icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209302
Mohit BathamMohit BathamFollow31 Dec 2024, 06:26 am

Kanpur Dehat: झींझक के डी.एस किड्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Jhinjhak, Uttar Pradesh:

झींझक स्थित डी.एस किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल तैयार कर स्टाल लगाकर आए आगंतुकों और अतिथियों को उनकी जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सेवानिवृत्त सेना के जवानों और पूर्व शिक्षाविदों को मंच पर सम्मानित भी किया। विद्यालय के अध्यक्ष धुन्नू सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित अतिथियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भीलवाड़ा में महालक्ष्मी मेले का भव्य समापन, 750 महिलाओं को लॉटरी इनाम

Jaipur, Rajasthan:महालक्ष्मी दर्शन मेले के समापन्न से एक दिन पूर्व भीलवाड़ा शहर के अग्रवाल समाज सेवा प्रन्यास द्वारा आर सी कॉलोनी में स्थित अग्रवाल भवन में सांसद दामोदर अग्रवाल की एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि माता लक्ष्मी अग्रवाल समाज की कुल देवी हैं अग्रसेन महाराज पर इनका आशीर्वाद था तभी से ही अग्रवाल समाज पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना हुआ हैं समाज द्वारा 2013 में माता लक्ष्मी का मंदिर बना हुआ हैं इसमें अष्ट धातु से निर्मित ग्वालियर के मूर्ति निर्माता ने बनाया है इसका वजन 325 किलो से अधिक है , 13 वर्षों से लाभ पंचमी के दिन महा लक्ष्मी दर्शन मेले के रूप में आयोजित होती हैं वही अखंड ज्योति भी प्रज्ज्वलित हो रही है । वही छप्पन भोग के साथ ही 1108 दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम के साथ ही 750 महिलाओं को खुली लॉटरी के द्वारा आने वाली महिलाओं को कूपन देकर उन्हें पुरस्कृत किए जाते हैं । वही आयोजित मेले में 50 विशेष स्टोल्स की भी व्यवस्था है । मनोरंजन के संसाधनों के साथ मेले का आयोजन किया जा रहा हैं । इस महिला का आयोजन आमजन मे श्रद्धा और विश्वास के साथ भक्ति भाव जागृत करने के उद्देश्य से किया जाता हैं । माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना सभी हिन्दू समाज के साथ अन्य समाजों में भी किया जाता हैं ।
0
0
Report

बहरोड़ में बर्डोद मंडी के बाहर जाम, किसान गाजर-प्याज लेकर हाईवे पर फंसे

Jaipur, Rajasthan:खबर-- TV व हाईपर जिला--कोटपूतली-बहरोड़ लोकेशन-बहरोड़ इंट्रो:--बहरोड़(कोटपूतली-बहरोड़).....बहरोड़-अलवर स्टेट हाईवे-114 पर स्थित बर्डोद सब्जी मंडी के बाहर पिछले तीन घंटा से लगा हुआ है लंबा जाम किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहनों के कारण आए दिन लंबा जाम लग रहा है। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी समिति के पास पर्याप्त संसाधन और पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। बर्डोद सब्जी मंडी में इन दिनों बड़ी संख्या में किसान गाजर और प्याज बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। बहरोड़, बानसूर, मुंडावर और नीमराणा तहसील क्षेत्र के किसान अपनी उपज लेकर मंडी आते हैं। किसानों के वाहन मंडी के बाहर सड़क किनारे खड़े होने और वाहनों की आवाजाही अधिक होने से हाईवे पर यातायात बाधित हो जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर अलवर की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों पर पड़ रहा है। कई बार वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी में किसानों की बढ़ती आवक को देखते हुए यातायात और पार्किंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बने। बहरोड़ सध-थाना अधिकारी मनोहर सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस की जीप मौके पर मौजूद है और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। मंडी समिति के साथ बैठक की जाएगी। समिति को सुरक्षा गार्ड लगाने के लिए पाबंद किया जाएगा। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था भी karwai जाएगी, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं हो और स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या से राहत मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर सदर सीट पर चुनावी मूड तेज, विकास के साथ बेरोजगारी और महंगाई पर सवाल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर सदर विधानसभा का चुनावी मूड तेज है. गोरखपुर की 322 सदर विधानसभा सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सियासी कर्मभूमि है और बीजेपी का मजबूत राजनीतिक गढ़ मानी जाती है. मतदाताओं के बीच विकास, बेरोजगारी, महंगाई, सड़क, जलभराव और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं. संभावित उम्मीदवारों और जातीय समीकरणों पर भी चर्चा हो रही है. 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सीट पर एकतरफा जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वही माहौल होगा या नहीं, यह चर्चा का केंद्र है. अप्रैल 2026 के अनुसार इस क्षेत्र में 4 लाख 47 हजार से अधिक मतदाता हैं. मतदाताओं में युवा, महिलाएं और शहरी वर्ग विशेष रूप से मायने रखेंगे. स्थानीय समस्याओं के साथ जनता विकास कार्यों, रोजगार, नाली-जल निकासी, सफाई, पेयजल, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी अपनी राय दे रही है. इस विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर नए मुद्दों और राजनीतिक परिस्थितियों के बीच विकसित होगी. गोरखपुर सदर के पिछले चुनावी इतिहास में 2022 में योगी आदित्यनाथ ने 1,65,499 वोट पाए और सपा प्रत्याशी 62,109 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे. 1,194 मतदाताओं ने NOTA चुना था. क्षेत्र में कुल मतदाता 4 लाख 47 हजार 798 हैं, जिनमें पुरुष 2 लाख 36 हजार 369, महिला 2 लाख 11 हजार 377 और 52 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर मजबूत जनसमर्थन दिखाया था और भविष्य की तस्वीर नए मुद्दों पर निर्भर करेगी. कुछ लोगों ने रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता दी है, तो अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं. चुनावी चौपालों में युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत के आधार पर जनता के मुद्दे स्पष्ट हो रहे हैं. अब देखना होगा कि जनता किन मुद्दों को चुनावी एजेंडे में प्रमुख जगह देती है.
0
0
Report

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष बने राहुल चौधरी।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow2m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए सहारनपुर निवासी राहुल चौधरी पुत्र विनोद पवार को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें सहारनपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र के अनुसार राहुल चौधरी का कार्यकाल पांच वर्ष अथवा अगले संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक रहेगा। महासभा ने उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा देश के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों में से एक है। संगठन का उद्देश्य गुर्जर समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक विकास और समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है। राहुल चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों में खुशी की उम्मीद जताई जा रही है। अब उनसे जिले में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिगों के बीच चाकू हमला: एक घायल, आरोपी फरार

New Delhi, Delhi:नोट - बच्चा का जो घायल हुआ उसका और उनके पिता का चेहरा ब्लर कर दें घर से साथ ले जाकर नाबालिग को चाकू से गोदा, आरोपी फरार उत्तर पूर्वी दिल्ली वेलकम थाना क्षेत्र के कबीर नगर गली नम्बर एक में शुक्रवार शाम आपसी कहासुनी के बाद एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के सर पर चाकू से कई वार किए और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालात गंभीर देखते हुए गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया वारदात शुक्रवार शाम की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों नाबालिग एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपी किसी बहाने से पीड़ित को घर से अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने चाकू निकालकर पीड़ित पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद वेलकम थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों नाबालिगों के बीच विवाद की वजह, वारदात से पहले की गतिविधियों और हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपी की पहचान और उसकी तलाश के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

हनुमանրगढ़ में पंचायती राज चुनाव: ईवीएम के साथ मतदान दल रवाना

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan)\n\nपंचायतीराज चुनाव: मतदान दल ईवीएम और सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना\n\nखबर हनुमानगढ़ से हैं, पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत चौथे चरण में शामिल जिले की 4 पंचायत समितियों और संबंधित जिला परिषद जोन के सदस्य पदों के लिए मतदान दल शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुए। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को ईवीएम और मतदान सामग्री सौंपकर उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। दोपहर बाद तक सभी मतदान दल मतदान केंद्रों पर पहुंच गए और मतदान से पहले की तैयारिया पूरी कर ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि हनुमानगढ़ टाउन, संगरिया, टिब्बी और रावतसर पंचायत समितियों के सदस्य पदों तथा इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला परिषद जोन के सदस्य पदों के लिये मतदान करवाया जाएगा। सभी मतदान दल अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मतदान शनिवार, 14 नवंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसके बाद 16 নভেম্বর, सोमवार को इन्हीं 4 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। अगले दिन उपसरपंच पद के लिए चुनाव होगा। \n\nविजुअल \nबाइट :- उम्मेदी लाल मीणा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी
0
0
Report

जैसलमेर में पानी की डिग्गी में चार बच्चों की दर्दनाक मौत, परिवार शोक में

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में बड़ा दर्दनाक हादसा! पानी की डिग्गी बनी चार मासूमों की मौत का कारण, एक साथ उठीं चार अर्थियां, तीनों मृतक बच्चियां है सगी बहने, वही मृतक बच्चा बताया जा रहा मामा का लड़का सरहदी जिले जैसलमेर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रूपसी गांव में पानी की डिग्गी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में तीन बच्चियां और एक बालक ने अपनी जान गंवा दी है। इस दुःखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फेल गई है। जानकारी के अनुसार, परिवार रूपसी गांव में एक ट्यूबवेल पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक बच्ची पानी से भरी डिग्गी में गिर गई। उसे डूबता देख तीन अन्य बच्चे भी उसे बचाने के लिए डिग्गी में उतर गए। लेकिन दुर्भाग्यवश चारों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। परिजन आनन-फानन में चारों को लेकर जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दिलीप पुत्र अमृतराम (18), निवासी रूपसी वही मोरु (16) धीया (14) और माया (12) पुत्री नारायण राम भील निवासी सिपला के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां सगी बहनें बताई जा रही हैं, जबकि मृतक दिलीप उनका ममेरा भाई बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ चार बच्चों की मौत से रूपसी और सिपला गांव में मातम फेल गया है。
0
0
Report
Advertisement

कोटा पोषाहार घोटाला: 650.50 टन गबन, FIR के साथ जांच तेज

Kota, Rajasthan:कोटा में 1.65 करोड़ का पोषाहार घोटाला, 6 महीने तक सरकारी स्कूलों का गेहूं-चावल बाजार में बेचती रही गुजरात की फर्म कलेक्टर की जांच में 650.50 टन खाद्यान्न का गबन प्रमाणित, फर्म के खिलाफ FIR दर्ज; टेंडर निरस्त करने, ब्लैकलिस्ट करने और संपत्ति कुर्क कर वसूली की तैयारी कोटा। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए आने वाले पोषाहार के गेहूं और चावल में 1 करोड़ 65 लाख रुपए से ज्यादा का गबन सामने आया है। गुजरात की एक ठेकेदार फर्म ने छह महीने तक भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों से सरकारी स्कूलों में सप्लाई के लिए खाद्यान्न का उठाव किया, लेकिन बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल स्कूलों तक पहुंचाने के बजाय बाजार में बेच दिया। कलेक्टर पीयूष समारिया की ओर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में 650.50 टन खाद्यान्न का गबन प्रमाणित हुआ है। जांच के अनुसार, मैसर्स भैरवनाथ रोडवेज, हिम्मतनगर (गुजरात) ने अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच FCI गोदामों से 7689.80 क्विंटल गेहूं और 3787.50 क्विंटल चावल का उठाव किया था। स्कूलों से सत्यापन करवाने पर 4233.09 क्विंटल गेहूं और 2272.59 क्विंटल चावल कम मिला। जांच दल ने गेहूं की कीमत 1 करोड़ 9 लाख रुपए और चावल की कीमत 55.92 लाख रुपए आंकी है। दोनों की कुल कीमत 1 करोड़ 65 लाख 35 हजार 181 रुपए है। पहले तीन महीने में पकड़ा था 321 टन का गबन इस मामले में शुरुआत में रसद विभाग ने अप्रैल से जून तक तीन महीने की सप्लाई की जांच की थी। इसमें 321 टन खाद्यान्न का गबन सामने आया था। इसके बाद कलेक्टर ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए अप्रैल से सितंबर तक छह महीने के रिकॉर्ड और स्कूलों में पहुंची सप्लाई का सत्यापन करवाया। इसमें गबन की मात्रा बढ़कर 650.50 टन पहुंच गई। अतिरिक्त कलेक्टर (सीलिंग) एवं कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी रवि वर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। इसमें कोषाधिकारी दिनेश शर्मा, जिला रसद अधिकारी जितेंद्र कुमार और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनिल पोरवाल शामिल थे। कोटा शहर में सबसे ज्यादा 231 टन खाद्यान्न गायब जांच रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा गबन कोटा शहर ब्लॉक में हुआ। यहां 1522.29 क्विंटल गेहूं और 795.93 क्विंटल चावल यानी कुल 2318.22 क्विंटल खाद्यान्न स्कूलों तक नहीं पहुंचा। टेंडर निरस्त, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्म को नोटिस जारी किया गया है। जवाब नहीं देने पर भू-राजस्व अधिनियम के तहत संपत्ति कुर्क कर गबन की राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा फर्म का टेंडर निरस्त करने, अमानत राशि जब्त करने और लंबित बिलों के भुगतान पर रोक लगाने की कार्रवाई की जा रही है। फर्म को पूरे राजस्थान में ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश भी राज्य सरकार को भेजी गई है। फर्म के प्रोपराइटर समेत दो के खिलाफ FIR रसद विभाग ने फर्म के प्रोपराइटर नारायण लाल शंकर लाल खटीक और बूंदी के बरुंधन निवासी शैलेंद्र शर्मा के खिलाफ नयापुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, स्कूलों में पोषाहार की सप्लाई बाधित नहीं हो, इसके लिए रसद विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। खाद्यान्न परिवहन के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पीयूष समारिया जिला कलेक्टर कोटा ने बताया कि जांच में गबन प्रमाणित होने के बाद ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। नोटिस जारी किया गया है। टेंडर निरस्त करने, वसूली और अन्य कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। स्कूलों में पोषाहार की सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में तीन दिवसीय श्रीराम कथा: कुमार विश्वास के साथ भक्ति-संस्कृति का संगम

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में पहली बार भक्ति, संस्कृति और साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध कवि एवं वक्ता डॉ. कुमार विश्वास अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘अपने-अपने राम’ के माध्यम से तीन दिनों तक भगवान श्रीराम की कथा सुनाएंगे। 13 नवंबर से शुरू होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के मुताबिक, अब तक 12 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं。 नोएडा के वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में 13 से 15 नवंबर तक इस तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक डॉ. कुमार विश्वास भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों, मर्यादा और जीवन दर्शन को अपनी विशेष शैली में प्रस्तुत करेंगे। तीनों दिनों की कथा को अलग-अलग प्रसंगों में विभाजित किया गया है। पहले दिन श्रीराम जन्मोत्सव का वर्णन होगा, दूसरे दिन सीताराम विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा, जबकि तीसरे और अंतिम दिन श्रीराम के राजतिलक के साथ कथा का समापन होगा। समाजसेवी एवं उद्यमी मुकेश शर्मा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। आयोजकों का मानना है कि आधुनिक दौर में युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं से परिचित कराना बेहद जरूरी है। खास बात यह है कि कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, हालांकि इसके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। नोएडा में होने जा रहा यह आयोजन सिर्फ श्रीराम कथा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक बड़ा मंच बनेगा。
0
0
Report

म mandla: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़े एक्शन के साथ 7 प्रकरण दर्ज

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन 7 ठिकानों पर कार्रवाई देशी-विदेशी मदिरा के साथ 180 किलो महुआ लाहन जब्त 26 हजार 620 रुपये की सामग्री बरामद मंडला जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नारायणगंज, मंडला और नैनपुर क्षेत्र में विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा विक्रय के 7 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान देशी मदिरा, हाथ भट्टी की कच्ची शराब और बड़े पैमाने पर महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 26 हजार 620 रुपये बताई गई है। इसके अलावा नारायणगंज क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और खुसर में घर एवं दुकान की जांच के दौरान 12 नग प्लेन मदिरा और 6 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मंडला क्षेत्र के ग्राम बिनेका में अवैध शराब बिक्री के दो प्रकरण दर्ज कर 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। नैनपुर क्षेत्र के ग्राम मक्के और जामगांव में भी आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 नग देशी प्लेन शराब, 20 नग एमडी रम, 6 लीटर कच्ची शराब और 180 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। इस तरह तीन क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 7 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। जब्त मदिरा और महुआ लाहन की कुल अनुमानित कीमत 26 हजार 620 रुपये आंकी गई है। अवहीं, आबकारी विभाग की टीम ने शराब के सेवन के बाद फेंकी जाने वाली खाली बोतलों और शीशियों की खरीद-बिक्री पर भी नजर रखी। इसके लिए कबाड़ की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर संचालकों से पूछताछ की गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top