209302
Kanpur Dehat - पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज लोकसभा से सांसद अखिलेश यादव के प्रतिनिधि का होगा आगमन
Jhinjhak, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया को रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 8 जनवरी को रूपरतन वाटिका में 12 बजे उनके प्रथम आगमन पर स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, इसमें कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार यादव ने दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा में रेलवे अधिकारी अभिषेक सिंह कुशवाहा की मौत, आत्महत्या की आशंका
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में सनसनीखेज घटना रेलवे ऑफीसर अभिषेक सिंह कुशवाहा की मौत डीआरएम कार्यालय स्थित चैंबर में मिला शव एओएम के पद पर तैनात थे अभिषेक सिंह आत्महत्या करने की जताई जारी आशंका वरिष्ठ अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप घटना के बाद रेल प्रशासन में मची खलबली0
0
Report
जंगल से भटककर नहर में फँसा सांभर बच गया, ग्रामीणों ने मदद की
Satna, Madhya Pradesh:सतना। जंगल से भटककर आबादी वाले इलाके में पहुंचे एक सांभर की जान उस समय आफत में पड़ गई, जब वह नहर में गिर गया। घटना वन मंडल सतना के मझगवां रेंज अंतर्गत अंबेर गांव की है। नहर में सांभर को गिरा देखकर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक, जंगल से भटककर आया सांभर अंबेर गांव के पास पहुंच गया था। इसी दौरान वह नहर में जा गिरा। नहर में फंसे वन्यजीव को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। सांभर को संघर्ष करते देख ग्रामीणों ने बिना देर किए मझगवां रेंजर रंजन सिंह परिहार को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेंजर के निर्देश पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने हालात का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सांभर को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांभर को उसके प्राकृतिक रहवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया। वन्यजीव के सुरक्षित जंगल पहुंचने पर वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। समय रहते सूचना मिलने और ग्रामीणों के सहयोग से एक वन्यजीव की जान बचाई जा सकी।0
0
Report
जमुई में अवैध खनन-परिवहन के खिलाफ ट्रक कब्जा, उपचालक गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धौर अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिद्धौर पुलिस ने अवैध गिट्टी लदा एक ट्रक जब्त किया है। वहीं, ट्रक के उपचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जमुई पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के सबलबीघा निवासी गनौरी यादव के 21 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में गिद्धौर थाना कांड संख्या 220/26, दिनांक 31 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जमुई पुलिस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर अवैध गिट्टी लदे ट्रक को पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रक के वैध कागजात नहीं मिले। इसके बाद ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया। मामले में शराब से संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 303(2)/317(2), एमएमडीआर एक्ट 1957 तथा संबंधित खनन एवं परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार उपचालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष राशि मलिक ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
बलिया में हत्या के प्रयास: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल, असलहा बरामद
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में हत्या के प्रयास का आरोपी असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा कारतूस बारामद आरोपी ने पुलिस टीम पर अचानक फायर कर दिया जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार के दाहिने पैर में गोली लग गई ।अभियुक्त को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही उसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।सीओ नगर सतीश शर्मा ने बताया कि गाजीपुर निवासी अभियुक्त सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 28 अक्टूबर को चंदवक गांव के पास एक व्यक्ति पर फायर कर फरार हो गया था। अभियुक्त सत्यपाल के ऊपर पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।0
0
Report
दीपावली-छठ के बीच ट्रेनों में भीड़ से यात्रियों को भारी परेशानी
Koderma, Jharkhand:दीपावली और छठ को लेकर ट्रेनों में भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। एक तरफ ट्रेनों में खचाखच भीड़ है, तो दूसरी तरफ लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोडरमा स्टेशन पर दिख रही ये तस्वीरें बयां कर रही हैं उस दर्द को, जो हर साल त्योहारों के वक्त आम आदमी को झेलना पड़ता है। दिल्ली, मुंबई, सूरत और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से बिहार-झारखंड आने वाली हर ट्रेन हाउसफुल है। तत्काल टिकट के बावजूद के टिकट कंफर्म नहीं हो पा रहे हैं, जिसके कारण यात्रा में अचानक बदलाव करने से भी यात्री परेशान है। इसके अलावा तकरीबन सभी ट्रेनों के जनरल बोगी में भीड़ खचाखच भरा है और पांव रखने तक की जगह नहीं है। रेल यात्रियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन जरूर चलाई जा रही है, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण लंबी वेटिंग लिस्ट है और अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेनों में चढ़ने में भी परेशानी हो रही है।0
0
Report
धनबाद के निरसा में पिकअप टक्कर: शिक्षक अशरफ अली की मौत, पत्नी घायल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार सरकारी शिक्षक अशरफ अली (36) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी खातून घायल हो गईं। हादसे के बाद भागने के दौरान पिकअप चालक ने एक अन्य बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी टक्कर मार दी। इस घटना में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अशरफ अली और उनकी पत्नी जाह्नवी खातून रविवार को धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) देने आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से बराकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अशरफ अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशरफ अली को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अशरफ अली मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग निरसा में थी, जबकि पत्नी जाह्नवी की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में थी। दोनों बराकर में किराये के मकान में रहते थे। पदोन्नति के उद्देश्य से दोनों जेटेट की परीक्षा देने धनबाद आए थे। वहीं हादसे के बाद भाग रहे पिकअप चालक ने रास्ते में बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी अपनी चपेट में ले लिया। अक्षय टाइल्स और मार्बल का काम करते हैं। वह खाना खाने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके सिर और कमर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें भी एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.0
0
Report
Advertisement
कलवारी धान क्रय केंद्र पर किसानों की उमड़ी भीड़, किसानों की आपस में झड़प
Bedauli, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: कलवारी धान क्रय केंद्र पर किसानों की उमड़ी भीड़ कलवारी धान क्रय केंद्र पर अपनी उपज बेचने के लिए किसानों की भारी भीड़ जुट रही है। धान बेचने के लिए किसान घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अपनी मेहनत की फसल का उचित मूल्य पाने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।किसानों की उम्मीदें सरकारी क्रय केंद्रों पर, लेकिन इंतजार बना परेशानी। किसान आपस में कर रहे है लड़ाई । एक पुलिसकर्मी इतने भीड़ को कैसे काबू करेगा।0
0
Report
सिदगोड़ा में फायरिंग, रंगदारी मांगने के आरोपी प्रमोद दुबे गिरफ्तार; एयर राइफल बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:सिदगोड़ा में दुकान पर फायरिंग और रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, एयर राइफल बरामद जमशेदपूर सिदगोड़ा थाना पुलिस ने दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद दुबे (48 वर्ष), पिता स्वर्गीय रमाकांत दुबे, निवासी भुइयांडीह नाला बस्ती, ब्राह्मण टोला, सिदगोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी प्रमोद दुबे अपने साथियों के साथ वादी की दुकान के पास पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाए। इस दौरान दुकान के शीशे को नुकसान पहुंचा। साथ ही फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी द्वारा हथियार के बल पर रंगदारी की मांग की जा रही थी。 मामले में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 135/26, दिनांक 27.10.2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी प्रमोद दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया。 पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक एयर राइफल बरामद की है。 छापेमारी दल में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
आदूवाला में खौफनाक किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: मुज़म्मिल (विकासनगर) स्लग: खौफनाक किंग कोबरा का सफल रेसक्यू...! एंकर: विकासनगर के आदूवाला गाँव में अचानक नजर आए खौफनाक किंग कोबरा साँप ने गाँव लोगों को दहशत में डाल दिया... दरअसल गाँव में चल रहे पुश्ते के निर्माण कार्य में काम कर रहे एक मजदूर की नजर अचानक निर्माण सामग्री में छिपे खतरनाक कोबरा साँप पर पड़ गई... लगभग 8 फीट लंबे, काले रंग के इस जहरीले इंडियन स्पेक्टीकल प्रजाति के कोबरा साँप को देखते ही मजदूर की चीख निकल पड़ी... अपने बचाव में किंग कोबरा भी फन फैलाकर खड़ा हो गया... मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी की हिम्मत नहीं हुई इससे साँप को छेड़ने की... उन्होंने टिमली रेंज के वन क्षेत्राधिकार विनय नौटियाल को मामले की सूचना दी... वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची... रेस्क्यू टीम ने सावधानी से किंग कोबरा को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया... पकड़े जाने के बाद गाँव के लोगों ने राहत की सांस ली...0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में किराये के मकानों से 672 किलो अवैध पटाखे बरामद; दो गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:पुलिस की छापेमारी में किराये के मकानों में छुपाए गए करीब साढ़े 5 लाख रुपये की कीमत के 672 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद हुए हैं; दो आरोपित गिरफ्तार हैं। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाने के अंतर्गत दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दो स्थानों से किराये के मकानों से बरामदगी की गई। पहले मकान में किरायेदार के कमरे से 24 गत्तों में 325 किलोग्राम पटाखे पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 65 हजार रुपये बताई गई। दूसरे मकान में किरायेदार के कमरे की तलाशी में 10 बोरियों और 9 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले, कुल वजन 347 किलोग्राम और मूल्य लगभग 2 लाख 82 हजार रुपये है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध बिना वैध लाइसेंस पटाखों का भण्डारण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने क्रमशः मुकदमा सं. 393/2026 एवं 394/2026 धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की।0
0
Report
ब्रजराजखेड़ी में वन विभाग ने फनल-घेराबंदी से नीलगाय और कृष्णमृग सुरक्षित relocATE की तैयारी—रेस्क्यू अभियन शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:ब्रजराजखेड़ी में वन विभाग ने तैयार किया फनल और घेराबंदी, फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले वन्यजीवों को सुरक्षित पकड़कर दूसरी जगह भेजने की तैयारी। उज्जैन जिले के ग्रामीण इलाकों में नीलगाय और कृष्णमृग किसानों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। खेतों में खड़ी फसलों को इन वन्यजीवों के झुंड नुकसान पहुँच रहे हैं। किसानों की इस समस्या को देखते हुए वन विभाग ने अब इन्हें सुरक्षित पकड़ने के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। इसके लिए उज्जैन के ब्रजराजखेड़ी में दक्षिण अफ्रीका की मशहूर बोमा पद्धति अपनाई जा रही है। इस पद्धति के तहत वन्यजीवों को एक खास रास्ते यानी फनल के जरिए घेराबंदी वाले स्थान तक लाया जाता है, जहां उन्हें सुरक्षित पकड़ा जा सके। वन विभाग की टीम ने इसके लिए फनल और घेराबंदी तैयार की है। रेस्क्यू अभियान में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। डीएफओ अनुराग तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ब्रजराजखेड़ी, हासमपुरा, सेवरखेड़ी, आलमपुर और पंथपिपलाई सहित कई इलाकों का निरीक्षण कर चुकी है। अभियान के दौरान नीलगाय और कृष्णमृग के झुंडों को तय रास्ते से बोमा डोम तक लाने की योजना है। ग्रामीण इलाकों में किसान लंबे समय से नीलगाय के कारण फसलों को होने वाले नुकसान की शिकायत कर रहे हैं। कई बार रातों-रात खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में वन विभाग का यह अभियान सफल रहता है तो किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही वन्यजीवों को भी बिना नुकसान पहुँचाए सुरक्षित दूसरी जगह ले जाने में मदद मिलेगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अभियान के दौरान कुछ दिनों तक खेतों में पानी न दें और नीलगाय या कृष्णमृग का झुंड दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दें। रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया जा रहा है.0
0
Report
सतना में पड़ोसी विवाद के बाद तीन ने महिला के ऑटो में मारपीट-तोड़फोड़
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उमरी-बंजरहा तालाब के पास आपसी विवाद में तीन लोगों ने महिला से मारपीट कर उसके ऑटो में तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。 पुलिस के अनुसार पीड़िता ज्योति यादव का पड़ोसी रवि यादव से विवाद हो गया था। आरोप है कि रवि ने अपने साथी सतेंद्र यादव और कुटुवा यादव के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिला घायल हो गई। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े ऑटो रिक्शा में भी जमकर तोड़फोड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट का अपराध दर्ज किया है। घटना के 24 घंटे बाद ही मुख्य आरोपी रवि यादव ने रंगदारी मांगते हुए दोबारा मारपीट की। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ अड़ीबाजी का दूसरा प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
सतना में मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त, 350 किलोग्राम खपाने से रोका गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना। दीपावली के त्योहारी सीजन में जनता की सेहत से खिलवाड़ करने की एक बड़ी साजिश को खाद्य सुरक्षा विभाग ने नाकाम कर दिया है। विभाग की टीम ने सतना बस स्टैंड पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े तीन क्विंटल (350 किलोग्राम) मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की है। यह खेप उत्तर प्रदेश के उन्नाव से 'MP 07 ZY 3777' नंबर की बस के जरिए सतना लाई गई थी, जिसे सतना और आसपास के जिलों में खपाने की तैयारी थी। जब्त किए गए सामान में भारी मात्रा में नकली खोवा, मिलावटी मिल्क केक और मोतीचूर के लड्डू बनाने वाली बूंदी का बड़ा जखीरा शामिल है। बाजार में खपने जा रहे इन मिलावटी उत्पादों पर 'R S ब्रांड' का नाम लिखा हुआ था। खाद्य सुरक्षा टीम की जांच में पाया गया कि पैकेटों पर न तो मैन्युफैक्चरिंग डेट (निर्माण तिथि) थी और न ही एक्सपायरी डेट दर्ज थी। इसके साथ ही लेबलिंग के नियमों का भी जमकर उल्लंघन किया गया था। इस मामले में तीन संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। खाद्य अधिकारी अभिषेक बिहारी गौड़ के मुताबिक, त्योहारी सीजन को देखते हुए यह एक बेहद महत्वपूर्ण कार्रवाई है। विभाग ने जब्त खाद्य सामग्री के नमूने ले लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ग्वालियर बस स्टैंड से ढाई माह की बच्ची का अपहरण, CCTV में आरोपी दिखा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग बस स्टैंड से ढाई माह की बच्ची का अपहरण CCTV में बच्ची को ले जाता दिखा आरोपी गांजे की लत और पति-पत्नी के विवाद का एंगल भी पुलिस जांच में आया सामने टीकमगढ़ की रहने वाली राधा अहिरवार अपनी पति हरिश्चंद्र के साथ ग्वालियर में मजदूरी करती हैं रविवार रात अपनी बच्ची को बस स्टैंड के चबूतरे पर सुलाकर टॉयलेट गई थीं इसी दौरान बाबा नाम के परिचित का साथी विजय बच्ची को उठाकर फरार हो गया CCTV फुटेज में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया है सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी0
0
Report
लोकेशन ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा में पुलिस का बड़ा एक्शन! बकरा चोर गैंग का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्त
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा में पुलिस का बड़ा एक्शन! बकरा चोर गैंग का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से हुआ फरार ग्रेटर नोएडा में बकरा चोर गैंग पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जारचा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गैंग का सरगना कमलू उर्फ कमल उर्फ कल्लू पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और चोरी के बकरे बेचकर मिले रुपये बरामद किए हैं। संभल निवासी आरोपी पर अलग-अलग थाना क्षेत्र और जिलों में चोरी के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एडीसीपी संतोष शुक्ला के मुताबिक, यह गैंग पहले मोटरसाइकिल से रेकी करता था और फिर मौका मिलते ही बकरे चोरी कर उन्हें दूसरे इलाकों में बेच देता था। सबसे दिलचस्प नजारा गिरफ्तारी के बाद देखने को मिला, जब घायल बदमाश पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। आरोपी बोला— साहब माफ कर दो, अब कभी चोरी नहीं करूंगा। फिलहाल फरार साथी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।0
0
Report
Advertisement
