icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीधी जिले में ड्राइवर पर बदमाशों की बर्बर मारपीट और लूट, वीडियो वायरल

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी:सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक ड्राइवर के साथ कथित बर्बर मारपीट और लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद शेख अंसारी का आरोप है कि आधी रात दो युवकों ने उन पर लोहे की पाइप से 37 बार हमला किया। हमले में उनके सिर, पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक उंगली फ्रैक्चर हो गई। पीड़ित का दावा है कि आरोपी 53 हजार 600 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच घायल ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

Sant Kabir Nagar में आकाशीय बिजली से तीन मौत, खेतों में मातम

Uska Khurd, Uttar Pradesh:Sant Kabir Nagar जिले में आकाशीय बिजली कहर बन कर गिरी। बेलहरकला और बखिरा थाना क्षेत्र में खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला, एक 15 वर्षीय किशोरी और एक 14 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाई जुटी है। जिले में आकाशीय बिजली गिरने की पहली घटना बेलहर थाना क्षेत्र के कटया गांव के सिवान में हुई। जहां बनौली गांव निवासी चांदनी, 15 वर्षीय किशोरी, ग्रामीणों के साथ खेत में धान के रोपाई कर रही थी। उसी दौरान दोपहर बाद मौसम बदला और तेज गरज के साथ आकाशी बिजली गिर गई। रोपाई के समय किशोरी के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से किशोरी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी घटना बखिरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की है, जहां खेत में धान रोपाई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय महिला बरसाना देवी गम्भीर रूप से झुलस कर अचेत हो गईं। अस्पताल ले जाते वक्त डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बेलहर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक 14 वर्षीय बच्चे सूरज की भी मौत हो गई। वह खेत में धान रोपाई कर रहा था; बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हो गई और अचानक बिजली गिर पड़ी। सूरज झुलس कर घायल हो गया, अस्पताल ले जाने के बाद जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। क्षेत्र में मातम पसर गया।
0
0
Report

मेरठ SSP के खिलाफ मुकदमे की मांग; टिकैत बोले कार्रवाई जरूरी

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मेरठ जिले में दलित छात्रा हत्या के बाद पीड़ित परिजन और स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी और एसएसपी के خلاف कार्रवाई की मांग कर रहे थे. इस दौरान प्रदर्शन के बीच मेरठ के एसएसपी पर पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया, जिसकी आलोचना व्यापक स्तर पर हो रही है. मुजफ्फरनगर जिले के किसान नेता राकेश टिकैत ने भी कहा कि एसएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए और वर्दीधारी अधिकारी द्वारा मारपीट करने का अधिकार किसने दिया है. टिकैत ने स्पष्ट किया कि अगर पुलिस की गाड़ी में कोई सम्मानित व्यक्ति बैठा हो और उसके अंदर मारपीट हुई है तो विरोध होगा और आरोपी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग मारपीट का शिकार हुए हैं, उनसे मिलेंगे और उनके साथ रहेंगे, क्योंकि यह घटना आज उनके साथ हो सकती है और पुलिस गार्ड में भी सुरक्षा खतरे में है. टिकैत ने नए अधिकारीों के व्यवहार, आंदोलन के रणनीति और बातचीत के तरीके पर चिंता व्यक्त की और कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक राजनीतिक सत्ता और प्रशासन जन समस्याओं को सुनते हैं. नוחות में कहा गया कि प्रशासन को न्यायसम्मत तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों के साथ न्याय करना चाहिए. वकीलों से चर्चा के साथ मामला आगे बढ़ेगा और दिव्येशी तौर पर सभी पहलुओं को देखा जाएगा. लोकतंत्र में प्रदर्शन और जनहित की बात को उठाने के लिए सबको खड़ा होना पड़ेगा.
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड STF ने उधमसिंहनगर के गोदाम से अवैध केमिकल 15,650 लीटर जब्त

Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड विजन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी कर उधमसिंहनगर के किच्छा (लालपुर) स्थित एक गोदाम से अवैध और प्रतिबंधित केमिकल के 108 भरे ड्रम और 78 खाली ड्रम बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कुल 15,650 लीटर रसायन जब्त किया गया, जिसमें शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला 9,050 लीटर एथनॉल, 2,600 लीटर ग्लूकोज और कफ सिरप व दवाओं में इस्तेमाल होने वाला 4,000 लीटर सॉर्बिटोल शामिल है। जांच में सामने आया कि यह गोदाम किच्छा निवासी राजकुमार खुराना द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। आबकारी टीम ने रसायनों के नमूने लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेज दिए हैं और गोदाम को सील कर दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ ने जनता से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
0
0
Report

वन्यजीव हमले से बुजुर्ग की मौत, जिले में डर का माहौल कायम

Chhindwara, Madhya Pradesh:वन्यजीव के हमले से बुजुर्ग की मौत आठ महीने में हुई छठवीं मौत क्षेत्र में डर का माहौल छिंदवाड़ा के बिछुआ के बफर जोन में एक बार फिर वन्यजीव के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग मवेशी चराने जंगल की ओर गया था तभी वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है. सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. वन विभाग मृतक की शिनाख्त सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही में जुटा है .अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार पंचनामा और अन्य प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस घटना के साथ ही पिछले कुछ महीनों में जिले में वन्यजीव के हमलों से मरने वालों की संख्या छह हो गई है .लगातार हो रही घटनाओं को लेकर वन विभाग और बफर जोन प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.कुछ दिन पहले ऐसी ही एक घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ भी की थी .फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है हमलावर वन्यजीव की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.
0
0
Report

धर्मान्तरण की कोशिश को सकलडीहा पुलिस ने किया नाकाम

Manoj KumarManoj KumarFollow7m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:*➡️सकलडीहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 06 अभियुक्त गिरफ्तार* *➡️ बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश नाकाम, सकलडीहा पुलिस ने 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, धार्मिक प्रचार सामग्री, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद।* उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में दिनांक 09.07.2026 को थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इटवा स्थित एक मकान में कुछ व्यक्तियों द्वारा आसपास के लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधि संचालित की जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई, जहां एक बड़े कमरे में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष एकत्रित मिले। मौके पर कुछ व्यक्ति माइक के माध्यम से ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे, जबकि अन्य व्यक्तियों द्वारा धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित की जा रही थी। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम यथा संशोधित 2024 बनाम धीरज सिंह आदि 06 नफर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा आयोजित कर लोगों को ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। इस दौरान धार्मिक पुस्तकें एवं प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन एवं धार्मिक विश्वासों के आधार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता था। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1.धीरज सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी गौरहट, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर। 2.राजेश मौर्य पुत्र स्व. साचू मौर्य निवासी ग्राम इटवा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली। 3.कमलेश कुमार पुत्र स्व. भगेलू राम निवासी ग्राम इटवा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली। 4.गुड्डू पुत्र गिरजा उर्फ करिया निवासी नेवादा, थाना चितईपुर, जनपद वाराणसी। 5.दिनेश कुमार पटेल पुत्र मोतीलाल पटेल निवासी पहड़िया गनपत नगर, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी। 6.अजीत कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी नेगुरा, थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 145/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम यथा संशोधित 2024 थाना सकलडीहा पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है
0
0
Report
Advertisement

हाईकोर्ट ने आदर्श नगर श्मशान भूमि के अतिक्रमण पर नगर निगम को सख्त निर्देश दिए

Jaipur, Rajasthan:हाई कोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील अखिल सिमलोट की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने शहर के आदर्श नगर स्थित श्मशान की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में कहा है कि वन क्षेत्र में भी यदि कोई अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाने का कर्तव्य नगर निगम का है। इसके साथ ही अदालत ने जयपुर नगर निगम के आयुक्त को 23 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर शपथ पत्र पेश करने को कहा है कि संबंधित एरिया में कौन सा वन और कौन सा आवासीय इलाका है। एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश हुकुम सिंह की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि अदालती आदेश की पालना में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार भूमि वन भूमि के रूप में चिन्हित है। ऐसे में जब तक इसे डी-नोटिफाई नहीं किया जाता, तब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई संभव नहीं है। जिसका विरोध करते हुए याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अखिल सिमलोट ने कहा कि मामला आदर्श श्मशान की भूमि से जुड़ा है और यह घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है। ऐसे में वन भूमि होने के आधार पर अतिक्रमण जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत में क्षेत्र के आवासीय और वन क्षेत्र को दर्शाते हुए संपूर्ण एरिया का नक्शा पेश करने को कहा है। इसके साथ ही अदालत ने नगर निगम आयुक्त को भी हाजिर होने को कहा है। गौरतलब है कि पूर्व में हाईकोर्ट ने इस संबंध में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसकी पालना नहीं की गई। इस पर याचिकााकर्ता की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई है। महेश पारीक, ज़ी मीडिया जयपुर।
0
0
Report

दतिया उपचुनाव में रावत समाज भाजपा को भारी समर्थन के साथ सदस्यता ग्रहण

Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव: रावत समाज का भाजपा को समर्थन, 500 से अधिक लोगों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को रावत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे。 बैठक के दौरान रावत समाज के करीब 500 सदस्यों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठन की कार्यप्रणाली से उन्हें अवगत कराया。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ पार्टी को विजय दिलाने का आह्वан किया। बैठक में बड़ी संख्या में रावत समाज के लोग, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र भाजपा के जनसंपर्क और सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला पुलिस ने करोड़ों रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ नष्ट कर दिए

Panchkula, Haryana:हरियाणा सरकार के नशा मुक्त अभियान को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारते हुए पंचकूला पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की निगरानी एवं अध्यक्षता में गठित नशीले पदार्थों के निपटान समिति के निर्देशानुसार करीब 6 करोड़ 3 लाख 36 हजार 930 रुपये की अनुमानित बाजार कीमत वाले विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों को सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। जब्त किए गए नशीले पदार्थों को पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की निगरानी में, सभी कानूनी शर्तों का पूर्ण पालन करते हुए बागवाला स्थित हाईजीन फैक्ट्री में उच्च तापमान वाली विशेष भट्टी में नष्ट किया गया, ताकि मादक पदार्थ पूरी तरह समाप्त हो जाएं और उनके दोबारा किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या पुनः उपयोग की कोई संभावना न रहे। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, एसीपी अजीत सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा संबंधित तकनीकी स्टाफ मौके पर मौजूद रहा और नष्टकरण की प्रत्येक प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी की। पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता वाली नशीले पदार्थों के निपटान समिति ने केवल उन्हीं केस प्रॉपर्टीज को नष्ट करने की अनुमति प्रदान की, जिनके संबंध में संबंधित न्यायालयों से विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो चुकी थी। इससे पूरी प्रक्रिया न केवल कानूनी रूप से मजबूत रही बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 60 मामलों की 2 किलोग्राम 296 ग्राम 947 मिलीग्राम हेरोइन, 11 मामलों की 24 किलोग्राम 97 ग्राम 19 मिलीग्राम चरस, 12 मामलों की 31 किलोग्राम 752 ग्राम गांजा, 1 मामले के 5 किलोग्राम 352 ग्राम अफीम के पौधे, 19 मामलों की 6 किलोग्राम 989 ग्राम 350 मिलीग्राम अफीम, 1 मामले की 6 किलोग्राम 422 ग्राम चूरा पोस्त (पॉपी हस्क) तथा 1 मामले की 750 नशीली गोलियां (टैबलेट) शामिल थीं। यह सभी मादक पदार्थ पंचकूला पुलिस द्वारा 105 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए थे। इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 करोड़ 3 लाख 36 हजार 930 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नशीले पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से नष्टकरण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस समाज को नशे के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए आगे भी सख्त, पारदर्शी और लगातार कार्रवाई करती रहेगी तथा नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम करेगी। वहीं डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, अवैध बिक्री, पेडलर नेटवर्क अथवा किसी व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग की सूचना मिले तो तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 अथवा पंचकूला पुलिस के ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 एवं 7087081047 पर सूचना दें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि उनके परिवार या आसपास का कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है तो शर्म या भय के कारण समस्या को छिपाने के बजाय आगे आकर सहायता लें। पंचकूला पुलिस नशа मुक्ति अभियान के तहत उपचार, परामर्श, पुनर्वास तथा सामाजिक सहयोग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को एक नई और बेहतर जिंदगी की ओर लौटने का अवसर मिल सके।
0
0
Report

बीमा और पेंशन योजनाओं की जानकारी से जागरूक हुए किसान, शिविर में उमड़ी भीड़

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड परिसर में गुरुवार को आयोजित चार दिवसीय जागरूकता शिविर के दूसरे दिन किसानों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न बीमा एवं पेंशन योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभ, पात्रता, प्रीमियम तथा आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों से इन योजनाओं से जुड़कर स्वयं और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने का आह्वान किया। शिविर में पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों एवं कर्मचारियों ने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। वहीं इफ्को टोकियो के प्रतिनिधि ने उर्वरक खरीदने पर मिलने वाली बीमा सुविधाओं और उनसे होने वाले लाभों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर बहेड़ी, मीरगंज, पीलीभीत और निगोही चीनी मिलों के गन्ना प्रबंधक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सहकारी गन्ना विकास समिति बहेड़ी के सचिव प्रभारी ने किसानों, बैंक अधिकारियों, चीनी मिल प्रतिनिधियों और समिति के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही। किसानों ने बीमा और पेंशन योजनाओं के प्रति गहरी रुचि दिखाई तथा योजनाओं का लाभ उठाने की इच्छा भी व्यक्त की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top