209115
Kanpur Dehat - ओवरलोड वाहनों से सड़क खस्ताहाल ,ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत
Rajpur, Uttar Pradesh:सरकार की सख्ती के बाद भी बालू घाट से ओवरलोडिंग का खेल जारी है। रॉयल्टी की चोरी के साथ ही सड़कें भी ध्वस्त हो रही हैं, कार्रवाई से बचने के लिए भार वाहन चालक खुलेआम अफसरों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। वाहन की नंबर प्लेट पर कालिख व मिट्टी लगाकर रजिस्ट्रेशन नंबर छिपा लेते हैं तो कई में आधे अधूरे ही नंबर लिखे नजर आ रहे हैं। अफसर भी वाहन चालकों, संचालकों की करतूत को नजर अंदाज किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
VB-G RAM-G कानून 2025: 125 दिन काम, मुआवजे के साथ गांव में भवन निर्माण
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: VB-G RAM-G एक्ट 2025 पर उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, "हर योजना को विचार करके उसे और अच्छा बनाने का प्रयास होता है। VB-G RAM-G में 100 दिन की जगह अब 125 दिन लोगों को काम मिलेगा, जो काम नहीं लेगा उसे मुआवजा देने का प्रावधान रखा गया है। इसमें तमाम प्रकार के बदलाव किए गए हैं। अब गांव में विकास के लिए भवन निर्माण भी कराए जाएंगे।"0
0
Report
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में पहली बारिश के दौरान हालात बदतर, गड्ढों के कारण हादसे बढ़े
Noida, Uttar Pradesh:13 हज़ार करोड़ की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में पहली बारिश के दौरान हालात बदतर नजर आ रहे हैं। हजारों रुपये का टोल इस सड़क पर चलाने के लिए सरकार ले रही है। इन गड्ढों की वजह से कई गाड़ियों के एक्सीडेंट हो रहे हैं। अपनी जान की सुरक्षा का ख्याल खुद रखें।0
0
Report
यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का लखनऊ से एक्सक्लूसिव बयान
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एक्सक्लूसिव। यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहली बार लखनऊ पहुंचे जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने तमाम बातों का खुलासा किया। *यूपी में कांग्रेस संगठन को कैसे मजबूत करेंगे चुनाव में समय कम बचा है* मेरे पास सिर्फ 4 महीने हैं भूत स्तर पर कार्यकर्ताओं नेताओं को एकत्रित करके युद्ध स्तर पर कांग्रेस पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटने जा रही है हम लोगों के बीच जाकर अपनी नीतियों को बताएंगे प्रदेश में क्या कमियां हैं उससे कैसे निपटा जाए इन सबका आंकलन करके कांग्रेस अपना मेनिफेस्टो तैयार करेगी और बीजेपी का मुकाबला करेगी। *यूपी में गठबंधन और सीट शेयरिंग का फार्मूला क्या रहेगा* इस पर बड़ा बयान देते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हम अपने हक का पूरे सम्मान के साथ हल्का-हल्का बंटवारा करेंगे यानी कि कांग्रेस पार्टी इस बार समाजवादी पार्टी से आधी सीटों को लेकर चर्चा करेगी। *क्या मायावती से भी मुलाकात और गठबंधन की बात होगी* इस पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आज प्रदेश में दलितों की स्थिति बहुत खराब है और दलित किसी का घरेलू वोट बैंक नहीं है कांग्रेस पार्टी दलितों को सम्मान देगी और जो भी दलितों का हित चाहता है चाहे वह कोई भी पार्टी हो बीजेपी से लड़ने के लिए हमें एकजुट होना होगा। *राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस आगे क्या करेगी* जब मंदिर की नींव रखी जा रही थी तब इस देश के राष्ट्रपति दलित थे उनको नहीं बुलाया गया जब मंदिर उद्घाटन हुआ तब इस देश की राष्ट्रपति आदिवासी हैं तब उनको नहीं बुलाया गया हर चीज में मोदी जी ही आगे रहे तो अब जो चंदा चोरी हुई है इसमें भी उन्हीं का हाथ है पूरी दुनिया के हिंदुओं के आस्था से खिलवाड़ हुआ है कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। टीटी - राजेंद्र पाल गौतम यूपी कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग।0
0
Report
Advertisement
संभल में 100 करोड़ से अधिक जमीन के अवैध कब्जे पर सीएम योगी के सिंघम एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंगसंभल । संभल में 100 करोड़ से अधिक की बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में सी एम योगी के सिंघम.. एसपी कृष्ण विश्नोई का बड़ा एक्शन ... नगरपालिका का तत्कालीन EO .. वर्तमान में शाहजहांपुर में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गिरफ्तार। आरोपी सहायक नगर आयुक्त ने संभल नगर पालिका परिषद में तैनाती के दौरान फर्जीवाड़ा का 100 करोड़ से अधिक की सरकारी जमीन के फर्जी पट्टे सई दुल रहमान और उसके कुनबे के लोगों के नाम आवंटित कराकर सरकारी जमीन पर करा दिया था अवैध कब्जा । पुलिस ने सहायक नगर आयुक्त राज कुमार और भू माफिया सईदुल रहमान के 2 बेटो ,पत्नी 32 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी .. .भू माफिया सईदुल रहमान की हो चुकी है मौत .. संभल सदर कोतवाली इलाके के तख्त गुसाई गांव का मामला ।0
0
Report
हरियाणा में मानसून ने दस्तक, झज्जर में बारिश से मौसम बना सुहाना
Jhajjar, Haryana:हरियाणा में मानसून की दस्तक, झज्जर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है। झज्जर समेत आसपास के जिलों में सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में काले घने बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सड़कों पर भी लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। कई स्थानों पर लोगों ने बारिश का आनंद लिया, जबकि किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की यह शुरुआती बारिश खरीफ फसलों की बुवाई और फसलों की बढ़वार के लिए लाभदायक साबित होगी। हालांकि कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है, लेकिन अधिकांश लोगों ने बारिश का स्वागत किया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है。0
0
Report
अयोध्या चढ़ावा चोरी: लवकुश मिश्रा की पत्नी की संपत्ति पर नोटिस, बुलडोजर संभव?
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी के नाम दर्ज निर्माणाधीन संपत्ति पर अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी। प्राधिकरण ने निर्माण कार्यों में नियमों के उल्लंघन पर जवाब मांगा है, और उचित जवाब या नक्शा न मिलने पर इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है? अयोध्या-लखनऊ हाईवे के पास बनवीरपुर गांव में आरोपी की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर 2025 में करीब 8.8 लाख में एक जमीन खरीदी गई थी और अब वही लगभग 25 लाख की लागत से आलीशान दो मंजिला मकान का निर्माण किया जा रहा था0
0
Report
Advertisement
कोइलवर में कोर्ट गवाही लौट रहे चाचा-भतीजे पर बदमाशों ने गोली चलाई, चाचा मरे
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप कल देर रात हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को गोली मार दी। जिसमें चाचा की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक को काफी करीब से एक गोली सर के पिछले हिस्से में एवं दूसरी गोली दाहिने साइड पेट में मारी गई है। जबकि जख्मी भतीजे को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। परिजन द्वारा पूर्व के विवाद में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। इधर सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह, कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र एवं सर्किल इंस्पेक्टर आशीष कुमार साह पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार मृतक बबुरा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी सहदेव राय के 45 वर्षीय पुत्र सूरज राय है। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी Sudeesh Rai का 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। मृतक और घायल रिश्ते में चाचा-भतिजा है।0
0
Report
भरतपुर के अजान गांव में कृपाल गैंग ने कुलदीप जघीना की हत्या की साजिश रची
Bharatpur, Rajasthan:एंकर--भरतपुर के अजान गांव के जिस विष्णु पर दस्यु जगन गुर्जर की हत्या का आरोप लगा है वह विष्णु शुरुआत पशुओं की जंजीर चोरी किया करता था। ग्रामीण बताते हैं कि वह शुरुआत में गांव की भैंसों की पोखर के पास जंजीर खोलकर ले जाता था। उन्हें कबाड़े में ले जाकर बेच देता था ताकि नशे का शौक पूरा किया जा सके। इसको लेकर कितनी ही उसकी पिटाई तक की गई। गांव में बार-बार अपमानित होने के बाद उसने शहर में जाकर बाइकों की चोरी शुरू कर दी। पांच-छह मामलों में शामिल होने के कारण वह गिरफ्तार हुआ व वर्ष 2023 में सेवर जेल गया। जहां उसकी मुलाकात कृपाल गैंग के सदस्यों के साथ हुई, जहां उसकी दोस्ती उस गैंग से हो गई। ऐसे में गैंग ने उसकी जमानत व रहने-खाने व शौक पूरे करने का खर्च का जिम्मा लिया। जमानत कराने के बाद वह 14-15 दिन कृपाल के घर में ही रहा। कृपाल गैंग के सदस्य रविंद्र, आदित्य, पंकज, लॉकी उसे 11 जुलाई को जयपुर लेकर गए, जहां उसे गांजा पिलाया। उसे बताया कि कुलदीप जघीना को पुलिस पेशी पर लेकर बस से आएगी। उसे रैकी करनी है। 12 जुलाई 2023 को उसी बस में विष्णु को बैठा दिया। विष्णु ने ही गैंग के अन्य सदस्यों को पल-पल की सूचना दी। आमोली टोल प्लाज़ा पर अन्य सदस्यों के आने के बाद सबसे पहले गोली विष्णु ने ही कुलदीप में मारी थी। कुछ माह पहले अजान के ही एक सरपंच के दावेदार को लेकर भी फोन पर किसी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद दो युवकों की भी गिरफ्तारी हुई थी।0
0
Report
महरौनी में शिक्षक के घर चोरों ने नगदी-जेवरात चुराए, शादी की सीडी ले गए
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चोरों का आतंक जारी है , चोरों ने एक टीचर के सूने घर को अपना निशाना बनाते हुये घर से नगदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया । यही नहीं शिक्षक के कीमती समानों के साथ साथ उसकी शादी की सीडी भी चोर अपने साथ ले गये । घटना महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुआघोषी ग्राम की है । पीड़ित मनीष साहू के अनुसार वह अपनी शिक्षक पत्नी के साथ स्कूल गया हुआ था । जब दोनों घर वापस लौटे तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ था , घर में रखी अलमारी भी टूटी हुई थी । जिसके अंदर से करीब 15 तोला सोने के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये की नगदी चोरों द्वारा चुरा ली , यही नहीं अज्ञात चोर उसकी शादी की सीडी भी अपने साथ ले गये । पीड़ित ने घर में हुई चोरी की शिकायत पुलिस से की है ,जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।0
0
Report
Advertisement
देवरिया में 11 वर्षीय बालक सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आकर मौत
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पुरैना चौराहे के पास 11 वर्षीय बालक जो सड़क पार कर रहा था बोलोरो गाड़ी की चपेट में आने की वजह से उसके दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दूं रायपुरवा गांव के रहने वाला 11 वर्षी हरिओम गौड जिसके पिता पुरेना चौराहे पर ठेला पर भुजा और नमकीन बेचते है। बेटा हरिओम उनके काम में हाथ बटाता था। इसी के लिए वह पिता के पास दुकान पर पैदल जा रहा था तभी पुरेना चौराहे पर सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी की चपेट में आ गया जिसकी की वजह से मौके पर उसको मौत हो गई।0
0
Report
राम मंदिर चंदे विवाद पर संजय निषाद کا हमला: विपक्ष की शक्ति जनता ने छीनी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा, \"विपक्ष के नेताओं की शक्ति को जनता ने छीन लिया है। केवल आरोप-प्रत्यारोप करना इनका काम रह गया है, पोस्टर बनाना, ट्वीट करना काम रह गया है.\"0
0
Report
ISI हैंडलर के कहने पर राजधानी में आतंकी साज़िश: पंजाब-DELHI के 4 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने पंजाब और दिल्ली से चार लोगों को गिरफ़्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहज़ाद भट्टी के कहने पर राजधानी में आतंकी हमले की साज़िश रची थी। गिरफ़्तार लोगों की पहचान शुभदीप सिंह (23), गुरजंट सिंह (22), साजन सिंह (28) और गगनप्रीत (24) के तौर पर हुई है। इनमें से तीन पंजाब के रहने वाले हैं और एक को दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से विदेश में बनी दो पिस्तौल, नौ ज़िंदा कारतूस और पांच मोबाइल फ़ोन बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे पकड़े जाने से बचने के लिए विदेशी फ़ोन नंबरों का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। आरोप है कि उन्हें सीमा पार से ड्रोन के ज़रिये हथियार और नशीले पदार्थ मिलते थे। आरोपियों में से एक, गगनप्रीत ने दिल्ली में पुलिस स्टेशनों और धार्मिक स्थलों की रेकी की थी और उसे गोलीब spraying की घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्पेशल सेल इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल。0
0
Report
Advertisement
यमुना जल समझौते के बाद शेखावाटी में BJP नेताओं का भारी स्वागत
Jhunjhunu, Rajasthan:बुहाना, झुंझुनूं यमुना जल समझौते की खुशी शेखावाटी में बरकरार भाजपा नेताओं का ग्रामीण कर रहे है अभिनंदन बुहाना में पूर्व सांसद संतोष अहलावत का किया स्वागत जेसीबी से फूलों की बारिश कर किया अहलावत का स्वागत सांसद रहते हुए अहलावत ने की थी काफी कोशिश लोकसभा में भी यमुना जल समझौते का उठाया था मुद्दा अहलावत बोली— कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी जल्द आएगा 2019 में आ जाता, लेकिन कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में प्रोजेक्ट अटका हाल ही में हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक यमुना जल समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद शेखावाटी में खुशी थमने का नाम नहीं ले रही है। सीएम का आभार जताकर लौटे झुंझुनूं के भाजपा नेताओं का गांवों में स्वागत हो रहा है। इसी क्रम में झुंझुनूं के बुहाना में तहसील कार्यालय के सामने पूर्व सांसद संतोष अहलावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर सम्मानित किया और जेसीबी से फूल बरसाए। इस दौरान आयोजित सभा में अहलावत ने क्षेत्र के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। अहलावत ने कहा कि उन्होंने लोकसभा सदस्य रहते हुए कई बार इस मुद्दे को उठाया और यह मुद्दा जो केवल चुनावी राजनीति का एक बिंदू था। उसे केंद्र सरकार के प्रमुख बिंदुओं में शामिल करवाया। जो अब जाकर फलीभूत हुआ है। अहलावत ने आरोप लगाया कि 2018 में सरकार बदलने के बाद कुंभाराम नहर परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि योजना नहीं रुकती तो वर्ष 2019 में ही क्षेत्र को पानी मिल जाता। अहलावत ने कहा कि झुंझुनूं जिले में सबसे ज्यादा विकास कार्य उनकी विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस विधानसभा को 1000 करोड़ रुपए से अधिक की सड़कें मिली हैं। क्षेत्र से दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरने वाले हैं और दो प्रमुख एमडीआर बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हर गांव सड़क से नहीं जुड़ जाएगा, तब तक विकास कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कुंभा नहर परियोजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2013 में विधायक बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधारा राजे के साथ लगातार प्रयास किए गए थे। परियोजना का कार्यादेश उसी समय जारी हो गया था। जल जीवन मिशन को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को हर घर तक नळ से जल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए दिए, लेकिन कई जगह केवल पाइप ही बिछे रह गए और लोगों तक पानी नहीं पहुंचा। सभा के दौरान अहलावत ने कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में लापरवाही और योजनाओं को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए। इस अवसर पर सूरजगढ़ चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता, विकास भालोठिया, अनिता जांगिड़ आदि मौजूद थे。0
0
Report
उज्जैन में वन्यजीव ज़ू: ड्राइव-थ्रू सफारी व 35 मीटर ग्रीन ओवरब्रिज के साथ
Ujjain, Madhya Pradesh:300 से अधिक वन्यजीव प्रजातियों को लाने का प्रस्ताव, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से इन-प्रिंसिपल मंजूरी। दो चरणों में बनेगा प्रोजेक्ट, पहले फेज में 'इंडिया फॉरेस्ट ज़ोन' होगा तैयार। ड्राइव-थ्रू सफारी, इलेक्ट्रिक वाहन और प्राकृतिक माहौल में मिलेगा वन्यजीवों को देखने का अनुभव। 35 मीटर चौड़ा ग्रीन ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जाएंगे, सड़क से नहीं टूटेगा जंगल का संपर्क। लक्ष्य: सिंहस्थ 2028 से पहले ज़ू का पहला हिस्सा आम लोगों के लिए खोलना उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से उज्जैन को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उज्जैन को जल्द ही वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ी पहचान मिलने जा रही है। नवलखी वन क्षेत्र के आरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 हेक्टेयर में एक वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट ज़ू विकसित करने की तैयारी चल रही है। यह ज़ू पूरी तरह प्राकृतिक वातावरण में बनाया जाएगा, ताकि पर्यटकों को जंगल जैसा वास्तविक अनुभव मिल सके। वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 300 से अधिक वन्यजीव प्रजातियों को लाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। परियोजना की तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रस्ताव केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को भेजा गया था, जहां से इसे इन-प्रिंसिपल मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परियोजना की डीपीआर तैयार करने में वंतारा की तकनीकी सलाह ली गई है। भविष्य में उनकी भूमिका क्या होगी, इसका फैसला राज्य सरकार करेगी। यह परियोजना दो चरणों में विकसित होगी। पहले चरण में करीब 60 हेक्टेयर क्षेत्र में 'इंडिया फॉरेस्ट ज़ोन' बनाया जाएगा, जहां भारत में पाए जाने वाले वन्यजीवों को प्राकृतिक माहौल में रखा जाएगा। यहां बड़े ड्राइव-थ्रू सफारी विकसित किए जाएंगे, जिससे पर्यटक बिना जंगल की प्राकृतिक सुंदरता को प्रभावित किए वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे। दूसरे चरण में 'फॉरेस्ट ऑफ द वर्ल्ड' विकसित किया जाएगा। इसमें अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन्यजीवों को शामिल करने की योजना है। इससे पर्यटकों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के वन्यजीव एक ही स्थान पर देखने का अवसर मिलेगा। ज़ू का क्षेत्र उज्जैन-मक्सी फोरलेन और पंचकोशी मार्ग से दो हिस्सों में बंटता है। इसे ध्यान में रखते हुए परियोजना में 35 मीटर चौड़ा ग्रीन ओवरब्रिज और एक अंडरपास प्रस्तावित किया गया है। ओवरब्रिज पर पैदल चलने वालों और इलेक्ट्रिक सफारी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग होंगे। साथ ही ब्रिज पर घने पेड़ लगाए जाएंगे, ताकि आने वाले लोगों को लगातार जंगल जैसा अनुभव मिले और वन्यजीव भी शोर व दृश्य व्यवधान से प्रभावित न हों। वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि सिंहस्थ 2028 से पहले इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पहला चरण पूरा कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाए। इससे सिंहस्थ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उज्जैन में एक नया और आकर्षक पर्यटन स्थल भी देखने को मिलेगा।0
0
Report
छुट्टी के बाद स्कूल पहुँचे बच्चों को बिच्छुओं से बचाने वाला शिक्षक
Jaipur, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का खतरों से सामना, लंबे छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे थे बच्चे, दरी पट्टियां बिछाते समय हुआ बिच्छुओं से सामना, शिक्षक ने स्टोर रूम से निकाली दरी पट्टियां, तो जहरीले बिच्छुओं का दिखा ढेर, छुट्टियों के दौरान दरी पट्टियों में पनप गए थे बिच्छू, शिक्षक कुंजबिहारी निगम ने दिखाई सतर्कता, स्कूल बच्चों को जहरीले बिच्छुओं के दंश से बचाया, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेड़ला का मामला0
0
Report
Advertisement
