icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209301
Akshay KumarAkshay KumarFollow1 Feb 2025, 11:38 am

Kanpur Dehat -गणतंत्र दिवस के मौके कर देश भक्ति की जगह बुंदेली गाने पर छात्रा का डांस करते हुए वीडियो वायरल

Derapur, Uttar Pradesh:

क्षेत्र के उलरापुर प्राथमिक विद्यालय गणतंत्र दिवस के मौके पर देश भक्ति की जगह बुंदेली गाने पर छात्रा का डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.मिली जानकारी के मुताबिक डेरापुर के उलरापुर प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम था. इसमें देशभक्ति गीत बजने चाहिए और उस पर ही कार्यक्रम होने चाहिए लेकिन यहां पर एक बुंदेली गाना बजाया गया. जिस पर एक छात्रा नृत्य करती है और बाकी बच्चे व प्रधानाचार्य महेश बाबू सहित अन्य शिक्षक वहां मौजूद रहे. जिसका वीडियो पास में खड़े किसी व्यक्ति ने बना लिया जो मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें लोगों ने गाने पर प्रतिक्रिया दी है. मामले में शुक्रवार को बीईओ चंद्रजीत सिंह ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना एनकाउंटर पर बिहार में सियासी संग्राम, विपक्ष और सरकार के बीच बयानबाजी तेज

Pariaunna, Bihar:पटना एनकाउंटर पर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है। मनेर में हुए एनकाउंटर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती के बयानों पर सत्ता पक्ष ने पलटवार किया है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि जब अपराधी पुलिस पर फायरिंग करते हैं और सरेंडर नहीं करते, तब पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है। पुलिस की पहली कोशिश अपराधियों को जिंदा पकड़ने की होती है, लेकिन जब पुलिसकर्मियों की जान पर खतरा हो तो कार्रवाई जरूरी हो जाती है। मंत्री ने कहा कि बिहार में कानून का राज है और सरकार एनकाउंटर की जांच कराएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों के सामने हाथ जोड़ने से अपराधी सरेंडर नहीं करेंगे पुलिस को उन्हें अपनी भाषा में जवाब देना पड़ता है। अपराधियों पर प्रशासनिक दबाव जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

गामड़ा ब्राह्मणिया में लेपर्ड का डर, बकरी शिकार किसानों में पिंजरा लगाने की मांग

Dungarpur, Rajasthan:गामडा ब्रह्माणीया गांव के दशरथ सिंह चौहान के खेतों में जालोर जिले के रेबारी ओबाराम पुत्र वजाजी रबारी करीब 2500 भेड़-बकरियों के साथ डेरा डालकर रह रहे हैं. शुक्रवार रात लेपर्ड एक बकरी को उठाकर ले जाने लगा. बकरी की आवाज सुनकर ओबाराम और उनके साथियों ने शोर मचाया. इस पर लेपर्ड मारी हुई बकरी को छोड़कर भाग गया. ओबाराम ने बताया कि दो दिन पहले भी लेपर्ड के हमले में उनकी 2 से 3 बकरियां मारी गई थीं. लगातार हो रहे हमलों से पशुपालक परिवार परेशान है. उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आर्थिक मुआवजा देने और वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरे लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है. क्योंकि खेतों में जाने से डर रहे किसान और पशुपालक. गांव में लेपर्ड की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नवनिर्वाचित पंचायत बोर्ड के सरपंच, उपसरपंच और वार्डपंच सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उपसरपंच चंदनसिंह चौहान ने बताया कि गांव में पिछले एक महीने से जंगली जानवर की गतिविधियों के कारण किसानों और पशुपालकों को परेशानी हो रही है. सूरज ढलने के बाद खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर और पशुपालक हमले की आशंका से चिंतित हैं. उपसरपंच ने वार्डपंच के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और वन विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन पर घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई कर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है, ताकि लोगों और मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. सरपंच सुनीता डामोर, सरपंच पति रमेश डामोर, दशरथ सिंह चौहान, चंदन सिंह चौहान, गिरिराज सिंह चौहान और वार्डपंच कीर्ति कलाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे.
0
0
Report

अजमेर के शंकर नगर में पटाखे से हादसा, ग्लास के टुकड़े से बच्चे घायल

Ajmer, Rajasthan:लापरवाही से पटाखे चलाना अजमेर के शंकर नगर में रहने वाले दो परिवारों के लिए घातक बन गया... दीपावली के मौके पर लाये गए पटाखे चला रहे एक बच्चे ने अचानक बम के ऊपर स्टील का गिलास रख दिया.. तेज आवाज पटाखे ने फटते ही गिलास के भी चिथड़े उड़ा दिये.. इस मौके पर मौजूद दो बच्चों के गिलास के टुकड़े लगने से घायल हो गए... मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है.. एक बच्चे के परिजन भगवान सिंह ने बताया कि छोटी बच्ची के सीने और एक छोटे बच्चे के पेट में गिलास के टुकड़े घुस गए उसका ऑपरेशन किया जा रहा है..
0
0
Report

SECएल बिश्रामपुर में 11 केवी तार चोरी की कोशिश से युवक मौत; सुरक्षा पर सवाल

Surajpur, Chhattisgarh:एसईसीएल बिश्रामपुर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां चालू बिजली के 11 केवी तार की चोरी करने पहुंचे एक युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, घटना एसईसीएल बिश्रामपुर के टीपी सब स्टेशन की बताई जा रही है,जहां एक युवक सब-स्टेशन के भीतर घुसकर 11 केवी के चालू बिजली तार को काटने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया,मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, घटनास्थल से प्लास, कटर और आरी ब्लेड बरामद होने की जानकारी सामने आई है, बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सब स्टेशन में केवल दो कर्मचारी मौजूद थे, जबकि सुरक्षा के लिए मौके पर कोई सुरक्षा प्रहरी तैनात नहीं था, घटना के बाद जब मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तो एसईसीएल कर्मचारियों ने उन्हें सब स्टेशन के भीतर जाने से रोक दिया, जिसमें परिजनों में नाराजगी है,हम आपको बता दें एसईसीएल बिश्रामपुर की कोयला खदानों और बिजली सब स्टेशनों में चोरी की घटनाएं लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई हैं, इससे पहले भी कई बार चोरों द्वारा कर्मचारियों को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है, वहीं सुरक्षा में तैनात त्रिपुरा राइफल्स के जवानों के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, ऐसे में एक बार फिर बिजली तार चोरी करने की कोशिश में युवक की मौत ने एसईसीएल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top