209303
Kanpur dehat - अलग-अलग जगह हुए विवाद पर पुलिस ने पांच लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर मामूली झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर पांच लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि पांच लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: शाम 6 बजे बृजभूषण शरण सिंह तिकोनिया पहुंचे; राजनैतिक चर्चाओं में गर्माहट
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ बृजभूषण शरण सिंह लगभग शाम 6 बजे पहुंचे तिकोनिया。 . तिकोनिया पहुंचते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत。 . उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में समर्थकों की भीड़ नजर आई。 . बृजभूषण शरण सिंह के स्वागत के लिए पहले से की गई थी तैयारियां。 तिकोनिया में उनके पहुंचने को लेकर समर्थकों में दिखा खासा उत्साह。 . स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर लोगों की मौजूदगी से माहौल बना रहा चर्चाओं का केंद्र。 बृजभूषण शरण सिंह ने समर्थकों से मुलाकात कर किया अभिवादन。 उनके तिकोनिया पहुंचने के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज。 शाम करीब 6 बजे तिकोनिया पहुंचा बृजभूषण शरण सिंह का काफिला。0
0
Report
14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों के साथ संवाद, मुख्यमंत्री बोले—हरियाणा को ग्लोबल ब्रांड बनाएं
Chandigarh, Chandigarh: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों से किया संवाद गो ग्लोबल अप्रोच के साथ हरियाणा को दुनिया से जोड़ने की दिशा में कदम नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : मुख्यमंत्री विदेशी विद्यार्थी हरियाणा से शिक्षा लेकर अपने देशों में प्रदेश के ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनें- मुख्यमंत्री विद्यार्थियों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष किए अपने अनुभव साझा हरियाणा से मिली शिक्षा और संस्कार जीवनभर साथ रहेंगे : मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार केवल जी टू जी नहीं, हार्ट टू हार्ट संबंधों में रखती है विश्वास : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों को विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग और एमओयू बढ़ाने पर दिया जोर0
0
Report
ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बड़ा संदेश दे दिया
Noida, Uttar Pradesh:ट्रंप ने दो दिन में अपने देश की चुनाव व्यवस्था से जुड़े 2 पोस्ट किए हैं । दोनों का उद्देश्य भारत के मॉडल की तारीफ है । क्या भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर ट्रंप भारत को बड़ा मैसेज दे रहे हैं ?0
0
Report
Advertisement
बिना लाइसेंस मिठाई फैक्ट्री पर कार्रवाई, 300 किलो सोन पपड़ी नष्ट
Jaipur, Rajasthan:बिना फूड लाइसेंस चल रहे मिठाई के कारखाने को करवाया बंद प्रत्येक 300 किलो सोन पपड़ी नष्ट करवाई गई। गंदगी के बीच तैयार की जा रही थी मिठाइयां। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर विभाग द्वारा त्योहारी सीजन के मध्य नजर मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट के लिए जारी विशेष अभियान के तहत सी एम एच ओ जयपुर सेकंड की टीम द्वारा आगरा रोड बगराना स्थित बिना फूड लाइसेंस के संचालित मिठाई के कारखाने मैसर्स जे जे फूड्स पर कार्यवाही करते हुए लगभग 300 किलो सोन पपड़ी नष्ट करवाई। सी एम एच ओ डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि दिल्ली निवासी जितेंद्र कुमार पिछले 4 माह से यह कारखाना संचालित कर रहा था। फूड सेफ्टी टीम अभियान के तहत औचक inspection के दौरान मौके पर पहुंची जहां रक्षा बंधन त्यौहार के लिए इसने मिठाइयां तैयार कर छोटी छोटी दुकानों पर सप्लाई करने के लिए भारी मात्रा में मैदा, चीनी, रिफाइंड सोयाबीन तेल, पॉमोलिन तेल आदि स्टॉक कर रखी थी। मौके पर बहुत गंदगी में मिठाई बनाई जा रही थी। मूंगफली की कटिंग पर हरा रंग चढ़ा कर पिस्ते के रूप में एवं कीड़े लगे हुए बादाम की कटिंग ड्राई फ्रूट्स की तरह मिठाइयों में काम में ले रहे थे। सोन पपड़ी, मिल्क केक एवं अन्य मिठाइयों के 5-5 किलो के होलसेल पैकेटों पर किसी प्रकार का मैन्युफैक्चरिंग लेबल नहीं लगा रहे थे। मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए अनिवार्य पानी की जांच रिपोर्ट, स्टाफ के मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल आदि दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। सोन पपड़ी के नमूने लेकर मौके पर तैयार लगभग 300 किलो सोन पपड़ी को नष्ट कर दिया गया। मिठाई के कारखाने को बिना फूड लाइसेंस संचालित किए जाने के कारण उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अग्रिम आदेशों तक मशीनों को सील कर बंद करवाया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, राजेश नागर, ओमा शंकर एवं रिमिका माथुर शामिल रहे.0
0
Report
अलवर के मकान में खड़ी स्कॉर्पियो में भीषण आग, दमकल पहुंची देर
Alwar, Rajasthan:मकान में खड़ी स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी अलवर के अखेपुरा थाना क्षेत्र के खास मोहल्ले में बुधवार को एक मकान के अंदर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। आग के दौरान गाड़ी में धमाके होने से आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई。 घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई। जिला नर्सिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा ने बताया कि स्कॉर्पियो पिछले करीब 10 दिनों से मकान में ही खड़ी थी। गाड़ी में आग किस कारण से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के करीब 45 से 50 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। उनका कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो संभवत: गाड़ी को बचाया जा सकता था, लेकिन दमकल के पहुंचने तक आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी और स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जमा रही। गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों तक पहुंची और हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
हनुमानगढ़ में नशा तस्करी से जुड़ी 1 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज
Hanumangarh, Rajasthan:नशा तस्करी से अर्जित 1 करोड़ का मकान फ्रीज: परिवार के कई सदस्य भी तस्करी में शामिल हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत नशा तस्करी से अर्जित लगभग एक करोड़ रुपए कीमत के 8160 वर्गफुट के रिहायशी मकान को फ्रीज कर दिया है। यह मकान जेबा बीबी के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने जेबा बीबी को प्रथम श्रेणी की नशा तस्कर बताया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य कई मामले पहले से दर्ज हैं। जांच के दौरान यह सामने आया कि जेबा बीबी कथित तौर पर गुरजीत सिंह के साथ मिलकर नशा तस्करी का रैकेट चला रही थी। वित्तीय जांच में पुलिस को आरोपी जेबा बीबी की वैध आय का कोई स्पष्ट स्रोत नहीं मिला। इसी आधार पर इस संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जेबा बीबी के तीन बेटे और एक बेटी भी नशा तस्करी से जुड़े हुए हैं। उसके दो बेटे इरफान खान उर्फ फान और अरबाज थाना हनुमाणगढ़ टाउन के हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं。0
0
Report
Advertisement
आदिवासी दिवस पर बदनाम टिप्पणी के विरोध में भील-मीणा समाज ने ज्ञापन सौंपा
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी— आदिवासी टिप्पणी के विरोध में भील-मीणा समाज ने सौंपा ज्ञापन. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की आदिवासी दिवस पर कथित अनर्गल टिप्पणी के विरोध में भील एवं मीणा समाज के लोगों ने एडीएम को राष्ट्रपति, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. मीणा समाज संरक्षक आनंदीलाल मीणा एवं भील समाज कार्यकारी अध्यक्ष धन्नालाल भील के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पहुंचे. ज्ञापन में आरोप लगाया कि आदिवासी दिवस को भेड़चाल और वैलेंटाइन डे व पाश्चात्य संस्कृति से जोड़कर आदिवासी समाज की भावनाएं आहत की गईं. समाज ने राठौड़ से माफी मांगने और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने की मांग की. साथ ही पंचायत राज एवं निकाय चुनाव में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग की. मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी दी।0
0
Report
उन्नाव के गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद ढहती सड़कों की मरम्मत शुरू
Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव दही थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे पर बुधवार को बारिश बन्द हुई तो सड़क धसने का सिलसिला भी रुका जिसके बाद कार्यदाई संस्था पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के कर्मचारी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करते नजर आए वहीं ढलानों को एक बार फिर कंक्रीट के सहारे मजबूत कर रहे हैं। वही ढलान पर कंक्रीट डालकर ढलानो की मरम्मत चल रही है। 423 पर करीब 10 मीटर रोड के किनारे ढलान की मिट्टी कट चुकी है। संस्था आगे से सड़क बना रही है। पीछे से फिर सड़क टूट रही है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किमी 421, 420 ऊपर लगभग 100 मीटर सड़क दब गई है। कार्यदाई संस्था ने बारिश के पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की थी बारिश का पानी जब सड़क पर भर गया तो कार्यदाई संस्था ने श्रमिक भेज कर पानी निकालने के लिए पुल पर होल कराया है। सूत्रों की माने तो एक्सप्रेस वे निर्माण में बशीरतगंज के आसपास जमकर प्रतिबंधित काली मिट्टी बसहा झील से खोदकर रोड में डाली गई थी। एक्सप्रेस वे के किनारे भी गहराई तक खनन कर ठेकेदारो ने मोटी कमाई की थी। लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके परिणामस्वरूप अब जगह जगह एक्सप्रेस वे धंसने की घटनाए हो रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर गंगा एक्सप्रेसवे आर.के. मिश्रा ने बताया कि एक्सप्रेसवे के संवेदनशील हिस्सों की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी सड़क के किसी हिस्से में समस्या सामने आती है, वहां टीमों को तत्काल भेजकर आवश्यक सुधार कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा हो चुका है अब केवल रूटीन वर्क चल रहा है。0
0
Report
सीवान के प्रदर्शन पर AK-47 इस्तेमाल के आरोप पर बिहार सरकार से त्वरित जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:आरजेडी ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा विषयः शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर सिवान में AK 47 का इस्तेमाल, बिहार के छात्रों एवं युवाओं की समस्याओं, परीक्षाओं में व्याप्त अनियमितताओं, बेरोजगारी तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के सन्दर्भ में।महामहिम, सादर निवेदन है? कि बिहार के छात्र और युवा आज एक ऐसे ठौर से गुजर रहे हैं, जहाँ उनके सामले शिक्षा, परीक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े अनेक गंभीर प्रश्न खड़े हैं। परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताएँ, प्रश्नपत्र और परीक्षा-व्यवस्था से संबंधित शिकायतें, भर्ती प्रक्रियाओं में धांधली एवं अनावश्यक विलंब, बढ़ती बेरोजगारी तथा विश्वविद्यालयों और सस्कारी विद्यालयों में शिक्षकों एवं बुनियादी सुविधाओं की कमी ने युवाओं के भीतर महरी निराशा और असुरक्षा पैदा की है। सीवान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के विरुद्ध AK-47 के इस्तेमाल का आदेश दिए जाने से संबंधित आरोप अत्यंत गंभीर हैं। महामठिमः बिहार सरकार ने स्वयं सर्वोच्च न्यायालय में दायर हलफनामे में स्वीकार किया है? कि AK 47 से हवाई फायर किया गया जबकि एक केंद्रीय मंत्री किसी भी तरह के गोली चलने से इनकार करते हैं। क्या इन विडंबनाओं और विरोधाभासों के बीच ऐसे आरोपों की निष्पक्ष और त्वरित जाँच आवश्यक नहीं है? क्योंकि राज्य की कानून-व्यवस्था का दायित्व नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है, विशेषकर तब जब नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी माँगें रख रहे हो। इसी प्रकार गर्दनीबाग में धरने पर बैठे छात्र और युवा केवल अपली व्यक्तिगत समस्याओं की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे परीक्षा व्यवस्था में विश्वसनीयता, नियुक्तियों में पारदर्शिता और अपने भविष्य को लेकर आश्वासन की माँग कर रहे हैं। सरकार का दायित्व है? कि वह उनके साथ सार्थक संवाद करे और ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे छात्रों को बार-बार सड़क पर उतरने की आवश्यकता न पड़ा छात्र और युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी आशा दोते हैं। उनके सपनों और आकांक्षाओं को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि के प्रश्न के रूप में नहीं देखा जा सकता। उनकी शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक भविष्य का प्रश्न सीधे राज्य के सामाजिक और आर्थिक भविष्य से जुड़ा होता है। बिहार जैसे राज्य में, जहाँ बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं और सस्कारी नियुक्तियों के माध्यम से अपने भविष्य को सुरक्षित करने का प्रयास करते हैं, परीक्षा और भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता तथा समयब्द्धता का विशेष महत्व है?0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में बिलासपुर अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण, 24 हजार वर्ग मीटर कब्जा हटाया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से बुधवार को बिलासपुर में अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में बिलासपुर में करीब 24 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्ति करा ली गई।कालोनाइजर अधिसूचित एरिया में अवैध प्लॉटिंग करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। उन्होंने अपील की है कि अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि बिलासपुर के खसरा संख्या 1554 की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी की गई, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके चलते प्राधिकरण के परियोजना विभाग केे वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में वर्क सर्किल 8 की पूरी टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 24 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 48 करोड़ रुपये है।0
0
Report
नारायण राणे के नाम पर सांसद चयन पर धमकियों का आरोप, केसरकर का चौंकाने वाला बयान
Oras Bk., Maharashtra:सिंधुदुर्ग — नारायण राणे यांचे नाव खासदारकीसाठी सुचवल्याने मला मंत्री पद मिळणार नाही, शिवसेना आमदार माजी मंत्री दिपक केसरकर यांचे वक्तव्य. नारायण राणे यांचं नाव सुचवल्याने मला इच्छुक उमेदवारांच्या धमक्या मिळाल्या, केसरकरांचे धक्कादायक वक्तव्य. सावंतवाडी येथील एका कार्यक्रमात उदय सामंत उपस्थित असताना केले वक्तव्य. लोकसभेसाठी उदय सामंत यांचे बंधू किरण सामंत होते इच्छुक. केसरकरांचा रोख कोणाकडे0
0
Report
सिरसा के श्याम बगीची में तीन दिवसीय ब्लेसिंग कैंप से मरीजों में राहत
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा की श्याम बगीची में 18 से 20 अगस्त तक तीन दिवसीय ब्लेसिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग वर्षों पुरानी बीमारियों से राहत पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे। कैंप के दौरान कई श्रद्धालुओं ने दावा किया कि उन्हें उपचार के बाद लंबे समय से चली आ रही तकलीफों में राहत महसूस हुई और कुछ लोग बीमारी से राहत मिलने के बाद मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं के मुताबिक श्याम बगीची में चमत्कार ही हुआ है और उनकी बरसों पुरानी बीमारी का इलाज पल भर में ही हो गया है। काफी सालों से इलाज के लिए इधर उधर भटक रहे थे। इलाज के लिए काफी पैसे भी खर्च किए लेकिन कही से आराम नहीं मिला। सिरसा के श्याम बगीची में आज उन्होंने अपना इलाज करवाया और पल भर में ही पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल गया है। वोल 1 सिरसा की श्याम बगीची मंदिर में श्रद्धालुओं में काफी श्रद्धा देखने को मिलती है। श्रद्धालु श्याम बगीची में काफी जोश और आस्था से मंदिर में माथा टेकते है और श्याम बाबा के दरबार में कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं जाता है। जो भी इच्छा मन में लेकर आता है सच्चे मन से इच्छा मांगने वाले श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी होती है। श्याम बगीची में आयोजित इस विशेष कैंप को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही कैंप में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई श्रद्धालु अपने साथ परिवार के सदस्यों को लेकर पहुंचे। लोगों का कहना था कि उन्होंने लंबे समय से अलग-अलग जगहों पर इलाज करवाया, लेकिन अपेक्षित राहत नहीं मिली। इसी उम्मीद के साथ वे श्याम बगीची में आयोजित ब्लेसिंग कैंप में पहुंचे। कैंप में आने वाले श्रद्धालुओं में पैरों, जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित लोग भी शामिल रहे। कैंप में सेवादारों की ओर से लोगों की परेशानी को समझते हुए उपचार प्रक्रिया में सहयोग किया गया। श्रद्धालुओं के अनुसार, पैरों की हड्डियों और संबंधित हिस्सों पर दबाव देने की प्रक्रिया के बाद उन्हें चलने-फिरने में राहत महसूस हुई। कुछ लोगों ने बताया कि जहां उन्हें पहले चलने में परेशानी होती थी, वहीं कैंप में उपचार के बाद उन्होंने खुद चलकर मंदिर में जाकर माथा टेका। कैंप में पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे उनके लिए बेहद खास अनुभव बताया। उनका कहना था कि लंबे समय से बीमारी के कारण उनका सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा था। रोजमर्रा के काम करने, चलने-फिरने और दूसरे कार्यों में परेशानी आती थी। कैंप में पहुंचने के बाद उन्हें उपचार की प्रक्रिया से राहत महसूस हुई और इसके बाद उन्होंने श्याम बगीची मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। कैंप से जुड़े लोगों का दावा है कि यहां आने वाले कई श्रद्धालुओं को बिना ऑपरेशन और दवाई के राहत मिली। हालांकि, किसी भी बीमारी के इलाज के संबंध में चिकित्सकीय सलाह और वैज्ञानिक जांच को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। लंबे समय से बीमारी से परेशान लोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से उचित जांच और उपचार करवाना जरूरी है। ब्लेसिंग कैंप में पहुंचे लोगों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर राहत की बात कही है। तीन दिवसीय कैंप के दौरान श्याम बगीची परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए कैंप में व्यवस्था की गई। लोगों को अपनी बारी के अनुसार उपचार प्रक्रिया से गुजरने का अवसर दिया गया। कैंप में आने वाले श्रद्धालु एक-दूसरे से अपने अनुभव भी साझा करते नजर आए। जिन लोगों को अपने अनुसार राहत महसूस हुई, उन्होंने दूसरे लोगों को भी कैंप के बारे में जानकारी दी। श्याम बगीची के सेवादार अशोक खट्टर ने कहा कि कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं के संबंध में जानकारी लेने और उपलब्ध सेवा का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी यहां पहुंच रहे हैं और कई श्रद्धालु अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर कैंप में आ रहे हैं। कैंप में पहुंचने वाले लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उन श्रद्धालुओं की रही, जो उपचार के बाद खुद चलकर मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। ऐसे लोगों के अनुभव ने वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने जब दूसरे श्रद्धालुओं को अपनी परेशानी में राहत महसूस करते हुए देखा तो उनके मन में भी उम्मीद जगी। श्याम बगीची परिसर में धार्मिक माहौल के बीच आयोजित इस कैंप में सेवा और श्रद्धा का अलग ही दृश्य देखने को मिला। कई श्रद्धालु उपचार प्रक्रिया के बाद मंदिर में पहुंचे और भगवान श्याम के सामने माथा टेककर आभार व्यक्त किया। उनके चेहरे पर राहत और खुशी दिखाई दी। लोगों ने कहा कि उनके लिए यह अनुभव भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण रहा。 कैंप में आने वाले श्रद्धालुओं में केवल सिरसा ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोग भी शामिल रहे। लोगों का कहना था कि उन्हें कैंप की जानकारी परिचितों और अन्य लोगों से मिली। बीमारी से लंबे समय से परेशान लोग यहां इस उम्मीद के साथ पहुंचे कि शायद उन्हें अपनी परेशानी में कुछ राहत मिल सके। इस दौरान कैंप की व्यवस्था से जुड़े सेवादार लगातार लोगों की सहायता करते नजर आए। भीड़ को व्यवस्थित करने, श्रद्धालुओं को उनकी बारी बताने और आवश्यक जानकारी देने में सेवादारों ने सहयोग किया। लोगों ने कैंप में सेवा करने वाले सदस्यों का भी आभार जताया। श्याम बगीची में आयोजित इस तीन दिवसीय ब्लेसिंग कैंप को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। कैंप में पहुंचे श्रद्धालुओं के अनुभवों और उनके द्वारा बताई गई राहत की चर्चाएं पूरे क्षेत्र में होती रहीं। कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि वे वर्षों से अपनी बीमारी के कारण परेशान थे और यहां आने के बाद उन्हें उम्मीद और राहत दोनों महसूस हुई। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति की बीमारी और उसकी स्थिति अलग होती है। किसी एक व्यक्ति को किसी प्रक्रिया से राहत मिलने का अर्थ यह नहीं है कि वही प्रक्रिया हर बीमारी या हर व्यक्ति के लिए प्रभावी होगी। इसलिए गंभीर या पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों को किसी भी उपचार को अपनाने से पहले योग्य चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए और आवश्यक चिकित्सकीय जांच करवानी चाहिए。 फिलहाल, श्याम बगीची में आयोजित तीन दिवसीय ब्लेसिंग कैंप में श्रद्धालुओं की मौजूदगी और उनके अनुभव चर्चा का विषय बने हुए हैं। कैंप में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी परेशानियों के बारे में बताया और कई लोगों ने उपचार के बाद राहत महसूस करने की बात कही। उपचार के बाद मंदिर में माथा टेकते श्रद्धालुओं ने इसे अपने लिए विशेष अनुभव बताया。 श्याम बगीची के सेवादार अशोक खट्टर ने लोगों से अपील की कि जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी या शारीरिक परेशानी से जूझ रहे हैं, वे कैंप में आकर उपलब्ध सेवा और प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उनका कहना है कि जरूरी-मतलब-सेवा तक सेवा पहुंचाना ही कैंप का मुख्य उद्देश्य है। कुल मिलाकर, सिरसा की श्याम बगीची में 18 से 20 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय ब्लेसिंग कैंप में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपनी परेशानियों के समाधान और राहत के अनुभव साझा किए। उपचार के बाद मंदिर में माथा टेकते श्रद्धालुओं के दृश्य ने लोगों का ध्यान खींचा। अब कैंप से जुड़े लोगों की ओर से भी ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक इस सेवा की जानकारी पहुंचाने की अपील की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
सिरसा में सफाई कर्मचारी लगातार प्रदर्शन, जजपा ने सरकार से बातचीत की मांग
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा में सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल को दो सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन कर्मचारियों की मांगों का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार धरने पर बैठे हुए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है。 हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य जरूरी सेवाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर मजबूरी में आंदोलन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही, जिसके चलते उन्हें लगातार धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है。 इसी बीच जननायक जनता पार्टी यानी जजपा ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। जजपा पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द बातचीत करने की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के साथ शीघ्र संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए。 जजपा नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की व्यवस्था को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए जल्द फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से भी अपील की कि सरकार के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जाए。 वहीं, कर्मचारियों ने सरकार से गुजारिश की है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि हड़ताल समाप्त कर कर्मचारी वापस अपने काम पर लौट सकें। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है और सभी की नजरें अब सरकार की ओर हैं कि वह कर्मचारियों के साथ कब बातचीत करती है और उनकी मांगों को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।0
0
Report
चमोली की निर्माणाधीन टनल हादसे में 11 मजदूरों की मौत, क्या होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई?
Noida, Uttar Pradesh:चमोली में पीपलकोटी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद चल रहा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है...दो और शव मिलने के बाद इस हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है सवाल ये है कि जिस टनल हादसे ने 11 परिवारों से उनके अपने छीन लिए... क्या जांच के बाद उन जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होगी, जिनकी लापरवाही ने इन जिंदगियों को मौत के मुहाने तक पहुंचाया0
0
Report
बांदा डिपो की बस बिना लाइट नेशनल हाईवे पर दौड़ी, यात्रियों ने जताई आपत्ति
Banda, Uttar Pradesh:बांदा की एक रोडवेज बस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बिना लाइट के दर्जनों सवारियों को बैठा कर यात्रा कराया जा रहा है. यह वीडियो निजी व्यक्ति द्वारा बनाया गया है जिसमें यात्रियों ने भी कड़ी आपत्ति जताई है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बांदा डिपो की अप 90 टी 1517 गाड़ी अंधेरे में नेशनल हाईवे पर दौड़ रही है. बताया जा रहा है कि यह बस चित्रकूट के साइड से बांदा जा रही थी. एक यात्री ने बताया कि वह शिवरामपुर मेडिकल से नौकरी करने के बाद जा रहा है लेकिन लाइट नहीं है, बिना लाइट के बस नहीं चलनी चाहिए जबकि खड़ी करके दूसरी बस में हम लोगों को बैठा देना चाहिए. लेकिन आप इस वीडियो में देख सकते हैं किस तरह चालक और परिचालक की घोर लापरवाही देखने को मिल रही है. वहीं जब इस मामले में बांदा रोडवेज के आम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में चालक और परिचालक की लापरवाही सामने आ रही है; कार्यवाही की जा रही है ऐसा नहीं होना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
