209310
कानपुर देहातः पुलिस ने जुआं खेलते हुए सात जुआरियों को दबोचा
Khanpur Dilwal, Uttar Pradesh:मंगलपुर क्षेत्र के बहेड़ा गांव के समीप हार जीत की बाजी लगा जुआं खेलते 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मौके से 6500 रुपए सहित 52 ताश की गड्डी बरामद हुई और आरोपियों की तलाशी में 1900 रुपए बरामद हुए। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छतरपुर में बाबा रामदेव के खिलाफ संतों का आक्रोश, पुतला जलाकर प्रदर्शन
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ संतों का आक्रोश देखने को मिला। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर की गई कथित टिप्पणी से नाराज संतों ने बाबा रामदेव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, संतों ने पतंजलि के घी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए और इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संतों का कहना है कि बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कथित टिप्पणी की है, जिससे संत समाज आहत है। इसी को लेकर संतों ने बाबा रामदेव का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान संत दंडवत होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और डिप्टी कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। संतों ने मांग की कि पतंजलि के घी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और बाबा रामदेव की टिप्पणी को लेकर उचित कार्रवाई की जाए। साधु-संतों के द्वारा आवेदन दिया गया है। नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बगहा में रील बनाते समय रिवॉल्वर दिखाने वाले दो गिरफ्तार, अन्य साथी फरार
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहां रील बनाने के दौरान रिवॉल्वर लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार किये गए हैं जबकि उनके दो साथी फरार हो गए हैं। धनहा थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव में रील बनाने के दौरान रिवॉल्वर लहराना दो युवकों को उस वक़्त महंगा पड़ गया जब शनिवार को ग्रामीणों ने दोनों युवकों को हथियार के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बतायाजाता है की रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार युवकों की पहचान देवीपुर गांव निवासी धर्मराज सहनी के पुत्र गौतम सहनी और गुड्डू कुमार के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ये चार युवक गोबरहिया स्कूल परिसर में रील बनाते हुए रिवॉल्वर लहराते थे। लेकिन जब स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। लिहाजा बाद में ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए हैं। इधर सूचना पर पहुंची धनहा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया है कि बरामद हथियार रिवॉल्वर जैसा दिख रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। एक युवक के नाबालिग होने की आशंका है लिहाजा उसके उम्र की असल जांच औऱ सत्यापन कराई जा रही है जाँच के बाद नियमानुसार कानून कार्रवाई की जायेगी।0
0
Report
अलवर की ई-बस योजना ध्वस्त: 22 बसें पहुंचीं, सिर्फ 5 चल रहीं
Alwar, Rajasthan:# अलवर: 29/11 की डे प्लान स्टोरी आज ही भेज दी गई है अलवर में ई-बस योजना की रफ्तार पर ब्रेक! 22 बसें डिपो में पहुंचीं, सड़कों पर दौड़ रही सिर्फ 5 बिना रोडमैप के शुरू किया संचालन, यात्री भी परेशान 100 बसों की डिमांड से शुरू हुई योजना 50 पर सिमटी, अब 17 ई-बसें डिपो में खड़ी होकर कर रहीं इंतजार; न टाइम-टेबल, न रूटों पर साइन बोर्ड की व्यवस्था अलवर। शहर की यातायात व्यवस्था को हाईटेक और प्रदूषण मुक्त बनाने के बड़े-बड़े दावों के साथ शुरू की गई ई-बस योजना अब अव्यवस्थाओं के भंवर में फंसती नजर आ रही है। नगर निगम की लचर प्लानिंग और अधिकारियों की सुस्त कार्यप्रणाली का आलम यह है कि डिपो में 22 ई-बसें पहुंच चुकी हैं, लेकिन इनमें से महज 5 बसें ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। बाकी 17 बसें डिपो में खड़ी होकर संचालन शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। हैरानी की बात यह है कि जो पांच बसें शहर में संचालित हो रही हैं, उनका भी कोई निर्धारित टाइम-टेबल नहीं है। ऐसे में यात्रियों को यह तक पता नहीं होता कि बस कब आएगी और कब रवाना होगी। ई-बसों से शहर को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा देने का सपना फिलहाल अधूरा नजर आ रहा है। बसों का किराया अपेक्षाकृत अधिक होने और समय-सारिणी तय नहीं होने से यात्री भार भी उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रहा। महिलाओं को भी राजस्थान रोडवेज की तुलना में कम किराया छूट मिलने के कारण यह सुविधा आकर्षण नहीं बन पा रही है। नतीजतन, जिन बसों को शहर की परिवहन व्यवस्था की नई पहचान बनना था, वे फिलहाल अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। बिना सर्वे के मांगीं 100 बसें, अब 17 खड़ी ई-बस योजना की शुरुआत से ही नगर निगम की प्लानिंग पर सवाल उठते रहे हैं। निगम ने बिना किसी ठोस ग्राउंड सर्वे और यात्री भार का आकलन किए शहर के लिए 100 ई-बसों की डिमांड भेज दी थी। बाद में जब वास्तविक जरूरत और संचालन की चुनौतियों का अहसास हुआ तो निगम को अपने कदम पीछे खींचने पड़े और 50 बसें लेने का निर्णय किया गया। 18 अगस्त को पहली खेप में पांच ई-बसें अलवर पहुंची थीं। इसके बाद पिछले तीन महीनों में बसों की संख्या बढ़कर 22 हो गई, लेकिन इस दौरान भी निगम संचालन का कोई प्रभावी रोडमैप तैयार नहीं कर पाया। वर्तमान में बगड़ तिराहे से प्रतापबंध रूट पर एक, जबकि उमरैण और चिकानी रूट पर दो-दो बसें संचालित की जा रही हैं। डिजिटल स्क्रीन का इंतजार, साइन बोर्ड और शेड्यूल भी गायब योजना के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, भगत सिंह सर्किल, कालीमोरी और अनाज मंडी मोड़ पर डिजिटल स्क्रीन लगाई जानी थीं। इन स्क्रीन पर बसों की लाइव लोकेशन और उनके पहुंचने का समय दिखाई देना था, लेकिन यह काम अब तक अधूरा है। इतना ही नहीं, निर्धारित रूटों के बस स्टैंड पर साइन बोर्ड और क्यूआर कोड भी लगाए जाने थे, ताकि यात्री स्कैन कर बसों के रूट और टाइमिंग की जानकारी प्राप्त कर सकें। नगर निगम की वेबसाइट पर भी बसों का शेड्यूल अपडेट नहीं किया गया है। वहीं, बसों के सुचारू संचालन में बाधा बन रहे रूटों के अतिक्रमण हटाने की दिशा में भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में आधुनिक परिवहन व्यवस्था का दावा करने वाली योजना बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ही उलझी हुई है। यात्रियों की परेशानी, मजबूरी में कर रहे सफर बसों में सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि किराया अधिक होने के साथ बसों के आने-जाने का समय भी निर्धारित नहीं है। ऐसे में रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोग इन बसों पर भरोसा नहीं कर पाते। कई यात्री मजबूरी में ही ई-बसों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यात्रियों के मुताबिक, जब तक किराया और समय-सारिणी को लेकर व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक इन बसों का यात्री भार बढ़ना मुश्किल है। चालक-परিচालक बोले- पांच बसें ही चल रही, यात्री भार कम ई-बस में मौजूद चालक कासम खान और परिचालक ने बताया कि फिलहाल पांच बसों का ही संचालन किया जा रहा है। इनमें दो बसें बगड़ तिराहे से चिकानी, दो बसें उमरैण और एक बस प्रतापबंध तक संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी बसों में किराया ज्यादा होने के चलते यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं मिल पा रही है। एक किलोमीटर का खर्च 61 रुपए, निगम पर 39 रुपए का भार ई-बसों के संचालन की आर्थिक तस्वीर भी निगम के लिए चुनौती बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक ई-बस को चलाने पर प्रति किलोमीटर करीब 61 रुपए खर्च आ रहा है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 22 रुपए प्रति किलोमीटर की सब्सिडी मिलती है, जबकि शेष 39 रुपए प्रति किलोमीटर का आर्थिक भार नगर निगम को उठाना पड़ता है। ऐसे में बसों का पर्याप्त संचालन और यात्री भार बढ़ाना निगम के लिए जरूरी हो गया है। अब नए रूटों पर बसें चलाने की तैयारी लंबे इंतजार के बाद अब नगर निगम ने पुराने और नए रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके तहत प्रतापबंध रूट पर बसों की संख्या बढ़ाकर तीन तथा उमरैण और चिकानी रूट पर चार-चार बसें करने की तैयारी है। इसके अलावा वैशाली नगर से अकबरपुर, सूर्य नगर से डबल फाटक और हनुमान सर्किल से दादर तक भी दो-दो नई बसें संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। नगर निगम की ई-बस प्रभारी नोहिन खानम ने बताया कि नए रूटों को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इन रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बड़ा सवाल यह है कि जब 22 बसें अलवर पहुंच चुकी हैं तो उनके संचालन की पूरी व्यवस्था पहले से क्यों नहीं बनाई गई? आखिर कब तक 17 ई-बसें डिपो में खड़ी रहेंगी और कब शहरवासियों को समयबद्ध, सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा मिल पाएगी? फिलहाल ई-बस योजना की हकीकत सरकारी दावों और जमीनी व्यवस्था के बीच की खाई को उजागर कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटपूतली के बिलवाड़ी स्टैंड पर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग शॉप में आग, लाखों का नुकसान
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़) Viratnagar police kant location on Jaipur-Alwar National Highway Bilwadi Stand par ek motorcycle repairing ki dukan me achanak aag lag gayi. Aag itni bheshan thi ki dukan me rakha hazaaron rupaye ka samaan jalkar raakh ho gaya. Aag ki tez lapten aur tapish ke karan dukan ki chhat ki pattiyan bhi toot gayi. Aag ki soochna se mauke par logon ka hujoom umad pada. Jankari ke anusar Bilwadi Stand par Balesar niwasi Tejpal Tanvar ki dopahiy Motor Vehicle Repairing ki dukan hai. Shaniwaar shaam ko dukandar rojana ki tarah dukan band kar ghar chala gaya tha. Isi dauran dukan me achanak aag lag gayi. Dukan se aag ki lapten aur dhuan uthta dekh aas-paas ke gaonwasi ne dukandar ko phone kar ghatna ki suchna di. Suchna milne par dukanandar mauke par pahuncha lekin tab tak aag ne vikral roop le liya tha. Aag chepat me aane se dukan me rakhe motor repairing ke upkaran aur anya samaan jalkar raakh ho gaye. Graminon ki suchna par sarpanch Dinesh Singh Shekhawat damkal aur police ki team mauke par pahunchi tatha kaafi mashkat ke baad aag par kaabu paaya. Halanki damkal ke pahunchne tak dukan me rakha adhikansh samaan jal chuka tha. Halanki abhi aag ke kaaranon ka pata nahi chal paaya.0
0
Report
बोलेरो की टक्कर से डम्पर से भिड़ी बाइक, दो घरों के बुझ गए चिराग!
Pratapgarh, Uttar Pradesh:💥 प्रतापगढ़ के लालगंज में भीषण सड़क हादसा, 18 और 17 वर्षीय दो युवकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम। ➡️ उदयपुर थाना क्षेत्र के कुसौली राजापुर निवासी यश सिंह (18) पुत्र दिनेश सिंह और शिवबोझ का पुरवा निवासी अमन तिवारी (17) पुत्र सूर्यभूषण तिवारी शनिवार को बाइक से पनीर की सप्लाई देने लालगंज बाजार आ रहे थे। ➡️ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलत का पुरवा अमांवा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित बाइक गुजर रहे डम्पर से भी जा भिड़ी। ➡️ हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने यश सिंह को मृत घोषित कर दिया। ➡️ गंभीर हालत में अमन को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी भी सांसें थम गईं। ➡️ दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों की आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ➡️ पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलेरो और डम्पर को कब्जे में ले लिया है। 💔 दो परिवारों की उम्मीदें सड़क हादसे ने छीन लीं, पीछे छोड़ गया जिंदगी भर का गम।0
0
Report
ललितपुर में ट्रक-कार भिड़ंत: चार घायल, रास्ते पर अफरा-तफरी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में ट्रक और एक कार की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई , दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये । वहीं कार में सवार तीन लोग कार में ही फंस गये , जिनको ग्रामीणों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला । दुर्घटना में ट्रक चालक भी घायल हो गया , घटना में घायल सभी 4 लोगों को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर मार्ग पर छिल्ला ग्राम के पास की है ।0
0
Report
Advertisement
बेढ़म ने अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब, लगाए झूठे दावों के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का अशोक गहलोत को करारा जवाब अशोक गहलोत प्रदेश के सबसे झूठे नेता, भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने’ की आदत छोड़ें गहलोत विज्ञापन के नाम पर राजनीति करने वाले अपनी गिरेबां में झांकें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने काले कारनामों पर डाला था ‘गुलाबी पर्दा’ जयपुर, 28 नवम्बर 2026। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अशोक गहलोत प्रदेश के सबसे झूठे नेता हैं। वे बार-बार झूठे और भ्रामक दावे करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। यदि गहलोत सरकार ने वास्तव में अच्छे काम किए थे, तो जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता क्यों दिखाया? इसलिए गहलोत जी को अब ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने’ की आदत छोड़ देनी चाहिए और अपनी सरकार के पांच साल के कुशासन और विफलताओं को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने अपनी सरकार की नाकामियों और काले कारनामों पर गुलाबी पर्दा डालने के लिए निजी एजेंसी को ठेका दिया तथा जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहाया। उन्हें विज्ञापन के नाम पर राजनीति करने के बजाय अपने शासनकाल में सरकारी धन के इस्तेमाल का हिसाब देना चाहिए। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में राजस्थान अपराध, महिला अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर देशभर में चर्चा में रहा। पेपरलीक माफियाओं ने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। महंगी बिजली, बढ़ती बेरोजगारी और किसानों से किए गए वादों से मुकरना कांग्रेस सरकार की पहचान बन गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ईआरसीपी और यमुना जल समझौते अटके रहे। प्रदेश के लिए पानी के लिए जो गहलोत जी सपने में भी नहीं सोच पाए, उन कामों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केवल तीन साल में ही धरातल पर उतारकर दिखाए हैं। इससे गहलोत जी की बेचैनी और राजनीतिक ईर्ष्या साफ दिखाई दे रही है。0
0
Report
गिरिराज सिंह का अखिलेश पर जोरदार हमला, देश की सुरक्षा और धर्म के मुद्दे पर प्रहार
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा अखिलेश जन विरोधी, पिछली सरकार में कर्ज माफी और टैबलेट का वादा किया उन्हें शर्म आनी चाहिए। बांग्लादेशों के लिए अवैध रास्ते खोले, राहुल गांधी पर कहा इनके जुवान दुश्मन देश की तरह, जीतते हैं तो अच्छा लगता है हारने पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं। वहीं परिसीमन और महिला बिल पर कहा यह होना चाहिए कांग्रेस ओच्छी राजनीति कर रही है। दरअसल अपनी एक दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जैसा जन विरोधी सपा की सरकार जब यह मुख्यमंत्री थे इन्होंने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया था, नेपाल की सीमा पर इन्होंने अवैध मस्जिद खड़ा कर दिया था, बांग्लादेशी घुसपैठियों का अड्डा बना दिया था जो अखिलेश यादव इस बार घोषणा पत्र लिखे हैं शर्म नहीं आता है किसानों का कर्ज माफी भी पहले कहा था क्या हुआ था, फिर कर्ज माफी कौन भरोसा करेगा इन पर इन्होंने टेबलेट कहा था कौन विद्यार्थी भरोसा करेगा, क्या दिया सिर्फ झूठ की खेती करते हैं। मुंगेरी लाल के हसीन सपना देखें कौन मना करता है यह तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले वोट के लिए जेल में जाकर के मुसलमान के वोट के लिए जेल जाकर घुटने टेकना यही तो यह नीति है , वोट के लिए सपा हो या कांग्रेस हो देश के लिए आज का समय आ गया एक तरफ मुसलमान का कट्टरपठी पहुंचे और दूसरे तरफ विस्तारवादी क्रिश्चियन आज जरूरत है देश के हिंदुओं को एक होने का। चाहे उत्तर प्रदेश का हिंदू हो या बिहार का हिंदू हो या देश का हिंदू हो यह अखिलेश यादव जैसे लोग वोट के खातिर देश के सनातनियों को बीच में छोड़ने का काम किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की विरोध की बात करते हैं राहुल गांधी जैसा व्यक्ति किसी देश का LOP हो जाए तो दुनिया में भारत को बदनाम करने किसी दुश्मन देश की जरूरत नहीं है, इनकी जुवान दुश्मन देश वाली जुवान है जीत जाओ तो अच्छा हार जाओ तो वोट चोरी कौन उनकी बात को मानेगा अगर इतना हिम्मत है केरल का चुनाव रद्द कर देते जहां-जहां जीते हैं वह अच्छा लगता है जहां हारते हैं वहां सवाल उठाते हैं। केरल के गृह मंत्री ने कहा एस आई आर नहीं होता तो वह चुनाव नहीं जीतते, कर्नाटक जीते केरल जीते तो अच्छा नहीं तो वोट चोरी। देश का युवा हो या बुजुर्ग हो राहुल गांधी जी आपसे ज्यादा गांव के लोग देश के लोग देश को समझते हैं। वही परिसीमन और महिला बिल को लेकर कहा कि सब लोगों ने समर्थन किया ही था सदन में लेकिन विरोध में खड़े हैं मुझे लगता है जनता और महिला आधी आबादी है उनको बता देगा समय के साथ कभी विरोध करना कभी समर्थन करना ओछी राजनीति है परिसीमन पर, 40 लाख की आबादी है बेगूसराय की 22 लाख वोटर है वोटरों में जागरूकता है विकास के लिए सभी जगह पहुंचाना भी कठिन होता है इंग्लैंड की आबादी बिहार की आबादी से भी आधा है वहां 7 सांसद हैं तो स्वाभाविक है भारत में संसद का सीट बढ़ाना चाहिए विकास की दृष्टि से और प्रशासनिक जिला भी टूटा है छोटे हुए हैं ऐसी स्थिति में विकास के लिए निश्चित रूप से परिसीमन होना चाहिए और देश की आधी आबादी को अधिकार चाहिए उनका प्रतिनिधित्व भी चाहिए।0
0
Report
दरभंगा: पिता ने पांच साल बेटे की हत्या, पत्नी पर हमला; खुद घायल
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बेटे की हत्या के बाद पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर दिया और फिर खुद के गले पर भी वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर नारायणपुर पंचायत स्थित दरगाह टोला की है। वारदात में मासूम आर्यन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए DMCH रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घायलों की स्थिति में सुधार होने के बाद पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है0
0
Report
Advertisement
गुमला में ट्रैक्टर हादसे से 10 वर्षीय रितिका की मौत, उर्मी चौक पर आक्रोश प्रदर्शन
Gumla, Jharkhand:गुमला में मासूम की मौत पर उबाल, इंसाफ और मुआवजे की मांग को लेकर उर्मी चौक जाम बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छीनी 10 वर्षीय रितिका की जिंदगी, छोटा भाई आयुष गंभीर रूप से घायल; पोस्टमार्टम के बाद सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण गुमला।सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम रितिका की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को पोस्टमार्म्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उर्मी चौक को जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने और गंभीर रूप से घायल उसके छोटे भाई आयुष के बेहतर इलाज की मांग कर रहे थे। दरअसल, शुक्रवार को रितिका अपने छोटे भाई आयुष के साथ साइकिल से स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान तैसेरा मोड़ स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय रितिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आयुष का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक ही परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल देने वाली इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से आहत ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर अपनी नाराजगी जताई और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और घायल आयुष के इलाज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले बालू लदे वाहनों पर नियंत्रण लगाने की भी मांग की। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
चिमनगंज मंडी में पुरानी रंजिश: 19 वर्षीय ग्रेसी उर्फ लविना भी गिरफ्तार, जेल भेजा
Ujjain, Madhya Pradesh:पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार, 19 वर्षीय महिला आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर पिस्टल और चाकू दिखाकर धमकाने और स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, मोहन नगर निवासी मदनलाल तला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे शिवम से पुरानी रंजिश के चलते अनमोल गुर्जर अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा था। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर परिवार को डराया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में पत्थरों से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी दौरान पुलिस ने 19 वर्षीय ग्रेसी उर्फ लविना, निवासी बियाबानी, धार रोड इंदौर को 27 नवंबर को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कुछ आरोपी फरारे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार और चिमनगंज मंडी पुलिस टीम की भूमिका रही।0
0
Report
रेस्टोरेंट को पेट्रोल डालकर फूंका, तीन अज्ञात आरोपियों की करतूत CCTV में कैद
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में बेखौफ अराजकतत्वों ने एक रेस्टोरेंट को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। पूरा मामला चौबिया थाना क्षेत्र में चौपला के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पुल के समीप देर रात तीन अज्ञात लोग बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले रेस्टोरेंट की रेकी की और फिर शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में रेस्टोरेंट के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे संचालक आनंद कुमार को भारी नुकसान हुआ है। वारदात की पूरी करतूत पास की दूसरी दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीनों आरोपी नजर आ रहे हैं। एक आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। सूचना पर संचालक मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो अंदर तबाही का मंजर था। पीड़ित ने चौबिया थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
रीवा सांसद ने कहा- जितने बच्चे चाहें, पानी की कमी नहीं होगी
Rewa, Madhya Pradesh:REWA (MP) सांसद जनार्दन मिश्रा की हिन्दुओ से अपील बोले जितने बच्चे पैदा करने हैं कर लो, पानी की कमी नहीं, दाना-पानी तुम्हारी जिम्मेदारी - रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। - इस बार उन्होंने बढ़ती आबादी और पानी की उपलब्धता को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है। - सांसद ने कहा कि गांव से जितने लोग रीवा शहर में आकर बसना चाहते हैं आ जाएं, - जितने बच्चे पैदा करने हैं, कर लें, पानी की कोई कमी नहीं होने वाली। - हालांकि, इसके बाद उन्होंने हंसी-ठिठौली के अंदाज में लोगों से कहा कि बाकी दाना पानी की व्यवस्था खुद करना। - रीवा में 20 करोड़ की लागत से तैयार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण था। जहां पर लोगों को संबोधित करते हुए, रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने, बढ़ती आबादी और शहर में पानी की उपलब्धता को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव से लोग रीवा शहर में आकर बसें, जितने बच्चे पैदा करने हैं पैदा करें, लेकिन पानी की कोई कमी नहीं होने वाली। सांसद ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि पानी की चिंता मत करो, बाकी दाना पानी की व्यवस्था तुम्हें खुद करनी है। सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बेबाक अंदाज, और अलग अलग मुद्दों पर दिए गए बयानों को लेकर, पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। अब आबादी और पानी को लेकर दिया गया उनका यह बयान, एक बार फिर राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है, और लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। (वीडियो - भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा)0
0
Report
मुजफ्फरपुर बस में आग, 30 से अधिक यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 पर चलती यात्री बस में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई. बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. इंजन से धुआँ उठते ही यात्रियों ने तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह घटना सीतामढ़ी से पटना जा रही बस के साथ मुजफ्फरपुर के पास हुई. आग लगने के कारणों का अनुमान इंजन में खराबी या शॉर्ट सर्किट है. राहत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और बड़ा हादसा टल गया है. लेकिन चलती बस में आग लगने से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं. परिवहन विभाग की निगरानी और सुरक्षा उपायों के बारे में सवाल उठते रहे.0
0
Report
दादाबाड़ी कचरा पॉइंट पर 3 दिन से नहीं उठा; संवेदक पर 1.5 लाख जुर्माना
Kota, Rajasthan:KOTA दादाबाड़ी के कचरा पॉइंट पर 3 दिन से नहीं उठा कचरा, शहर की स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही और कचरा उठाने में कोताही बरतने पर नगर निगम सख्त, संवेदक पर लगाए डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना, नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर लगाया जुर्माना, 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा, जवाब और संतोषजनक पाए जाने पर अनुबंध की शर्तों के अनुरूप होगी कार्रवाई, दादाबाड़ी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान सामने आया यहां कचरा पॉइंट से समय पर कचरा नहीं उठ रहा है। इस पर आयुक्त ने संवेदक पर 1,50,000 रुपए की शास्ति लगाई गई है। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। आयुक्त मेहरा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न कचरा पॉइंट्स से समय पर कचरा उठाने को लेकर संवेदक को लगातार निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। निरीक्षण के दौरान शनिवार को सामने आया कि दादाबाड़ी स्थित एस.एस. डेयरी के पास के कचरा पॉइंट से बीते तीन दिन से समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा है। आयुक्त मेहरा ने इस कृत्य को अनुबंध की शर्तों और विभागीय निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए संवेदक पर 1.5 लाख रूपए का।जुर्माना लगाया है। तीन दिन में मांगा जवाब मामले में जुर्माना लगाने के साथ ही संवेदक को तीन दिन के भीतर स्पष्ट और संतोषजनक लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि अनुबंध की शर्तों के तहत दंडात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए। चेतावनी दी गई है कि तय अवधि में जवाब नहीं मिलने अथवा उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर अनुबंध की शर्तों के अनुरूप नियমানुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित पक्ष की होगी।0
0
Report
Advertisement
