209303
कानपुर देहातः बनिपारा गांव में झगड़े पर पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्रवाई
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के बनिपारा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में नीरज नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हुगली के कोन्नगोर के अर्बन लेक टाउन में दुर्गापूजा उद्घाटन, राज्यपाल ने शुभकामनाएं दीं
Chinsurah, West Bengal:হুগলির কোন্নগরের আরবান লেকস টাউনে সার্বজনীন দুর্গাপুজোর উদ্বোধন করলেন পশ্চিমবঙ্গের রাজ্যপাল আর. এন. রবি। মা দুর্গার কাছে সকলের সুখ ও মঙ্গল কামনা করে তিনি বলেন, “মা দুর্গা সকলকে সুখে রাখুন। আপনারা সবাই ভালোভাবে এই উৎসব পালন করুন।” তাঁর এই শুভেচ্ছাবার্তার মধ্য দিয়ে পুজো উপলক্ষে সকলকে উৎসবে শামিল হওয়ার আহ্বান জানান তিনি。0
0
Report
करनाल CIA-1 ने दो बाइक चोर गिरफ्तार, 6 स्कूटी और 4 बाइक बरामद
Karnal, Haryana:करनाल पुलिस की CIA 1 शाखा ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार उनके कब्जे से 6 स्कूटी और 4 बाइक की बरामद । करनाल की क्राइम ब्रांच शाखा 1 ने कार्रवाई करते हुए दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार उनके कब्जे से 6 स्कूटी और चार बाइक बरामद की गई है जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस की लगातार वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई चल रही हैं इसी कड़ी में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया और उनको आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि यह स्कूटी जो चोरी की गई है वह सिविल लाइन और सिटी एरिया की है और नेहरू पैलेस मुगल करनाल से चोरी की गई है और इसी के साथ जो बाइक चोरी की गई है वह घरौंडा क्षेत्र से की गई है。 बाइट पुलिस जांच अधिकारी राकेश0
0
Report
त्योहारों में यमुनापार में ट्रैफिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पुलिस की कवायद तेज
New Delhi, Delhi:त्योहारों में जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सुनी यमुनापार की समस्याएं स्कूलों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग, ई-रिक्शा और बसों के संचालन से लेकर बाजारों तक की समस्याएं उठीं, अधिकारियों ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन शाहदरा जिला दिल्ली नवरात्र, रामलीला और दीपावली के मद्देनजर यमुनापार में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आनंद विहार स्थित विवेकानंद स्कूल में ईस्टर्न रेंज ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में जाम, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा और बसों के संचालन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ट्रैफिक अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें और सुझाव सुनते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जोन-1 की एडिशनल पुलिस कमिश्नर विजयंता गोयल आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक श्वेता सिंह चौहान, डीसीपी ईस्ट राजीव कुमार, एसीपी नंद नगरी गौरव त्रिपाठी, एसीपी ट्रैफिक अमरीक सिंह और रवि दत्त समेत आठों ट्रैफिक सर्किल के ट्रैफिक इंस्पेक्टर मौजूद रहे। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। स्कूलों के बाहर जाम और अव्यवस्थित पार्किंग बनी परेशानी ट्रैफिक पंचायत में स्कूलों के आसपास लगने वाले जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या प्रमुखता से उठी। सविता विहार स्थित सेंट जोसफ स्कूल के बाहर टैक्सियों की पार्किंग और स्कूल की छुट्टी के समय ए-ब्लॉक में लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई। लोगों के मुताबिक, सुबह और शाम के समय करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहता है। अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के दौरान भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, विज्ञान लोक स्कूल के बाहर बसों की पार्किंग और रोड नंबर-57 पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया। आनंद विहार में यातायात प्रबंधन के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने, 80 फुटा रोड से बसों की पार्किंग हटाने और मुख्य विकास मार्ग पर जाम की समस्या दूर करने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा नर्सिंग होम के बाहर खड़े वाहनों से यातायात बाधित होने का मुद्दा भी अधिकारियों के सामने रखा गया। मयूर विहार फेज-3, पॉकेट-5 और बारापुला से जुड़े क्षेत्रों में ई-रिक्शा की आवाजाही, अवैध पार्किंग और मेट्रो स्टेशन के आसपास लगने वाले जाम की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बाजारों में ई-रिक्शा और पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल विकास मार्ग ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने त्योहारों के दौरान शाम के समय लगने वाले जाम की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चालकों की ओर से निर्धारित मार्गों से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण भी यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसके साथ ही सीबीडी ग्राउंड में भविष्य में होने वाले धरना-प्रदर्शनों के कारण यातायात पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर भी चिंता जताई गई। दुर्गापुरी आदर्श मार्केट एसोसिएशन ने फ्लाईओवर के नीचे कार पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग रखी। वहीं, जाफराबाद मार्केट एसोसीएशन ने न्यू जाफराबाद फ्लाईओवर पर अवैध पार्किंग की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। चांदबाग में भजनपुरा फ्लाईओवर के पास डबल डेकर बसों के कारण लगने वाले जाम और अक्षरधाम से नोएडा लिंक रोड तक बसों की आवाजाही से संबंधित समस्याएं भी उठाई गईं। ओवरलोडिंग रोकने और भारी वाहनों पर नियंत्रण का सुझाव ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधि ने रात के समय मलबा ढोने वाले ट्रैक्टरों की आवाजाही पर नियंत्रण रखने का सुझाव दिया। साथ ही स्कूल वैन में बच्चों की ओवरलोडिंग रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए वैन में अटेंडेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में शराब के ठेकों के संचालन से जुड़ा मुद्दा भी ट्रैफिक पंचायत में उठाया गया। पुलिस और जनता के समन्वय से सुधरेगी व्यवस्था डीसीपी ट्रैफिक श्वेता सिंह चौहान ने त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने स्थानीय निवासियों, बाजार संगठनों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को जरूरी बताते हुए कहा कि आपसी सहयोग से क्षेत्र की यातायात संबंधी समस्याओं को प्रभावी तरीके से सुलझाने में मदद मिलेगी। ट्रैफिक पंचायत में उठे मुद्दों के बाद अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों, स्कूलों, फ्लाईओवरों और व्यस्त सड़कों पर जाम से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, इन समस्याओं का वास्तविक समाधान पुलिस और संबंधित एजेंसियों की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर निर्भर करेगा।0
0
Report
Advertisement
मेरी फसल-मेरे ब्योरा पोर्टल से किसानों को लाभ, MSP खरीद और DBT से राहत
Rewari, Haryana:मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल से किसानों को लाभ, MSP खरीद और DBT से राहत0
0
Report
रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे गिरोह के मास्टरमाइंड पर बड़ी कार्रवाई; 29 आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग ऑनलाइन सट्टे पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने पहली बार की कुर्की की कार्रवाई ऑनलाइन सट्टा ऐप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर बड़ा एक्शन गुलशन खेमानी की करीब 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का न्यायालय ने दिया आदेश रायपुर पुलिस की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में स्थित संपत्तियों पर प्रहार कृषि भूमि, प्लॉट, महाराष्ट्र में दुकान और बैंक की एफडी राशि कुर्की के दायरे में रायपुर के देवपुरी और जोरा पारा में स्थित भूखंड भी शामिल ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह के मुख्य आरोपी समेत 29 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार सट्टे की रकम बैंक खातों में ट्रांसफर कर कमीशन देने का आरोप पहले करीब 1.20 करोड़ रुपये की सामग्री और वाहन किए गए थे जब्त संपत्तियों के हस्तांतरण और बैंक धनराशि के अंतरण पर रोक लगाने की कार्रवाई रायपुर पुलिस का संदेश, अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ अवैध संपत्ति पर भी होगी कार्रवाई0
0
Report
रानीपुर में बम धमाके के बाद हवाई फायरिंग, बदमाशों का फरार
Jaunpur, Uttar Pradesh:मड़ियाहूं के रानीपुर गांव में बम धमाके और हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, बाइक छोड़कर भागे हमलावर तीन बाइक सवार बदमाशों पर सुतली बम फेंकने और कई राउंड फायरिंग करने का आरोप, गांव में दहशत का माहौल जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार तीन युवकों ने सुतली बम फेंकने के बाद कई राउंड हवाई फायरिंग की। अचानक हुए धमाके और गोलियों की आवाज से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, रानीपुर गांव में अरुण, यशवंत, मानसिंह और शाहिद समेत करीब पांच युवक एक स्थान पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने युवकों को निशाना बनाते हुए सुतली बम फेंक दिया। बम फटने से तेज धमाका हुआ, जिससे मौके पर मौजूद युवक घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे。 बताया जा रहा है कि बम धमाके के बाद आरोपियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख आरोपी बाइक छोड़कर पैदल भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया तो आरोप है कि बदमाशों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसके बाद मौका पाकर तीनों वहां से फरार हो गए。 सूचना पर पहुंची पुलिस, आरोपियों की तलाश शुरू घटना के बाद पीड़ित युवकों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पीड़ित पक्ष ने जौगीपुर निवासी आलोक यादव, ददरा निवासी अंकित यादव और एक अन्य अज्ञात युवक पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दी है। वहीं, ग्रामीणों में इस बात को लेकर चिंता बनी हुई है कि आखिर सुतली बम फेंकने और हवाई फायरिंग करने के पीछे क्या वजह थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद दशहरा मेले की सुरक्षा तेज, एडीजी ने व्यवस्थाएं देखी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:दशहरा मेले की सुरक्षा परखने फर्रुखाबाद पहुंचीं एडीजी, 30 हजार लोगों के जुटने का अनुमान पुलिस लाइन में जिम का शुभारंभ, शीतला देवी मंदिर में पूजन कर मेले की तैयारियों का लिया जायजा जिला – फर्रुखाबाद तारीख – 16-10-2026 फर्रुखाबाद में दशहरा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ फर्रुखाबाद पहुंचीं। उन्होंने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में नवनिर्मित जिम का शुभारंभ किया। इसके बाद शीतला देवी मंदिर में पूजन किया और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले दशहरा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। मेले में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। एडीजी ने निकास द्वारों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस लाइन के बाद एडीजी बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजन किया और मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि मंदिर के पीछे कन्याओं के बैठने की व्यवस्था की गई है, जहां नवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। इसके बाद एडीजी क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचीं, जहां दशहरा मेले की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने थाना अध्यक्ष से मेले में आने वाली भीड़ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान बताया गया। एडीजी ने प्रवेश और निकास द्वारों की व्यवस्था के बारे में पूछा। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मैदान के सामने की तरफ दो द्वार हैं, जबकि पीछे की ओर का पूरा हिस्सा खुला हुआ है। एडीजी ने रावण के पुतले की ऊंचाई के बारे में भी जानकारी ली और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया.0
0
Report
ऋषिकेश DPC चुनाव परिणाम: संध्या बिष्ट गोयल और राजेंद्र बिष्ट विजयी
Rishikesh, Uttarakhand:हैडलाइन : ऋषिकेश जिला योजना समिति (DPC) चुनाव के परिणाम घोषित; संध्या बिष्ट गोयल और राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने दर्ज की शानदार जीत। जिला योजना समिति (DPC) के चुनावों का परिणाम शुक्रवार शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया है। इस चुनाव में ऋषिकेश से संध्या बिष्ट गोयल और राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने जीत हासिल कर समिति में अपनी पक्की जगह बना ली है。 ऋषिकेश नगर निगम के कुल 40 पार्षदों को इस चुनाव में मतदान करना था। इन्हीं पार्षदों के मतों के आधार पर जिला योजना समिति के दो सदस्यों का चयन किया गया। चुनाव को लेकर सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मी तेज थी और सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी थीं। ऋषिकेश में दो सीटों के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। कड़े मुकाबले के बाद आए परिणामों में राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट को 25 वोट और संध्या बिष्ट गोयल को 20 वोट मिले, जिसके साथ वे विजयी घोषित हुए। वहीं, अन्य प्रत्याशी ने 18 और सत्य प्रकाश कपड़वान ने 17 वोट पाकर हार का सामना करना पड़ा। जिला योजना समिति जिले की विकास योजनाओं के समन्वय और नियोजन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में ऋषिकेश से निर्वाचित दोनों नए सदस्यों से स्थानीय विकास से जुड़े विषयों और योजनाओं में सक्रिय भागीदारी की बड़ी अपेक्षा रहेगी。0
0
Report
करौली के हिण्डौन में दुर्गा पूजा जागरण से भरा माहौल, महाआरती जारी
Karauli, Rajasthan:जिला करौली में हिण्डौन के टिकाकुंड हनुमान मंदिर परिसर में माँ दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तहत 25वें शारदीय नवरात्र महोत्सव के अनुसार माता रानी का जागरण आयोजित किया गया। जागरण में माता के भजन, लांगुरिया गीत और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति हुई। 12 से अधिक धार्मिक झांकियाँ श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर गईं। लखनऊ से आए भजन गायक अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम महाआरती का आयोजन हो रहा है। इस दौरान बाहुबली बजरंगबली, राधा–कृष्ण और श्रीनाथ जी सहित कई झांकियाँ सजाई गईं। प्रतिदिन माता के विभिन्न स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। शाम की महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
संविधान पखवाड़े के लिए हरियाणा विधानसभा की तैयारियाँ, 2 नवंबर सम्मेलन
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा विधानसभा की तरफ से संविधान पखवाड़े की तैयारियां जारी पखवाड़े का शुभारंभ 2 नवंबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन से होगा इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि होंगे समापन सत्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे सम्मेलन की तैयारियों में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और सचिवालय लगा हुआ है विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा संसदीय लोकतंत्र में लोक सभा अध्यक्ष और प्रदेश के राज्यपाल की विशिष्ट भूमिका है और इन दोनों का जनप्रतिनिधि सम्मेलन में होना हरियाणा विधान सभा के लिए गौरव की बात है0
0
Report
शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र में लाखो की चोरी, खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:महुआ पाठक में कोचिंग सेंटर से 3 लाख की चोरी शाहजहांपुर -सिधौली थाना क्षेत्र के गांव महुआ पाठक मे दिल्ली पलिया हाईवे पर उड़ान कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से लगभग 3 लाख की चोरी चोरी हुए सामान में दो बैटारा, इन्वर्टर,प्रिंटर, दो कंप्यूटर, एक कैमरा DVR और 10 हजार की नगदी सहित सहित लगभग 3 लाख की चोरी मैं चोरों ने हाथ साफ कर दिया सबसे बड़ी बात यहां है की पुलिस चौकी से घटनास्थल मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर है अब सवाल यह है पुलिस चौकी की इतनी कम दूरी होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को जानकारी भी नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि बुधवार रात्रि 10:00 बजे के बाद महुआ पाठक गांव में लाइट भी नहीं आई जिसका चोरों को बहुत बड़ा लाभ मिला। सकुलिया निवासी अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि हमारा कोचिंग सेंटर महुआ पाठक में संचालित है जिसको हम शाम 6:00 बजे बंद कर अपने घर पर चले गए थे सुबह 7:00 बजे जब हम कोचिंग सेंटर पर पहुंचे तो हमने देखा की में गेट की कुंडी टूटी हुई थी देखते ही हमारे होश उड़ गए हड़बड़ा कर हमने अंदर जाकर देखा तो अंदर से हमारा सारा सामान गायब था जिसकी सूचना तत्काल हमने कौरोकुईयां पुलिस चौकी पर दी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और खाना पूर्ति करके वापस चली गई इसके बाद हमने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। महुआ पाठक के ग्रामीणों का कहना है कि हमारे यहां पर 112 से लगाकर किसी पुलिस कर्मी का रात्रि के समय इनपुट नहीं है जबकि हमारे यहां दिल्ली पलिया हाईवे पर काफी बड़ी मार्केट है और आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं जिससे हम लोग काफी परेशान हैं अब हमारी सरकार से यह मांगे कि हमारे यहां रात्रि के समय पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए जिससे हम लोगों को तरह-तरह की घटनाओं से राहत मिल सकती है0
0
Report
मुजफ्फरपुर के किराये के मकान से गांजा तस्करी और चोरी-छिनतई गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में रहकर गांजे की सप्लाई और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार। मकान मालिक समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से करीब 500 ग्राम गांजा, चोरी की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और छिनतई की सोने की चेन बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों में मकान मालिक के अलावा एक आरोपी बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज निवासी आनंद राय और कटिहार जिले के कोढ़ा निवासी महेंद्र यादव शामिल हैं. शहर में किराए के कमरे में रहकर चोरी और छिनतई की वारदातें करने वाले इन लोगों को सिकंदरपुर निवासी मकान मालिक प्रेयस कुमार ने कमरे उपलब्ध कराकर अपराधों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया था. तलाशी के दौरान इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास छीनी गई सोने की चेन भी बरामद हुई. पुलिस के अनुसार महेंद्र यादव के खिलाफ ब्रह्मपुरा और बरूराज थानों में पूर्व से मामले दर्ज हैं. पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि यह पता लग सके कि कौन-कौन से जिले इनका नेटवर्क चला रहे हैं और कौन-कौन लोग शामिल हैं.0
0
Report
Advertisement
धनबाद के स्टीलगेट दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटन से रौनक, सुरक्षा कड़ी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में दुर्गा पूजा की रौनक अब पूरी तरह से देखने को मिलने लगी है। जिले के अधिकांश पूजा पंडालों का उद्घाटन शुक्रवार, षष्ठी तिथि को कर दिया गया। पंडालों के पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। इसी कड़ी में धनबाद के स्टीलगेट पूजा पंडाल का उद्घाटन जिले के उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया। डीसी ने इस दौरान कहा कि सभी पूजा पंडालों में सफाई व्यवस्था अच्छी रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाए। सभी पूजा समितियां वोलेंटियर की भी तैनाती करें ताकि किसी प्रकार की अवव्यस्था न हो। किसी तरह की परेशानी होने पर समिति तत्काल प्रशासन को सूचना दें। सरायढेला स्टील गेट स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति इस बार पंडाल को राष्ट्रीय पक्षी मोर के स्वरूप और मोर पंखों की सुंदर सजावट के साथ तैयार किया गया है। इसके साथ ही पंडाल के अंदर के दृश्य को अंडमान निकोबार के आदिवासी जीवन और शीश महल के रूप में दर्शाया है.0
0
Report
प्रयागराज हत्याकांड: अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा और बेटे की गिरफ्तारी जेल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव हत्याकांड मामले से जुड़ी बड़ी ख़बर, आरोपी अधिवक्ता हाईकोर्ट देवेंद्र नाथ मिश्रा की हुई गिरफ्तारी, देवेंद्र नाथ मिश्रा के बेटे नृपेंद्र नाथ मिश्रा भी मामले में गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर भी पुलिस ने बरामद किया, कल कर्नलगंज के सलोरी इलाके में हुई थी गोलीबारी की घटना, संपत्ति विवाद के चलते दोनों पक्षों से मारपीट और गोली चली थी, जिसमें गोली लगने के चलते सतीश चंद्र श्रीवास्तव की मौत हो गई थी, मारपीट में अधिवक्ता देवेंद्र नाथ मिश्रा भी घायल हुए थे, आज मामले में पुलिस ने देवेंद्र नाथ मिश्रा और उनके बेटे को जेल भेज दिया है।0
0
Report
जामनेर बोदवड रोड हादसा: ट्रक-दुपहिया हादसा में छह मृत, तीन बच्चे शामिल
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव - जिल्ह्यातील जामनेर तालुक्यात भीषण अपघात जामनेर तालुक्यातील मालदाभाटी जवळ ट्रक आणि दुचाकीचा भीषण अपघात झाल्याची प्राथमिक माहिती जामनेर बोदवड रोडवर भीषण अपघात अपघातात पाच ते सहा जण मृत्युमुखी पडल्याची माहिती मयतांमध्ये तीन बालकांचा समावेश मयत मध्य प्रदेश मधील बराणपुर येथील रहिवासी ट्रक आणि दुचाकीच्या झालेल्या अपघातात सहा जण ठार आज दुपारी चार वाजेच्या sुमारास घडला अपघात..0
0
Report
Advertisement
