209302
Kanpur dehat - बुलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार की मृत्यु , दूसरा गंभीर रूप से घायल
Jhinjhak, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गिर कर घायल हो गए थे. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में भर्ती कराया गया .वहां से डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था. लेकिन घायलों की हालत में सुधार न देखते हुए जिला अस्पताल से कानपुर के हैलट के लिए रेफर किया गया. जहां अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मृत्यु हो गई.और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड सरकार 62 प्रस्तावों पर मुहर, SIR दस्तावेज़ पर बहस और विधानसभा का स्पेशल सत्र 25-26 नवंबर
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदीव्य सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं, MMDR और SIR जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने SIR के तहत दस्तावेजों की मांग पर भी सवाल उठाए। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली को लेकर उन्होंने इंडिया अलायंस के बैनर तले जोरदार विरोध की बात कही। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि MMDR और SIR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। यह विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, दोनों ही विषय बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन पर सदन में विस्तार से चर्चा किए जाने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से विशेष सत्र आहूत किया गया है。 SIR में दस्तावेजों की मांग पर सवाल..... एसआईआर को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दस्तावेजों की मांग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि SIR के तहत जितने कागजात मांगे जाएंगे, उतने दस्तावेज आप भी उपलब्ध नहीं करा सकते। वहीं एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने इंडिया अलायंस के बैनर तले जोरदार विरोध की बात कही।हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि रैली में जेएमएम की तरफ से कौन शामिल होंगे बाइट.....हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने साइकिलोंनं को लेकर यह जानकारी दी कि विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। बाइट....इरफान अंसारी,आपदा मंत्री0
0
Report
DRI की बड़ी कार्रवाई: बाराबंकी से विदेशी सोना जब्त, तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में सोने की तस्करी के खिलाफ DRI की बड़ी कार्रवाई。 नेपाल के रास्ते भारत में लाया जा रहा था तस्करी का विदेशी सोना。 DRI ने बाराबंकी में 1.996 किलोग्राम विदेशी सोना किया जब्त。 तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार。 खुफिया जानकारी के आधार पर DRI अधिकारियों ने की कार्रवाई。 दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही संदिग्ध कार को किया गया ट्रैक。 बाराबंकी में बस से उतारकर पकड़े गए दोनों आरोपी。 आरोपियों के सामान की तलाशी में बरामद हुआ विदेशी सोना。 सोने का शुद्ध वजन 1.996 किलोग्राम पाया गया。 बरामद सोने का अनुमानित मूल्य करीब 2.76 करोड़ रुपये。 सोने को नए जूतों के तलवों के नीचे छिपाकर रखा गया था。 तस्करी के सोने को छिपाने के लिए अपनाया गया अनोखा तरीका。 DRI ने दोनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया。 विदेशी मूल के सोने की तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज。 तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी DRI。 आगामी चुनावों को देखते हुए तस्करी के खिलाफ निगरानी बढ़ाई गई。 उत्तर प्रदेश में सोने की तस्करी पर DRI की पैनी नजर。 जनवरी 2026 से अब तक 10 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई。 DRI ने करीब 24 करोड़ रुपये मूल्य का 16.47 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया。 अब तक सोने की तस्करी के मामलों में 12 लोगों की गिरफ्तारी, DRI का अभियान जारी。0
0
Report
एक बार फिर दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, दहेज प्रताड़ना का भी दावा0
0
Report
Advertisement
पंजाब विधानसभा के आख़िरी दिन मंत्री हरपाल सिंह चीमा का दावा: 7 प्रस्ताव पास
Noida, Uttar Pradesh:Chandigarh: Harpal Singh Cheema (Punjab Cabinet Minister) on Last Day of Punjab Vidhan Sabha Session / Opposition’s Role / AAP-Congress MLA Clash / Law and Order and Drug Situation in Punjab चंडीगढ़ - पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब विधानसभा सत्र पर कहा, "विधानसभा का यह सत्र बहुत ही सफल रहा। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। पंजाब ने पूरे देश की खाद्य आपूर्ति में सबसे बड़ा योगदान दिया है। चाहे आप हरित क्रांति की बात करें, आज तक पंजाब ने बड़ा योगदान किया है लेकिन जब पंजाब में पानी की बात आती है तो उसे छीनने का बार-बार भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रयास किया... इसे लेकर हम प्रस्ताव लेकर आए हैं... इसके अलावा पिछले पांच साल में जो योजनाएं पंजाब सरकार लेकर आई है, इन सभी योजनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी, अकाली दल और भाजपा के लोग बार-बार कह रहे हैं कि सत्ता में आने पर वे इनको बंद करेंगे... ये सारी योजनाएं हम जारी रखेंगे और बंद नहीं होने देंगे... आज कुल 7 प्रस्ताव विधानसभा में पास किए गए। कांग्रेस पार्टी ने सदन का बहिष्कार किया जबकि आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी..."0
0
Report
पंचकूला कोर्ट के बाहर ड्राइवर ने सड़क जाम किया, वीडियो वायरल
Panchkula, Haryana:पंचकूला में सेक्टर 1 स्थित कोर्ट परिसर के बाहर सरकारी ड्राइवर द्वारा बीच सड़क पर वाहन रोककर जाम लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नशे की हालत में था और सड़क पर झूमता हुआ दिखाई दे रहा था। जानकारी के अनुसार, सड़क के बीच वाहन खड़ा होने से यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर के व्यवहार पर सवाल उठाए। घटना के वीडियो सामने आने के बाद police की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत नहीं मिलने के कारण ड्राइवर को छोड़ दिया गया। हालांकि, लोगों की ओर से लगाए गए नशे में होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट होना बाकी है कि ड्राइवर ने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। सड़क पर जाम लगाने और कथित तौर पर नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों में जांच के आधार पर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस का पक्ष और वायरल वीडियो चर्चा का विषय बने हुए हैं.0
0
Report
चक्रवात अर्नब के मद्देनजर मलकानगिरी जिला प्रशासन अलर्ट पर, बचाव दल तैनात
Noida, Uttar Pradesh:MALKANGIRI (ODISHA): MALKANGIRI DISTRICT ADMINISTRATION ON ALERT, RESCUE TEAMS DEPLOYED AHEAD OF CYCLONE ARNAB मलकानगिरी, ओडिशा: चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर मलकानगिरी जिला प्रशासन अलर्ट पर है और बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है। सहायक अग्निशमन अधिकारी सुशांत सेठी ने कहा, "अर्नब चक्रवाती तूफान से मुकाबला करने के लिए हम सब तैयार हैं। जिले में 8 फायर स्टेशन हैं। सभी पर जवान तैनात हैं। जहां पानी भरने की संभावना हैं वहां विशेष निगरानी की जाएगी।"0
0
Report
Advertisement
फडणवीस ने Cabinet बैठक के बाद किसान राहत के लिए 1.5 लाख करोड़ मंजूर
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): CM DEVENDRA FADNAVIS HOLDS PC AFTER CABINET MEETING मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमने किसानों की राहत के लिए लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के फंड को मंजूरी दी है। दिवाली के दौरान किसानों को राहत के तौर पर 5,000 रुपये मिलेंगे। दो दिनों में यह पैसा किसानों के खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगा।" भीमाशंकर टॉरेंट प्रोजेक्ट पर उन्होंने कहा, "अगर हम कोयले से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ''पंप स्टोरेज'' ही इसका समाधान है। हम हर जगह पंप स्टोरेज नहीं बना सकते... अगर इसे सही ढंग से समझा जाए, तो यह बहुत उपयोगी है। कुछ लोगों को इससे दिकतें हैं, हम उनकी बात समझ सकते हैं, वे हमसे इस पर चर्चा भी कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के हित में है।" किसानों से कर्ज वसूली के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "हमने RBI से भी बात की है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा किसानों से जबरन कर्ज वसूली को रोका जाना चाहिए।"0
0
Report
Yanam में चक्रवात के बीच 20 केंद्र, हजारों लोगों के लिए भोजन व्यवस्था
Noida, Uttar Pradesh:30 years back when I was MLA I faced the Cyclone. During 1996 Cyclone 94 people died; at that time most were residing in huts. Now almost 95 percent people are living in pakka houses; approximately 3 to 5% are residing in huts. We have arranged food for thousands of people. And we have established 20 cyclone centers along with government and medicines. Shiva Raj Meena Regional Administrator Yanam: We have arranged 20 cyclone centers and we made food arrangements for six thousand people. Yanam town population is 70 to 80 thousand. There is an old-age home for the poor maintained through an NGO; through this NGO we are distributing food for needy. And we have accommodated needy people in big schools. This night is most important. IMD has indicated the system is very likely to cross the coast near Yanam. Till 4 pm there was no rain here; now we are seeing heavy winds and rains. WT - SRICHARAN SHARMA, KAKINADA0
0
Report
सोनभद्र में काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी, 30 लाख का गांजा बरामद।
Chopan, Uttar Pradesh:अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ऑपरेशन शुद्धि के तहत ANTF यूनिट मेरठ, SOG सोनभद्र और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आयशर कैन्टर से 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से एटा निवासी वाहन चालक ऋषि कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। काजू के छिलकों के बीच छिपाई गई थी गांजे की खेप पुलिस के मुताबिक, चुर्क मोड़ यात्री शेड, लोढ़ी के पास शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक आयशर कैन्टर को रोककर तलाशी ली। वाहन में काजू के छिलकों से भरे कट्टों के बीच तीन प्लास्टिक के कट्टों में गांजा छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान कुल 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल आयशर कैन्टर, एक मोबाइल फोन और 100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। उड़ीसा से एटा पहुंचाई जानी थी गांजे की खेप पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था। गांजे की यह खेप उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक व्यक्ति तक पहुंचाई जानी थी। आरोपी के मुताबिक, उड़ीसा के एक व्यक्ति ने गांजा लाने के लिए उसे आयशर कैन्टर उपलब्ध कराया था। इस काम के बदले उसे 40 हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच दिया गया था। ऑपरेशन शुद्धि के तहत संयुक्त टीम की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम में ANTF यूनिट मेरठ, SOG सोनभद्र और थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस शामिल रही। मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ गांजे की खेप मंगाने वाले व्यक्ति और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
DSP सुजीत कुमार गिरफ्तार: रिश्वत मामले में बिहार में हड़कंप
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी ट्रैफिक DSP सुजीत कुमार गिरफ्तार, 30 हजार रुपया रिश्वत लेते पटना की विशेष निगरानी टीम ने दबोचा। DSP की तबियत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है वाहन के मामले में अनुकूल रिपोर्ट देने के लिए 30 हजार रुपया की मांग किया था और रुपया लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार। सदर अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई गई।0
0
Report
पुलिस ने राहुल सिंह गैंग के खिलाफ मुठभेड़; शाहिद अंसारी घायल, शमशाद अंसारी गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विधानसभा इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गिरोह से जुड़े शूटर शाहिद अंसारी के पैर में गोली लगी। और एक अन्य अपराधी शमशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है पुलिस के मुताबिक, शाहिद अंसारी कांके के रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग और गुमला में शिवालया कंस्ट्रक्शन पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। राजधानी में दहशत फैलाने और रंगदारी के लिए गोलीबारी करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।मौके से पुलिस ने कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल, खोखे और एक हाई-स्पीड बाइक बरामद की है। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों के स्रोत और गोलीबारी की घटनाओं में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है.0
0
Report
अनंत सिंह: MLC चुनाव में जीत की चुनौती, JDU से निष्कासन के बावजूद तैयार हैं
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार | मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव पर कहा, "हम जीतेंगे। हमने जैसा कहा है वैसा ही होगा..." JDU द्वारा उन्हें 6 महीने के लिए पार्टी से निष्काषित किए जाने पर उन्होंने कहा, "हमें कोई परेशानी नहीं है। (सरकारी आवास को)खाली कर देंगे। पार्टी जो भी निर्णय लेगी हम तैयार हैं। हमें कोई समस्या नहीं है। जनता मालिक है..."0
0
Report
Advertisement
हेल्मेट बदमाशों ने पेटीज के बहाने 20 लाख रुपये लूटे, जयपुर
Jaipur, Rajasthan:20 रुपए की पेटीज के चक्कर में 20 लाख गंवाए! स्कूटी पर रखा रुपयों से भरा बैग ले उड़े बदमाश जयपुर में दिनदहाड़े वारदात, हेलमेट पहने दो बदमाशों ने व्यापारी को बनाया निशाना, पीछा करने पर गलियों में ओझल हुए लुटेरे, CCTV फुटेज आया सामने राजधानी जयपुर में महज 20 रुपए की पेटीज खाना व्यापारियों के कलेक्शन एजेंट को इतना महंगा पड़ गया कि उसे 20 लाख रुपए से हाथ धोना पड़ा। नाहरगढ़ थाना इलाके में स्कूटी पर बैठकर पेटीज खा रहे व्यापारी की जरा सी लापरवाही का फायदा उठाकर हेलमेट पहने दो बदमाश रुपयों से भरा बैग झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद व्यापारी और राहगीरों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी गलियों में चकमा देकर ओझल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है。 स्कूटी पर रखा 20 लाख का बैग, बदमाशों ने मारा झपट्टा नारगढ़ थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित चंपालाल माणक चौक से लेकर नाहरगढ़ थाना इलाके तक व्यापारियों से रुपयों के कलेक्शन का काम करता है। वह अपने साथी के साथ सीकर हाउस से कलेक्शन कलेक्ट कर स्कूटी से नाहरगढ़ इलाके में आया था。 इस दौरान दोनों जयलाल मुंशी का रास्ता और गोविंद राव जी का रास्ता के बीच में एक गली में व्यापारी से कलेक्शन लेने के लिए रुक गए। चंपालाल का साथी कलेक्शन लेने चला गया, जबकि वह स्कूटी पर बैठकर साथ लाई हुई पेटीज खाने लगा। इस दौरान चंपालाल ने 20 लाख रुपए से भरा बैग स्कूटी के आगे रख दिया। चंपालाल पेटीज खाने में व्यस्त था, तभी स्कूटी पर सवार हेलमेट पहने दो बदमाश उसके पास पहुंचे। इससे पहले कि व्यापारी कुछ समझ पाता, बदमाश बैग पर झपट्टा मारकर फरार हो गए。 व्यापारी ने किया पीछा, राहगीर भी दौड़े बैग लूटकर भागते बदमाशों को देखकर चंपा लाल ने शोर मचाया और अपनी स्कूटी से उनका पीछा शुरू कर दिया। आसपास मौजूद कुछ राहगीर भी बदमाशों के पीछे दौड़े, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से गलियों में घुस गए और चकमा देकर आंखों से ओझल हो गए। काफी प्रयास के बावजूद बदमाश हाथ नहीं आए。 CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस खंगाल रही फुटेज वारदात के बाद पीड़ित व्यापारी चंपालाल ने नाहरगढ़ थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है。 20 रुपए की पेटीज और 20 लाख का नुकसान! इस वारदात ने एक बार फिर चलते-फिरते कारोबारियों की रकम की सुरक्षा और नकदी लेकर चलने के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हेलमेट पहने दोनों बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना और लूटी गई 20 लाख रुपए की रकम बरामद करना है。0
0
Report
मोदी ने ESTIC 2026 को संबोधित कर नई टेक्नोलॉजी के कदमों पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव(ESTIC) 2026' को संबोधित करते हुए कहा, "...मैं इस कॉन्क्लेव(ESTIC)में पिछली बार भी आया था। इस बार हम 'इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी' विषय पर चर्चा कर रहे हैं। दशकों पहले एक समय था जब भारत के लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी का मतलब था, 'कैटचप'। दुनिया में कुछ इनोवेटिव होता था तो कुछ सालों बाद वो तकनीक हम तक पहुंचती थी। हम उसे अपनाते थे या उसमें कुछ सुधार करके आगे बढ़ाते थे। लेकिन आज 21वीं सदी का भारत एक नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। अब हमारा लक्ष्य भारत के लिए, दुनिया के लिए, आज के लिए, आने वाले कल के लिए नई टेक्नोलॉजी बनाना, उसकी दिशा तय करना और दुनिया की समस्याओं के समाधान देने की शक्ति विकसित करना है। कोरोना काल में हमने इसका उदाहरण देखा है। जब दुनिया के अनेक देश वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे थे, भारत ने अपनी वैक्सीन विकसित की, भारत ने बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन किया और दूसरे देशों को भी वैक्सीन भेजी। यही 21वीं सदी के भारत का आत्मविश्वास है।"0
0
Report
Muzaffarpur (Bihar): NDA समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह Tirhut शिक्षक MLC चुनाव जीते
Noida, Uttar Pradesh:Muzaffarpur (Bihar): NDA-Supported Candidate Narendra Prasad Singh Wins Tirhut Teachers’ MLC Election जीता हमारे एन डी ए घटक दलों के जितने भी कार्यकर्ता और जितने नेता हैं सबकी जीत है। यह जीत हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय सम्राट चौधरी जी की जीत है। यह जीत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जीत है और यह हमारे संजय सरावरी जो बिहार के अध्यक्ष हैं उनकी जीत है और हमारे जितने कार्यकर्ता हैं सबकी जीत है। यह और सरकार का भी。0
0
Report
Advertisement
