209115
Kanpur dehat - बेखौफ होकर दिन रात माफिया खनन करने में सक्रिय
Afasariya, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ,अवैध खनन को लेकर माफिया दिन रात बेखौफ होकर खनन कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के नाम पर कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने खनन की शिकायत कई बार थाना पुलिस व तहसील में की. वहीं जिला प्रशासन भी खनन माफिया आगे कार्रवाई करने से पीछे हट रहा है। सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया मुगल मार्ग से ट्रैक्टर ट्राली में अवैध बालू लेकर चल रहे हैं। जिससे प्रतिदिन लाखों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में सीवर पानी से हालात बदतर, 5 दिन से गंदगी
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी हैडर- बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय में बुरे हाल पिछले 5 दिनों से बह रहा सीवर का पानी गंदे पानी से स्टाफ का काम करना मुश्किल पशुपालक भी हो रहे बदबू से परेशान नगर निगम की ओर से 5 दिन में समाधान नहीं पशुपालन निदेशक ने भी लिया जायजा राजस्थान में जयपुर के बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय परिसर में पिछले 5 दिनों से सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है। इससे न केवल पशु चिकित्सालय स्टाफ का काम करना मुश्किल हो रहा है, बल्कि यहां अपने पशुओं के उपचार के लिए आने वाले पशुपालकों को बदबू और गंदगी से रूबरू होना पड़ रहा है। परिसर में 1 फुट से भी ज्यादा तक सीवरेज का पानी जमा हो गया है। नगर निगम की ओर से अब तक समाधान नहीं किया गया है। पशु चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेशचंद मीना ने निरीक्षण किया और नगर निगम से समाधान के लिए बातचीत की है।0
0
Report
रावतभाटा में 4.15 किलो अफीम के साथ कार जब्त, 2 गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी सीबीएन ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हुंडई ग्रैंड आई-10 कार से 4 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। कार्रवाई एकलिंगपुरा–गांधीसागर रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सुरक्षा कारणों से कार को सीबीएन कार्यालय लाकर विधिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई, जिसमें अवैध अफीम बरामद हुई। सीबीएन ने कार को जब्त कर दो आरोपियों को NDPS Act के तहत गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।0
0
Report
बेगूं में मानसून जलजमाव रोकने के लिए नालों की सफाई तेज
Begun, Rajasthan:बेगूं में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया के निर्देश पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी एवं तहसीलदार गोपाल जीनगर ने पालिका क्षेत्र के विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालों के अंदर और आसपास जमा गंदगी को तत्काल हटाने तथा सफाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश सफाई कर्मियों को दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य बारिश के दौरान नालों का पानी सड़कों पर भरने से रोकना और आमजन के आवागमन को सुचारु बनाए रखना है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए मानसून से पहले सभी प्रमुख नालों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
Advertisement
खान विभाग की शर्तों के खिलाफ माइन ऑनर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान
Bikaner, Rajasthan:राजस्थान के खान विभाग की नई तकनीकी शर्तों के विरोध में बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ऑनर्स एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश चूरा, सचिव सौरभ चाँदना की अगुवाई में अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण खनिज अभियंता के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा एसोसिएशन ने खान विभाग द्वारा लागू की गई नई तकनीकी शर्तों, ऑटोमेशन सिस्टम में बदलाव और कैमरा-रडार आधारित नियमों को अव्यावहारिक और नियमों के विपरीत बताया।0
0
Report
बेगूं में नगर पालिका ने पट्टे वितरित, वार्डवासियों ने मार्ग सुधार की मांग की
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में नगर पालिका द्वारा पंचायत समिति सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर में नागरिकों को नवीनीकरण के पट्टे और बापी पट्टों का वितरण किया गया। नगर पालिका अधिशासीय अधिकारी एवं तहसीलदार गोपाल जीनगर तथा विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़ ने लाभार्थियों को पट्टे सौंपे। इस दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र के वार्डवासियों ने बारिश के कारण खेतों तक जाने वाले मार्ग पर कीचड़ की समस्या से अवगत कराया और मार्ग पर जिकरा डलवाकर आवागमन सुगम बनाने की मांग रखी। अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
अलवर में बारिश से गिरी दीवार, युवक की हालत गंभीर, अस्पताल के लिए रेफर
Alwar, Rajasthan:अलवर में बारिश से भीगी दीवार गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल अलवर जिले के खरखड़ा गांव में बारिश के चलते मकान की पुरानी दीवार गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार में सीलन आने के कारण वह अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबने से युवक के सिर में गंभीर चोट आई。 घटना के समय युवक जगदीश कुमार दीवार के पास रखा सामान हटा रहा था। तभी करीब 5 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गया। युवक की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकालकर तुरंत मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया。 प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, जगदीश कुमार उद्योग नगर स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता है और घटना के समय घर पर ही मौजूद था。 बाइट: सुंदर कुमार (परिजन)0
0
Report
Advertisement
निम्माहेड़ा में आयुक्त ने ग्रामीण-शहरी शिविरों के जरिए जनकल्याण योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में डूंगला के मोरवन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर और निम्बाहेड़ा नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले। इस दौरान लाभार्थियों को पट्टे, स्वीकृति पत्र, वरिष्ठ नागरिक कार्ड सहित विभिन्न प्रमाण पत्र वितरित किए गए। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
रामपुर में 150 साल पुरानी मजार हटाने से विवाद, सड़क चौड़ीकरण शुरू
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में 150 साल पुरानी हजरत बैरम शाह मियां की मजार सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने मंगलवार देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाई। मजार के पास नीम का पेड़ भी अगले दिन काटकर हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई की गई। रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र स्थित जौहर बाईपास पर नीम वाली जियारत के नाम से प्रसिद्ध मजार सड़क के बीचों-बीच बनी हुई थी। बड़े स्तर पर कार्रवाई के दौरान चार थानों की पुलिस और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल तैनात किया गया, बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई और रूट डायवर्ट कर दिए गए। रात तीन बजे पीडब्ल्यूडी की टीम बुलडोजर और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। मजार को हटाते समय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। स्थानीय लोगों को कार्रवाई की जानकारी मिलने पर इलाके में नाराजगी दिखी, लेकिन पुलिस बल ने समझाकर वापस भेज दिया। क्षेत्र में पुलिस तैनाती जारी है और स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई गई। मजार के मुतवल्ली नासिर मियां के अनुसार मजार करीब 150 वर्ष पुरानी थी और उन्होंने पिछले 30 वर्षों से देखरेख की। प्रशासन ने करीब आठ दिन पहले मजार से सामान हटाने का नोटिस चस्पा किया था; उन्होंने कहा कि कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए गए, पर सफलता नहीं मिली।0
0
Report
योगी सरकार का दावा: बुंदेलखंड में बदली तस्वीर, विकास से वोट बैंक पर प्रभाव
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- योगी सरकार का दावा है की बीते 9 साल में बुंदेलखंड की तस्वीर बदली है...चुनाव सामने हैं ऐसे में सरकार की नजर विकास की योजनाओं का बहीखाता पेश कर कहीं ना कहीं उस वोटबैंक पर है....जो पिछली सरकारों में अनदेखी का शिकार रहा0
0
Report
Advertisement
थराली में आशा कार्यकर्ताओं के 9 सूत्रीय मांगों पर उग्र प्रदर्शन
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:थराली क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता संगठन की थराली, देवाल और नारायणबगड़ इकाइयों ने संयुक्त रूप से तहसील कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। विो - प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम ₹18,000 प्रतिमाह वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की प्रमुख मांग उठाई। इससे पूर्व, आशा कार्यकर्ता थराली-देवाल तिराहे से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में तहसील परिसर पहुंचे। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया, जहां उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करते हुए उग्र रूप देने को बाध्य होंगी।0
0
Report
बजरंग दल ने गौशाला में चलाया स्वच्छता और गौसेवा अभियान
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदरा राव हाथरस- विश्व हिन्दू परिषद (विहप) और बजरंग दल के 'सेवा सप्ताह' के तहत पुरानी तहसील रोड स्थित गौशाला में सफाई और गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान बजरंग दल के सह जिला संयोजक लकी शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने पूरी गौशाला परिसर की साफ-सफाई की और गायों को हरी सब्जियां खिलाईं। विहप के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि गौसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण की रक्षा करना हमारे संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से समाज सेवा के कार्यों में आगे आने की अपील की। स्थानीय लोगों ने बजरंग दल के इस सेवा कार्य की काफी तारीफ की। कार्यकर्ताओं ने आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।0
0
Report
बिजली समस्या पर ग्रामीणों का गुस्सा, शिविर का बहिष्कार और धरना तेज
Jaipur, Rajasthan:बिजली समस्या पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सेवा शिविर का बहिष्कार, जौनायचा खुर्द में पंचायत भवन पर धरने पर बैठे ग्रामीण, ढाई साल से बना हुआ बिजली संकट, समाधान तक शिविर नहीं चलने देने की चेतावनी. तहसीलदार से ग्रामीणों की हुई नोकझोंक, स्थायी बिजली समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी। शाहजहांपुर(कोटपूतली) शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के जौनायचा खुर्द गांव में गुरुवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर बहिष्कार कर दिया। खराब विद्युत आपूर्ति और लंबे समय से चली आ रही समस्या के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन परिसर में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक गांव में ग्रामीण सेवा शिविर का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब ढाई वर्षों से गांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। बार-बार फॉल्ट और अनियमित आपूर्ति के कारण आमजन के साथ किसानों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि कई बार विद्युत विभाग और प्रशासन को शिकायतें देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। धरने के चलते विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पंचायत भवन में ग्रामीणों का इंतजार करते रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर समझाइश की। इस दौरान कुछ देर हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में माहौल शांत हो गया और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। ग्राम सरपंच अजीत सिंह यादव ने कहा कि जब तक गांव की बिजली समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक ग्रामीण सेवा शिविर का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
कोटा: जोमैटो डिलीवरी बॉय से लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:कोटा जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार 80 फीट रोड पर 4500 रुपये और दस्तावेज छीनने का मामला SP तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर बोरखेड़ा पुलिस की कार्रवाई कोटा बोरखेड़ा थाना पुलिस ने जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 11 मई की रात करीब 2:30 बजे 80 फीट रोड अल्हरम होटल के सामने बाइक सवार 3-4 बदमाशों ने डिलीवरी बॉय शुभम सैन से हथियार दिखाकर 4500 रुपये, आधार और DL से भरा पर्स लूट लिया था। SP तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में हुई कार्रवाई में आरोपी जुनेद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी दुर्गाबस्ती को 8 जुलाई को पकड़ा गया। इससे पहले इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
निंबाहेड़ा में 32 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ नष्ट, कार्रवाई पारदर्शी
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पुलिस ने जिले के 17 पुलिस थानों में दर्ज 52 प्रकरणों में जब्त 32 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मैक, अफीम के पौधे और गांजे के पौधों को न्यायालय की अनुमति के बाद नष्ट किया गया। जिला औषधि व्ययन समिति की मौजूदगी में निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में पूरे मादक पदार्थ को जलाकर नष्ट किया गया। एनसीबी के मानकों के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा सहित पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।0
0
Report
मुरादाबाद में मीटर लोड अचानक बढ़ने से उपभोक्ता परेशान, हेल्प डेस्क शुरू
Moradabad, Uttar Pradesh:यूपी में अचानक मीटर का लोड बढ़ने से मुरादाबाद के उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली विभाग के हेल्प डेस्क शुरू कर दिए गए हैं जहाँ उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। Zee News की टीम मुरादाबाद के उपभोक्ताओं की तलाश करते हुए उन लोगों से मिली जिनके लोड अचानक बढ़ गए हैं। शिकायतकर्ता मिहुल गुप्ता का कहना है कि स्मार्ट मीटर पोस्टपेड के बाद बिल बढ़ गया है; पहले 2–2.5 हजार रुपए आता था, इस बार 4600 रुपए आया है। उनका मीटर 3 किलोवॉट का लोड रहा जबकि इस बार 4 किलोवॉट कर दिया गया, जो गलत है; उन्होंने परमिशन नहीं दी और मैसेज भी नहीं भेजा। पिछले माह 2300 रुपए था, इस बार दुगना होकर 4600। मीटर की जाँच की मांग है जिससे रीडिंग तेज चल रही है या नहीं पता चले। शिकायतकर्ता राजीव गुप्ता का दावा है कि उनका 1 किलोवॉट कमर्शियल मीटर है; कुछ समय पहले लोड बढ़ाने के लिए लिखा था लेकिन वह नहीं बढ़ा। अब बिल 6 किलोवाट के हिसाब से आ रहा है; ना उनको मीटर बदला गया और न ही सूचना दी गयी। शिकायतकर्ता मोहित का कहना है कि उनके घर का मीटर लोड 7 किलोवॉट है, पर इस माह बिल 8 किलोवाट के बराबर आ गया; मोबाइल पर दो दिन पहले संदेश आया कि लोड 7 से बढ़ाकर 8 किया गया। न तो आवश्यकता है और न ही इतना उपयोग; एप्लीकेशन नहीं दी और न संदेश किया गया, अभी वापस 7 किलोवॉट चाहते हैं। पिछले साल बिल 15 हजार तक गया, इस बार 6 हजार से ऊपर नहीं आया फिर भी लोड बढ़ गया। बाइट – निहुल गुप्ता, पीड़ित उपभोक्ता। बाइट – राजीव गुप्ता, पीड़ित उपभोक्ता। बाइट – मोहित सिंह, पीड़ित उपभोक्ता।0
0
Report
Advertisement
