209303
कानपुर देहातः रुरा थाना पुलिस ने चार लोगों पर की शांतिभंग की कार्रवाई
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर मामूली झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल कर चार लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट अटकना बना डर, बच्ची और मेड बच गए
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट अटकने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक और हाईराइज सोसाइटी में लिफ्ट के अचानक रुक जाने से एक मासूम बच्ची और उसकी मेड करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में अंदर फंसे रहे बच्ची के लिफ्ट में फंसने के बाद मासूम बच्ची डर के मारे रोने लगी मेड ने बाहर निकालने के लिए इमरजेंसी अलार्म भी बजाया लेकिन तत्काल मदद नहीं मिली करीब 30 मिनट के बाद सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम और लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकल गया इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हवेलियां वैलेंसीयां होम सोसाइटी के ए टावर का है घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे के आसपास हुई एक मासूम बच्ची अपनी मेड के साथ लिफ्ट से नीचे जाने के लिए निकली थी बताया गया की लिफ्ट 13वीं और 12वीं मंजिल के बीच पहुंची थी कि अचानक पावर कट होने के कारण लिफ्ट अटक गई लिफ्ट रुकने के बाद बच्ची और मेड अंदर ही फंसे रहे। काफी देर तक लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला तो बच्ची घबरा कर रोने लगी जबकि मेड ने मदद के लिए इमरजेंसी अलार्म बजाय अलार्म बजाने के باوجود भी तत्काल कोई मदद नहीं पहुंची। जब इसकी जानकारी बच्ची के माता-पिता को हुई तो वह भी लिफ्ट की तरफ दौड़ पड़े माँ लिफ्ट के बाहर रोती और बिलखती रही इस बीच मेंटेनेंस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन आधे घंटे के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया तब बच्ची और मेड को बाहर निकल गया। लिफ्ट में अंधेरा और उमस होने के कारण बच्चों की तबीयत भी खराब हो गई बच्ची के बाहर आते ही उसके माता-पिता ने राहत की सांस ली। घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले निवासियों में बिल्डर के खिलाफ नाराजगी है उनका कहना है कि हर महीने हजारों रुपए मेंटेनेंस देने के बाद भी उनकी सुरक्षा राम भरोसे है आए दिन किसी न किसी सोसाइटी में लिफ्ट अटकने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी ना तो बिल्डर इसका कोई संज्ञान लेता है और ना ही कोई मेंटेनेंस का कर्मचारी या अधिकारी लिफ्ट एक्ट लागू होने के बाद भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत नोएडा ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट अटकने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं जिससे लोगों में डर का माहौल है। वही सोसायटी एओए अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया लिफ्ट रोकने की सूचना मिलते ही तुरंत मेंटेनेंस टीम को मौके पर बुलाया गया कुछ समय बाद मेड और बच्ची दोनों को सुरक्षित बाहर निकल गया। वही समय-समय पर लिफ्ट मेंटेनेंस कराया जाता है फिर भी इस घटना को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट की दोबारा जांच कराई जाएगी और अगर कोई कमी है तो उसको जल्द दुरुस्त किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पावर कट होने की वजह से लिफ्ट बीच में रुक गई थी।0
0
Report
पटना में स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक डायवर्जन, गांधी मैदान के पास व्यापक रोकथाम
Patna, Bihar:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गांधी मैदान में सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तिरंगा फहराएंगे। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए सुबह 7 बजे से समारोह खत्म होने तक कई प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान तक आम वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, न्यू डाकबंगला रोड, एसपी वर्मा रोड और बुद्ध मार्ग के कुछ हिस्सों में भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। जेपी गंगा पथ से गांधी मैदान की ओर केवल पासधारी वाहनों को जाने दिया जाएगा, जबकि अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। निजी वाहनों के लिए भी कई रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि समारोह के दौरान यातायात सुचारू रखा जा सके。 गांधी मैदान में प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। आम लोगों के लिए गेट नंबर 6 और 7, छात्रों के लिए गेट 2, 3 और 4 तथा महिलाओं के लिए गेट 12 और 13 से प्रवेश होगा। मीडिया के लिए गेट 9, VIP-VVIP के लिए गेट 10 और राज्यपाल, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के लिए गेट नंबर 1 निर्धारित है। ट्रैफिक व्यवस्था समारोह समाप्त होने तक लागू रहेगी。0
0
Report
गंगा तट पर मगरमच्छ जाल में फंसा, वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव मछली के जाल में फंसा मगरमच्छ। मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने लगाया था जाल। जाल में फंस गया मगरमच्छ वीडियो वायरल। वायरल वीडियो गंगा तट क़े आनंद घाट का बताया जा रहा। बाढ़ से लगातार बढ़ रहा गंगा का जल स्तर । जल स्तर बढ़ने से जलीय और खतरनाक जीवन की बढ़ गई आशंका। शुक्लागंज कोतवाली के गंगा घाट का बताया जा रहा है वीडियो।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पालखेड धरण के गेट पर सेल्फी से खतरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग
Yeola, Maharashtra:दिंडोरी तालुक्यातील पालखेड धरणातून कालव्यासाठी पाण्याचा विसर्ग सुरू असताना काही हौशी पर्यटक जीव धोक्यात घालून धरणाच्या गेटजवळ जाऊन सेल्फी काढत आहेत. या ठिकाणी सुरक्षारक्षक नसल्याने नागरिक थेट धरणाच्या धोकादायक भागात जात आहेत. पाण्याचा प्रवाह सुरू असताना एखादी दुर्घटना घडण्याची शक्यता नाकारता येत नाही. त्यामुळे प्रशासनाने तातडीने सुरक्षा व्यवस्था करावी, अशी मागणी होत आहे. या संदर्भात धरण क्षेत्रातून आढावा घेतला आहे0
0
Report
पावर हाउस चौक पर अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी हंगामा, पुलिस धक्का-मुक्की
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, लेकिन कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। पावर हाउस चौक के पास अवैध तरीके से बनाई गई दुकानों को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया, जिसके बाद जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। आपको बताते चले कि बेगूसराय के पावर हाउस चौक की हैं, जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।बताया जा रहा है कि पावर हाउस चौक के पास कई लोगों ने सरकारी जमीन पर कथित तौर पर अवैध तरीके से दुकानें बना रखी थीं। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम जब इन दुकानों को हटाने पहुंची तो स्थानीय लोग विरोध में उतर आए और जमकर हंगामा करने लगे।प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद जेसीबी के जरिए दुकानों को तोड़कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।जैसे ही जेसीबी ने दुकानों को तोड़ना शुरू किया, स्थानीय लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। लोगों का कहना था कि वे पिछले कई वर्षों से पावर हाउस चौक के पास दुकान बनाकर अपना कारोबार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से अचानक दुकान हटाने का नोटिस दिया गया।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से कम से कम 24 घंटे की मोहलत मांगी थी, ताकि अपना सामान और दुकान का जरूरी सामान सुरक्षित तरीके से हटा सकें। लेकिन उनका आरोप है कि मोहलत दिए बिना ही जेसीबी से दुकानें तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।सदर प्रखंड के अंचल अधिकारी ने बताया कि संबंधित लोग अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बसे हुए थे और वहां दुकानें चला रहे थे। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा गया, लेकिन इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गई। अंचल अधिकारी के मुताबिक, बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया और जेसीबी के माध्यम से अवैध रूप से बनी दुकानों को हटाया गया।कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा हंगामा और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की बात भी अधिकारी ने कही है। फिलहाल प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है और मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।अतिक्रमण हटाने पर जमकर बवाल पावर हाउस चौक पर जेसीबी लेकर पहुंचा प्रशासन दुकानें तोड़ने पर भड़के स्थानीय लोग, मौके पर हंगामा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, हल्का बल प्रयोग कई वर्षों से दुकान चलाने का स्थानीय लोगों ने किया दावा प्रशासन बोला—कई बार नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण।0
0
Report
Advertisement
शहडोल में पति ने मोबाइल पर शक के चलते पत्नी की हत्या कर दी
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में मोबाइल पर बात करने के शक ने एक महिला की मौत की वजह बना। पति ने अपनी पत्नी की चरित्र पर संदेह करते हुए धारदार कुल्हाड़ी से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट के कारण पत्नी की मौत हो गई। घटना बुढार थाना क्षेत्र के सरईकापा गांव की है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
तिरंगा दिवस: देशभक्ति के रंग में तैयारियाँ तेज
Noida, Uttar Pradesh:tiranga0
0
Report
कैच द रेन मॉडल से कोडरमा के स्कूल में जल संकट हल, जानें कैसे
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के गिरते भूजल स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि सभी लोग मिलकर वर्षा जल संचयन की दिशा में पुरजोर कोशिश करें। इस दिशा में कैच द रन अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि लोग जागरुक होकर इस दिशा में अपनी भी भागीदारी सुनिश्चित करें। वीओ :- 1 कहते हैं आवश्यकता आविष्कार की जननी है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि जब कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित इस क्लोरोफिल स्कूल का कुआं सूख गया तो इसके संचालक अजय अग्रवाल ने वाटर हार्वेस्टिंग कम फिल्ट्रेशन के जरिए न सिर्फ सूखे हुए कुएं में जान ला दी, बल्कि वाटर हार्वेस्टिंग का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसे कैच थे रन के तहत सम्मानित भी किया गया है और दूसरे लोग भी इसे अपनाने के लिए इस मॉडल को देखने स्कूल पहुंच रहे हैं। बाइट :- अजय अग्रवाल, स्कूल संचालक वीओ :- 2 अजय अग्रवाल ने न सिर्फ वर्षा जल संचयन के लिए ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाई है, बल्कि शौचालय और रसोई से निकलने वाले ग्रे और ब्लैक वाटर के अलग-अलग सोख्ता गड्ढा बनाया है, परिणाम यह है कि एक साल में अजय अग्रवाल लगभग 10 लाख लीटर पानी का संचयन करते हैं, जिससे न सिर्फ गर्मियों के मौसम में इनके कुएं में लबालब साफ़ पानी होता है, बल्कि जगह-जगह बन सोख्ता गठ्ठे से इनका पूरा स्कूल भी हरा भरा नजर आता है। बाइट :- अजय अग्रवाल, स्कूल संचालक वीओ :- 3 हाल ही में झुमरी तिलैया नगर परिषद के अंतर्गत बने कैच द रेन की टीम ने भी इनके स्कूल पहुंचकर वर्षा जल के साथ ब्लैक और ग्रे वॉटर संचयन की प्रणाली का अवलोकन किया और उन्हें अभियान के तहत सम्मानित भी किया। बहरहाल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता दूसरे लोगों से भी वर्षा जल संचयन की तरकीब अपनाने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि जिनके घरों में भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होगा, उन्हें होल्डिंग टैक्स में भी छूट दी जाएगी। बाइट :- अंकित गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद अंतिम वीओ :- भूजल पर लोगों की बढ़ती निर्भरता और इसके अत्यधिक दोहन से जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। बारिश के इस मौसम में भी कई इलाकों में बोरिंग और ट्यूबवेल फेल हो रहे हैं। ऐसे में इस दिशा में खुद के लिए ही सही सामूहिक प्रयास जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
भोपालगढ़ के सरकारी स्कूल में बारिश से पानी भर, बच्चे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ के खारिया खंगार गांव के सरकारी स्कूल बारिश के बाद पानी में डूब गया है; बच्चे बारिश के पानी से होकर ही गुजर रहे, 3 से 4 फिट तक पानी जमा हो गया, कहीं विद्यार्थी हाथ में चप्पल और जूते लेकर निकलते दिखे, कहीं पानी में गिर गए।0
0
Report
Advertisement
कोयला डस्ट में 600 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्करी पकड़ी, दो गिरफ्तार
Nawada, Bihar:कोयला की आड़ में शराब का काला कारोबार, ट्रक के अंदर भरी थी 10 लाख की शराब , रजौली पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो शराब तस्कर गिरफ्तार नवादा में शराबबंदी को ठेंगा दिखाकर तस्कर नए-नए हथकंडे बना रहे हैं। रजौली थाना पुलिस ने एक तस्करी का पर्दाफाश किया। कोयले के डस्ट और तहखाने में छिपाकर ले जाई जा रही 600 लीटर विदेशी शराब के साथ पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। जब्त शराब की कीमत करीब10 लाख रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार के निर्देश पर एएसआई बीरेन्द्र पासवान ने करिगांव टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ट्रक को रोका गया। शक होने पर जब गहन तलाशी ली गई तो होश उड़ गए। कोयले के नीचे प्लास्टिक कार्टूनों में पैक शराब और केबिन के पीछे बने तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है। दोनों नालंदा जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुंदन कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गई है。 पूछताछ में दोनों ने कबूला कि शराब की खेप बंगाल के आसनसोल से बिहार लाई जा रही थी। पुलिस दोनों आरोपियों पर उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जब्त ट्रक और शराब को थाना परिसर में रखा गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जिले में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए टोल और बॉर्डर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
बलरामपुर पचपेडवा SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 3 चोरी की बाइक जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तार
Gainsari, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा पर अपराध पर नकेल कसने के लिए 50वीं वाहिनी SSB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त गश्ती को बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी बेलभेरिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिपरा गांव से कुछ लोग 3 चोरी की मोटरसाइकिल लेकर नेपाल भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर SSB के उपनिरीक्षक जगदीश नारायण के नेतृत्व में टीम और मजगवा पुलिस चौकी व पचपेड़वा थाना पुलिस ने पिपरा गांव के पास बॉर्डर पिलर संख्या 576 से 300 मीटर दूर भारतीय क्षेत्र में संयुक्त नाका लगाया। इसी दौरान 3 संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो सभी बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकले। कड़ी मशक्कत के बाद एक नेपाली नागरिक को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेन्द्र प्रसाद यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी विजय नगर, कपिलवस्तु नेपाल* के रूप में हुई। उसके पास से बरामद तीनों मोटरसाइकिलों के कागजात न मिलने और जांच में वे चोरी की पाई गईं। आरोपी ने बताया कि उसने बाइक नेपाल में किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी। सीमा क्षेत्र में इस तरह चोरी कर फरार होने की घटनाएं आम हैं। SSB ने तीनों बाइक जब्त कर आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना पचपेड़वा पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
वाशीम में हर घर तिरंगा अभियान: 300 झोपड़ियों पर तिरंगा फहरा
Washim, Maharashtra:वाशिममें ‘हर घर तिरंगा’ अभियानाला अनोखा प्रतिसाद मिला है. रेलवे उड्डाणपूल परिसरातील भटक्या नागरिकांच्या जवळपास ३०० झोपड्यांवर तिरंगा फडकवण्यात आला. सामाजिक कार्यकर्त्या डॉ. जयश्री गुट्टे यांच्या पुढाकाराने हा उपक्रम राबवण्यात आला. यावेळी तिरंगा रॅली आणि राष्ट्रगीताच्या माध्यमातून देशभक्तीचा जागर करण्यात आला. पक्की घरे नसली, तरी देशप्रेमाची भावना मनात असलेल्या या नागरिकांच्या झोपड्यांवर अभिमानाने तिरंगा फडकला. नागरिकांना राष्ट्रध्वजाचे वाटप करून तिरंगा रॅली काढण्यात आली. ‘हर घर तिरंगा’चा संदेश समाजातील प्रत्येक घटकापर्यंत पोहोचवण्याच्या उद्देशाने हा उपक्रम राबवण्यात आला.0
0
Report
Advertisement
