209310
Kanpur Dehat: ब्लॉक परिसर में स्वामित्व कार्ड का किया वितरण
Khanpur Dilwal, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के विकास खंड झींझक परिसर में शनिवार को स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार उर्फ बब्बन शर्मा ने सर्वप्रथम सभी कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान में सहयोग की शपथ दिलाई। इसके बाद लगर्था, चिरखिरी ग्राम पंचायत के ग्रामों की स्वामित्व कार्ड (घरौनी) वितरित कर शुभारंभ किया गया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर- बिसवां विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों को दीपावाली की हार्दिक शुभकामनाएं
Biswan, Uttar Pradesh:सीतापुर- बिसवां विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों को दीपावाली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
नीरज वर्मा (झल्लर)
149, बिसवां विधानसभा, सीतापुर।
0
0
Report
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
पिता-पुत्र के विवाद में लाठी हमला, शाजापुर के लालघाटी में गंभीर घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम लालाखेड़ी गुर्जर में शुक्रवार को खेत में पानी फेरने की बात को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपने ही पिता पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सिंचाई के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, घायल सौदान सिंह अपने खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पुत्र पवनसिंह ने उन्हें खेत में पानी फेरने से रोका। बात बढ़ने पर पवनसिंह ने पिता पर लाठी से हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार जारी घायल सौदान सिंह को परिजन और ग्रामीण उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. गौरव पाटीदार ने बताया कि पिता पर पुत्र ने हमला बोला जिसमें पिता घायल हो गए हैं। पिता का उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
धनतेरस पर कोरबा बाजार गुलजार, दीपोत्सव का पांच दिवसीय महापर्व शुरू
Korba, Chhattisgarh:एंकर- कोरबा में \"दीपोत्सव का आगाज़ हो चुका है और आज धनतेरस के मौके पर देश सहित कोरबा का बाजार गुलजार हैं। सोने-चांदी की चमक और बर्तनों की खनक के बीच लोग सुबह से ही जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव के पूजन के साथ व्यापारियों के द्वारा भी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की जा रही है। शाम ढलते ही घर-आंगन दीपों की रोशनी से जगमगाएंगे और यम दीपदान के साथ पांच दिवसीय रोशनी के महापर्व का औपचारिक शुभारंभ होगा。0
0
Report
DLF-3 में झारखंड पुलिस ने गुरुग्राम आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों से मुनादी कराई
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में फरार आरोपी के घर झारखंड पुलिस की ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी! 25 लाख की धोखाधड़ी, तीन साल से फरार चल रहा है आरोपी... गुरुग्राम में आरोपी के घर ढोल बजाकर चस्पा किया नोटिस ढोल बजा, माइक पर हुआ ऐलान... DLF फेज-3 में झारखंड पुलिस की अनोखी कार्रवाई बोकारो कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है अब गुरुग्राम में आरोपी के घर पहुंची झारखंड पुलिस एक महीने में कोर्ट में पेश हो बलराम कुमार, वरना कुर्क होगी संपत्ति! 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में 3 साल से फरार आरोपी के DLF फेज-3 स्थित घर के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी की गई।0
0
Report
उन्नाव के बाजारों में दीपावली पर बंगाल मूर्तियों की डिमांड तेज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में दीपावली पर पूजा के लिए पश्चिम बंगाल की मूर्तियों की डिमांड। दीपावली पर उन्नाव के बाजारों में भी रौनक है। Zee media की टीम बाजार पहुंची तो यहां दुकानदारों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मूर्तियों की खासी डिमांड है। दीपावाली पर विशेष पूजा के लिए लोग इन मूर्तियों की डिमांड कर रहे हैं। यहां खरीददार भी मिले जिन्होंने बताया कि पूजा के लिए सामान खरीदने आए हैं, इसके अलावा आभूषणों की दुकानों, वाहनों की बिक्री करने वाली दुकानों पर भी भीड़ है। उन्नाव मुख्य बाजार से0
0
Report
Advertisement
बक्सर में अनंत सिंह के आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी शुरू
Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में पहली बार मोकामा विधायक अनंत सिंह के आगमन को लेकर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। उनके आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय समर्थकों और लोगों में उत्साह का माहौल है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जाने के दौरान बक्सर पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह बक्सर और कैमूर होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रास्ते प्रयागराज जाएंगे। उन्हें प्रयागराज में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होना है। इस दौरान बक्सर में कुछ देर रुककर स्थानीय लोगों से मुलाकात करने और उनका अभिवादन स्वीकार करने की भी तैयारी है।बताया जा रहा है कि अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी सामिल होने और अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने के सिलसिले में प्रयागराज जा रहे हैं। इसी क्रम में बक्सर के लोगों को भी शादी का निमंत्रण देते हुए प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।बक्सर में उनके स्वागत को लेकर समर्थकों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।0
0
Report
उदयपुर में दीपावली धूमधाम से, पाँच दिवसीय दीपोत्सव शुरू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में दीपावली का पर्व बड़ी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का आगाज आज धनतेरस से हुआ। इस मौके पर भट्टियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है। माता लक्ष्मी को विशेष श्रृंगार धारण कराया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। 5 दिन तक अलग-अलग प्रहर में माता महालक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिर प्रांगण सहित पूरे मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है।0
0
Report
उदयपुर में दीपावली: धनतेरस से पांच दिन का दीपोत्सव शुरू, भक्तों की उमंग चरम पर
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में दीपावली का पर्व बड़ी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का आगाज आज धनतेरस से हुआ। इस मौके पर भट्टियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। माता लक्ष्मी को विशेष श्रृंगार धारण कराया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे है। 5 दिन तक अलग-अलग प्रहर में माता महालक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिर प्रांगण सहित पूरे मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है。0
0
Report
Advertisement
चूरू चैपाटी दीपोत्सव: 21 हजार दीपकों से दीपज्योत का प्रकाश
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू 21 हजार दीपकों से की मनमोहक सजावट चूरू. दीपोत्सव पर नगर परिषद की ओर से चूरू चैपाटी में 21 हजार दीपकों की मनमोहक सजावट की गई। एक साथ हजारों दीपों के प्रज्ज्वलित होने से पूरी चैपाटी रोशनी से जगमगा उठी और चारों ओर दीपों की सुनहरी आभा बिखर गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, चांद कंवर, कनिका सिंह तथा आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि दीपोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं। दीपों का प्रकाश केवल अंधकार को दूर करने का संदेश ही नहीं देता, बल्कि समाज में सकारात्मकता, प्रेम और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने नगर परिषद की ओर से आयोजित इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शहर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देते हैं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू चैपाटी में 21 हजार दीपकों की सजावट ने दीपोत्सव को विशेष और यादगार बना दिया है। ऐसे आयोजन शहरवासियों को एक साथ जोड़ने के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से नई पीढ़ी को भी जोड़ते हैं। नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि चूरू शहर को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के साथ ही नगर परिषद शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन भी लगातार कर रही है। 21 हजार दीपकों से सजी चैपाटी दीपोत्सव के अवसर पर चूरू की सुंदरता और गौरव को प्रदर्शित कर रही है। नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने कहा कि दीपदान इवेंट को विशेष बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। हजारों दीपकों की सजावट और आकर्षक व्यवस्था से चैपाटी का दृश्य बेहद मनमोहक नजर आया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सहभागियों का आभार जताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी。 बाइट_ राजेंद्र राठौड़। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबाइल-94147760720
0
Report
जालौन में दीपावली के पास जुआ खुलेआम, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दीपावली नजदीक आते ही सजने लगे जुए के फड़, पुलिस को चुनौती देकर जुआरी खुलेआम लगा रहे हजारों की हारजीत की बाजी, आधा दर्जन जुआरियों का जुआ खेलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में जुआरी बैखौफ होकर लगाते दिख रहे हजारों की हारजीत की बाजी, जुआरियों का वीडियो वायरल होने से स्थानीय पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच नगर का मामला。0
0
Report
नहर में युवक की लाश: पिता ने हत्या का आरोप, विवाह संबंधी विवाद
Raebareli, Uttar Pradesh:बछरावां ब्रेकिंग नहर पर मिली युवक की लाश, पिता ने लगाया हत्या का आरोप मृतक बृजेश की शादी को लेकर चल रहा था लड़की पक्ष से विवाद पिता नहीं करना चाहता था विवाह बीती शाम अपने घर से समेसी गया था मृतक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा बछरावां थाना क्षेत्र के नया का पुरवा की नहर पर मिली लाश शिवगढ़ थाना क्षेत्र ढूंडगढ़ का रहने वाला था मृतक0
0
Report
Advertisement
भोपाल: विधायक अनिल जैन के बंगले में चोरी, 3-4 नवंबर खिड़की तोड़कर टीवी गायब
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल निवाड़ी विधायक अनिल जैन के बंगले में चोरी खिड़की के सरिए तोड़कर घुसे चोर LED टीवी, और सामान ले गए चोर 3 नवंबर से 4 नवंबर के बीच हुई वारदात कर्मचारी के पहुंचने पर हुआ चोरी का खुलासा भोपाल में विधायकों के बंगले लगातार चोरों के निशाने पर श्यामला हिल्स पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की0
0
Report
पुरानी रंजिश के चलते स्कूटी सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
Kota, Rajasthan:पुरानी रंजिश में स्कूटी सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला, पाइप और चाकू से किया वार. कार से टक्कर मारकर गिराया. एक बदमाश पिस्टल लेकर पीछा किया. हमले में युवक का हाथ-पैर फ्रैक्चर, दस दिन पुरानी वारदात का वीडियो वायरल. शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में होली फैमिली अस्पताल के पास नहर पर चार बदमाशों ने स्कूटी सवार इमरान और अरशद पर हमला किया. पहले स्कूटी को टक्कर मारकर गिराया, फिर लोहे के पाइप और चाकू से हमला किया. इमरान के हाथ-पैर टूटे, अरशद भागकर बच गया. वीडियो सामने आने के बाद वारदात चर्चा में है. पुलिस के अनुसार घटना करीब दस दिन पुरानी है. इमरान ने छह लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है. प्रारंभिक जांच से पुरानी रंजिश सामने आई है. सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.0
0
Report
सतना की बदहाल सड़कों पर अनिरुद्धाचार्य का वीडियो वायरल, बायपास की स्थिति पर हलचल
Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना। सतना की बदहाल सड़कों की चर्चा अब धार्मिक मंचों तक पहुंच गई है। मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सतना की जर्जर सड़कों और बायपास की खराब स्थिति पर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट आने-जाने के दौरान सतना की सड़कों की हालत देखकर कई बार मन हुआ कि वीडियो बनाकर संबंधित लोगों को भेज दूं। बायपास को लेकर उन्होंने यहां तक कह दिया कि वहां सड़क ही नहीं है। मथुरा के प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सतना का नाम सुनते ही अनिरुद्धाचार्य ने जिले की सड़कों की बदहाली का जिक्र शुरू कर दिया। उन्होंने चित्रकूट यात्रा के दौरान खराब सड़कों से हुए अनुभव साझा किए। उनका कहना था कि सतना के बायपास और दूसरी सड़कों की स्थिति ऐसी है कि देखकर वीडियो बनाने का मन करता है। सतना से चित्रकूट का मार्ग धार्मिक पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक गुजरते हैं। ऐसे में सड़कों की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए भी परेशानी बनती है। अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर शहर की सड़क व्यवस्था, निर्माण और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।0
0
Report
Advertisement
