209303
कानपुर देहातः थाना समाधान दिवस के अवसर रुरा में थाना प्रभारी ने पीड़ितों और फरियादियों की सुनी शिकायतें
Rura, Uttar Pradesh:माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसी क्रम में थाना रुरा में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने थाने में आये हुए पीड़ितों और फरियादियों की शिकायतों को सुना और सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण हेतु निर्देश दिए। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस में राजस्व संबंधी नौ शिकायतें आई जिसमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीवान के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी तैयारी के साथ
Siwan, Bihar:सीवान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 15 अगस्त को लेकर शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा गांधी मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस जवानों की ओर से फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान परेड की सलामी दी गई, वहीं ध्वजारोहण की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परेड और समारोह की तैयारियों को बारीकी से परखा गया। दरअसल, 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह से पहले यह रिहर्सल प्रशासन की तैयारियों का अहम हिस्सा है। डीएम और एसपी ने मैदान में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। गांधी मैदान में आज हुए इस फुल ड्रेस रिहার্সल के साथ ही प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अब 15 अगस्त को इसी मैदान में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।0
0
Report
सहकारी विभाग ने किसानों-पशुपालकों के लिए कॉल सेंटर शुरू किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। सहकारिता विभाग ने सहकारी बैंकों के ग्राहकों की समस्याओं के समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। एपेक्स बैंक परिसर में कॉल सेंटर का शुभारंभ सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार ने किया। कॉल सेंटर के जरिए किसान और पशुपालक सहकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड, फसली ऋण और राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों को शामिल किया गया है। सहकारिता विभाग के अनुसार, कॉल सेंटर के माध्यम से विभाग की विभिन्न ऋण योजनाओं की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सहकारिता विभाग और सहकारी संस्थाओं को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है। साथ ही किसानों और पशुपालकों के साथ योजनाओं को लेकर सीधा संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया है।0
0
Report
पोकरण में छह आरोपियों को जानलेवा हमले केस में आजीवन कठोर कारावास
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण, जैसलमेर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. महेंद्र कुमार गोयल ने जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के करीब नौ वर्ष पुराने मामले में छह आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने सभी दोषियों पर 1 लाख 56 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले के अनुसार 6 जुलाई 2017 को मेहरानगढ़ राजमथाई निवासी कायमखां पुत्र अमीन खां ने फलसूंड थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि 4 जुलाई 2017 की शाम खेत में फसल बोने के दौरान हथियारों से लैस आरोपियों ने उनकी रहवासी ढाणी पर हमला किया। हमले के दौरान गोली चलने से नेकुखां के हाथ और भीखो की आंख में गंभीर चोट आई। वहीं, गर्भवती महिला राजो के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया था。 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष की ओर से 26 गवाह और 36 दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने मूसे खां, बीरबल खां, गोपे खां, नासिर खां, शकूर खां और रसूल खां को दोषी माना तथा सभी को आजीवन कठोर कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में आरोपी जीवराज खां की मृत्यु हो जाने के कारण उसके विरुद्ध कार्यवाही ड्रॉप कर दी गई। राज्य पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजन अधिकारी समंदर सिंह राठौड़ ने पैरवी की0
0
Report
Advertisement
बालोतरा में हर घर तिरंगा रैली: नेताओं ने राष्ट्र की एकता का संदेश दिया
Balotra, Rajasthan:बालोतरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बालोतरा में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को प्रत्येक व्यक्ति को अपनाना चाहिए। जिस प्रकार पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, उसी कड़ी में आज बालोतरा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक ने कहा कि तिरंगा रैली के माध्यम से बालोतरा के लोगों ने संदेश दिया है कि भारत की जनता एक है और हम सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जब भी देश के सामने कोई चुनौती आएगी, भारतवासी एक होकर उसका मुकाबला करने के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने की ताकत रखते हैं। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मदन चौपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी. चौहान, भाजपा नेता खेताराम प्रजापत, गोविंद सिंह कालुड़ी, त्रिलोक माली, हितेश पटेल, किशन बोराणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
पटना के कदमकुआं में फ्लैट से 20 लाख रुपये की चोरी; CCTV संदिग्ध की खोज
Patna, Bihar:एंकर--पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के पश्चिमी लोहानीपुर स्थित पार्वती अपार्टमेंट में चोरों ने एक बिजनेसमैन के फ्लैट को निशाना बनाया। चोर करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है。 पीड़ित मनीष गुप्ता ने बताया कि दोपहर में उनकी पत्नी बच्चे को स्कूल से लेने गई थीं। इसी दौरान फ्लैट में ताला लगा हुआ था। जब पत्नी बच्चे के साथ वापस लौटीं तो फ्लैट के मुख्य दरवाजे का लॉक कटा हुआ मिला। अंदर जाने पर घर का सामान और कपड़े फर्श पर बिखरे थे। अलमारी भी खुली हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से करीब 4 लाख रुपये कैश और लगभग 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें एक संदिग्ध शख्स फ्लैट के अंदर और बाहर आता-जाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस को लेकर खाद्य विभाग की छापेमारी, लड्डू प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
Deoria, Uttar Pradesh:आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में लड्डू बनाने व आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने अधिक मात्रा में लड्डू तैयार करने वाले कारखानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयार लड्डू के साथ ही उन्हें बनाने में प्रयुक्त कच्चे माल के भी नमूने लिए गए। खाद्य कारोबारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी मात्रा में मिठाई की आपूर्ति को देखते हुए साफ-सफाई, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस भी जारी किए गए। इसी क्रम में नगर क्षेत्र स्थित गोपद डेयरी मिठाई की दुकान पर खराब मिठाई की बिक्री की शिकायत मिलने पर टीम ने प्रवर्तन कार्रवाई की। प्रतिष्ठान से मिठाई के दो नमूने लिए गए हैं। साथ ही मिठाई तैयार करने की प्रक्रिया की भी गहन जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में सहायक आयुक्त खाद्य हितेंद्र मोहन त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव, रामसिंगार, प्रेम चंद, नेहा त्रिपाठी तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
पाठ्यसूची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शामिल करने पर विपक्षी नेता की टिप्पणी वायरल
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी कहते हैं, "...सिलेबस में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को शामिल करना स्वागत योग्य है... उन्हें एक अहम राजनीतिक नेता के तौर पर पहचान मिलनी चाहिए। हालांकि, सरकार को यह पक्का करना होगा कि उन्हें शामिल करने की वजह से दूसरों को नज़रअंदाज़ न किया जाए..."0
0
Report
प्रयागराज में तिरंगा यात्रा का रंग-मेले ने देशभक्ति का उफान, डिप्टी CM मौर्य ने दिखाई एकजुटता
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, कहा आज देश के सभी हिस्सों में तिरंगा फहराया जा रहा है, पहले देश के कुछ हिस्सों में तिरंगा फहराया जाना मुश्किल था। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज आज देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सिविल लाइंस के पत्थर गिरजाघर से शहीद वॉल तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ पत्थर गिरजाघर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। लोगों के हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को जोश से भर दिया। तिरंगा यात्रा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर आगे बढ़ते नजर आए। देशभक्ति के नारों के बीच शहीदों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।पत्थर गिरजाघर से शहीद वॉल पहुंची इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश के वीर शहीदों को नमन करना और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना रहा। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे प्रयाग वासियों की तरफ से ये तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के हर हिस्से में तिरंगा फहराया जा रहा है, पहले कुछ ही हिस्सों में तिरंगा फहराया जाता था। लेकिन अब लाल चौक पर भी तिरंगा फहराया जाने लगा है। यह देश वासियों के लिए गर्व की बात है। बाइट -- केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम- यूपी सरकार0
0
Report
बरेली जंक्शन पर जीआरपी-आरपीएफ की तत्परता से बड़ा हादसा टला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली रेलवे जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बिहार जाने के लिए निकला एक परिवार जल्दबाजी और घबराहट में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा। परिवार के सात लोग ट्रेन से कूदने लगे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने दौड़कर उन्हें संभाल लिया। समय रहते मदद मिलने से सभी की जान बच गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक बरेली के निरंजन अपने परिवार के सात लोगों के साथ बिहार जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। परिवार के पास जनरल टिकट था। अवध असाम ट्रेन आने के बाद सभी लोग जल्दबाजी में रिजर्वेशन कोच में चढ़ गए। परिवार को उम्मीद थी कि ट्रेन चलने के बाद किसी तरह यात्रा पूरी कर लेंगे। हालांकि रिजर्वेशन कोच में टीटीई के आने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए। परिवार के सदस्य चलती ट्रेन से नीचे कूद रहे थे। इस दौरान कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर गिरने की स्थिति में पहुंच गए। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उनकी तरफ दौड़ लगाई। जवानों ने कूद रहे लोगों को हाथों से पकड़कर संभाला। समय रहते परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित कर लिया गया। इससे प्लेटफॉर्म पर बड़ा हादसा होने से बच गया。0
0
Report
Advertisement
आनंदीबेन पटेल ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय का 31 वां दीक्षांत समारोह बृहस्पतिवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नेक की कार्यसमिति अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक एमएससी कृषि की छात्रा आकांक्षा रावत को प्रदान किया। इस मौके पर 35 कुलाधिपति पदक और 46 विन्यासीकृत पदक प्रदान किये गए। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि आज कुल 34947 उपाधियां को डिजिलॉकर पर अपलोड किया गया है इसमें 20 हजार 295 छात्र में और 14652 छात्र सम्मिलित है, उपाधि प्राप्त करने वालों में छात्राओं की भागीदारी 58 प्रतिशत है जबकि छात्रों की भागीदारी 42 प्रतिशत है, 79 पदकों में से 35 कुलाधिपति पदक और 46 विन्यासीकृत पदक सम्मिलित है, इन पदक विजेताओं में 63 छात्राएं और 16 छात्र है, पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की हिस्सेदारी 80% है जबकि छात्रों की हिस्सेदारी 20% है। इसके अलावा राज्यपाल ने कहा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हॉस्टल की मेस और उसके पीछे सफाई की जरूरत है, फार्मेसी भवन, परीक्षा भवन के प्रथम तल, मेजर ध्यानचंद खेल परिसर और स्टाफ कॉलोनी की कुछ जगहों पर सफाई की आवश्यकता है, यहां बिजली काटने की समस्या है, कुछ जगहों पर जनरेटर नहीं है और जहां जनरेटर है लेकिन वहां चलते नहीं है, इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट के भवन में चार फ्लोर है लिफ्ट भी है लेकिन छात्रों के लिए उपयोग करना मना है इस पर ध्यान देने की जरूरत है।0
0
Report
चूरू में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी
Churu, Rajasthan:चूरू की महिला थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो के दम पर दुष्कर्म एवं ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. परियोजना के अनुसार सदर थाना इलाके के एक गाँव की पीड़िता ने 25 जून 2026 को महिला थाने में मामला दर्ज करवाया था. गिरफ्तार व्यक्ति मुनीमजी की ढाणी निवासी नवरत्न उर्फ नोरतो है. девушки ने बताया कि वह मोर्चा-पर मजदूरी के दौरान नवरत्न उसे मोटरसाइकिल पर ले जाकर खेत-आसपास स्थित मकानों/कार्यस्थलों पर बलात्कार करता था, फिर उसकी गंदी फोटो और वीडियो बना लेता और बताता कि यदि उसने किसी को बताने पर वे वीडियो वायरल कर देगा. अप्रैल 2026 में भी वह हर समय उसकी काम दिखाने के बहाने ले गया और जबरदस्ती बलात्कार किया. 18 जून 2026 को वह उसे फ्रेश होने के बहाने बुलाकर पांच हजार रुपए की मांग करने लगा; पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने धमकियां दीं और मामला दर्ज हो गया. पुलिस ने विस्तृत बयान के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया.0
0
Report
नौहली के पास सड़क धंसने से रेत से भरा ट्रक पलटा; चालक सुरक्षित
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:लोकेशन मंडी : स्लग : नौहली के पास सड़क धंसी, बस को पास देते समय रेत से भरा ट्रक पलटा मंडी टिक्कर के पास सड़क धंसने से रेत से भरा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक उपमंडल मुख्यालय से नौहली की ओर जा रहा था। टिक्कर के पास सामने से आ रही बस को पास देते समय सड़क का किनारा अचानक धंस गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे की ओर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वह सुरक्षित बताया जा रहा है। ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा और उसमें लदी रेत भी पानी में बह गई। घटना के बाद ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क काफी संकरी होने के कारण ट्रक चालक ने बस चालक से वाहन को थोड़ा पीछे लेने का अनुरोध किया था। इसी दौरान दोनों वाहनों को पास देने के प्रयास में सड़क का किनारा धंस गया और ट्रक पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क के किनारे कमजोर होने के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों के अनुसार, यदि हादसा करीब 100 मीटर आगे या पीछे हुआ होता तो ट्रक गहरी ढांक में काफी नीचे जा सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बरसात के दौरान संवेदनशील सड़क हिस्सों की जांच करवाने और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमले के बाद बीजेपी नेता के ताजा बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SURINDERJEET SINGH AHLUWALIA (BJP LEADER AND FORMER union MINISTER) ON ATTACK ON FORMER PUNJAB DEPUTY CM SUKHBIR SINGH BADAL INSIDE NANDED GURUDWARA दिल्ली - नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले पर बीजेपी नेता सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया ने कहा, "... शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि हमलावर स्थानीय निवासी नहीं था। वह पिछले दो साल से गुरुद्वारे में सेवा करने के लिए वहां आ रहा था। तो, उसे पंजाब से यहां क्या चीज़ ले आई, और हमले की वजह क्या थी?... मंदिर परिसर में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए..."0
0
Report
राजस्थान के 309 निकाय प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी: 101 सीटें महिला के लिए आरक्षित
Jaipur, Rajasthan:एंकर-प्रदेश में 309 निकाय प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी के साथ चुनावी तस्वीर का पहला बड़ा पत्ता खुल गया है। स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्कूली दो बच्चों ने निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकाली। शहरी सरकार के प्रमुखों की लॉटरी ने 101 महिला चेहरों के लिए सत्ता का दरवाजा खोल दिया है। निकाय प्रमुखों की आरक्षण लॉटरी के बाद अब 309 निकायों में 101 सीटों पर महिलाओं का नेतृत्व तय होगा। और सबसे बड़ा बदलाव प्रदेश के 10 नगर निगमों में दिखाई देगा—जहां 10 में से कम से कम 6 नगर निगमों में मेयर की कुर्सी पर महिला चेहरा दिखेगा। 309 निकाय प्रमुखों की लॉटरी। 50 सीट SC के लिए रिजर्व, इनमें 16 सीट महिला SC के लिए रिजर्व। ST के लिए 11 सीट रिजर्व, इनमें 3 ST महिला के लिए रिजर्व। OBC के लिए 60 सीट रिजर्व इनमें 20 महिला OBC के लिए आरक्षित। 188 सीट सामान्य ओपन कैटेगिरी, इनमें 62 महिला सामान्य। बाइट-झाबर सिंह खर्रा, UDH मंत्री वर्तमान में संभागवार निकायों के मेयर-सभापति-अध्यक्ष की वर्गवार सीटों की स्थिति संपूर्ण तालिका के अनुसार नीचे दी गई है। 10 नगर निगम में आरक्षण का गणित कोटा नगर निगम- OBC महिला। जयपुर नगर निगम- सामान्य ओपन कैटेगिरी। जोधपुर नगर निगम- सामान्य ओपन कैटेगिरी। उदयपुर नगर निगम- सामान्य ओपन कैटेगिरी। अजमेर नगर निगम- सामान्य महिला। भरतपुर नगर निगम - सामान्य महिला। पाली नगर निगम- सामान्य महिला। अलवर नगर निगम-सामान्य महिला। भीलवाड़ा नगर निगम- सामान्य महिला। बीकानेर नगर निगम- सामान्य ओपन कैटेगिरी। बहरहाल, सवाल यह है कि आरक्षण की इस लॉटरी से किस नेता की सियासत खत्म हुई और किस नए चेहरे की सियासी एंट्री हुई...कई दिग्गजों की कुर्सी की दावेदारी खत्म हो सकती है, तो कई ऐसे चेहरे अचानक रेस में आ सकते हैं जिनका नाम अब तक राजनीतिक चर्चा में भी नहीं था। यानी लॉटरी सिर्फ आरक्षण की नहीं निकली है…इसने राजस्थान की स्थानीय राजनीति में दावेदारों की नई लॉटरी भी निकाल दी है। दीपक गोयल जी मीडिया जयपुर0
0
Report
गोरेगांव हत्या केस: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:*गोरेगावमध्ये खून प्रकरणातील दोन आरोपी २४ तासांत अटक* मुंबईच्या गोरेगाव परिसरात झालेल्या खूनाच्या गंभीर प्रकरणाचा गोरेगाव पोलिसांनी अवघ्या २४ तासांत छडा लावला आहे. प्रेमनगर परिसरातील सलमान हॉटेलसमोर ११ ऑगस्टच्या रात्री एका व्यक्तीला बेदम मारहाण करण्यात आली होती. गंभीर जखमी अवस्थेत त्याला ट्रॉमा केअर रुग्णालयात नेण्यात आले, मात्र डॉक्टरांनी त्याला दाखल करण्यापूर्वीच मृत घोषित केले. मृताची ओळख ३० वर्षीय अजिज मोहम्मद अतिक खान अशी झाली. हॉटेलचे पूर्ण बिल देण्याच्या कारणावरून अजिज खान आणि राजेश उर्फ टकला यांचा दोन अनोळखी व्यक्तींशी वाद झाला. या वादातून आरोपींनी शिवीगाळ करत अजिजच्या डोक्यात हाताने तसेच फळांच्या लाकडी बॉक्सच्या पट्ट्यांनी मारहाण केली. या मारहाणीत अजिजचा मृत्यू झाला. घटनेनंतर आरोपींची कोणतीही ठोस माहिती पोलिसांकडे नव्हती. मात्र गुन्हे प्रकटीकरण पथकाच्या सहा तपास पथकांनी परिसरात शोधमोहीम राबवली. गोपनीय माहितीच्या आधारे पोलिसांनी अजय मुन्नी उपाध्याय आणि विकास देवराज पासवान या दोघांना ताब्यात घेतले. तपासात सहभाग निष्पन्न झाल्यानंतर १३ ऑगस्ट रोजी पहाटे २ वाजून ४३ मिनिटांनी दोघांना अटक करण्यात आली. न्यायालयाने दोन्ही आरोपींना २३ ऑगस्टपर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली असून, पुढील तपास गोरेगाव पोलीस करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
