर ताजा प्रतिक्रिया
Jaipur, Rajasthan:विधानसभा सत्र की खबर पर BJP MLA छगन सिंह राजपुरोहित की बाइट0
0
Report
Gund के Haknar क्षेत्र में मामूली बादल बरसात, अब तक जान-माल नुकसान नहीं
Aram Pora, Ganderbal, A minor cloudburst hit the Haknar area of Gund on Wednesday afternoon. No loss of life or damage to property has been reported so far. SHO Gund Rayees Ahmad, along with SDRF personnel, assessed the situation and took stock of the ground conditions and closely monitoring the area.0
0
Report
धनबाद पुलिस ने बच्चों को साइबर ठगी से बचाने जागरूकता अभियान शुरू किया
Dhanbad, Jharkhand:डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए धनबाद पुलिस ने गम्भीर दिख रही है। चिरकुंडा स्थित अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में जागरूकता अभियान चलाया। निरसा SDPO लीलेश्वर महतो ने पुलिस पाठशाला के जरिए छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने को लेकर अनजान कॉल, फर्जी लिंक और फिशिंग से सावधान रहने की बात बताई। अपने नाम पर जारी सिम की जानकारी रखें। किसी को अपने दस्तावेज देकर सिम न लेने दें। उपयोग न होने वाले सिम को बंद कराएं। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अज्ञात नंबरों से आए मैसेज पर भरोसा न करें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार जागरूकता और सतर्कता है। बच्चों से अपील की गई कि वे खुद जागरूक होने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी के बारे में बताएं। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने को सूचना दें। चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक अर्जुन सिंह, स्कूल निदेशक निलय गाड्यान, पार्षद मोहम्मद कलाम सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं। धनबाद पुलिस का यह अभियान बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज थानों में चार गिरफ्तार, थानाध्यक्ष सहित
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में थानाध्यक्ष दो चौकीदार व एक दलाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है वही शिकायतकर्ता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया गया मामला बीते कल यादोपुर थाना की है एसपी बिनय तिवारी को यादोपुर थानाध्यक्ष अनिल राम ,चौकीदार महंथ यादव,राकेश कुमार व दलाल राजू यादव के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी कि निर्दोष को थाने में 36 घन्टे रखा गया व पैसे की वसूली की गई एसपी ने डीएसपी हेडक्वार्टर से मामले की जांच कराई जांच में सभी आरोप सही पाया गया बिना स्टेशन डायरी 36 घण्टे थाने में रखने व पैसा लेने का मामला सामने आया जिसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष व दो चौकीदार को निलंबित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया यादोपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम,चौकीदार महंथ यादव ,राकेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है0
0
Report
भाजपा के सीट बंटवारे पर विपक्ष का हमला, योजना फेल होगी
Noida, Uttar Pradesh:सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि ये रात 9.30 बजे के पैकेज के लिये है सूत्रों के हवाले से आई ये ख़बर बेहद स्वागत योग्य है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हार सामने देखकर, ‘पीडीए’ के दबाव-जवाब में अपने सहयोगी दलों को इधर-उधर छटकने से बचाने के लिए, कुछ चुनावी विशेषज्ञों की सलाह पर निम्न विवरण के अनुसार सीटें देने की योजना पर काम कर रही है : - आरएलडी : 73 सीटें - सुभासपा : 39 सीटें - निषाद पार्टी : 31 सीटें - अपना दल : 19 सीटें यूं देखे तो ये एक सराहनीय बात है लेकिन पीडीए की जनसंख्या के अनुपात में ये भी आधे से कम ही है, इसीलिए ये योजना बुरी तरह असफल ही होगी। भाजपा का ये बड़ा प्लान इसलिए भी फ़ेल ही होगा क्योंकि : - धर्म-धन चुराकर रामघात करनेवाले - दुखी-माता का अपमान करनेवाले, - बच्चों पर लाठियाँ चलवानेवाले - भ्रष्टाचार-महंगाई-बेरोज़गारी बेतहाशा बढ़ानेवाले - शिक्षा-परीक्षा में महा-घपला करनेवाले - स्वास्थ्य सेवाओं को बीमार करनेवाले - बिजली के लिए तड़पानेवाले - सड़कों और अन्य निर्माणों को जानलेवा बनानेवाले - चारित्रिक पतन के नये कीर्तिमान बनानेवाले - झूठे मुक़दमों व फ़ेक एनकाउंटर करनेवाले - लोगों के घरों-दुकानों पर बुलडोज़र चढ़वानेवाले - लोगों को पुलिस हिरासत में मरवानेवाले - प्राइमरी से लेकर विश्वविद्यालय तक बंद शिक्षालय बंद करवानेवाले - टीचरों से चारा इकट्ठा करवानेवाले - आशा, आंगनबाड़ी, सहायिका और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को आंदोलन करने पर मजबूर करनेवाले - व्यापारियों-दुकानदारों-कारोबारियों का अधिकतम मुनाफ़ा घूस में खा जानेवाले - खिलाड़ियों तक से पैसा खानेवाले - किसान, मज़दूर, मेहनतकश और पेशेवरों व अन्य सभी को उनका हक़-अधिकार न देनेवाले - अल्पकालिक अग्निवीर लाकर सालों से भर्ती के लिए मेहनत करनेवालों का मनोबल तोड़नेवाले - विज्ञान और वैज्ञानिकों को मान न देनेवाले - 69000 जैसी अनेक भर्तियों में आरक्षण मारनेवाले - देश की संपत्ति बेचनेवाले - संविधान को बदलने की साज़िश करनेवाले ‘भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों’ को अब जनता पूरी तरह नकार चुकी है और सदैव के लिए विदा करने के लिए बेसब्र है। जन-जन कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!0
0
Report
तुर्भे में कचरा-ऊर्जा परियोजना पर स्थानीय विरोध, वैकल्पिक स्थल पर व्यापक अध्ययन की मांग
Navi Mumbai, Maharashtra:anchor- तुर्भे येथे प्रस्तावित कचऱ्यापासून energia निर्मिती, घनकचाऱ्यावर उष्णताधारित प्रक्रिया, जैव-सीएनजी व जैववायू निर्मितीशी संबंधित एकात्मिक घनकचरा प्रक्रिया प्रकल्पाच्या नियोजित जागेवरून वाद निर्माण झाला आहे. स्थानिक नागरिकांच्या विरोधाच्या पार्श्वभूमीवर नगरसेवक सुरेश कुलकर्णी यांनी महाराष्ट्र शासन, नवी मुंबई महानगरपालिका, सिडको आणि महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडळाकडे कायदेशीर निवेदन सादर केले आहे. प्रकल्पाची अपरिवर्तनीय कामे सुरू करण्यापूर्वी जागेचा फेरविचार करून पर्यायी जागेचा तुलनात्मक अभ्यास करावा, अशी मागणी त्यांनी केली आहे. यासंदर्भात आयोजित पत्रकार परिषदेत कुलकर्णी यांनी प्रकल्पाला तत्त्वतः विरोध नसल्याचे स्पष्ट केले. मात्र, तुರ್ಭे परिसरात आधीपासूनच कचरा साठवण, जुना साचलेला कचरा, दुर्गंधी, कचरा वाहतूक आणि पर्यावरणीय भार असल्याने प्रस्तावित प्रकल्पाच्या एकत्रित परिणामांचा स्वतंत्र तज्ज्ञांमार्फत अभ्यास होणे आवश्यक असल्याचे त्यांनी सांगितले. सार्वजनिक आरोग्य आणि पर्यावरणावर होणाऱ्या संभाव्य परिणामांचाही या अभ्यासात समावेश करावा, अशी मागणी त्यांनी केली.0
0
Report
Advertisement
जालौन में लेखपाल-एडवक्ता विवाद के बीच दलालों से सावधान रहने के पोस्टर जारी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में लेखपाल और अधिवक्ता बीच गहराया विवाद, विवाद के बाद लेखपालों द्वारा चस्पा कराए गए दलालों से सावधान रहने के पोस्टर, लेखपाल कक्ष और तहसील परिसर में कई जगह चस्पा कराए गए पोस्टर, महत्वपूर्ण सूचना की चेतावनी के साथ 61ख बनवाने को लेकर किसानों को किया गया जागरूक, पोस्टर में 61ख बनवाने को लेकर दलालों से सावधान रहने का किया गया अनुरोध, बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपए की घूस को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल में हुआ था विवाद, जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला।0
0
Report
मैनपुरी महिला अस्पताल में नवजात बदलने का मामला, जांच के आदेश
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जिला महिला अस्पताल में नवजात बच्चा बदलने का मामला, जांच के आदेश। जिला: मैनपुरी दि. 19/08/2026 एंकर- मैनपुरी के जिला महिला चिकित्सालय में नवजात बच्चे को बदलने की घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामला सौ सैया स्थित एसएनसीयू अनुभाग से जुड़ा है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मामले की जानकारी के बाद आनन फानन में पीड़ित पक्ष को उसका बच्चा मिल गया है और अस्पताल प्रशासन मामले पर पर्दा डालने के प्रयास में जुट गया है। बाइट - अरुण कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक मैनपुरी0
0
Report
वसीम राईन का आंदोलन पर चेतावनी: सिपाही मत बनिए, पढ़ाई और रोजगार पर फोकस करें
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: आंदोलन में सिपाही मत बनिए...फायदा जिल-ए-इलाही को ही होता है, इस्लाम सिखाता है देश के प्रति वफादारी, देश के प्रधानमंत्री की बात मानें, वरना आप इस्लाम और देश विरोधी -ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने छात्र आंदोलन को लेकर युवाओं को आंदोलन में सिपाही न बनने की नसीहत देते हुए कहा कि इसमें फायदा 'जिल-ए-इलाही' को ही होता है। विपक्ष छात्रों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम, मोहम्मद साहब और कुरान देश के प्रति वफादारी सिखाता है। देश के प्रधानमंत्री की बात मानें। वरना आप इस्लाम और देश विरोधी हैं। वसीम राईन ने युवाओं से साफ कहा कि आंदोलन में सिपाही मत बनिए, पढ़ाई, रोजगार और कारोबार पर ध्यान दीजिए। वहीं उनके इस बयान ने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी है। -अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व कुलपति और एमएलसी प्रोफेसर तारिक मंसूर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वसीम राईन ने जहां उनका स्वागत किया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लाल किले से लेकर पार्टी मंचों तक पसमांदा मुसलमानों के विकास और अधिकारों की खुलकर वकालत की है। -वसीम राईन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में मुस्लिम समाज के केवल चुनिंदा वर्गों को फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में पसमांदा मुसलमानों की स्थिति सबसे ज्यादा बदहाल रही। उनका कहना है कि मौजूदा भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के आवास योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पसमांदा समाज को सीधे मिल रहा है। वहीं जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन को लेकर वसीम राईन ने युवाओं को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि किसी भी जंग या आंदोलन में सिपाही ही शहीद होता है, जबकि उसका सीधा फायदा 'जिल-ए-इलाही' को मिलता है। -उन्होंने अन्ना आंदोलन से लेकर अब तक हुए आंदोलनों का जिक्र करते हुए दावा किया कि आम प्रदर्शनकारी हाशिए पर चले जाते हैं और “मलाई” दूसरे लोग खा जाते हैं। वसीम राईन ने छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर सड़कों पर अपना भविष्य बर्बाद न करें, बल्कि पढ़ाई-लिखाई, कारोबार और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करें। वसीम राईन ने कहा कि इस्लाम, मोहम्मद साहब और कुरान मुल्क और उसके नेतृत्व के प्रति वफादारी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि उस देश का प्रधानमंत्री जो कहता है, उसकी بات को मानें। वरना आप इस्लाम और देश विरोधी हैं। वसीम राईन के मुताबिक, जब देश का नेतृत्व वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा रहा है, तब युवाओं को नकारात्मक आंदोलनों के बजाय देश की प्रगति के साथ खड़ा होना चाहिए और किसी भी तरह के बहकावे में आने से बचना चाहिए。 बाइट- वसीम राईन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज。0
0
Report
Advertisement
