209101
कानपुर देहातः पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने लिया भाग
Dayalpur, Uttar Pradesh:गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और रोमांचक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया गया और लोगों से सामाजिक कार्यों और दायित्वों में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जिले की पुलिस द्वारा किए गए भव्य परेड की प्रशंसा और सराहना करते हुए पुरस्कृत किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NCRB रिकॉर्ड कैसे बने जब FIR बंद, महिलाओं-दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे
Noida, Uttar Pradesh:Ncrb में कैसे रिकॉर्ड हों अपराध की घटनाएं, जब बीजेपी ने FIR करने ही बंद कर दिए तो कैसे अपराध के सही आंकड़े सामने आएंगे? लगातार महिलाओं, दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं; थाने में कोई सुनने वाला नहीं है; मुख्यमंत्री के सजातीय अपराधी खुलेआम लोगों को डरा धमका रहे हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही. ब्राह्मण और दलितों के घरों पर बुल्डोजर चल रहे हैं तो अपराध कैसे कम हुए? कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी0
0
Report
ATS ने प्रो-खालिस्तान समर्थक युवक गिरफ्तार किया: बम धमकी लिंक के आरोप
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रो-खालिस्तान एवं प्रो-पाकिस्तान के समर्थन में वीडियो, कमेन्ट और पोस्ट करने वाला गिरफ्तार ATS ने किया पंजाब निवासी गुरविंदर क़ो गिरफ्तार प्रो-खालिस्तान एवं प्रो-पाकिस्तान के समर्थन में Audio, Video, Post, Chat, Comment पाए गये आरोपी के Facebook Messenger पर संदिग्ध लोगों व प्रतिबंधित आतंकी संगठन TRF के सदस्यों से बातचीत करना और उन लोगों से AK-47, ग्रनेड मंगवाकर बम ब्लास्ट करने की Chating or Voice note पाए गये आरोपी के आरोप ने अपने मोबाइल से प्रतिबंधित क्षेत्र बीएसएफ की चौकी का वीडियो बनाकर पाकिस्तानी में बैठे अपने आकांओं को शेयर करना पाया गया। आरोपी ने आतंकवादी संगठन SFJ प्रमुख गुरूपतवंत सिंह पन्नू के खालिस्तान के समर्थन वाले वीडियो भी लगातार शेयर किये अलगाववादी लोगों एवं संगठनों से सम्पर्क और देश में आतंकवादी घटना किये जाने संबधित सामग्री होना पाया गया0
0
Report
ABVP का एक्सपोजर विजिट 2026: जनजातीय छात्रों के लिए रांची में प्रमुख भ्रमण
Ranchi, Jharkhand:रांची में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें 11 और 12 मई को होने वाली “एक्सपोजर विजिट 2026” यानी जनजातीय छात्र अध्ययन यात्रा को लेकर जानकारी दी गई। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से राष्ट्रहित, छात्रहित और समाज में नेतृत्व निर्माण की भूमिका के साथ काम करती रही है। इसी कड़ी में 11 और 12 मई 2026 को राज्यभार से चयनित जनजातीय छात्रों को राजधानी रांची लाया जाएगा। इस दौरान छात्रों को रांची के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, संवैधानिक संस्थानों और प्रतिष्ठित स्थानों का शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि उन्हें नई जानकारियाँ मिल सकें और उनके नेतृत्व कौशल को भी बढ़ावा मिले। विद्यार्थी परिषद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय छात्रों को व्यापक exposure देना और उन्हें देश की संस्थागत व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर प्रदान करना है।0
0
Report
Advertisement
लातेहार: मनिका जंगल में युवक-युवती के शव पेड़ से लटकाए मिलने से सनसनी
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र कोपे जंगल युवक और एक युवती के शव पेड़ में लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान कोपे निवासी सीताराम सिंह के पुत्र और हरवंश सिंह पोती के रूप हुई है। बताया जाता है दोनों 1 मई से घर से लापता थे, जिसकी सूचना परिजनों ने मनिका थाना में दी थी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। हालाँकि गांव के ही ग्रामीण जंगल गए थे तो पेड़ से लटका हुआ युवक और युवती के शव देखकर गांव में जानकारी दी। परिजनों ने शव को देखकर मनिका थाना पुलिस को सूचना दी, इसके बाद मनिका थाना पुलिस घटनास्थल जाकर शव बरामद कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि पिछले 1 मई से घर से दोनों लापता थे जिसकी सूचना मनिका थाना में दी थी। वहीं मनिका थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद शव बरामद किया गया है। हालाँकि प्रथम दृश्य आत्महत्या प्रतीत होता है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है; शव को पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा कि आत्महत्या किस कारण से हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।0
0
Report
मुंगेर में ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती
Munger, Bihar:मुंगेर में पारिवारिक कलह ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर का है, जहां घरेलू विवाद के दौरान यह खूनी संघर्ष हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी गिरिजानंद दास अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा गौतम और बहू प्रीति देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घर में लंबे समय से पारिवारिक विवाद और खासकर सास-बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।बीती रात भी किसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान ससुर गिरिजानंद दास और बहू प्रीति देवी के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। घायल बहू प्रीति देवी ने आरोप लगाया कि सास-ससुर अक्सर उसके साथ विवाद करते थे और बीती रात उसके ससुर ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं सास मुन्नी देवी का कहना है कि बहू और बेटा दोनों आए दिन उनसे झगड़ा करते रहते हैं और विवाद बढ़ने के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। फिलहाल कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
शुभेंदु अधिकारी के विधायक दल नेता चुने पर बंगाल में बीजेपी ने दी शुभकामनाएं
Ranchi, Jharkhand:पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी नेता विधायक दल चुने जाने पर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी के संघर्षशील नेता शुभेंदु अधिकारी को नेता विधायक दल चुने जाने पर झारखंड के एक एक कार्यकर्ता को ओर से बहुत बधाई ,शुभकामना। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा। बंगाल में बेटी ,बहनों के साथ दिनदहाड़े जो अन्याय और अत्याचार किए जाते थे उस पर अंकुश लगेगा और भयमुक्त शासन देने में सफल होगें। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल नेता चुने जाने पर बधाई दिया। कहा,नेता चुने जाने पर उन्होंने अपने भाषण में संदेशखाली का भी जिक्र किया और उस मामले जांच के लिए कमीशन बनाने का भी जिक्र किया । नेता चुने जाने के बाद ही उन्होंने से जिस तरह से स्पष्ट किया है। उनके नेतृत्व में बंगाल में अमन चैन आयेगा।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में दिनदहाड़े महिला से लूट: विरोध पर गोली चली, 1.3 लाख लूट
Munger, Bihar:दिनदहाड़े महिला से 1.30 लाख की लूट, विरोध करने पर पैर में गोली, 80 हजार के जेवर और 50 हजार नगद लूटकर अपराधी फरार, सीएचसी संग्रामपुर से भागलपुर रेफर, मुंगेर : बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के लालू नगर के आगे नहर किनारे अपराधियों ने दिनदहाड़े टोटो सवार महिला से जेवर और नकदी सहित कुल 1.30 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर महिला के दाहिने पैर में गोली मारकर अपराधी फरार हो गए। घायल महिला की पहचान तरी मंझगाँय निवासी 50 वर्षीय निर्मला देवी, पति वीरेंद्र दास के रूप में हुई है। 80 हजार के जेवर, 50 हजार नगद लूटे। घायल निर्मला देवी ने बताया कि वह बेटी सोनी कुमारी के साथ मुंगेर जिला के संग्रामपुर बैंक से बंधक रखे जेवर छुड़ाकर घर लौट रही थीं। संग्रामपुर मोड़ से टोटो पर बैठकर जैसे ही लालू नगर से आगे पहुंचीं, बाइक सवार दो अपराधियों ने टोटो रुकवा लिया। अपराधियों ने थैले से 80 हजार रुपये मूल्य के जेवर और 50 हजार रुपये नगद लूट लिए। महिला के विरोध करने पर अपराधियों ने उनकी दाहिनी टांग में गोली मार दी और थैले में रखे आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल महिला की बेटी सोनी कुमारी ने बताया कि बंधक जेवर को छुड़ाने के लिए अपनी माँ के साथ संग्रामपुर आये थे, बंधक जेवर को छुड़ाने के बाद ई रिक्शा से हमलोग घर जा रहे थे तभी दो व्यक्ति आया और ई रिक्शा को रुकवा कर झोले को ले लिया जिसका माँ ने विरोध किया लेकिन दोनों व्यक्ति ने माँ के पैर में गोली मार दिया उसके बाद झोला लेकर फरार हो गया. वही घटना के बाद सूचना पर बेलहर थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मपहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.0
0
Report
शौली हनुमान तीर्थ की तृतीय वर्षगांठ पर श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल सहित कई अतिथि पहुंचे
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के चूपना स्थित मेवाड़-मालवा की सीमा पर बसे ऐतिहासिक एवं चमत्कारी सिद्ध श्री शौली हनुमान तीर्थ में नव निर्मित मंदिर की तृतीय वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। धार्मिक आयोजन में प्रदेश सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में जय श्रीराम और हनुमानजी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मां अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सांवलिया धाम के मधुसूदनानंद गिरी महाराज एवं पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सान्निध्य में श्री सिद्ध जनकल्याण मंडल द्वारा जनकल्याण हितार्थ विशाल भंडारे एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधिवत हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद ध्वजारोहण एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। महाप्रसादी में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत पहुंचे। उनके आगमन पर प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। चूपना पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे, जहां ग्रामीणों, भक्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं तिजारा विधायक एवं पूर्व सांसद बाबा बालकनाथ, राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी भी आयोजन में शामिल हुए। अतिथियों का मंदिर परिसर और मार्ग में विभिन्न स्थानों पर साफा, माला एवं पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, संकीर्तन और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, भोजन, पार्किंग और सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रही।0
0
Report
राजस्थान में अवैध शराब के कारोबार पर तेजी: 787 केस, 252 गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अवैध शराब के कारोबार पर जबरदस्त एक्शन जारी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता द्वारा शुरू किए गए विशेष निरोधात्मक अभियान में अब तक 787 केस दर्ज किए गए हैं। 252 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विभाग ने मिशन मोड पर अवैध शराब बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार यह अभियान चल रहा है। राज्य में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण, परिवहन और बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। 1 से 15 मई तक चलाए जा रहे अभियान में नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न जिलों में अवैध शराब जब्त करते हुए वाश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए हैं। अभियान के तहत 1 से 7 मई तक 787 अभियोग दर्ज किए गए है। राज्य में 9 लाख 45 हजार 710 रुपए मूल्य की 3525 लीटर देशी मदिरा, 8 लाख 39 हजार 170 रुपए की 841 लीटर अंग्रेजी शराब, 3 लाख 75 हजार 534 रुपए की 1393 लीटर बीयर तथा 4750 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। इस दौरान भट्टियों में अवैध रूप से बनाई जा रही हथकढ़ शराब की 1 लाख 77 हजार 217 लीटर वाश को भी नष्ट किया गया है। अभियान के दौरान 8 बड़े वाहन सहित 21 वाहन जब्त किए गए हैं। 252 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई, 787 केस दर्ज
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब अवैध शराब के कारोबारियों पर जबरदस्त एक्शन जारी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता द्वारा शुरू किए गए विशेष निरोधात्मक अभियान में अब तक 787 केस दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं 252 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विभाग ने मिशन मोड पर अवैध शराब बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार यह अभियान चल रहा है। राज्य में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण, परिवहन और बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। 1 से 15 मई तक चलाए जा रहे अभियान में नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। विभिन्न जिलों में अवैध शराब जब्त करते हुए वाश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए हैं। अभियान के तहत 1 से 7 मई तक 787 अभियोग दर्ज किए गए है। राज्य में 9 लाख 45 हजार 710 रुपए मूल्य की 3525 लीटर देशी मदिरा, 8 लाख 39 हजार 170 रुपए की 841 लीटर अंग्रेजी शराब, 3 लाख 75 हजार 534 रुपए की 1393 लीटर बीयर एवं 4750 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। इस दौरान भट्टियों में अवैध रूप से बनाई जा रही हथकढ़ शराब की 1 लाख 77 हजार 217 लीटर वाश को भी नष्ट किया गया है। अभियान के दौरान 8 बड़े वाहन सहित 21 वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं 252 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
गाजियाबाद के वेव सिटी में 3.5 वर्षीय मासूम टाटा पिकअप की चपेट में आकर मौत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के शाहपुर बम्हेंटा गांव में एक दर्दनाक हादसे हो गया, जहाँ घर के पास खेल रहा साढ़े तीन वर्षीय मासूम टाटा पिकअप की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टर ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस सम्बन्ध में शिकायत दी गई है और पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है और वह आरोपी की जल्द गिरफ़्तारी की मांग कर रही है। घटना से जुडा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चा टाटा पिकअप की चपेट में आता हुआ दिखाई दे रहा है।0
0
Report
उत्तराखंड: सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए अवैध मजार बनवाने का मामला उजागर
Vijayawada, Andhra Pradesh:उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में लैंड जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है...यहां एक शख्स ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए अवैध मजार बनवा दी। वहीं प्रशासन का कहना है की पूरे मामले की जांच कर आरोपी अब्बास पर केस दर्ज किया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी0
0
Report
Advertisement
रायबरेली CHC से 3 माह के बच्चे की चोरी; पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सीएचसी बेलाभेला में एक दिन पहले तीन माह के बच्चे की चोरी हो गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में निःसंतान दम्पत्ति और उसकी बहन शामिल हैं। घटना भदोखर थाना क्षेत्र के सीएचसी बेलाभेला की है। बच्चा रूटीन चेकअप और वैक्सीनेशन के लिए लाई गई उनकी मां के साथ खेल-खेल में बहला फुसला कर ले जाया गया। बाद में संदिग्ध महिला भी घटनास्थल से गायब हो गई। घबराई मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर एक पुरुष और दो महिलाओं को बच्चा ले जाते हुए पाया। आगे की जांच में राहुल त्रिवेदी, उसकी पत्नी वर्ष त्रिवेदी और उसकी बहन नमिता को मिल एरिया थाना इलाके में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह एक किसान है और बारह वर्ष पहले विवाह के बाद भी संतान नहीं हो रही थी, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। बच्चे को सकुशल बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।0
0
Report
बलिया के रामलीला मैदान में शादी समारोह के दौरान मारपीट का वीडियो वायरल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के रसड़ा कोतवाली अंतर्गत श्रीनाथ बाबा मंदिर से सटे रामलीला ग्राउंड में शादी समारोह के दौरान मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बताया गया है कि किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और उसके बाद लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं. वीडियो में कुछ महिलाएं एक पुरुष को रोकते नजर आ रही हैं, तो कुछ लोग मारपीट करते हुए दौड़ रहे हैं. वायरल वीडियो 7 मई का बताया जा रहा है.0
0
Report
फर्रुखाबाद में महिलाओं का हंगामा: झूलती केबलों से यातायात रुक गया
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में सड़क पर झूलती बिजली केबल से महिलाओं का हंगामा फर्रुखाबाद शहर के श्याम नगर में सड़क पर झूल रही बिजली की केबलों और जमीन पर बिखरी तारों ने लोगों का सब्र तोड़ दिया। परेशान महिलाओं ने आईटीआई से सातनपुर मंडी मार्ग पर बल्ली लगाकर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मोहल्ला श्याम नगर में बिजली विभाग की लापरवाही से लोग दहशत में जी रहे हैं। सड़क पर कई जगह केबलें झूल रही हैं, कुछ जमीन पर पड़ी हैं। बारिश में तो हालात और खतरनाक हो जाते हैं। महिलाओं का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। घरों में करंट लग चुका है और बच्चे तारों से बचते फिरते हैं। "बिजली बिल न देने पर तो तुरंत मीटर हटाते हैं, लेकिन हमारी जान की परवाह नहीं!" प्रदर्शनकारियों ने मांग की—जल्द बंच केबल डालें और सड़क साफ करें। जाम की खबर पर आईटीआई चौकी प्रभारी विशेष कुमार पहुंचे, जाम खुलवाया और समाधान का भरोसा दिलाया।0
0
Report
Advertisement
