209303
कानपुर देहातः रुरा पुलिस ने मामूली झगड़े में दो आरोपियों पर की शांतिभंग की कार्रवाई
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर मामूली झगड़ा फसाद हुआ। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर दो लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी के चेतगंज में ऐतिहासिक नक्कटैया मेला संपन्न, बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के चेतगंज में ऐतिहासिक नक्कटैया मेला संपन्न, बारिश के बावजूद उमड़ा जनसैलाब मयंक कश्यप/वाराणसी। काशी के प्रसिद्ध लक्खा मेलों में शुमार चेतगंज का ऐतिहासिक नक्कटैया मेला गुरुवार रात हर्षोल्लास और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में भगवान श्रीराम की लीला के अंतर्गत शूर्पणखा की नाक काटने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। जैसे ही लक्ष्मण जी द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने की लीला हुई, पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लीला के बाद शूर्पणखा की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो मलदहिया स्थित पटेल चौराहे से होते हुए चेतगंज थाने तक पहुंची। यहां श्री चेतगंज रामलीला समिति द्वारा आकर्षक लाग विमानों का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष मेले के मुख्य आकर्षण का केंद्र लाग विमान रहे। एयर शो, बाबा नीम करौली और बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव जैसे समसामयिक विषयों पर तैयार किए गए लाग विमानों ने लोगों का खूब मन मोहा। रात भर चेतगंज की गलियां रोशनी और लाग विमानों से जगमगाती रहीं। समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता बच्चू ने बताया कि इस ऐतिहासिक मेले की शुरुआत वर्ष 1888 में बाबा फतेह राम ने की थी। तब से यह परंपरा लगातार चली आ रही है। काशी के 5 लक्खा मेलों में से एक यह मेला आज भी अपनी भव्यता के लिए विश्व प्रसिद्ध है।0
0
Report
धरियावद में चाकू हमला: चार महीने से फरार आरोपी अनस खान गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में चाकू मारकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार महीने से फरार आरोपी अनस खान को गिरफ्तार किया है। 20 जून को पूर्व की कहासुनी और रंजिश के चलते आदिल खान मेव पर चाकू से हमला किया गया था। इस मामले में धरियावद थाना में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। हासिम उर्फ रूहान को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। घटना के बाद से फरार चल रहे उसके साथी अनस खान को पुलिस ने 29 अक्टूबर को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग व धरियावद डीएसपी अंकुश कुमार मीणा के मार्गदर्शन में की गई। धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम में हेड कांस्टेबल नेमीचंद, कांस्टेबल ललित कुमार और विकास कुमार शामिल रहे।0
0
Report
खंडेला, सीकर में 52 ग्राम पंचायतों के लिए 423 सरपंच चुनाव, मतदान शुरू
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर खंडेला, सीकर खंडेला, सीकर पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण चुनाव 423 सरपंच प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला कुल 52 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे आज सरपंच 9 ग्राम पंचायतों में पहली बार निर्वाचित होंगे सरपंच सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान बारिश के बीच मतदाताओं की लगी कतारें पंचायत राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव की वोटिंग रिमझिम बारिश के बीच उत्साह से हो रही है। प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत समिति खंडेला की 52 ग्राम पंचायत के लिए कुल 423 सरपंच प्रत्याशी मैदान में है जिनके भाग्य फैसला मतदाता करने जा रहे हैं। रिमझिम बारिश के बाजू दीदी मतदाताओं में वोटिंग के प्रति खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी है। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस के हथियारबंद जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
Advertisement
पाली पंचायत चुनाव: दूसरे चरण के मतदान शुरू, निर्विरोध सरपंच-वार्ड पंचों की संख्या बढ़ी
Pali, Rajasthan:पाली जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर दूसरे चरण में बाली, रोहट, देसूरी और पाली पंचायत समिति की 146 ग्राम पंचायत में मतदान शुरू हो चुका है जिसमें 144 सरपंच और 854 वार्ड पंचों के लिए मतदान हो रहा है। इस बार पाली जिले में मगरतलाव एवं भांवरी के 2 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं तथा 550 से अधिक निर्विरोध वार्ड पंचों का चयन हुआ है। पाली जिले की 533 मतदान बूथ पर चार पंचायत समितियों में चुनाव को लेकर सुरक्षा के इंतजाम हैं, जबकि मतदान को लेकर सुबह-सुबह मतदाताओं में उत्साह भी दिख रहा है; कहीं-कहीं लंबी कतारें भी लगी हैं। सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे हैं और एक-एक मतदाता को घर से लाने का प्रयास भी हो रहा है।0
0
Report
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 7 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा थाना पुलिस और डीएसटी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 7 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है. पुलिस ने मामले में बांसवाड़ा जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी मोटरसाइकिल पर डोडाचूरे से भरा कट्टा रखकर ले जा रहा था. जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जॉगिड़ के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थानाधिकारी कमलचन्द मीणा और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार 29 अक्टूबर को थानाधिकारी कमलचन्द मीणा जाप्ते के साथ हल्का गश्त तथा लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के लिए बगडावद फंटा, मौजा बंजारी में एनएच 56 पर पहुंचे और नाकाबंदी शुरू की. नाकाबंदी के दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया. मोटरसाइकिल के आगे काले रंग का प्लास्टिक का भरा हुआ कट्टा रखा था. पुलिस जाप्ते को देखकर वह मोटरसाइकिल वापस घुमाकर जाने लगा. पुलिस टीम ने उसे घेरा देकर पकड़ लिया और नाम-पता पूछा. उसने अपना नाम सुभाष पुत्र याकूब कटारा, निवासी खरोड़ी, थाना सल्लोपाट, जिला बांसवाड़ा बताया. मोटरसाइकिल पर रखे कट्टे की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7 किलो 800 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ. पुलिस ने डोडाचूरा जब्त कर आरोपी सुभाष कटारा को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ सुहागपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. मामले में आगे अनुसंधान जारी है.0
0
Report
बारिश ने कोटपूतली-बहरोड़ के दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में डाली चुनौती
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली, बानसूर, नारायणपुर और पावटा पंचायत समितियों में 3.95 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग गांवों की सरकार चुनने के लिए कोटपूतली-बहरोड़ जिले में शुक्रवार को पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान शुरू हो गया। जिले की चार पंचायत समितियाँ कोटपूतली, बानसूर, नारायणपुर और पावटा की 130 ग्राम पंचायतों में कुल 969 दावेदार चुनावी मैदान में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है, लेकिन पिछले दिन से लगातार हो रही बारिश ने मतदान की रफ्तार पर असर डाला है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया, हालांकि बारिश के चलते शुरुआती समय में कई केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम नजर आ रही है। आपको बता दें कि जिले की चार पंचायत समितियों में मतदान के लिए कुल 444 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 3,95,206 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गांवों की सरकार चुनेंगे। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान की व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंच और सरपंच पदों के लिए चुनावी मुकाबले के बीच मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकईन पिछले दिनों से बारिश के कारण मतदान की गति शुरूआती घंटों में प्रभावित रही है, पर मौसम साफ होते ही मतदान केंद्रों तक पहुंचना आसान होगा। दूसरा चरण के मतदान के दौरान मौसम की स्थिति महत्वपूर्ण रहेगी और अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ मतदाता अधिक संख्या में घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुँचेंगे। कोटपूतली, बानसूर, नारायणपुर और पावटा पंचायत समितियों की 130 ग्राम पंचायतों में हो रहा यह मतदान ग्रामीण लोकतंत्र के लिए अहम है। 3,95,206 मतदाताओं के मताधिकार और 969 दावेदारों की भागीदारी के बीच अब सबकी नजर मतदान की गति और अंतिम मतदान प्रतिशत पर रहेगी。0
0
Report
Advertisement
NTCA टीम की समीक्षा से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को रैंकिंग मिल सकती है
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की तीन सदस्यीय टीम बूंदी पहुंची है। रिटायर्ड पीसीसीएफ आलोक कुमार के नेतृत्व में टीम टाइगर रिजर्व का निरीक्षण कर रही है। इस दौरान टाइगर मॉनिटरिंग, वन्यजीव सुरक्षा, वन चौकियों की व्यवस्था, उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों और एनटीसीए प्रोटोकॉल के अनुरूप किए जा रहे कार्यों का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएफओ अरुण कुमार डी सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। टीम की समीक्षा और मूल्यांकन के आधार पर रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को रैंकिंग दी जाएगी。0
0
Report
वैशाली में अर्णब तूफान के कारण मौसम बदला, बारिश ने गर्मी दी राहत
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से है, जहां अर्णब तूफान का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, वहीं हल्की-हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।अर्णब तूफान के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के साथ चल रही हल्की हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है।हाजीपुर से लेकर महनार, महुआ, लालगंज, पातेपुर, जंदाहा, भगवानपुर और जिले के अन्य प्रखंडों में भी मौसम का असर महसूस किया जा रहा है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। सड़कों पर निकलने वाले लोगों को भी पहले की अपेक्षा मौसम सुहाना महसूस हो रहा है।हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव के बीच लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। खासकर किसानों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों की नजर मौसम के अगले रुख पर बनी हुई है।फिलहाल, वैशाली में बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।0
0
Report
हजारीबाग के AK इंटरनेशनल होटल में फायरिंग; 3–4 बदमाशों ने हमला, हताहत नहीं
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित होटल AK इंटरनेशनल में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी में होटल के मुख्य प्रवेश द्वार का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फायरिंग के दौरान होटल का सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि 3 से 4 की संख्या में आए अपराधियों ने होटल को निशाना बनाकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अमित कुमार, सदर SDPO रूपक कुमार सिंह, कोर्रा थाना प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
लातेहार के जंगलों में हाथियों के आपसी संघर्ष से मौतों का सिलसिला जारी
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में जंगली हाथियों के आपसी संघर्ष और उसके बाद हाथियों की मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है । इस क्रम में एक बार फिर लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर जंगल में एक हाथी मृत अवस्था में पाया गया है । मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची जांच के बाद रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया गया कि प्रथम दृष्टया हाथियों के आपसी संघर्ष में ही जंगली हाथी की मौत का मामला प्रतीत हो रहा है । हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा । बुधवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर जंगल में एक जंगली हाथी का शव बरामद हुआ था । हाथी की मौत की खबर मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई हालांकि शाम होने के कारण बुधवार को शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो पाया था । रेंजर नंदकुमार महतो के नेतृत्व में वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची उनके साथ चिकित्सकों की पोस्टमार्टम टीम भी शामिल थी । इधर, घटनास्थल का मुआयना करने के बाद रेंजर नंदकुमार महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हाथियों के आपसी संघर्ष के कारण ही जंगली हाथी की मौत हुई है । घटनास्थल काफी बीहड़ जंगल है यहाँ दो-तीन किलोमीटर की परिधि में कोई गांव भी नहीं है । घटनास्थल भी घाटी के बीच है संभावना है कि जंगली हाथियों के आपसी संघर्ष में उक्त हाथी घायल हो गया होगा और उसकी मौत हो गई । उन्होंने बताया कि विभाग अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद विभाग आवश्यक कार्रवाई करेगा । यहाँ बताते चले कि 2 वर्ष के अंतराल में पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में हाथियों के दो अलग-अलग आपसी संघर्ष के मामले में दो हाथियों की मौत हो गई थी । एक हाथी की मौत तो संघर्ष के बाद गंभीर रूप से घायल होने और बाद में उसके इलाज के दौरान फरवरी 2025 में हो गई थी. वहीं एक अन्य हाथी की मौत इसी प्रकार के हाथियों के आपसी संघर्ष में नवंबर 2025 में हुई थी । इतना ही नहीं बेतला नेशनल पार्क के एक पालतू हाथी को जंगली हाथियों ने मार डाला था। यह घटना वर्ष 2021 में हुई है, जब बेतला नेशनल पार्क के पालतू हाथी काल भैरव को जंगली हाथियों ने पलामू किला के पास मार डाला था ।0
0
Report
सरकारी नलकूप की 7 फीट गहरी हौज में गुलदार फँसा, रेस्क्यू सफल
Moradabad, Uttar Pradesh:नलकूप की सात फीट गहरी हौज में गुलदार गिरा मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद गुलदार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर वन विभाग के दरोगा विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल से गुलदार को हौज से निकाला। टीम को सफलता मिली और गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। गुलदार नर है और उसकी उम्र लगभग एक वर्ष है। रेस्क्यू के बाद उसे जालपुर स्थित नर्सरी ले जाया गया, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा ताकि उसकी सेहत और चोट लगने की स्थिति का पता चल सके।0
0
Report
संभल में डेयरी मिलावट: 3 क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. खाद्य सुरक्षा विभाग का डेयरी पर छापा । डेयरी में chलाई जा रही पनीर फैक्ट्री में मिला 3 क्विंटल मिलावटी पनीर । खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जE सी V से गड्ढा खुदवाकर मिलावटी पनीर को नष्ट कराया । पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गये ..पनीर फेक्ट्री संचालक की नोटिस जारी किया गया । नजारुल हसन नाम का शख्स चला रहा था मिलावटी पनीर की फैक्ट्री । खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही से पनीर फैक्ट्री संचालकों में हडकम्प मचा । असमोली थाना क्षेत्र के मातीपुर गाँव में भारत डेयरी का मामला ।0
0
Report
Advertisement
कानपुर: PET परीक्षा केंद्रों में तीन-स्तरीय चेकिंग, 21 केंद्रों में तैयारी पूरी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर PET Exam को लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर उमरी परीक्षार्थियों की भीड़ बस्ती गोरखपुर आजमगढ़ महाराजगंज से आए परीक्षार्थी तीन लेयर पर हो रही चेकिंग नकल विहीन परीक्षा को लेकर पुलिसकर्मी तैनात कानपुर के 21 सेंटर को हो रही PET की परीक्षा मौसम गड़बड़ होने की वजह से परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर जल्दी जाने की दी गई हिदायत0
0
Report
पाकुड़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से मौसम बदल रहा, हल्की बारिश शुरू
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब तूफान का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है... कल से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं... काले बादल, रुक रुक कर हल्की बारिश हुई है... कल देर शाम में झमाझम बारिश हुई है... उसके बाद से जिले के किसी किसी इलाके में बूंदा बूंदी हल्की बारिश रुक-रुक कर हो रहीं हैं... जिले में कल शाम से मौसम ने करवट ली है... आसमान में बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हुई है... बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है... फिलहाल जिले में हवा नहीं है... लेकिन जगह जगह बूंदा बूंदी हल्की बारिश हो रही है... खेतों में धान की फसल सुरक्षित दिख रहीं हैं... मौसम के इस बदलाव से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है... हालांकि, साइक्लोन अर्नब के कारण जिले में मौसम पर कितना असर पड़ेगा, इसे लेकर मौसम विभाग की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है...0
0
Report
बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, भारी बारिश और फसलों के नुकसान
Patna, Bihar:बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर लगातार देखने को मिल रहा है। तूफान के प्रभाव से राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर 1 नवंबर 2026 तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज सीतामढ़ी और मधुबनी में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इन दोनों जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है तो खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई को ग्रीन जोन में रखा गया है। हालांकि, इन जिलों में भी तेज हवा और बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। राजधानी पटना में सुबह-सुबह बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। इसके बाद आसमान में काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक 31 अक्टूबर को भी बिहार के लगभग आधे जिलों में मौसम खराब रह सकता है। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान और खराब मौसम का असर अब खेती-किसानी पर भी दिखने लगा है। बारिश और तेज हवाओं के कारण बिहार के 21 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है, कई इलाकों में खेतों में लगी धान की फसल गिर गई है। इसके अलावा आलू, केला, पपीता और दूसरी सब्जियों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने सभी संबंधित कृषि पदाधिकारियों को फसल क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर नुकसान का जायजा लेने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर फसलों को हुए नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से बिहार में मौसम के साथ-साथ खेती पर भी असर पड़ रहा है और आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
