209101
Kanpur dehat - हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाया गया गणतंत्र दिवस
Dayalpur, Uttar Pradesh:विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी ने तिरंगा फहराया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जनपद वासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकमनाएं दी. उन्होंने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की यह तंत्र सामान्य गण के लिए भी अति सुलभ एवं कल्याणकारी हो,ताकि गण अपने तंत्र पर सदा गर्वित रहे, इसी के साथ उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET UG परीक्षा से पहले धर्मेद्र प्रधान ने छात्रों से कहा भरोसा, त्रुटि रहित परिणाम
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने 21 जून को आयोजित होने जा रही नीट (NEET UG) परीक्षा से पहले कहा, "मैं छात्रों से अनुरोध करूंगा और उनके अभिभावकों से कहना चाहूंगा कि हम आपको आश्वस्त करते हैं कि हम त्रुटि शून्य नीट परीक्षा आपको देंगे। इस बार परीक्षा के नतीजे सटीक समय में ले आएंगे ताकि बच्चों के सीखने के समय का नुकसान न हो। बच्चों से अनुरोध है कि आप पढ़ाई पर ध्यान दें और आप निर्भीक तरीके से परीक्षा दें..." दिल्ली | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने 21 जून को आयोजित होने जा रही है नीट (NEET UG) परीक्षा से पहले कहा, "...गोपनीयता के साथ जो-जो करना चाहिए, प्रश्न पत्र बनाने से लेकर आगामी प्रक्रिया यानी परीक्षा केंद्रों तक उसे सटीक समय पहुंचाना... इस बार हमने और ज्यादा तैयारियां की हैं। इस बीच में कैबिनेट सेक्रेटरी के नेतृत्व में संबंधित विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है। मैंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अनुरोध पत्र लिखा है। पहले भी उनका सहयोग रहा है और इस बार और अधिक ध्यान दिया जाए। इस बीच अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य स्तर पर बैठकें शुरू की हैं... अनेक राज्यों की बैठकें हो रही हैं। आज बिहार की बैठक थी... राज्यों की प्रस्तुति हो रही है। आने वाले दिनों में भारत सरकार के गृह सचिव भी इस ओर उच्च स्तर की बैठक करने वाले हैं। हमारी भारत सरकार की सभी संबंधित एजेंसियां अपनी-अपनी भूमिका निभा रही हैं। हम लोगों ने NTA में नए अधिकारियों की भर्ती भी की है...सभी को किसी न किसी काम की जिम्मेदारी दी गई है... मेरा पूरा भरोसा हमारी टीम पर है... मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं। इस बार हमने और अधिक दायित्व के साथ जिम्मेदारी ली है। NTA निश्चित तौर पर इसमें सफल होगा। ये मेरा पूरा भरोसा है।"0
0
Report
करमा ग्राम प्रधान की मौत: तहरीर में प्रताड़ना व अवैध वसूली, जांच की मांग
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के करमा विकास खंड के जुड़वरीया गांव के ग्राम प्रधान की मौत के मामले में अब पूरा मामला और गंभीर होता जा रहा है। इस प्रकरण में संबंधित थाने में एक लिखित तहरीर दी गई है, जिसमें मृतक के परिजनों और प्रधान संघ के पदाधिकारियों की ओर से एडीओ पंचायत, सचिव समेत कुछ अन्य लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं ग्राम प्रधान संघ ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। सोनभद्र करमा क्षेत्र के जुड़वरीया गांव के ग्राम प्रधान महेंद्र की मौत के बाद अब मामले में पुलिस के पास पहुंची तहरीर ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना करमा में दी गई तहरीर में परिजनों और ग्राम प्रधान संघ करमा ब्लॉक अध्यक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि मृतक प्रधान को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। तहरीर में एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव पर दबाव बनाकर कथित रूप से अवैध धन वसूली के भी आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि IGRS पर मृतक प्रधान के खिलाफ फर्जी शिकायतें दर्ज कराई जाती थीं और उन्हीं के निस्तारण के नाम पर पैसों की मांग की जाती थी। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि पहले लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी थी, जबकि बाद में 60 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार लगातार दबाव और मानसिक तनाव के कारण मृतक की तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वहीं तहरीर में यह भी मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परिजनों को न्याय व मुआवजा प्रदान किया जाए। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
रायबरेली के शिक्षण संस्थान में प्रिंसिपल ने शिक्षक पर हाथ उठाया, चोटें
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:- शैक्षिक संस्थान बना अखाड़ा प्रिंसिपल मनीष सक्सेना ने पार की मर्यादा, शिक्षक अमरदीप पर उठाया हाथ शिक्षक अमरदीप के सर व चेहरे पर आई गंभीर चोट तनख्वाह ना मिलने से नाराज चल रहे शिक्षकों पर फूटा प्रिंसिपल का गुस्सा फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट प्रोफेशनल स्टडीज में मैथ्स पढ़ाता है पीड़ित शिक्षक मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर का है मामला0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: लेखपाल-निजी मुंशी ने 20 हजार रिश्वत लिए गिरफ्तार
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। मऊ तहसीل में तैनात एक लेखपाल और उसके निजी मुंशी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आखिर किस काम के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत और कैसे बिछाया गया पूरा जाल। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के दावों के बीच चित्रकूट में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मऊ तहसील क्षेत्र के लेखपाल रवि शंकर द्विवेदी और उसके निजी मुंशी लवलेश पाण्डेय को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को घूस की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक राजस्व संबंधी कार्य के निस्तारण के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। परेशान शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन विभाग को दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया और जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान बरामद रकम को कब्जे में लेते हुए आरोपियों से पूछताछ की गई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित थाने ले जाया गया, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई। गौरतलब है कि चित्रकूट में एक सप्ताह के भीतर एंटी करप्शन टीम की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही गिरफ्तारियों ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भी खलबली मची हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई से आम जनता का भरोसा बढ़ेगा और सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी पर अंकुश लगेगा। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं। फिलहाल एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।0
0
Report
एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते SI सुभाष चंद्र चौहान को दबोचा
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच : एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते रंगे हाथों SI को दबोचा 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सुभाष चंद्र चौहान रिसिया थाने में SI सुभाष चंद्र चौहान की थी तैनाती जेल न भेजने को लेकर एसआई ने ली थी रिश्वत थाना रिसिया स्थित सरकारी कमरे से हुई अरेस्टिंग0
0
Report
अनूपपुर में पेयजल संकट: ग्रामीणों ने रीवा-अमरकंटक मार्ग पर चक्काजाम किया
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर पानी की एक-एक बूंद को तरसे ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरा जनाक्रोश रीवा-अमरकंटक मार्ग पर चक्काजाम अनेकूपर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में पेयजल संकट अब जनाक्रोश में बदलता नजर आ रहा है। पोंडी फार्म के ग्रामीणों ने पानी की गंभीर समस्या से परेशान होकर रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था चरमराई हुई है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। अचानक हुए सड़क जाम की पूर्व सूचना प्रशासन और पुलिस को नहीं थी, जिसके चलते मौके पर अभी अधिकारियों द्वारा समझाइश दी जा रही है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है。0
0
Report
Advertisement
ACB कार्रवाई के बाद निगम से हटे जुगल किशोर बिश्नोई; मूंगफली बीज मामला
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर。 मूंगफली बीज मामले में एसीबी कार्रवाई का प्रकरण。 एसीबी द्वारा गिरफ्तारी के बाद हटाए गए जुगल किशोर बिश्नोई。 राजस्थान राज्य बीज निगम प्रबंधन ने किया फैसला。 निगम में निदेशक के पद से हटाए गए बिश्नोई。 10 फरवरी 2026 को निगम में लगाया गया था अशासकीय निदेशक。 निगम के निदेशक मंडल में मनोनीत किया गया था निदेशक。 अब ACB कार्रवाई के बाद हटाया。 निगम की प्रबंध निदेशक श्वेता चौहान ने जारी किए आदेश。0
0
Report
मुरैना: अवैध चंबल रेत के कारोबार के आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये कोरियन लकड़ी जब्त
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना पुलिस ने अवैध चंबल रेत के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और करीब 8 लाख रुपये कीमत की कीमती कोरियन लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई अंबाह थाना पुलिस ने की है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक मुरैना के निर्देशन में जिलेभर में अवैध रेत परिवहन और खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अंबाह थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और जांच की। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित करीब 8 लाख रुपये कीमत की कोरियन लकड़ी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया ह0
0
Report
इंदौर में अपर कलेक्टर बनकर ठगी, युवक से ढाई लाख ठगे
Indore, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई हे बताया गया कि एक महिला ने खुद को अपर कलेक्टर बताकर एक युवक को अपने झांसे में लिया और जमीन से जुड़े काम कराने के नाम पर उससे करीब ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। महिला ने अपनी पहचान साबित करने के लिए अपर कलेक्टर लिखी सरकारी गाड़ी के साथ फोटो तक दिखाई। जब युवक को सच्चाई का पता चला तो उसने पुलिस, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। इंदौर के एक युवक के साथ हुई इस कथित ठगी का खुलासा तब हुआ जब वह शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। युवक का आरोप है कि उसकी पहचान वंदना नाम की एक महिला से हुई थी, जिसने खुद को अपर कलेक्टर बताया था। विश्वास दिलाने के लिए उसने सरकारी वाहन के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाई थीं, जिन पर अपर कलेक्टर लिखा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक महिला ने दावा किया कि वह सरकारी कार्यालय से जुड़ी हुई है और सरकारी विभागों से संबंधित कोई भी काम आसानी से करवा सकती है। इसी दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य कामों को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवक का कहना है कि युवती ने काम कराने के एवज में पहले तो पांच लाख रुपये की मांग की लेकिन ढाई लाख में बात हुई जिस पर उसने भरोसा करते हुए ढाई लाख की रकम दे दी। आरोप है कि रकम लेने के बाद महिला ने जमीन संबंधी कुछ दस्तावेज युवक को सौंपे, लेकिन बाद में पता चला वे कागजात फर्जी निकले। इसके बाद युवक को संदेह हुआ और उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं है। यह जानकारी सामने आते ही युवक के होश उड़ गए। अपने साथ हुई कथित ठगी के बाद पीड़ित ने पुलिस, सीएम हेल्पलाइन और जिला प्रशासन से शिकायत की है। अब वह कार्रवाई की मांग कर रहा है ताकि आरोपीत महिला के खिलाफ जांच हो सके और अन्य लोग ऐसे झांसे का शिकार न बनें। वही पूरा मामला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद एडीएम रोशन राय ने कहा कि मामला सामने आया है जिसकी जांच करवाएंगे फिलहाल शिकायत के आधार पर मामले की जांच की मांग की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का गंभीर मामला साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन और पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। बाइट - शिकायतकर्ता युवक बाइट - एडीएम रोशन रॉय0
0
Report
Advertisement
आदित्य साहू का कांग्रेस पर जोरदार हमला: लोकतंत्र के मूल्य भाजपा की प्राथमिकता
Ranchi, Jharkhand:आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आदित्य साहू ने कहा कि लोकतंत्र लोकलाज और जनमत से चलता है, लेकिन कांग्रेस हमेशा जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त की राजनीति करती रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चाहती तो वह उम्मीदवार दे सकती थी, लेकिन पार्टी ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया है。 उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने विधायकों को दूसरे राज्यों में ले जाने की कोशिश कर रही है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। साहू ने कहा कि कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं, फिर भी वह 28 विधायकों के समर्थन से जीत का दावा कर रही है। ऐसे में कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसके पास अतिरिक्त समर्थन कहां से आएगा。 प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार एक वोट से गिर गई थी, लेकिन उन्होंने कभी सत्ता बचाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति नहीं की। भाजपा आज भी उन्हीं आदर्शों पर चल रही है。 एनडीए समर्थित उम्मीदवार Parimal Nathwani की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी झारखंड के विकास के लिए कई काम किए हैं और सांसद निधि से अनेक योजनाओं को आगे बढ़ाया है。 साहू ने दोहराया कि भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति में विश्वास नहीं करती और एनडीए ने परिमल नाथवानी को बिना किसी दबाव या लालच के समर्थन दिया है。 बाइट: आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा झारखंड.0
0
Report
जबलपुर में दोपहर बाद तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 से मौसम का मिजाज बदल गया और शहर में जोरदार बारिश हुई न केवल जबलपुर शहर बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। सुबह से ही काफी गर्मी थी लेकिन उसके बाद बादल जमकर बरसे जिससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी काफी कमी आ गई। गौरतलब है कि जबलपुर में लगातार जमकर गर्मी पड़ रही थी जिसके बाद लगभग डेढ़ घंटे की तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है लोगों का कहना है कि आने वाले समय में भी जोरदार बारिश होगी जिससे उन्हें गर्मी से निजात मिलेगी0
0
Report
जळगाव विधानपरिषद सीट नहीं मिलने से शिवसेना के असंतोष ने महायुति राजनीति हिला दी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, मुक्ताईनगर: जळगाव विधान परिषद निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर महायुतीतील अंतर्गत नाराजी पुन्हा एकदा समोर आली आहे. जळगावची विधान परिषद जागा शिवसेनेला न मिळाल्याने शिवसेनेच्या आमदारांमध्ये नाराजीचा सूर उमटला असून, आमदार चंद्रकांत पाटील यांनी याबाबत उघडपणे खंत व्यक्त केली आहे. जिल्ह्यात शिवसेनेची मोठी ताकद असतानाही पक्षाला संधी न मिळाल्याचे त्यांनी म्हटले आहे. तसेच भाजपकडून बंडखोरांना प्रोत्साहन दिले जात असल्याचा आरोप करत, युती धर्म पाळण्याची गरज असल्याचे त्यांनी स्पष्ट केले. मैत्रीपूर्ण लढत होऊ शकली असती, मात्र त्यातून वेगळा संदेश गेला असता मात्र मैत्रीण पूर्ण लढत झाली पाहिजे असे देखील आमदर चंद्रकांत पाटील म्हणाले.0
0
Report
Advertisement
हांसी अस्पताल मोर्चरी मामला: चूहों ने शव कुतर दिया, परिजनों में भारी आक्रोश
Hansi, Haryana:हांसी हिसार मोर्चरी में महिला के शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग निदेशालय पंचकूला के हेल्थ सर्विसेज निदेशक डॉ. सुशील माही अपनी टीम के साथ हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल जांच जारी है। जांच टीम के अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया . डॉ. सुशील माही ने अस्पताल पहुंचते ही लेबर रूम का गहन निरीक्षण किया। इसके बाद डिलीवरी के दौरान ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्सों और कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए करीब एक घंटे तक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए उपायुक्त द्वारा एक कमेटी का भी गठन किया गया है। गौरतलब है कि चार दिन पहले हांसी के नागरिक अस्पताल में शनिवार रात डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर लेबर रूम में तैनात स्टाफ ने महिला को हिसार नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन रामायण टोल पार करते ही एंबुलेंस में महिला की मौत हो गई। महिला के शव को हिसार नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। रविवार सुबह जब परिजन शव लेने पहुंचे तो उन्होंने आरोप लगाया कि मोर्चरी के फ्रीजर में रखे शव को चूहे कुतर रहे थे। यह दृश्य देखकर परिजन भड़क उठे और अस्पताल में हंगामा कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हांसी में तोशाम चुंगी पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने हांसी नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों और डिलीवरी के समय ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्सों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय जांच के बाद पूरे मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।0
0
Report
शुभेंदु अधिकारी बोले: जनगणना में राजनीति नहीं, देशहित के काम किए
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ लंबित कार्य देशहित में किए गए हैं; जनगणना के साथ राजनीति का संबंध नहीं है, पिछली सरकार ने रोककर रखा था, हमने शुरू किया। बीएनएस पूरे देश में शुरू हुई, बंगाल में लागू नहीं थी हमने इसे लागू किया। BSF को जमीन देना हमारी जिम्मेदारी थी, वह हमने किया। अन्नपूर्णा योजना हमारी प्रतिबद्धता थी, उसे हमने किया। आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी थी, उसके लिए MoU किया गया। जल जीवन मिशन के लिए हमने काम किया। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर है; 12 साल में वे देश को दुनिया में ऊँचे स्थान पर लेकर गए हैं।0
0
Report
अलीगढ़ के खुले मेनहोल से महिला गिरकर मौत के किनारे, नगरपालिका की लापरवाही पर सवाल
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... मौत का कुआँ बन रहा है खुला हुआ सीवर मेनहोल रामघाट रोड स्थित बाबा मार्केट के बाहर आज सुबह एक महिला मरीज खुले हुए मेनहोल में गिरी महिला का मेनहोल में गिरते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल नगर निगम कर्मचारियों ने काम करने के बाद खुला हुआ छोड़ दिया था मेनहोल स्थानीय व्यापारियों के द्वारा की गई कई बार शिकायत परंतु नहीं हुई कोई भी आवश्यक कार्रवाई थाना क्वारसी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थिति बाबा मार्केट का मामला0
0
Report
Advertisement
