209302
Kanpur dehat - पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
Jalihapur, Uttar Pradesh:मौनी अमावस्या के शाही स्नान को लेकर महाकुंभ प्रयागराज में क्षमता से अधिक भीड़ होने पर श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई, इसकी वजह से कानपुर देहात के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस अफसरों को निर्देश दिए, इसके चलते झींझक रेलवे स्टेशन पहुंचे पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदरा संजय वर्मा ने निरीक्षण किया साथ ही रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों से पूछताछ की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिलचस्पी बढ़ी: जम्मू की जर्जर इमारतों के भयावह हालात, मरम्मत पर देनी होगी प्राथमिकता
Jammu, जम्मू के पुराने शहर की ऐतिहासिक गलियों में खड़ी जर्जर इमारतें अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं। पक्का डंगा, कच्ची छावनी, उस्ताद मोहल्ला, पीर मिट्ठा, कनक मंडी, पुरानी मंडी और नेहरू मार्केट जैसे इलाकों में कई पुरानी इमारतों की हालत बेहद खराब है। कहीं दीवारों में गहरी दरारें हैं, तो कहीं छज्जे और प्लास्टर जर्जर होकर गिरने की कगार पर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और सीलन के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। इन इमारतों के आसपास रहने और कारोबार करने वाले लोगों को हर समय किसी हादसे का डर बना रहता है। नेहरू मार्केट में चाय की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि ऐसी इमारतों की समय रहते मरम्मत होनी चाहिए। उनका कहना है कि सरकार को इस मामले में गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समाधान निकाला जा सके। वहीं, कस्टोडियन संपत्तियों में रहने वाले लोगों की भी यही शिकायत है। उनका कहना है कि वे लंबे समय से जर्जर मकानों की समस्या से परेशान हैं। कुछ इमारतें तो पूरी तरह गिरने की कगार पर पहुंच चुकी हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। मामले में वक्फ सदस्य एडवोकेट सोहेल काज़मी ने भी स्थायी समाधान की जरूरत बताई। उनका कहना है कि वक्फ और कस्टोडियन की जितनी भी संपत्तियां हैं, उनके विवाद और रखरखाव से जुड़े मामलों का स्थायी हल निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से राजस्व से जुड़ा मामला है और सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग है कि जर्जर इमारतों का सर्वे कराया जाए, खतरनाक भवनों की पहचान हो और जहां जरूरी हो वहां मरम्मत या सुरक्षित तरीके से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। क्योंकि सवाल सिर्फ पुरानी इमारतों का नहीं, बल्कि इन इमारतों के बीच रहने और रोज गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा का भी है।0
0
Report
बिहार विधान परिषद: जन सुराज ने आठ उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का बड़ा खुलासा
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने अपने तीन और समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही जन सुराज ने विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव के लिए अपने घोषित उम्मीदवारों की संख्या आठ कर दी है। इससे पहले पार्टी ने पटना शिक्षक, सारण शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, दरभंगा स्नातक और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे।0
0
Report
निकाय चुनाव के बाद राजस्थान में निशाने बदले, गहलोत-डोटासरा-शर्मा तीन मोर्चों पर भिड़ गए
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव के नतीजों के बाद राजस्थान में सियासत थमने के बजाय और गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर लगाए गंभीर आरोपों के बाद अब मुख्यमंत्री ने बीकानेर से पलटवार किया है। इसी बीच जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार, पुलिस-प्रशासन और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में निकाय चुनाव के नतीजों के बाद राजस्थान की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा था। गहलोत ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक तौर पर किया गया और IAS-IPS कैडर की साख प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्षदों पर दबाव बनाने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल हुआ। गहलोत का आरोप था कि “भजनलाल जी, आपसे ये उम्मीद नहीं थी” और उन्होंने चुनाव में सरकार की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए。 गहलोत के आरोपों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को बीकानेर में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुए निकाय चुनाव के वार्ड परिसीमन को लेकर उल्टा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाया।भजनलाल ने कहा कि जब गहलोत सरकार में एक नगर निगम को दो हिस्सों में बांटा गया था, तब इस फैसले पर सवाल क्यों नहीं उठाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ही वार्डों के गठन और परिसीमन पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। उन्होंने गहलोत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “हमने ऐसा कुछ नहीं किया, जैसा आरोप लगाया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को जनता से मिल रहे समर्थन को स्वीकार करना चाहिए और पार्टी को अपनी स्थिति तथा अपनी रणनीिति की समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और परिवारवाद को लेकर भी निशाने साधा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बाइट..... इसी सियासी घमासान के बीच जयपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर एक साथ कई मोर्चों पर हमला बोला। डोटासरा ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए DGP से लेकर SP स्तर तक के अधिकारियों की भूमिका पर प्रश्न खड़े किए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं तो यह पूछा जाना चाहिए कि आखिर पुलिस किसके अधीन काम करती है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाने, उन्हें तोड़ने और राजनीतिक रूप से प्रभावित करने के लिए पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान 155 FIR दर्ज होने जैसी स्थिति सामने आई और पार्षदों को कथित तौर पर दबाव में लेने की कोशिश की गई। डोटासरा ने अधिकारियों पर तीखी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि IAS और IPS अधिकारी पार्षदों को तलाशने में लगे रहे, जबकि पुलिस को अपराध और कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए था।डोटासरा का हमला केवल सरकार और पुलिस तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने SIR यानी Special Intensive Revision को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में गड़बड़ियां हुईं। उन्होंने फॉर्म-6, वोटर डेटा के IT सिस्टम और ERO के नेट एक्सेस को लेकर भी सवाल उठाए। डोटासरा ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनावी व्यवस्था किसी एक व्यक्ति के निर्णय से नहीं चलनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की भूमिका और संवैधानिक व्यवस्था को लेकर भी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की बाइट निकाय चुनाव के बाद राजस्थान की सियासत का सबसे बड़ा विरोधाभास यही है,सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव परिणाम को जनता के समर्थन और अपनी सरकार के कामकाज की स्वीकार्यता के तौर पर देख रही है, जबकि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया, प्रशासनिक भूमिका, परिसीमन और पार्षदों पर कथित दबाव को लेकर सवाल उठा रही है। हालिया निकाय चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बाद पार्टी अब पंचायती राज चुनाव की ओर बढ़ने की बात कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर में भी कहा कि निकाय चुनाव के बाद अब फोकस पंचायती राज चुनाव पर रहेगा।वहीं कांग्रेस लगातार चुनावी प्रक्रिया और सरकार की भूमिका पर सवाल उठा रही है। पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस के दो प्रमुख चेहरों—अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा—ने अलग-अलग मंचों से सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने मुख्यमंत्री और ब्यूरोक्रेसी की भूमिका पर सवाल उठाए, जबकि डोटासरा ने इसे आगे बढ़ाते हुए पुलिस, प्रशासन, निकाय चुनाव और चुनाव आयोग तक को सवालों के घेरे में लिया।जवाब में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस को अपने प्रदर्शन और आंतरिक राजनीति पर आत्ममंथन करने की सलाह दी है। उन्होंने खास तौर पर वार्ड परिसीमन और चुनावी परिणामों को लेकर कांग्रेस के सवालों पर पलटवार किया। निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब सिर्फ नगर निकायों तक सीमित नहीं दिख रहा। एक तरफ सरकार और भाजपा निकाय चुनाव के प्रदर्शन को आधार बनाकर आगे पंचायती राज चुनाव की तैयारी की बात कर रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया और प्रशासनिक तंत्र की भूमिका को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बना रही है। यानी राजस्थान में निकाय चुनाव का परिणाम भले घोषित हो चुका हो, लेकिन उसके बाद की सियासी लड़ाई अभी जारी है, गहलोत के आरोप, भजनलाल का पलटवार और डोटासरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने इस लड़ाई को तीन मोर्चों पर खड़ा कर दिया है। सरकार बनाम विपक्ष, पुलिस-प्रशासन की भूमिका और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता。0
0
Report
Advertisement
भाटापारा भुईगांव प्राथमिक शाला का वीडियो वायरल, प्रधानाचार्य पर नशे के आरोप
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पामगढ़ ब्लॉक के भाटापारा भुईगांव प्राथमिक शाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंचने का प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर पर आरोप वायरल वीडियो में प्रधान पाठक की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में चर्चा मामले को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं वायरल वीडियो की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी ZEE MPCG वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है0
0
Report
कुरुक्षेत्र के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चार की मौत, एक दर्जन घायल
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल कुरुक्षेत्र के गांव कलाल माजरा से श्रद्धालु गोगामेड़ी राजस्थान में मत्था टेकने के लिए जा रहे थे तब ही कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर गांव घराड़सी के पास उनकी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाती है जिसमें एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो जाती है और करीब एक दर्जन लोग घायल हो जाते हैं। राहगीरों के मदद से सभी लोगों को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में गया है जहां पर कुछ लोगों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कलाल माजरा गांव के श्रद्धालु गोगामेड़ी राजस्थान में माथा टेकने के लिए जा रहे थे और वह सभी ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे और रास्ते में कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर मिली जानकारी के अनुसार वह दूसरे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे और उसके चक्कर में ही यह हादसा हो गया और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई ट्रैक्टर ट्राली पलटने से वहां पर आफरा तफरी मच गई हालांकि कुछ लोगों के द्वारा राहत कार्य चलाया गया और उनको अस्पताल पहुंचाया गया।0
0
Report
आस्था कुंज पार्क गैंगरेप: साकेत कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन हिरासत दी
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में हुए गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गुरुवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया जहां पर पेशी के बाद अदालत के द्वारा तीनों आरोपियों को 14 दिन की JC में भेज दिया गया है. साकेत कोर्ट में पीड़ित के वकीलों ने बताया कि देखिए इस घटना के बाद जिस तरह से दिल्ली पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है और आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जिसमें एक आरोपी का एनकाउंटर भी किया गया है यह दिल्ली पुलिस की काम की तारीफ है. आरोपियों ने जिस तरह आस्था कुंज पार्क के अंदर गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया है आज उसकी ही सनी थी कोर्ट में पहली पेशी थी आरोपियों की जिसमें 14 दिन का न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने आरोपियों को भेज दिया है.0
0
Report
Advertisement
टोंक के नए सभापति मयंक गोयल ने पदभार ग्रहण कर जलभराव-चालाकी के समाधान की वकालत की
Kota, Rajasthan:एंकर :टोंक नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल ने आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सभापति पद का कार्यभार संभाल लिया। अग्निशमन केंद्र स्थित सभागार में आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सऊद सईदी, युवा नेता हंसराज गाता सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद मयंक गोयल ने शहर की सड़क और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में बताया। पदभार ग्रहण से पहले मयंक गोयल कांग्रेस पार्षदों और समर्थकों के साथ अग्रवाल धर्मशाला से अग्निशमन केंद्र तक विजय जुलूस के रूप में पहुंचे। रास्ते में कई स्थानों पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद सभागार में पूजा-अर्चना कर मयंक गोयल ने सभापति की जिम्मेदारी संभाली। मीडिया से बातचीत में सभापति मयंक गोयल ने कहा कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान पर उनका फोकस रहेगा। खास तौर पर सड़कों और जलभराव की समस्या पर काम करने की बात कही। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सऊद सईदी ने नगर परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का आभार जताया। सभापति के पदभार ग्रहण के साथ ही टोंक नगर परिषद में नए बोर्ड की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अब शहर की सड़क, सफाई, जलभराव और दूसरी बुनियादी समस्याओं को लेकर नई नगर परिषद की कार्ययोजना पर लोगों की नजर रहेगी। बाइट-01 — मयंक गोयल, सभापति, नगर परिषद टोंक बाइट-02 — सऊद सईदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, टोंक0
0
Report
नितिन नवीन जयपुर दौरे पर, दादिया में निकाय सम्मेलन से पंचायत प्रचार का आगाज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 25 सितंबर को जयपुर दौरे पर रहेंगे। नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज रात नितिन नवीन जयपुर पहुंचेंगे। कल दादिया में ‘निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन’ आयोजित होगा। सम्मेलन को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संबोधित करेंगे। सम्मेलन में निकाय चुनाव लड़ने वाले जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही संकल्प पत्र को पूरा करने को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज दादिया पहुंचे और सभा स्थल का जायजा लिया। मदन राठौड़ ने बताया कि नितिन नवीन के दौरे के साथ पंचायत चुनाव प्रचार का भी आगाज होगा। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ ने कहा कि एक तरफ गलत आंकड़े बताकर जीत का दावा करते हैं, दूसरी तरफ बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हैं। जहां हारते हैं, वहां रोना रोते हैं।चुनाव आयोग को लेकर डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ ने कहा कि सुर्खियों में आने के लिए ये सब करते हैं।0
0
Report
जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में अवैध बसों के खिलाफ: 13 बसें सीज, 3 चालान
Baran, Rajasthan:जिला परिवहन अधिकारी का अवैध बसों पर शिकंजा, 13 बसें सीज, 3 के चालान बारां जिले में अवैध रूप से संचालित हो रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में पिछले तीन दिन से चल रहे विशेष अभियान के तहत 13 बसों को सीज कर कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया गया है। जानकारी के अनुसार ये सभी बसें बिना टैक्स, बिना बीमा और बिना परमिट के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही थीं। यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर संचालित हो रही इन बसों के खिलाफ विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 3 अन्य बसों के चालान भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी अवैध वाहन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
जमुई घटना: कांग्रेस की त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Patna, Bihar:जमुई में छात्राओं के साथ हुई घटना को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कांग्रेस कमेटी ने 23 सितंबर को जमुई पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जमुई प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत त्वरित कार्रवाई की मांग की। कमेटी ने विशेष रूप से POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई, जल्द चार्जशीट दाखिल करने और मामले का स्पीडी ट्रायल कराने की मांग रखी। इसके साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी प्रशासन से की गई, ताकि परिवार बिना किसी भय के न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग कर सके। कांग्रेस कमेटी ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संवेदनशील और सुनसान इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा जरूरत के मुताबिक CCTV निगरानी सुनिश्चित करने की मांग भी की है。0
0
Report
सांगली जिला मध्यवर्ती बैंक चुनाव शुरू: पृथ्वीराज पाटील ने भरा उमेदवारी
Sangli, Maharashtra:सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँक निवडणूक रणधुमाळी सुरू झाली आहे, उमेदवारी अर्ज दाखल करण्याच्या पहिल्याच दिवशी अनेकांनी उमेदवारी अर्ज दाखल केला आहे. भाजपाचे नेते व बँकेचे माजी संचालक पृथ्वीराज पाटील यांनी आपला उमेदवारी अर्ज दाखल केला आहे. सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँकेची निवडणूक जाहीर झाली असून आजपासून उमेदवारी अर्ज भरायला सुरुवात झाली आहे. एक नोव्हेंबर रोजी मतदान तर तीन नोव्हेंबर रोजी मतमोजणी पार पडणार आहे. २१ ऑक्टोबर पर्यंत उमेदवारी अर्ज माघार घेण्याची अंतिम तारीख आहे. राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाचे आमदार जयंत पाटलांचे नेतृत्वाखाली सर्वपक्षीय पॅनल उभा करण्यासाठी महाविकास आघाडीच्या हालचाली सुरू झाले आहेत, तर दुसरीकडे भाजपाकडून महायुती म्हणून निवडणूक लढवणार असल्याचा मंत्री ChandraKant Patil यांनी स्पष्ट केले आहे. त्यामुळे जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीकडे सगळ्यांचे लक्ष लागून राहिले आहे. बाईट - पृथ्वीराज पाटील - नेते भाजपा, सांगली.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में आग हादसे में 65 वर्षीय ऊषा देवी गुप्ता की मौत की हुई पुष्टि,
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर- ग्रेटर नोएडा में डबल डेकर बस में आग हादसे में 65 वर्षीय ऊषा देवी गुप्ता की मौत की हुई पुष्टि, ऊषा गुप्ता दिल्ली में नौकरी कर रहे बेटे से मिल कर आ रही थी घर वापस, बीती रात बस में सॉर्ट सर्किट से लगी थी आग,मृतिका के पति प्रेमनारायण गुप्ता ने की ऊषा की मौत की पुष्टि,मृतक ऊषा गुप्ता मुस्करा कस्बे की है रहने वाली.0
0
Report
Advertisement
ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े: पटना में सरगना गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में पेशी
Munger, Bihar:ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, मुंगेर कोर्ट में पेशी। मुंगेर: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को टीम उसे मुंगेर लेकर पहुंची, जहां प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में उसकी पेशी कराई गई। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद EOU की टीम उसे रिमांड पर लेकर मामले में आगे की जांच करेगी। गिरफ्तार सतीश कुमार यादव बक्सर जिले के निजामीपुर का रहने वाला है। वह मुंगेर के मुफस्सिल थाना में दर्ज कांड संख्या 177/26 में मुख्य अभियुक्त है और घटना के बाद से कई महीनों से फरार चल रहा था। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने उसे पटना के शिवपुरी, गर्दनीबाग इलाके से गिरफ्तार किया। दरअसल मामला है की 14 और 15 अप्रैल को आयोजित ADEO परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े से जुड़ा है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर 15 से 20 लाख रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आई थी। मामले के खुलासे के बाद मुंगेर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में मास्टरमाइंड, तीन लाइनर और 18 अभ्यर्थियों समेत कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से एक व्हाट्सएप ग्रुप बरामद किया था। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिले थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध इकाई को सौंप दी गई थी। इसी क्रम में EOU ने मुख्य सरगना सतीश कुमार यादव को पटना से गिरफ्तार किया और मुंगेर लाकर न्यायालय में पेश किया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि ADEO परीक्षा फर्जीवाड़े के मामले में मुंगेर पुलिस ने पहले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुफस्सिल थाना में दर्ज इसी मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। जांच के क्रम में मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की गई है।0
0
Report
DM ने गरीब ITI छात्रा को नई साइकिल दे कर पढ़ाई में राहत दी
Bareilly, Uttar Pradesh:डीएम ने आईटीआई की गरीब छात्रा को दिलाई नई साइकिल साइकिल चोरी होने से प्रभावित हो रही थी पढ़ाई, फरियाद लेकर पहुंची थी छात्रा बरेली। साइकिल चोरी होने के बाद पढ़ाई के लिए परेशान हो रही गरीब आईटीआई छात्रा की फरियाद पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे नई साइकिल उपलब्ध कराई। डीएम की इस पहल से छात्रा को पढ़ाई के लिए आने-जाने में बड़ी राहत मिली है। मामला राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का है। यहां रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रही छात्रा नीतू की साइकिल कुछ दिन पहले छात्रावास परिसर से चोरी हो गई थी। नीतू आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और स्कूल, आईटीआई संस्थान व लाइब्रेरी आने-जाने के लिए साइकिल पर ही निर्भर थी। साइकिल चोरी होने के बाद उसे रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ रहा था। इससे उसकी पढ़ाई के साथ-साथ समय भी प्रभावित हो रहा था। समस्या से परेशान नीतू ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी फरियाद सुनाई। जिलाधिकारी ने छात्रा की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को नई साइकिल उपलब्ध करा दी। नई साइकिल मिलने पर छात्रा के चेहरे पर खुशी लौट आई। छात्रा ने जिलाधिकारी और प्रशासन का आभार जताया। जिलाधिकारी ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद छात्र-छात्रा की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।0
0
Report
हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में आग, दमकल ने काबू पाया
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम से तेजी से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि गोदाम गली के अंदर स्थित था, जिसके चलते फायर कर्मियों को आग बुझाने के दौरान काफी चुनौती का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
