209303
Kanpur dehat - हत्या में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rura, Uttar Pradesh:मुखबिर की सूचना पर थाना रुरा पुलिस ने तिगाई तिराहे से हत्या में नामजद दो आरोपियों राधा कृष्ण उर्फ बउआ व बबिता को गिरफ्तार किया. वहीं थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत कोर्ट परिसर में हथियारबंद हमले से हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
Panipat, Haryana:कोर्ट परिसर में गवाह पर हथियारबंद हमला पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ तारीख पर गवाही देने पहुंचे युवक को लाठी डंडों और गंडासियों से पीटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती फायरिंग के दावे पर पुलिस जांच जारी पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वकीलों के चैंबर वाली बिल्डिंग के पीछे पार्किंग में तारीख पर गवाही देने पहुंचे एक युवक पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों, गंडासियों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने पार्किंग में खड़ी करीब पांच गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले हुए आपसी विवाद का मामला अदालत में विचाराधीन है। इसी मामले में तारीख पर दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता पक्ष के दो युवक वकीलों के चैंबरों के पीछे पार्किंग में पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई युवक वहां आए और दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए。 प्रत्यक्षदर्शी वकील ने बताया- बेदर्दी से पीटा घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक वकील ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने एक युवक को कई लोगों द्वारा लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटते देखा। उनके अनुसार युवक के गिरने के बाद भी उसके सिर पर वार किए गए। वकील ने बताया कि हमलावरों ने जाते समय दो-तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि कोर्ट जैसी जगह पर इस तरह की घटना से वकीलों और आम लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हुई है। परिजन का दावा- 8 से 10 हमलावरों की पहचान घायल के परिजन ने दावा किया कि हमलावरों की संख्या काफी अधिक थी और इनमें से 8-10 लोगों को पहचान लिया गया है। उन्होंने कुछ आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। परिजन का आरोप है कि हमलावरों के पास गंडासियां, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे थे। साथ ही उन्होंने पार्किंग के बाहर तीन-चार राउंड फायर होने का भी दावा किया। हालांकि, मौके पर मौजूद वकील ने फायरिंग की बात से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने फायरिंग नहीं देखी। ऐसे में फायरिंग हुई या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी वकील ने कहा कि कोर्ट में लोग न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन परिसर में इस तरह की वारदात होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल के बयान और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों, आरोपियों की पहचान, वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग के दावे समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है。0
0
Report
खंडवा में कांग्रेस का पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में कांग्रसियों ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। खंडवा कांग्रेस ने आज दिल्ली में राहुल, प्रियंका गांधी और विपक्षी सांसदों के साथ पुलिस बर्बरता के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प भी देखने को मिली है। पुतला बुझाने के लिए पुलिस ने वॉटर केनन का उपयोग किया तो पानी के पाइप की खिंचातानी दिखी। खंडवा में कांग्रेसी गांधी भवन से प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए केवलराम चौराहा पहुचे। यहां कांग्रेसीयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर खींचतान और झड़प देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों के साथ पुलिस ने बर्बरता की। इसी के विरोध में खंडवा में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।0
0
Report
भरतरी हाईवे पर बाइक सवार युवक की मौत: ट्रक चालक मौके से फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:भरतरी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत भरतरी हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई。 हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त कराने में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है थाना गभाना क्षेत्र के भरतरी गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने ट्रैफिक कर्मी-युवक की मारपीट वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने बीच सड़क पर हुआ भारी हंगामा。 ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक के बीच हुआ तीखा विवाद。 दोनों के बीच काफी देर तक चलती रही बहसबाज़ी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई。 बीच सड़क पर लंबे समय तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई。 घटना का किसी राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और युवक आपस में हाथापाई और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं。 वीडियो सामने आने के बाद कंपू थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है。 मारपीट और विवाद की मुख्य वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है。 पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है。0
0
Report
प्रतापगढ़: 9 साल से फरार दंपति समेत 25 हजार इनामिया गिरफ्तार
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार के दो इनामिया अभियुक्त पति-पत्नी रुखसाना व मोहम्मद मुस्लिम अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या के मामले में 9 साल से फरार चल रहे थे दंपति, फरारी के दौरान दोनों के ऊपर 82 व 83 की भी हुई थी कार्यवाही, काफी दिनों से फरार चलने के कारण पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दोनों अभियुक्तों पर किया था 25-25 हजार का इनाम किया था घोषित, मुखबिर की सूचना पर शेखपुर आशिक चौराहे के पास से पति-पत्नी को किया गया गिरफ्तार。0
0
Report
कानपूर GST धोखाधड़ी: 262 करोड़ फर्जी ITC का खुलासा, 7 फर्मों पर छापे
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग राज्य कर विभाग की जांच में 262 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा 7 फर्जी फर्मों ने कागजों में दिखाया 262 करोड़ रुपये का कारोबार जांच में 47.05 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी का खुलासा राज्य कर विभाग की टीम ने करीब 10 करोड़ रुपये की आईटीसी जब्त की कानपुर नगर और कानपुर देहात में दो दिन तक 7 फर्मों के ठिकानों पर छापेमारी 15 अधिकारियों की 7 टीमों ने एक साथ की कार्रवाई जांच में कई फर्मों के declare किये पते पर कोई वास्तविक कारोबार नहीं मिला फर्जी बिल और बोगस सप्लाई के जरिए आईटीसी का लाभ लेने का मामला सामने आया जमीनी स्तर पर कारोबार नहीं, लेकिन जीएसटी रिकॉर्ड में करोड़ों का टर्नओवर जांच में बालाजी ट्रेडर्स, वर्मा ट्रेडर्स, बालाजी एंटरप्राइजेज, सुनील ट्रेडिंग कंपनी, एसबीएम ट्रेडर्स और पूजा उद्योग समेत 7 फर्में जांच के दायरे में बालाजी ट्रेडर्स ने 46.22 करोड़ की बोगस सप्लाई दिखाकर 8.32 करोड़ की आईटीसी ली वर्मा ट्रेडर्स ने 12.94 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 2.33 करोड़ की आईटीसी ली बालाजी एंटरप्राइजेज ने 76.99 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 13.85 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की सुनील ट्रेडिंग कंपनी ने 27 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 4.80 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की एसबीएम ट्रेडर्स ने 28.88 करोड़ की बोगस सप्लाई पर 5.20 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की पूजा उद्योग ने 70 करोड़ की बोगस सप्लाई दिखाकर 12.55 करोड़ की आईटीसी ली देवकर एंटरप्राइजेज के पते पर दूसरी फर्म मिली, घोषित फर्म का अस्तित्व नहीं मिला राज्य कर विभाग की जांच में फर्जी फर्मों के जरिए आईटीसी के बड़े खेल का खुलासा0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में लिफ्ट के बहाने गैंगरेप: दो पूर्व परिचित गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: युवती को लिफ्ट के बहाने दो परिचित युवकों पर गैंगरेप का आरोप।bulandshahr police ki tatparata aur sujhboojh se peedit ki jaan bachhi. dial-112 police nehar mein yuvti ke doobne ki soochna par pahunchi- SP gramin. hamare jawanon ne yuvti ko sakul nahr se bahar nikala- SP gramin. peedit ne do purv parichit yuvkon par dushkarm ka aarop lagaya- SP gramin. mukkama darj kar police ne 12 ghante mein dono aaropiyon ko pakaada- SP gramin. ek aaropi giraftar, doosra der raat mudhbhad mein pair mein goli lagne se ghaayal. medical aur nyayalay mein bayan ki karvai jaari, khuju dahe aata kshetra ka maamla.0
0
Report
भोपाल में राहुल गांधी गिरफ्तारी विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश इस्तीफे की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल\n\nइलेक्शन कमीशन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में किया प्रदर्शन \n\nव्यापमं चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक किया पैदल मार्च\n\nइलेक्शन कमिशन के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग\n\nआज का दिन ब्लैक डे के रूप में मना रही है कांग्रेस\n\nप्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समिति कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल\n\nप्रदर्शन में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी हुए शामिल \n\nदिग्विजय सिंह जीतू पटवारी ने कहा जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी।0
0
Report
मोरबी के खानपर गाँव में प्रेम प्रसंग के कारण दादाजी की हत्या, आठ गिरफ्तार
Morbi, Gujarat:મોરબી জিল્ળો વાંકાનેર તાલુકાના ખાનપર ગામે પ્રેમ પ્રકરણમાં દિકરીના દાદાની કરાઇ હત્યા દીકરાની દીકરીને ભગાડી ગયેલ શખ્સના ઘરે ગયેલ દાદા ને લાકડી ધોકા જેવા હથિયારથી માર મારતા મોત નિપજ્યુ સગરામભાઈ સામતભાઈ સરવૈયા નામના દિકરીના દાદાનું યુવકના પિતા દેવાભાઈ મકવાણાાએ ધોકો મારીને કરી હત્યા મૃતક વૃદ્ધ ના દીકરાએ નોંધાવેલ ફરિયાદ આધારે પોલીસ હવે આઠ શખ્સો હત્યાના ગુનામાં કરી ધરપકડ હત્યાના ગુનામાં દેવાભાઈ ઉકાભાઇ મકવાણા, કિરણભાઈ દેવાભાઈ મકવાણા વિપુલભાઈ દેવાભાઈ મકવાણા, રાજુભાઈ છનાભાઇ મકવાણા, મનસુખભાઈ ઉકાભાઇ મકવાણા, ભરતભાઈ મણસુખભાઈ મકવાણા, વિરુમભાઈ મનસુખભાઈ મકવાણા અને જેમાભાઈ સોમાભાઈ મકવાણા રહે. બધા ખાનપર વાળાની ધરપકડ0
0
Report
Advertisement
CEC के खिलाफ सपा का हल्ला बोल
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में वोट चोरी और एसआईआर के जरिए मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता बड़ा चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प भी लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की छत्रछाया में पांच प्रमुख संकल्प दोहराए। कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की बात कही।0
0
Report
मोबिल आयल बनाने की फैक्ट्री में हादसा,2 घायल,अधिकारियों के पहुंचने से पहले घटनास्थल साफ कराया,
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली ....शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर मदरलैंड पब्लिक स्कूल के पास गुलशन केमिकल इंडस्ट्री फैक्ट्री में अचानक एक हादसा हो गया।वही हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल होंगे। जिनका आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से मेरठ भर्ती कराया गया, जहा आईसीयू में उपचार चल रहा है।वही मौके पर पहुंचे अधिकारी मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे हैं।जबकि घटना के बाद मौके से सभी चीज आनंद-पणन में फैक्ट्री संचालक में हटा दी। .... आपको बता दे कि मामला शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर रोड पर स्थित गुलशन केमिकल इंडस्ट्री के नाम से एक फैक्ट्री है इसके संचालक पंकज जैन है। जिसमें काले तेल से मोबिल आयल बनाने का काम किया जाता है।आज सुबह जहां उसमें वेल्डिंग करने के दौरान एक हादसा हो गया हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में समद मिर्जा निवासी छुटमलपुर सहारनपुर संदीप शर्मा निवासी कांधला घायल हुए हैं संबंध मिर्जा जहां वेल्डिंग का काम करता है तुम वही संदीप शर्मा ट्रैक्टर चालक है घटना में घायल दोनों लोगों को मेरठ सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है हालांकि मौके पर उच्च अधिकारियों के पहुंचने से पहले फैक्ट्री संचालकों ने घटनास्थल को साफ कर दिया, उच्च अधिकारी अब मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि हादसा कैसे हुआ कितना भयानक था इसका सही आकलन करना मुश्किल है।0
0
Report
गाजियाबाद में वन्यजीव एवं पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह का समापन, चित्रकला प्रदर्शनी से दिया संरक्षण संदेश
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक सप्ताह तक चले वन्यजीव एवं पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह का आज समापन हो गया। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश वन विभाग की अहम भूमिका रहती है। लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कलाकृतियों, चित्रकला और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से संदेश दिया जाता है। इसी कड़ी में गाजियाबाद की एक चित्रकला अकादमी में वन विभाग की ओर से विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर गाजियाबाद की डीएफओ सलोनी तिवारी, आईएफएस ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का समापन किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने और जंगली जानवरों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के जरिए लोगों को प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
आईपीएस संतोष सिंह ने संभाली दिल्ली मेट्रो सुरक्षा की कमान, CISF के बने डीआईजी
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत उन्हें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का उप महानिरीक्षक (DIG) नियुक्त किया गया है। अपनी नई भूमिका में वे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क, सभी प्रमुख स्टेशनों और प्रतिदिन सफर करने वाले लाखों यात्रियों की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी का नेतृत्व करेंगे।0
0
Report
हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस, देश-विदेश के मेहमान रहे मौजूद
Ghaziabad, Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर आज भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए मेहमानों के साथ भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना की ताकत, क्षमता और गौरवशाली परंपरा को प्रदर्शित किया गया। हिंडन एयरबेस भारतीय वायुसेना के प्रमुख और महत्वपूर्ण एयरबेस में शामिल है। इसे एशिया के बड़े और सुरक्षित एयरबेस में गिना जाता है। हिंडन एयरबेस रणनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है। पूर्वोत्तर सीमा और लद्दाख जैसे दुर्गम एवं कठिन क्षेत्रों में रसद और आवश्यक सामग्री पहुंचाने में यहां से संचालित वायुसेना की भूमिका अहम रहती है। स्थापना दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना के जवानों और अधिकारियों ने देश की सुरक्षा और सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।0
0
Report
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, पहले दिन बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। न्यायसंगत मांगों और अधिकारों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शुरू किया गया पूर्ण कार्य बहिष्कार पहले दिन सफल रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिलेभर से संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन में कर्मचारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और अपने जायज अधिकारों की प्राप्ति के लिए सभी साथी मजबूती से संघर्ष करेंगे। संघ की ओर से अगले दिन के कार्य बहिष्कार को लेकर सभी संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है। इसमें चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एनएचएम कर्मचारी, ब्लॉक स्तर के कर्मचारी और यू-पीएचसी स्टाफ समेत अन्य संविदा कर्मियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। संघ ने कहा कि जो कर्मचारी किसी कारणवश पहले दिन आंदोलन में शामिल नहीं हो सके, वे अगले दिन निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। साथ ही सभी कर्मचारियों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की गई है। संविदा कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि “जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, संघर्ष जारी रहेगा। अपना हक लेकर रहेंगे।”0
0
Report
Advertisement
