209303
Kanpur Dehat - रुरा पुलिस ने हत्या के पांच वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Rura, Uttar Pradesh:थाना रुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवीपुर तिराहे के पास से हत्या के मामले में वांछित पांच अभियुक्तों सुदामा, मनसुख, रविशंकर, अमन व रामखिलावन को हत्या में प्रयुक्त तीन डंडों सहित गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर में धर्मांतरण के दबाव के आरोप और मारपीट: पति-सास-ससुर गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर में धर्मांतरण के दबाव और मारपीट का मामला सामने आया है... तेलीबांधा थाना इलाके में महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है... महिला का आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर 29 सितंबर की रात उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई... शिकायत के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है... पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है.. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम उपलब्ध कराने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और दो बैंक खाता नंबर लिखी पर्चियां बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच में दोनों खातों का संबंध तमिलनाडु और दिल्ली में दर्ज साइबर फ्रॉड के मामलों से मिला है।उपनिरीक्षक कपिल राघव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कैंट क्षेत्र के वीरांगना चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैंक खातों और कमीशन को लेकर किसी से बातचीत कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान जाबिर खान निवासी ग्राम बिछरुइया, थाना बिनावर,बदायूं के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन और एक कागज पर लिखे दो बैंक खाता नंबर बरामद हुए।मोबाइल की जांच में व्हाट्सऐप पर बैंक खातों के लेन-देन और कमीशन को लेकर बातचीत के अलावा अन्य लोगों के पैन कार्ड, यूपीआई और पासबुक की तस्वीरें मिलीं। पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर दोनों बैंक खातों की जांच की तो एक खाते से जुड़ा साइबर फ्रॉड तमिलनाडु और दूसरे से संबंधित मामला दिल्ली में दर्ज मिला।पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम की व्यवस्था कर दिल्ली के साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था। इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूर्व में भी जेल जाने की बात स्वीकार की है। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई की गई।0
0
Report
राहुल गांधी ने कुपोषण से पीड़ित बच्चों के मुआवजे और स्वास्थ्य सेवाओं की मांग की
Bhopal, Madhya Pradesh:बालाघाट पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी का बयान... हम यहां आए है बहुत सारे बच्चों की मौत हुई कुपोषण के कारण इन लोगों को सरकार की कोई मदद नहीं मिल रही सरकार ने इन्हें अलग छोड़ दिया है इनकी जमीन का मुद्दा है,मनरेगा का मुद्दा है इनकी जमीन के पट्टे का मुद्दा है इनको अब तक मुआवजा नहीं मिला मनरेगा का नाम बदल दिया लेकिन चालू तो कीजिए 24 घंटे भ्रष्टाचार होता है सरकार अपना काम करे,इनको यहां हॉस्पिटल दे शिक्षा दे। यह किसी दूसरी योजना का पैसे मिलता है तो लाडली बहना योजना का पैसा काट जाता है हम इन्हें वनवासी नहीं आदिवासी कहते है हिंदुस्तान के पहले मालिक है आदिवासी में देशभर के आदिवासियों का मुद्दे उठाऊंगा। बाइट नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीमार हुए बच्चों को राहुल गांधी ने हाथों गोद में लिया जिन परिवारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की उन परिवारों ने जी मीडिया से बातचीत में कहा उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलती उनके बच्चों की मौत हो गई मुआवजा तक नहीं मिला राहुल गांधी ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। One 2 one पीड़ित परिवारों के साथ फॉरेस्ट राइट एक्ट, पट्टा आदिवासियों को मिलना चाहिए आधे पीड़ित परिवारों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है कांग्रेस की तरफ से मैसेज देना चाहता हूं आप अपना काम करें शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार, सुविधाएं दी जानी चाहिए जैसी ही हमारी सरकार आएगी इनकी मदद करेंगे मध्यप्रदेश में बड़ा गवर्मेंट फेलियर है, सरकार फेल है लोकसभा में यह मुद्दा उठाऊंगा, देश के सभी आदिवासियों के मुद्दे उठाएंगे0
0
Report
Advertisement
अयोध्दा के संत बोले- नागरिकता के मापदण्ड स्पष्ट हों, NRC और वोटर लिस्ट सुधार
Ayodhya, Uttar Pradesh:RSS नागरिकता को लेकर मांग उठाने के बारे में अयोध्या के संतों ने प्रतिक्रिया दी. महंत डॉ. दिवेशाचार्य ने कहा आरएसएस ने नागरिकता को लेकर जो मांग उठाई है, वह सही है. सरकार को इसे पूरा करने से पहले नागरिकता तय करने का स्पष्ट मापदंड बनाना चाहिए. आधार और वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों में फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आती हैं. इसलिए ऐसी केंद्रीकृत व्यवस्था होनी चाहिए, जिसमें एक व्यक्ति की पहचान और नागरिकता सुनिश्चित हो और डुप्लीकेट दस्तावेज न बन सकें. उन्होंने कहा कि एनआरसी और वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण में भी सही लोगों के नाम कटने और फर्जी नाम जुड़ने की शिकायतें सामने आई हैं. इसलिए नागरिकता के लिए एक निश्चित और पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है.0
0
Report
भिवंडी पेपरफुटी मामले में 11 दिन जांच में पैसे का लेनदेन नहीं, 14 अक्टूबर तक जेल
Thane, Maharashtra:पेपरफुटीत पैशांचा व्यवहारच नाही, वकिलांचा कोर्टाबाहेर दावा - दोघांना 14 ऑक्टोबरपर्यंत जेल... भिवंडी पेपरफुटी प्रकरणात आरोपींच्या वकिलांनी मोठा दावा केला आहे, 11 दिवसांच्या तपासातही एक रुपयाचा व्यवहार आढळला नाही. CR 281/2026 पेपरफुटी प्रकरणात प्रकाश मिसाळ आणि अशोक कुमार साहू यांची 11 दिवस पोलीस कोठडी संपल्यानंतर आज त्यांना न्यायालयात हजर करण्यात आले. तपासात कोणताही आर्थिक व्यवहार, पेपरची विक्री किंवा कोणाला फायदा मिळाल्याचे आढळले नाही. 16 आरोपींच्या चार्जशीटमध्येही याचा उल्लेख नाही. न्यायालयाने दोघांना 14 ऑक्टोबरपर्यंत न्यायालयीन कोठडी सुनावली आहे. CR 281/2026 पेपर लीक केस आहे. प्रकाश मिसाळ आणि अशोक साहू यांना 20 तारखेपासून PC होती. पोलिसांनी तपास केला की फायनान्शियल ट्रान्झॅक्शन झाला का. पण 16 आरोपी प्लस हे दोघे, कोणाकडूनही एक रुपयाचाही व्यवहार झालेला नाही. पेपर कोणाला विकले नाहीत. चार्जशीटमध्येही याचा उल्लेख नाही. कोर्टाने आता 14 ऑक्टोबरपर्यंत JC दीली आहे.0
0
Report
यमुनानगर के हरिपुर कम्बोज गांव में वायरल वीडियो: सरपंच समेत परिवार ने युवक पर हमला
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : यमुनानगर के हरीपुर कम्बोज गांव से एक ऐसा Live वीडियो सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक युवक के साथ कुछ लोग लाठी-डंडों और हॉकी से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित अरुण का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने वालों में गांव के सरपंच गौरव, उनके पिता और मां शामिल हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है और निष्पक्ष जांच के साथ न्याय की मांग की है। वीओ : तस्वीरें हरीपुर कम्बोज गांव की बताई जा रही हैं। वीडियो में एक युवक अपने घर की तरफ जाता दिखाई देता है। इसी दौरान कुछ लोग और एक महिला हाथों में डंडे लेकर उसके पास पहुंचते हैं और युवक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में हॉकी भी दिखाई दे रही है, जोकि हरिपुर का सरपंच है। पीड़ित अरुण का आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। अरुण ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर पूरे घटनाक्रम की जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाइट — पीड़ित अरुण “मेरे साथ जिस तरह से गौरव सरपंच द्वारा मारपीट की गई, उससे मैं और मेरा परिवार काफी परेशान हैं। मैंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। मेरी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए। मुझे और मेरे परिवार को न्याय चाहिए।” Last वीओ : अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर है। क्या वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी? पीड़ित अरुण और उसका परिवार पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।0
0
Report
Advertisement
इटावा किसान हुंकार: खाद-नहरी पानी समय पर नहीं मिला तो जंग की चेतावनी
Kota, Rajasthan:इटावा में किसान हुंकार रैली में खूब गरजे गुंजल खाद व पानी समय पर नहीं मिला तो आरपार जंग होगी गुंजल इटावा में खाद व नहरी पानी , फसल खराबे का मुआवजा सहित अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को युवा कांग्रेस के तत्वाधान में किसान हुंकार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पूर्व विधायक व वरिष्ठ काग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने भाग लिया और सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर खूब गरजे ओर खाद ओर नहरी पानी समय पर नहीं मिला तो आरपार की जंग होगी इसको लेकर प्रशासन को खुली चेतावनी दी। इसको अलावा उन्होंने विकास के दावों पर तंज कसा ओर ढीपरी कालीसिंध से गणेशगंज की सड़क को लेकर भाजपा सरकार ओर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी घेरा इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार प्रजातंत्र विरोधी बताया ओर सरकार द्वारा जो अन्याय किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव सरोज मीना, पूर्व उपजिला प्रमुख मनोज शर्मा, पूर्व ब्लांक अध्यक्ष शिवलाल पारेता, हंसराज मीना, जिला महासचिव गुल्लू भाई, संजय नंदवाना सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। वहीं रैली के आयोजक पवन मीना आड़ागेला व हरिप्रकाश मीना डोली ने सभी का आभार जताया। वहीं रैली के आयोजन के बाद ज्ञापन लेने इटावा एसडीएम के नहीं पहुंचने पर काग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई ओर इसके बाद पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल पैदल ही एसडीएम कार्यालय की ओर चले ओर कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन दिया ओर अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई ओर खाद के साथ अटैचमेंट देने पर कार्यवाही की मांग की।0
0
Report
घास काटने के फिनिशिंग कार्य शुरू, ध्यान दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
वृंदावन आश्रम में दीपक पटेल की संदिग्ध मौत, जांच की मांग
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के परसवाड़ा के दीपक पटेल की वृंदावन की आश्रम में संदिग्ध मौत के बाद अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं. परिजनों ने दीपक पटेल की मौत की जांच की मांग की है. बताया जाता है कि लगभग 15 साल की उम्र से ही दीपक का आध्यात्म से बहुत ज्यादा लगाव हो गया था और इसके बाद उन्होंने अपना घर भी त्याग दिया था. लगभग 8 साल पहले वृंदावन पहुंचे थे और वहीं पर रहने लगी थी प्रेमानंद महाराज के संपर्क में आने के बाद उन्होंने उनसे दीक्षा ले ली और उसके बाद उनका नाम रसिक दुलारी हो गया और इसके बाद वे प्रेमानंद महाराज के सदस्यों के साथ आश्रम में रहने लगे. लेकिन कुछ दिनों पहले ही घर वालों को एक दुखद खबर लगी कि दीपक पटेल उर्फ रसिक दुलारी का चार मंजिला इमारत से गिरकर निधन हो गया है. परिजन जब वहां पर पहुंचे तो दीपक की मौत हो चुकी थी. परिजनों की माने तो दीपक की शुरू से ही आध्यात्मिक में बहुत रुचि रही और इसी कारण वह वृंदावन चले गए थे. इसके पहले हुआ है समर्थ भैया सरकार के साथ नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके थे. मृतक के भाई मनीष पटेल ने बात रखी. दीपक के नाना बताते हैं कि शुरू से ही दीपक की आध्यात्मिक में रुचि रही और यही कारण है कि वह लगातार पूजा पाठ भी करते रहे और इसके बाद उन्होंने वृंदावन जाने की ठान ली. प्रेमानंद महाराज से 2 साल पहले दीक्षा लेने के बाद परिजनों को मिलने का कभी भी मौका नहीं मिला. परिजनों के अनुसार प्रेमानंद महाराज के आश्रम में परिजन जब उनसे मिलने जाते थे तो सेवादार उन्हें बाहरी रोक देते थे, लेकिन इंतजार करने के बाद भी उन्हें दीपक पटेल उर्फ रसिक दुलारी से मिलने का अवसर नहीं मिला और जब मिलने का अवसर आया था वह समय दीपक पटेल की मौत हो चुकी थी. पर जिन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है वे कह रहे हैं कि निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हो. इस पूरे घटनाक्रम के बाद परसवाड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है. दीपक के परिजन गमजदा हैं और वे अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि आध्यात्म में रुचि रखने वाला दीपक संसार में नहीं रहा. आप सभी को दीपक की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की उम्मीद है. परिजनों का यह भी कहना है कि दीपक का कभी किसी से प्रेम प्रसंग नहीं रहा; हालांकि ऐसी बातें झूठी हैं. ग्राउंड रिपोर्ट कुलदीप बबेले0
0
Report
Advertisement
लकड़ी नक्काशी कला में नए कौशल उभर रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
CBI जांच की मांग: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर सच उजागर होगा
Firozabad, Uttar Pradesh:OPENING PTC- प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत में अब CBI जांच की मांग उठ रही है...वृंदावन के कई संतों का कहना है कि CBI जांच से ही सच सामने आएगा CLOSING PTC- प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत कैसे हुई...इस घटना का पूरा सच अब CBI जांच से बाहर आएगा0
0
Report
बिलासपुर की सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र में लोडर हादसे में युवक की मौत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सिलपहरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर फैक्ट्री में काम के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। फैक्ट्री में काम कर रहा राकेश लहरे एचपी लोडर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिरगिट्टी थाना पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर फैक्ट्री की है। हरदीभाठा निवासी राकेश लहरे फैैक्टी में काम कर रहा था। इसी दौरान वह एचपी लोडर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राकेश को तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा फैक्ट्री में काम के दौरान हुआ। पुलिस ने लोडर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में हुए इस हादसे ने एक बार फिर काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही थी, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
फर्श पॉलिश फोम: नई तकनीक पर नजर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
डूंगला हत्या: तलावदा विवाद के बाद पांच आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के डूंगला थाना क्षेत्र के तलावदा गांव में 21 सितंबर की रात हुए कमलेश मोगिया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. थाना डूंगला और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है. पुलिस के अनुसार बच्चों के गरबा पंडाल में खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद रंजिश में हत्या की साजिश रची गई. आरोपी उदयपुर से फ्रॉन्क्स कार में तलवार और चाकू लेकर तलावदा पहुंचे और कमलेश पर हमला किया. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार, तलवार और चाकू जब्त किए हैं. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची.0
0
Report
जोधपुर में ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम के जरिये सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवतियों को जाल में फंसाने, न्यूड फोटो-वीडियो हासिल कर ब्लैकमेल करने वाले कथित सेक्स रैकेट सिंडिकेट का जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर सेल ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार निगरानी के बाद मुख्य आरोपी फैजान अहमद निवासी शिवाजी नगर, मानखुर्द मुंबई और सह आरोपी आमीर हुसैन निवासी साहेबगंज झारखंड, हाल मुंबई को गिरफ्तार किया है। मामला महिला थाना जोधपुर ग्रामीण में 31 अगस्त 2026 को दर्ज रिपोर्ट से जुड़ा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने स्नैपचैट पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन काम दिलाने के नाम पर उससे आईडी प्रूफ और हस्ताक्षर लिए। बाद में सोशल मीडिया की रील्स लाइक-शेयर और रिव्यू करने का काम दिया गया। इसी दौरान न्यूड फोटो-वीडियो टास्क पूरा करने के नाम पर उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए गए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया और पैसे वसूले गए। पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को आरोपी जोधपुर आया और पीड़िता को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। जांच में आरोपी के मोबाइल से करीब 30 युवतियों के न्यूड वीडियो और चैटिंग मिली। वहीं रेडस्टेड कंपनी के नाम से बनाए गए प्रोफाइल में 200 से अधिक युवतियों की जानकारी, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और किए गए टास्क का रिकॉर्ड मिला। इनमें राजस्थान की करीब 10 और मुंबई की 50 से अधिक युवतियां शामिल बताई गई हैं। एक अन्य पीड़िता ने मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में भी मामला दर्ज कराया है। एसपी पंकज यादव के निर्देशन और एएसपी रामेश्वरलाल के सुपरविजन में साइबर सेल प्रभारी रमेश कुमार सर्वटा के नेतृत्व में टीम ने मुंबई में करीब दो दिन अलग-अलग वेश में रैकी और निगरानी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य पीड़िताओं और उनके परिजनों से संपर्क कर काउंसलिंग और विधिक कार्रवाई कर रही है। बाईट पंकज यादव ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बाईट रमेश सर्वटा पुलिस निरीक्षक साइबर0
0
Report
Advertisement
