209303
कानपुर देहातः नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rura, Uttar Pradesh:थाना रुरा पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बउआ उर्फ रविन्द्र निवासी जुरिया के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा में गर्मी घटने के संकेत, 11–15 जून को पश्चिमी विक्षोभ से बारिश संभव
Hisar, Haryana:हरियाणा में सूरज की तपिश और गर्मी का सितम इन दिनों अपने चरम पर है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालाँकि, बीते कल मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ पल की राहत जरूर दी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है कि प्रदेशवासियों को जल्द ही इस झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिलने वाली है। उनके अनुसार, 11 जून से 15 जून के बीच दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देंगे, जिसके प्रभाव से हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। क्या यह प्री-मानसून बारिश है, इस पर डॉ. खीचड़ ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इसे प्री-मानसून गतिविधियां नहीं माना जा सकता। उन्होंने बताया कि मानसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही महाराष्ट्र तक पहुँचने की उम्मीद है, लेकिन हरियाणा में होने वाली यह आगामी बारिश पूरी तरह से पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम होगी। प्री-मानसून बारिश के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा。0
0
Report
हस्तिनापुर थाने में युवक ने आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने समय रहते बचाया
मेरठ: हस्तिनापुर थाने में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया मेरठ के हस्तिनापुर थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने थाने के अंदर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया। पीड़ित युवक का आरोप है कि वह खन माफिया द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। युवक का कहना है कि कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाकर डंडों से बेरहमी से पीटा था। इस संबंध में उसने थाने में तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी बात से नाराज होकर युवक ने थाने परिसर में ही आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसने अपनी जेब से तेल निकालकर खुद पर छिड़क लिया और माचिस जलाने लगा। तभी पास खड़े पुलिसकर्मियों ने फौरन उसे पकड़ लिया और किसी तरह आग लगाने से रोक दिया। पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित युवक ने खुद को पत्रकार बताया है। उसने कहा कि खन माफिया के खिलाफ आवाज उठाने पर उसे धमकाया जा रहा है और पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। युवक ने न्याय की मांग करते हुए कार्रवाई न होने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी थी। घटना के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे, बल्लभगढ़ के पथवारी मंदिर में यज्ञ-हवन
Faridabad, Haryana:विधायक मूलचंद शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना को लेकर पथवारी माता मंदिर में यज्ञ हवन किया बल्लभगढ़。 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना को लेकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ स्थित प्राचीन माता पथवारी मंदिर में विशेष यज्ञ-हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन आरंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के इस प्राचीन माता पथवारी मंदिर का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने एक दौरे के दौरान बल्लभगढ़ आगमन पर अपने संबोधन की शुरुआत माता पथवारी मंदिर का स्मरण करते हुए की थी। आज इसी पवित्र स्थल पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने की कामना के साथ यज्ञ-हवन किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है और देश आत्मनिर्भरता, विकास एवं जनकल्याण के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए। यज्ञ-हवन कार्यक्रम में पार्षदगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।0
0
Report
Advertisement
खजुराहो-पन्ना रेलवे परियोजना: 54 हजार पेड़ कटे, 32 हजार और कटेंगे; विवाद गहराए
Panna, Madhya Pradesh:रेल विभाग के अधिकारियों की एक गलती की कीमत: 54 हजार पेड़ कटे, अब 32 हजार और होंगे कुर्बान! खजुराहो-पन्ना रेल परियोजना पर बड़ा सवाल, रूट बदला तो फिर कटेंगे हजारों पेड़ -करोड़ों खर्च कर जंगल उजाड़ा, अब नए रूट के नाम पर फिर होगी हरियाली की बलि एंकर: पन्ना और खजुराहो को रेल लाइन से जोड़ने की महत्वाकांक्षी परियोजना अब पर्यावरणीय विवादों में घिर गई है। पहले जिस रेल मार्ग के लिए 54 हजार से अधिक पेड़ काटे गए थे, अब रेलवे द्वारा रूट और डिजाइन बदलने के बाद नए मार्ग के लिए करीब 32 हजार से अधिक और पेड़ों की कटाई की तैयारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इस बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है और पर्यावरण को हुए इस नुकसान की भरपाई कैसे होगी...?? वीओ: खजुराहो-पन्ना रेल लाइन परियोजना के लिए वर्ष 2021 में रूट फाइनल किया गया था। इसके बाद पन्ना के वन क्षेत्र में 2022-23 के दौरान लगभग 52 हजार पेड़ों की कटाई की गई और 278 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण भी किया गया। लेकिन अब रेलवे ने पुराने डिजाइन में छह बड़े और खतरनाक मोड़ होने का हवाला देते हुए पूरा रूट बदल دیا है। नए प्रस्तावित रूट को पुराने मार्ग से लगभग एक किलोमीटर दूर तय किया गया है। इसके लिए फिर से 85 हेक्टेयर वन भूमि अधिग्रहित की जा रही है। वन विभाग द्वारा नए क्षेत्र में पेड़ों की गणना जारी है और प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 32 हजार पेड़ और काटे जाने के लिए चिह्नित किए गए है । इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जब पहले ही हजारों पेड़ काटे जा चुके थे तो रूट की तकनीकी खामियों का पता पहले क्यों नहीं लगाया गया। करोड़ों रुपये खर्च होने और भारी पर्यावरणीय नुकसान के बाद अब जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है। बाइट: धीरेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ उत्तर वन मंडल, पन्ना। वाइस ओवर - वही इस मामले में जानकारी देते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व की डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि खजुराहो पन्ना रेलवे लाइन के अंतर्गत पन्ना टाइगर रिजर्व का भी कुछ क्षेत्र प्रभावित हो रहा है , और इसमें लगभग 4 हजार पेड़ों को कटाई के लिए चिन्हित किया गया था। लेकिन अभी इन पेड़ों की कटाई नहीं की गई है ।इस क्षेत्र में अनेक मूल्यवान वनस्पति शामिल है। बाइट - बी के पटेल डिप्टी डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व बाइट: धीरेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ उत्तर वन मंडल, पन्ना। PTC शामिल वाइस ओभर - रेलवे विभाग के द्वारा 2022 में 54हजार पेड़ों की कटाई करने के बाद भी आज 2026 में भी खजुराहो पन्ना रेलवे लाइन का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। रेलवे की इस गलती का खामियाजा एक तरफ वन विभाग भुगत रहा है । दूसरी तरफ इस परियोजना के पूर्ण न होने से पन्ना से खजुराहो को जोड़ने का लक्ष्य भी सालों पीछे हटता नजर आ रहा है। अब देखना यह होगा की केंद्र सरकार इन लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है पन्ना से पीयूष शुक्ला की रिपोर्ट0
0
Report
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लेकर भाजपा- कांग्रेस के आरोप तेज
Ranchi, Jharkhand:राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं में बाधा डालने का प्रयास कर रही है。 आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा परिसर में पहुंचकर हंगामa, दबाव और व्यवधान पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनावी कार्यवाही चल रही है, ऐसे में उसमें हस्तक्षेप करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है。 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने संवैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए。 आदित्य साहू ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा परिसर के बाहर रोक दिया गया, जबकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अंदर जाने की अनुमति दी गई। उन्होंने इसे प्रशासन का दोहरा रवैया बताते हुए निष्पक्षता पर सवाल उठाए。 इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी。0
0
Report
बलिया: सिकंदरपुर में दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Ballia, Uttar Pradesh:आपसी विवाद में दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट, वीडियो वायरल। बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में दबंगों ने महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई और इसके बाद दबंगों ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। घटना में दो महिलाओं को चोट आई है। वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा-उन्नति महाआरती
Begun, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी ने मां कालिका के समक्ष राष्ट्र की समृद्धि, देश की उन्नति और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण भक्तिमय और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति रही।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ किले की सुविधाएं सुधरेगी, FIR और अवैध निर्माण पर उठे कड़े कदम
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में साफ-सफाई, यातायात सुरक्षा, विद्युत सज्जा और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने हिल फोर्ट क्षेत्र में व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही किला क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और अवैध निर्माण ध्वस्त करने के आदेश दिए। बैठक में नगर परिषद, यूआईटी, पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
विनई सक्सेना ने मोदी को सबसे लंबी समय तक प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी
Aram Pora, Ganderbal, Ladakh Lieutenant Governor Vinai Kumar Saxena said, 'Heartfelt congratulations to Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji on achieving the unique distinction of becoming Bharat’s longest-serving elected Prime Minister. His historic feat speaks volumes about his steadfast commitment, dynamic leadership, unmatched dedication, and the enduring trust people have reposed in him. Under his guidance, Bharat is scaling new heights of progress, inclusivity, and global respect. May you continue to lead the nation and inspire generations fulfil the collective aspirations of the emerging India.'0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर ACB ने पोकरण CDPO कार्यालय में रिश्वत लेते अधिकारी पकड़े
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर एसीबी टीम की कार्रवाई, पोकरण सीडीपीओ कार्यालय में कार्रवाई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भवानीसिंह को किया ट्रेप, ACB एएसपी नरपतचंद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत राशि लेते पकड़ा, नोटिस का निस्तारण की एवज में मांगी थी रिश्वत, परिवादी रामपुरा चौक निवासी नींबाराम नामक युवक की शिकायत पर हुई कार्रवाई, एसीबी टीम कर रही मामले की जांच0
0
Report
PM Modi marks 12 years in office with special maha-abhishek and worship at Badrinath and Joshimath Narasimha Temple
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:फ़ीड - 2 सी से दिनांक - 10/6/2026 रिपोर्ट - पुष्कर चौधरी - चमोली/ उत्तराखंड एंकर -चमोली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम एवं जोशीमठ स्थित पौराणिक नरसिंह मंदिर में विशेष महा-अभिषेक और भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। प्रातः काल की पहली किरण के साथ ही बद्री विशाल के गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की समृद्धि के संकल्प के साथ विशेष महा-अभिषेक पूजन प्रारंभ हुआ। इस दौरान बद्रीनाथ धाम के मुख्य धर्माधिकारी स्वयंवर दत्त सेमवाल सहित वेदपाठी एवं तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए। धाम में आयोजित महा-अभिषेक, विशेष आरती एवं हवन-पूजन मुख्य रूप से प्रधानमंत्री के नाम समर्पित रहे। पूजा-अर्चना की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। बाइट - स्वयंवर दत्त सेमवाल - मुख्य धर्माधिकारी बीओ - इसी क्रम में जोशीमठ स्थित भगवान नरसिंह मंदिर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विश्व कल्याण और राष्ट्र की समृद्धि के लिए विशेष हवन-पूजन किया गया। इस आयोजन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव रहा है। उनके नेतृत्व और विजन के तहत केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिससे तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। बाइट - ऋषि प्रसाद सती - उपाध्यक्ष उन्होंने बताया कि सड़क कनेक्टिविटी में सुधार और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ होने से चारधाम यात्रा अधिक सुगम हुई है, जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं।0
0
Report
PM मोदी के रिकॉर्ड लंबे कार्यकाल पर मालिनी अवस्थी ने दिल से बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: गायिका मालिनी अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी को हृदय से बधाई देती हूं। यह एक असाधारण उपलब्धी है... आज राष्ट्र स्वाभिमान के साथ खड़ा है, इसका पूरा श्रेय आपको(प्रधानमंत्री मोदी) जाता है... हर व्यक्ति को यह विश्वास है कि आपने संघर्ष किया है..."0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप की बाइट वायरल, हलचल
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप की बाइट0
0
Report
मुरैना: 9 वर्षीय बच्चे की शिकायत पर एसपी ने पिता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मासूम की पुकार पर पसीजा सिस्टम: 9 साल के बच्चे की शिकायत सुन भावुक हुए एसपी, आरोपी पिता पर कार्रवाई के निर्देश मुरैना में एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 9 साल का मासूम बच्चा अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपने ही पिता के खिलाफ मारपीट व प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की दर्दभरी दास्तां सुनकर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा भी भावुक हो गए। बच्चे ने बताया कि उसका पिता आए दिन उसके साथ और उसकी मां के साथ मारपीट करता है। शराब की लत और सट्टे की badi आदतों के कारण उसने घर का सामान तक बेच दिया और परिवार की जमीन-मकान भी गँवा दिए। हालात इतने बिगड़ गए कि अब बच्चा अपनी मां के साथ अलग रहने को मजबूर है। एसपी धर्मराज मीणा ने जब मासूम की पूरी बात सुनी, तो उन्होंने उसे अपने पास बैठाया, पानी पिलाया और बड़े ही संवेदनशील तरीके से उसकी शिकायत सुनी। इसके बाद उन्होंने तुरंत रामपुर कला थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित महिला रामपुर कला थाना क्षेत्र के सिमरोदा अहीर गांव की रहने वाली है। उसका एक और 12 वर्षीय बेटा भी है, जिसे आरोपी पिता अपने साथ ले गया है। एसपी के सख्त रुख के बाद पुलिस हरकत में आई है और कार्रवाई का भरोसा दे रही है। अब देखना होगा कि इस निर्दयी पिता के खिलाफ कब तक ठोस कार्रवाई होती है। यह घटना ये सोचने पर मजबूर करती है कि समाज में पारिवारिक हिंसा की जड़ें कितनी गहरी हैं, लेकिन साथ ही यह उम्मीद भी जगाती है कि न्याय व्यवस्था अब भी संवेदनशील और सजग है। बाइट - नीरज, पीड़ित महिला बाइट - धर्मराज मीणा, पुलिस अधीक्षक, मुरैना0
0
Report
तेज़ रफ्तार से 14 वर्षीय छात्र की मौत, सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर टकरा गया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर तेज रफ्तार का कहर 14 वर्षीय छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बाइक सवार छात्र ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में मारी टक्कर ओडगी इलाके का मामला पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
