209303
कानपुर देहातः मड़ौली गांव में हरे नीम के पेड़ को काटने पर पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव के एक व्यक्ति को हरे नीम के पेड़ को काटने पर गिरफ्तार किया गया है। दरोगा प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बांका निगरानी ने रिश्वत के आरोप में इंजीनियर समेत दो कर्मियों को गिरफ्तार किया
Banka, Bihar:बांका: निगरानी विभाग ने जिला परिषद के संवेदक अवध बिहारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने के आरोप में जिला परिषद कार्यालय के कर्मी जागेश्वर मण्डल और इंजिनियर ओमप्रकाश मण्डल को एक लाख 26 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी विभाग की टीम ने जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव से भी पूछताछ की. डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि पूर्व में इसी मामले में राजेंद्र यादव, जेई सुधीर कुमार और अन्य कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था, जिसकी सत्यापन के बाद आज छपेमरी कर गिरफ्तार किया गया.0
0
Report
छिंदवाड़ा में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व सेवाएं प्रभावित, आम लोग परेशान
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में भी पटवारी संघ की हड़ताल का असर 550 पटवारी बैठे अनिश्चिकालीन हड़ताल पर छिंदवाड़ा के 550 पटवारियों सहित प्रदेशभर के पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. पांच सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण में काम बंद करने का निर्णय लिया है. इसके तहत पटवारियों ने अपने-अपने तहसीलदारों को बस्ते और राजस्व अभिलेख सौंपकर कार्य का बहिष्कार कर दिया. संघ ने सभी जिला एवं तहसील इकाइयों को आंदोलन का प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जिला अध्यक्षों से आंदोलन की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है. पटवारी संघ का कहना है कि पदोन्नति, कैडर रिव्यू, वेतनमान सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है कई चरणों में आंदोलन करने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया. इसके विरोध में अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है. पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर राजस्व विभाग के कामकाज पर पड़ने की संभावना है. नामांतरण, सीमांकन, भूमि अभिलेखों से जुड़े कार्य, फसल गिरदावरी सहित अन्य राजस्व सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.0
0
Report
ढाई वर्षीय बालक के डंपर द्वारा कुचले जाने पर गांव में मातम, चालक हिरासत
Jaipur, Rajasthan:घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय बालक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भागा, ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा; पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर किया जब्त जालोर-बागोड़ा। थाना क्षेत्र के छाजाला गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय बालक की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर डंपर को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार छाजाला निवासी बिलाल खान का करीब ढाई वर्षीय पुत्र मोहम्मद मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे डंपर ने बालक को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर का पहिया बालक के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भागा हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने डंपर का पीछा किया और करीब एक किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद बालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी हादसे के बाद शोक का माहौल है। सरपंच शरीफ खान की ओर से पुलिस को रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भांजा मोहम्मद पुत्र बिलाल खान, उम्र करीब दो वर्ष, घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे डंपर ने बालक को कुचल दिया。 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार डंपरों पर कार्रवाई की मांग ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बजरी सहित अन्य सामग्री का परिवहन करने वाले डंपर तेज गति से दौड़ते हैं। ग्रामीणों के अनुसार कार्रवाई से बचने के डर से कई चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क पर हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से ऐसे वाहनों की गति पर अंकुश लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
दबंगों ने छत पर चढ़कर दहशत फैलाई, पुलिस जवाब से नाराज परिवार परेशान
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दबंगों का दुस्साहस, तमंचा और बंदूक लेकर छत पर चढ़े आरोपी कौशाम्बी ज़िले में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात कुछ दबंग हथियार लेकर पीड़ित मोहिउद्दीन उर्फ महसर की छत पर चढ़ गए, जिससे पीड़ित परिवार की जान को भारी खतरा पैदा हो गया है। घटना पइंसा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर, चौकी और थाने को दी गई, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। आरोप है कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष को ही हिदायत दे डाली। पीड़ित का कहना है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और पुलिस की इस लचर कार्यशैली से उसका पूरा परिवार दहशत में है。0
0
Report
चंदौली में पुलिस टीम पर हमला: दुलहीपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - सावन में मीट-मुर्गा दुकानों पर नोटिस तामील के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार - 01 अगस्त को दुलहीपुर में सरकारी कार्य में बाधा डालकर पुलिसकर्मियों से मारपीट और जानलेवा हमले का लगा था आरोप - प्रिंस सोनकार उर्फ विराट और अमरजीत सोनकर उर्फ छोटू को मुगलसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार - चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी हुए थे घायल, सिपाही का गला दबाने और वर्दी फाड़ने का भी आरोप - दोनों आरोपियों पर बीएनएस की कई गंभीर धाराओं और सीएलए एक्ट में दर्ज है मुकदमा - अलीनगर रोड स्थित गंजी प्रसाद तिराहे के पास से दबोचकर भेजा गया न्यायालय - मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर चौकी का मामला.0
0
Report
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित न करने पर राजकुमार रोत का बयान
Dungarpur, Rajasthan:मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक नहीं घोषित करने के मामले में सांसद राजकुमार रोत का आया बयान लोकसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री द्वारा बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करने के प्रस्ताव के मामले में बांसवाड़ा डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत का बयान सामने आया है। केंद्र सरकार द्वारा मानगढ़ धाम पुरातात्विक विशेषताओं, प्रामाणिकता और अखंडता को बनाए नहीं रखता के लिखित बयान को सांसद ने अंग्रेजी-सामंती व्यवस्था के विरुद्ध शहीद हुए 1,500 से अधिक भील आदिवासियों के बलिदान का अपमान बताया है। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में रहने वाले आदिवासी समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाई है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार जनजातीय गौरव की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय पहचान दिलाने से इनकार करती है। इससे पहले भी भाजपा के एक विवादित सांसद के पत्र के बाद राजस्थान की कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक से मानगढ़ के इतिहास को हटाया गया था। मानगढ़ धाम आदिवासी अस्मिता, स्वाधीनता संग्राम और हजारों आदिवासी शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। यह केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि देश के आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत और संघर्ष की स्मृति है। केंद्र सरकार से हमारी स्पष्ट मांग है कि वह आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस अपमानजनक निर्णय पर पुनर्विचार करे, आदिवासी समाज से क्षमा मांगे और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में उचित सम्मान प्रदान करे。0
0
Report
Advertisement
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले
Noida, Uttar Pradesh:यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले。 अनिल ढींगरा बने आवास आयुक्त, यूपी आवास एवं विकास परिषद。 इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर मंडलायुक्त की जिम्मेदारी。 प्रमुख सचिव कृषि रविन्द्र को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार。 वैभव श्रीवास्तव बने बस्ती के नए मंडलायुक्त。 प्रकाश बिन्दु को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया。 भूपेंद्र एस. चौधरी बने सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग。 शुभम कुमार को बरेली मंडलायुक्त की जिम्मेदारी。 डॉ. लोकेश एम. बने प्रयागराज के नए मंडलायुक्त。 सोनिया अग्रवाल को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया。 संदीप कुमार बने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक。 पुष्प राज सिंह बने नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी。 सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया。 डॉ. बलकार सिंह बने यूपीएसआईडीए (UPSIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी。0
0
Report
बनासकांठा में रींछा हमला: 6 लोग घायल, वन विभाग मौके पर पहुंचा
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા.... પાલનપુરના રામપુરા વડલા પાસેના હસનપૂરની સીમમાં રीંછનો હુમલો અચાનક ગામની સીમમાં ઘુસી આવેલ રીંછે ગામલોકો ઉપર કર્યો હુમલો હુમલામાં 6 લોકોને ઇજાઓ પહોંચતા સારવાર માટે પાલનપુર સિવિલ અને ખાનગી હોસ્પિટલમાં ખસેડાયા રીંછના હુમલાને લઈને વન વિભાગની ટિમ પહોંચી ઘટના સ્થળે બાલારામ અભ્યારણ નજીક હોવાથી વારંવાર ગામની સીમમાં રીંછ આવવાની ઘટનાઓને લઈને લોકોમાં ભય ફેલાયો0
0
Report
दुर्ग हत्या केस पर कांग्रेस-भाजपा के बयान, कानून-व्यवस्था पर उठा सवाल
Raipur, Chhattisgarh:दुर्ग में उपसरपंच कांग्रेस नेता के मर्डर के मामले पर कांग्रेस का बयान, कांग्रेस संचार मुख्य सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदत्तर है. चाकू से गोद कर कांग्रेस नेता की हत्या कर दी गई. प्रदेश में पुलिस का भय समाप्त हो गया है भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने पलटवार करते हुए कहा- दुर्ग की घटना दुखद. कांग्रेस की तरह सुनियोजित अपराध पर हमारी सरकार ने लगाया अंकुश. जो छोटे या व्यक्तिगत रंजिश वाले अपराध हैं उसपर भी लगाम लगेगी, पुलिस कमिश्नरेट से लेकर अन्य तमाम व्यवस्थाएं हम कर रहे हैं- राजीव चक्रवर्ती0
0
Report
Advertisement
यूपी मंत्रियों के आरोप: विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है, जनता देख रही है
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, "हमारा सदन प्रदेश की जनता की सेवा के लिए चलता है लेकिन जनता के हितों से समाजवादी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है, वो चाहते हैं कि सदन ना चले...प्रदेश की जनता इसे देख रही है..." लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "विपक्ष का रवैया नकारात्मक, गैर-जिम्मेदाराना है...उनके पास अगर सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा है तो वो सदन में उसे उठाएं, सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष मुद्दा विहीन है इसलिए हंगामा करके सदन का समय बर्बाद करता है...विपक्ष का प्रयास रहता है कि सदन की कार्यवाही बाधित रहे...सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है..." लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "आज जब सदन की प्रक्रिया चल रही थी, तो समाजवादी पार्टी ने लगातार जिस तरह से सदन की कार्यवाही को बाधित करने का काम किया, यह बहुत दुखद है। सदन के माध्यम से प्रदेश का विकास सुनिश्चित होता है...सदन में सार्थक चर्चा हो, प्रदेश के लोगों के बारे में चर्चा हो, जनकल्याण के बारे में चर्चा हो, उन्नति के बारे में चर्चा हो लेकिन सदन में हंगामा करना, यह समाजवादी पार्टी के असली चेहरे और चरित्र को दर्शाता है...इस बात का जवाब 2027 में समाजवादी पार्टी को प्रदेश की जनता देगी... }0
0
Report
मंदिर में चोरी करने वाले शातीर चोर चढ़े बलुआ पुलिस के हत्थे, पुलिस कानूनी कार्यवाही में जुटी
Khandwari, Uttar Pradesh:*थाना बलुआ पुलिस द्वारा मन्दिर में चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार* *जिनके कब्जे से 06 पीतल का घंटा, 2 पीतल का लोटा, 01 तांबे का लोटा, 03 पीतल का आरती करने वाला दिया व चोरी के माल की ब्रिकी से सम्बन्धित कुल 2900 रूपया बरामद* चहनिया । उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ अरूण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस द्वारा दिनांक 04.08.2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर अमरीपुर नहर पुलिया से अभियुक्तगण 1.आकाश यादव पुत्र शिव बदन यादव 22 वर्ष निवासी सेवढी मढई थाना बलुआ जिला चंदौली 2. सोनू कुमार पुत्र बंगाराम उम्र 26 वर्ष निवासी सेवढी मढई थाना बलुआ जिला चंदौली को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी का 06 पीतल का घंटा, 2 पीतल का लोटा, 01 तांबे का लोटा, 03 पीतल का आरती करने वाला दिया व चोरी के माल की ब्रिकी से सम्बन्धित कुल 2900 रूपया बरामद किया गया। उपरोक्त माल के चोरी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 226/26 धारा 303(2) बीएनएस, मु0अ0सं0- 223/26 धारा 303(2), मु0अ0सं0- 225/26 धारा 303(2) बीएनएस व थाना क्षेत्र शहाबगंज से सम्बन्धित है। अभियुक्तगण ने संयुक्त रूप से पूछताछ में बताया कि हम लोग मंदिरों में घूम घूमकर एक साथ घंटा, पूजा का सामान, मुकुट आदि चुराते हैं । दिनांक 01.08.2026 समय 13:00 बजे दिन में हनुमान मंदिर फूलपुर थाना बलुआ चंदौली से हनुमान जी के मन्दिर में प्रसाद की पीतल की कटोरी 11 पीस और आरती करने की दो पीस पीतल की पंचमुखी दीपक और दो लोटा ताँबा का और दो लोटिया फुल का और दो पीस पीतल की घंटी और दस पीस घंटा व अन्य सामान चोरी किये थे जिसमें से दो पीतल का घंटा, एक तांबा को लोटा, पीतल का दो लोटा, तीन पीतल का दिया, तीन पीतल का दीपक बचा हुआ है। शेष हम लोगों ने शेष सामान को राह चलते व्यक्ति को बेच दिये हैं उससे मिला पैसा खर्च कर दिये हैं तथा दिनांक 02.08.2026 को दिन में 12:00 बजे चांदी का मुकुट रामशाला लक्ष्मणगढ़ मंदिर बलुआ चन्दौली से चुराए थे। जिसे राह चलते व्यक्ति को बेचकर पैसा ले लिए थे मुझे याद नहीं है कितना पैसा लिए थे उसमें से कुछ पैसा खर्च हो गया जिसमें से पाँच सौ रूपये आकाश यादव के पास व सोनू कुमार के पास चार सौ रूपये है। जो तलाश में मिला है। दिनांक 31.07.2026 को लगभग 2 बजे आदर्श विद्या मन्दिर इण्टर कालेज महगाँव पपौरा चन्दौली में दुर्गा माता मन्दिर से दो घण्टा, ग्राम महगाँव में ही शंकर जी मन्दिर से दिनांक 30.07.2026 को समय करीब 02 बजे दिन में एक घण्टा चोरी किये थे जो इसी में है। शेष बचे सामान को हम लोग बेचने जा रहे थे तो आप लोगों ने पकड़ लिया है ,अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने अपराध की बार-2 माफी मांग रहे हैं पकड़े गए व्यक्तियों से आसपास और किए गए चोरी के संबंध में पूछने पर बता रहे हैं कि साहब हम लोगों द्वारा मिलकर इससे पूर्वी थाना साहबगंज क्षेत्र में ग्राम बड़ौरा व सेमरा में मंदिर में घंटा चुराया था जिसको हम लोगों ने राह चलते कबाड़ी को बेच दिया था कबाडी का नाम पता हमको नहीं मालूम उस चोरी से हमें लगभग ₹9000 मिले थे जिसमें से अभी एक एक हजार रूपये दोनों के पास है जो तलाशी मे मिला है। इस प्रकार अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपनी गलती की बार-बार माफी मांग रहे हैं।0
0
Report
राम की तस्वीर पर हंगामा: पप्पू यादव के विरोध पर एड्वोकेट्स ने की मांग
Moradabad, Uttar Pradesh:संसद मे साधु के भेष मे किए नाट्य पर पप्पू यादव के खिलाफ भड़के अधिवक्ताओ के प्रतिनिधि मंडल ने की कार्यवाही की मांग, थाना सिविल लाइंस पहुंच तहरीर देकर करी कार्यवाही की मांग, अधिवक्ताओ ने पप्पू यादव, राहुल गाँधी और अवधेश प्रसाद सहित उनका साथ देने वाले अन्य सांसदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की करी मांग, बोले उन्होंने भगवान श्री राम का फोटो पटका जबकि भगवान श्री राम हम करोड़ो हिन्दुओ के आस्था के प्रतिक, वहां सनातन और हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओं कों षड़यंत्र के तहत मज़ाक बनाया गया, हम हिंदू धर्म के लोगो की भावनाओं कों आहत किया गया है ठोस कार्यवाही हो ताकि आगे से कोई ऐसा कृत्य ना कर सके, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना मे दी गयी तहरीर।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में चेहल्लुम जुलूस: सुरक्षा कड़े इंतजाम, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी
Noida, Uttar Pradesh:सलाम से ड्रैग करें लखनऊ में निकला गया चेहल्लुम का जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट लखनऊ में मोहर्रम के 40वें दिन चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा है पुराने लखनऊ से तालकटोरा कर्बला तक निकलने वाले इस जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल हैं वहीं सुरक्षा के लिहाज से पूरे रूट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल की तैनाती के साथ ड्रोन और सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है मोहर्रम के 40वें दिन आज पुराने लखनऊ के चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़े से चेहल्लुम का जुलूस शुरू हुआ, जो करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर तालकटोरा स्थित कर्बला पहूचा जुलूस में शिया समुदाय के हजारों लोग काले कपड़े पहनकर और नंगे पैर शामिल हुए जुलूस में इजराइल का झंडा और अमेरिका के राष्ट्रपति की तस्वीर लगाकर जमीन पर रखा गया जिससे लोग पैरों से चलकर निकल रहे थे जुलूस में सबसे आगे करीब 25 फीट ऊंचा हजरत अब्बास का अलम-ए-मुबारक लेकर अकीदतमंद चल रहे हैं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे रूट पर पुलिस और अर्धसैनिक बल की भारी तैनाती की गई है पुराने लखनऊ को 5 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है 10 कंपनी पीएसी के साथ अर्धसैनिक बल, क्यूआरटी, पीआरवी और डायल-112 की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, जबकि ऊंची इमारतों पर पुलिस जवान और सादे कपड़ों में एलआईयू की टीमें भी मुस्तैद रही संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च तेज कर दिया गया है जुलूस के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है और आम लोगों से पुलिस ने सहयोग की अपील की है।0
0
Report
कल्याण-डोंबिवली महापालिका क्षेत्र में स्वाइन फ्लू की आशंका, निजी अस्पताल जानकारी नहीं दे रहे
Kalyan, Maharashtra:कल्याणमध्ये स्वाईन फ्ल्यू चा शिरकाव,स्वाईन फ्ल्यूचा उद्रेक होण्याची शक्यता दोघांना स्वाईन फ्ल्यू लागण शहरात अनेक स्वाईन फ्ल्यूचे रुग्ण, मात्र खाजगी रुग्णालयाकडून आरोग्य विभागाला माहिती दिली जात नसल्याचा आरोप स्वाइन फ्ल्यू चा शिरगाव झालाय. कल्याणच्या खाजगी रुग्णालयात स्वाइन फ्ल्यू चे दोन रुग्ण आढळुन आलेत. महापालिका हद्दीत स्वाइन फ्ल्यूचा उद्रेक होण्याची शक्यता आहे .कारण खाजगी रुग्णालयाकडून अशा रुग्णांची माहिती महापालिकेच्या आरोग्य विभागाला दिली जात नसल्याचा आरोप होतोय. त्यामुळे शहरात स्वाइन फ्ल्यूची असे किती रुग्ण आहेत, असा प्रश्न विचारला जातोय .दरम्यान कल्याणमध्ये स्वाईन फ्ल्यूचे दोन रुग्ण आढळल्यानंतर कल्याण डोंबिवली महापालिकेचा आरोग्य विभाग ॲक्शन मोड मध्ये आला आहे. खाजगी रुग्णालयाने रुग्णाची माहिती तातडीने महापालिकेच्या आरोग्य विभागाला माहिती द्यावी असे आदेश आरोग्य विभागाकडून करण्यात आलेत.0
0
Report
चांदवड़ Nafed गोदाम में कांदा गुणवत्ता पर बड़ा सवाल, किसानों ने जाँच की मांग
Chandvad, Maharashtra:अँकर :- हरकत न करता केंद्र सरकारच्या बाजारभाव स्थिरीकरण योजनेअंतर्गत नाफेड आणि एनसीसीएफमार्फत कांदा खरेदी केली जात असल्याचा दावा केला जातो. मात्र, चांदवड येथील नाफेडच्या गोदामात साठवलेल्या कांद्यावरून मोठा वाद निर्माण झाला आहे. शेतकऱ्यांच्या कांद्याला कठोर निकष लावले जात असताना गोदामात निकृष्ट आणि सडका कांदा कसा पोहोचला, असा सवाल उपस्थित केला जात आहे. कांदा उत्पादक शेतकऱ्यांनी या संपूर्ण खरेदी प्रक्रियेवर गंभीर आरोप करत उच्चस्तरीय चौकशीची मागणी केली आहे. पाहूया हा विशेष रिपोर्ट... पाहणी केली असता गोदामात साठवलेला कांदा निकृष्ट दर्जाचा असल्याचा दावा करण्यात आला. शेतकऱ्यांचा आरोप आहे की, त्यांच्या कांद्याला दर्जा, आकार, गुणवत्ता आणि इतर अनेक कठोर निकषांच्या नावाखाली नाकारले जाते. पण गोदामात साठवलेला कांदा पाहता हेच निकष कुठे गेले, असा संतप्त सवाल शेतकऱ्यांनी उपस्थित केला आहे. या संपूर्ण प्रकरणामुळे कांदा खरेदी प्रक्रियेच्या पारदर्शकतेवर प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले आहे. निकृष्ट दर्जाचा कांदा नेमका कोणी खरेदी केला? खरेदी प्रक्रियेेत नियमांचे उल्लंघन झाले ka? आणि यामागे जबाबदार कोण? अशा अनेक प्रश्नांची उत्तरे अद्याप अनुत्तरित आहेत. प्रतिनिधी :- सुदर्शन खिल्लारे, चांदवड, नाशिक0
0
Report
Advertisement
