icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Kolgam में लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट, नशा मुक्त भारत की शानदार पहल

Kulgam, नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मिनी क्रिकेट स्टेडियम कौलगाम, कौलगाम में लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर की दस लड़कियों की टीमें शामिल थीं। आज खेले गए दूसरे चरण के मैचों में Government Degree College DH Porah ने Government Higher Secondary School Qimowa को हराया, जबकि दूसरे राउंड में Government Model Higher Secondary School DH Porah ने Government Higher Secondary School Manzgam को हराया। जम्मू-कश्मीर में सौ दिन के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

बिहार Cabinet विस्तार: 35 मंत्री, विपक्ष चकित

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना श्री नरेंद्र मोदी जी के उपस्थिति में भारत सरकार के गृह मंत्री रक्षा मंत्री स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी की उपस्थिति में और बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के निर्देशन में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और मंत्रिमंडल के विस्तार में कुल 35 मंत्री है । हम सब की जिम्मेदारी और दायित्व है कि बिहार की जनता आपकी सेवा करें और कानून के राज्य में अपराध मुक्त बिहार बनाएं इसके अलावा युवाओं के लिए रोजगार और विकसित बिहार बनाने के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर की हमें जरूरत है उसे पर कम करें । विपक्ष के द्वारा या आरोप लगाया जा रहा था कि बिहार को सिर्फ तीन मंत्री चला रहे हैं इस पर डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा अब विपक्ष को समझ में आ गया होगा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक बिहारी सौ पर भारी तो तीन मंत्री तो बहुत थे लेकिन अब तो 35 मंत्री हो चुके हैं तो विपक्ष खुश होगा क्या 35 हो चुके हैं । बिहार में एक नए माहौल बनाने की आवश्यकता है पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर सकारात्मक वातावरण बनाकर बिहार के विकास में आपस में सहयोग करें ।
0
0
Report
Advertisement

कोटा सब्जी मंडी में दबंगों ने व्यापारी से 2000 रुपये लूट कर धमकी दी

Kota, Rajasthan:कोटा एरोड्राम सब्जी मंडी में दबंगों का आतंकमुनीम से मारपीट कर लूटे 2 हजार रुपए पुलिस में शिकायत पर गोली मारने की धमकी कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में सोमवार तड़के दबंगों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मंडी व्यापारियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मंडी स्थित दुकान नंबर B-65 कैलाश फ्रूट एंड वेजिटेबल कंपनी पर सुबह करीब 3:20 बजे मुनीम शांतिलाल प्रजापति किसानों को भुगतान कर रहे थे। इसी दौरान साबिर अली उर्फ भूरी गैंग के 4-5 सदस्य वहां पहुंचे। इनमें कल्लू उर्फ तिलक माहावर और बायू नाम के युवकों की पहचान बताई जा रही है। आरोप है कि बदमाशों ने आते ही 5000 रुपए की मांग की और कहा कि यह रकम साबिर उर्फ भूरी भाई ने मंगवाई है। व्यापारी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतारू हो गए。 पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट के दौरान पैसों से भरा थैला छीन लिया। जिसमें करीब 2 हजार रुपए रखे थे। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो गोली मार दी जाएगी। घटना के बाद मंडी में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने मंडी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या पहुँची रितु शाही: महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई, घरेलू हिंसा प्रमुख मामला

Ayodhya, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही आज अयोध्या पहुंचीं, सर्किट हाउस में उन्होंने महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं। मीडिया से बातचीत करते हुए रितु शाही ने बताया कि सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और जमीन विवाद से जुड़े सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि महिला आयोग का प्रयास रहता है कि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाए। उन्होंने बताया कि जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव नहीं हो पाता, उन्हें संबंधित अधिकारियों को भेजा जाता है ताकि समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की सके। रितु शाही ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में महिला आयोग की सदस्य पहुंचकर महिलाओं की समस्याएं सुन रही हैं और उनके समाधान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

नगर पालिका के उपचुनाव में सपा का डंका : परवेज आलम और साजिद सिद्दकी ने दर्ज की जीत

Anurag SinghAnurag SinghFollow13m ago
Gonda, Uttar Pradesh:नगर पालिका परिषद कर्नलगंज में आज वार्ड सभासदों के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 सकरौरा पूर्वी और वार्ड नंबर 25 भैरवनाथ पुरवा के उपचुनाव की मतगणना पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उप चुनाव की मतगणना में वार्ड नंबर 16 से पूर्व सभासद मोहम्मद रफी के पुत्र परवेज आलम को 346 वोट मिले तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी साबिर सलमानी को 294 वोट मिले जिसमें परवेज आलम ने 52 वोट से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नंबर 25 भैरवनाथ पुरवा के पूर्व सभासद मोहम्मद साबिर के भतीजे मोहम्मद साजिद सिद्दकी जिन्हें 504 वोट मिले तो वही उनके प्रतिद्वंदी मोहम्मद राहत को महज 66 वोट मिले जिसमें मोहम्मद साजिद सिद्दकी ने 434 वोट से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों सभासदों का नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शमीम अच्छन व पूर्व राज्य मंत्री योगेश प्रताप सिंह शुभकामनाएं और बधाई दी।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में सांड दीवारों के बीच फंसा, रेस्क्यू टीम ने दीवार तोड़कर बचाया

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गोटिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सांड दो घरों के बीच बनी दीवारों के बीच फंस गया। सांड काफी देर तक दीवारों के बीच तड़पता रहा और बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन रास्ता न मिलने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। मामले की सूचना मिलते ही वेटरिनरी ऑफीसर डॉ. बृजेश गौतम अपनी टीम के साथ आधी रात मौके पर पहुंचे। स्थिति गंभीर देखते हुए टीम ने दीवार तुड़वाकर रेस्क्यू अभियान की रणनीति बनाई। जिस पर मकान मालिक राजी नहीं हुआ लेकिन काफी समझाने पर मकान मालिक राजी हुआ तो दीवार तोड़कर कमरे के अंदर से काफी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा रही। सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने टीम की सराहना की। उधर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मकान मालिक को मुआवज़ा दिया जाएगा।
0
0
Report

पानीपत में शिक्षा मंत्री ने कहा—फोन पर धमकी देने वालों को 24 घंटे में जेल

Panipat, Haryana:पानीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को पानीपत में आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और पुलिस प्रशासन से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस, विपक्षी गठबंधन और पश्चिम बंगाल की राजनीति पर तीखे बयान दिए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में यदि कोई अपराधी फोन पर धमकी देने या रंगदारी मांगने का दुस्साहस करता है तो वह अगले 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति करती है और जनता को गुमराह करने के लिए गलत आंकड़े पेश करती है। जबकि वास्तविकता यह है कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हालात पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल वर्षों तक लोगों को डराकर और धमकाकर सत्ता हासिल करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक हिंसा और भय का माहौल बनाया गया। महिपाल ढांडा ने कहा कि ममता बनर्जी ने “मां, माटी, मानुष” के नाम पर लोगों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया, लेकिन वहां निर्दोष लोगों की हत्याएं हुईं और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार अत्याचार किए गए, लेकिन अब बंगाल की जनता बदलाव चाहती है। “गुंडागर्दी करने वालों को bख्शा नहीं जाएगा” शिक्षा मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि जो लोग बदमाशी और गुंडागर्दी करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जनता दरबार में सुनी समस्याएं जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, पुलिस और प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और आम नागरिक को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए जवाबदेही तय की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top