209302
कानपुर देहातः पूर्व राष्ट्रपति को सुनने आई जनता को दिया गया लंच पैकेट
Jhinjhak, Uttar Pradesh:पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर देहात के परौंख गांव पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने सर्वोदय विद्यालय का शिलान्यास किया और जनता को संबोधित किया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी धर्म पत्नी सविता कोविंद के साथ हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। परौंख गांव में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सुनने और देखने आयी भीड़ को लंच पैकेट दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अरावली में गोलीबारी: पुलिस ने तस्कर पकड़ा, दो पिस्तौल जब्त
Noida, Uttar Pradesh:अरावली अरावली में फिर गूंजी गोलियों की आवाज अरावली जिले में आमने-सामने गोलीबारी का मामला एसपी मनोहर सिंह जडेजा घटना स्थल पर पहुंचे घायल पीआई और पीएसआई से की मुलाकात गोलीबारी के स्थान की स्थिति की ली जानकारी ड्रग्स तस्करी करने वाले तत्वों के खिलाफ अरावली पुलिस का कड़ा रुख अलग-अलग रास्तों से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई एक ही सप्ताह में अरावली पुलिस का दूसरा रोमांचक (साहसिक) ऑपरेशन मालपुर के मोरडुंगरी के पास घटी हैरान कर देने वाली घटना पोस्त डोडा (डोडा चूरा) की तस्करी के खिलाफ अरावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई पोस्त डोडा से भरी कार को रोकने पर आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली अरावली एलसीबी पीआई ने जवाबी कार्रवाई में की 3 राउंड फायरिंग आरोपियों द्वारा पुलिस पर दो राउंड फायरिंग करने की प्राथमिक जानकारी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली (चोट आई) पकड़े गए आरोपी के पास से एक माउजर पिस्टल बरामद कार से एक और माउजर पिस्टल मिलने पर कुल दो पिस्तौल जब्त पूरे मामले में फिर बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने फायरिंग और मुठभेड़ के दौरान LCB PI एम.एच. झाला, PSI पी.पी. सोलंकी और ASI कल्पेश को आई मामूली चोटें एनडीपीएस (NDPS) के अपराधों के खिलाफ अरावली पुलिस का अभियान और आक्रामक एक सप्ताह में लगातार दूसरे ऑपरेशन से ड्रग्स तस्करों में हड़कंप (दहशत) अरावली एलसीबी का साहसिक ऑपरेशन — गोलीबारी के बीच भी आरोपी को दबोचा0
0
Report
ललितपुर में दोस्त की गला दबाकर हत्या: गिरफ्त में आया आरोपी
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 4 दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खड़ोबरा ग्राम के पास एक युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा करते हुये एक हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को धोबनखोरी ग्राम निवासी 40 वर्षीय दीपक रजक अपने माता पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद घर वापस लौटते समय उसने पहले गिरवल सहरिया नाम के अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी की थी । शराब पार्टी करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर वापस लौटने लगे इसी दौरान दीपक रजक द्वारा हत्यारोपी गिरबल को माँ की गालियां दी गई जिससे नाराज होकर गिरबल ने दीपक की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में भरे पानी में छोड़कर मौके से फरार हो गया था । जिस मामले के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था ,जिसमें पुलिस ने आज खुलासा करते हुये हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।0
0
Report
यूपी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया गया
Noida, Uttar Pradesh:यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान का कार्यकाल बढा यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का कार्यकाल बढा यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी का कार्यकाल बढ़ाया गया यूपी सरकार ने राज्य महिला आयोग के सदस्यों का कार्यकाल पहले ही बढ़ा दिया था0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में सेवा संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत, बुलडोजर का जलवा दिखा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव सेवा संकल्प यात्रा में बुलडोजर का जलवा。 सेवा संकल्प यात्रा का उन्नाव में जोरदार स्वागत。 बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार के नेतृत्व में हुआ स्वागत。 नाना मऊ गंगापुल के समीप हजारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत。 बुलडोजर से सेवा संकल्प यात्रा पर की गई पुष्प वर्षा。 ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने भी किया स्वागत。 वडनगर से बनारस जा रही है भाजपा की सेवा संकल्प यात्रा。 आज उन्नाव में विश्राम करेगी सेवा संकल्प यात्रा कल होगी रवाना。0
0
Report
अरावली पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में आरोपियों को दबोचा
Noida, Uttar Pradesh:अरावली में फिर गोलियों की आवाज गूंजी। अरावली जिले में आमने-सामने गोलीबारी का मामला सामने आया है। एसपी मनोहर सिंह जडेजा घटना स्थल पर पहुंचे, घायल पीआई और पीएसआई से मुलाकात की। गोलीबारी के स्थान की स्थिति की जानकारी ली गई। ड्रग्स तस्करी करने वाले तत्वों के खिलाफ अरावली पुलिस का कड़ा रुख रहा। अलग-अलग रास्तों से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। एक ही सप्ताह में अरावली पुलिस का दूसरा रोमांचक ऑपरेशन रहा। मालपुर के मोरडुंगरी के पास हुई घटना से घटनाक्रम ताजा हुआ। पोस्त डोडा (डोडा चूरा) की तस्करी के खिलाफ अरावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई। पोस्त डोडा से भरी कार रोकने पर आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई। अरावली एलसीबी पीआई ने जवाबी कार्रवाई में तीन राउंड फायरिंग की। आरोपियों द्वारा पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की प्राथमिक जानकारी है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से चोट आई। पकड़े गए आरोपी के पास से एक माउजर पिस्टल बरामद हुई। कार से एक और माउजर पिस्टल मिलने पर कुल दो पिस्तौल जब्त हुईं। पूरे मामले में फिर बस्नोई गैंग का नाम सामने आया। फायरिंग और मुठभेड़ के दौरान LCB PI एम.एच. झाला, PSI पी.पी. सोलंकी और ASI कल्पेश को मामूली चोटें आईं। NDPS के अपराधों के खिलाफ अरावली पुलिस का अभियान जारी है। एक सप्ताह में लगातार दूसरे ऑपरेशन से ड्रग्स तस्करों में हड़कंप है। अरावली एलसीबी का साहसिक ऑपरेशन — गोलीबारी के बीच भी आरोपी को दबोचा गया।0
0
Report
AI से बनाए फर्जी वीडियो से गाजियाबाद में साइबर ठगी का खुलासा
Naugarh, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में साइबर ठगी के ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें AI से फेक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की जा रही थी... गाजियाबाद पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के बाकी नेटवर्क और उन बैंक खातों की पड़ताल कर रही है, जिनके जरिए ठगी की रकम को ठिकाने लगाया जाता था0
0
Report
Advertisement
कल्याणपुर में सुबोध पर वारदात; वीडियो सामने आने के साथ पुलिस जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:कल्याणपुर में सुबोध पर वारदात, वीडियो सामने आने के साथ पुलिस जांच शुरू0
0
Report
पंचायती राज की बुनियाद मजबूत, ग्रामीण विकास पर जोर: मुख्यमंत्री
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के जनकवि गणेशीलाल व्यास 'उस्ताद' मिनी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम हुआ। जोधपुर में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के साथ ऑनलाइन रूप से जनप्रतिनिधि जुडे रहे। जोधपुर के मिनी ऑडिटोरियम सूचना केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए अहम चर्चा की। समारोह के दौरान भाजपा देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ,जिला कलेक्टर आलोक रंजन,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा सहित जिले भर के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सरपंच और प्रशासक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों के योगदान को सराहा गया। मुख्यमंत्री शर्मा ने शासन और जनता के बीच की मजबूत कड़ी बने सभी प्रशासकों को मुख्यमंत्री का विशेष पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली बुनियाद है। गांवों के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में सरपंचों और प्रशासकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यह सम्मेलन ग्रामीण विकास की नई रूपरेखा तय करने और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान में बेहद कारगर साबित हुआ है। बाइट त्रिभुवन सिंह भाटी जिलाध्यक्ष भाजपा देहात दक्षिण0
0
Report
संभल में लेखपाल की रिश्वतखोरी का कबूलनामे वाला वीडियो वायरल, जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:संभल में लेखपाल की रिश्वतखोरी का कबूलनामे का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... वीडियो सामने आने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में लेखपाल के कथित कबूलनामे ने कई सवाल खड़े किए हैं... लेकिन आरोपों की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी...0
0
Report
Advertisement
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी पर टिप्पणी, बीमार बताकर इलाज
Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा की राहुल गांधी बीमार चल रहे हैं उन्हें कोई बड़ा अस्पताल में इलाज कराना चाहिए. साहिबगंज में गंगापुल देखने पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा की राहुल गांधी कांग्रेस का लुटिया तो डूबा ही रहें हैं और अब इडी गठबंधन वालों का भी बेड़ा गर्क करने में लगे हैं. आज तक राहुल गांधी ने जितने भी मुद्दे उठाये सब औंधे मुंह गिरे. कहा zen G उनके साथ हैं तो बाबूलाल ने बताया की अभी दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र चुनाव बता दिया की zen g कितना कांग्रेस के साथ है. यह कुछ नहीं एक बीमार आदमी है इसे अच्छे इलाज की जरुरत है. बाबूलाल मरांडी. प्रथम मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष नेता झारखण्ड.0
0
Report
कवर्धा में प्रेमी युगल की मौत: पेड़ पर लटके शव मिले, सनसनी
Kawardha, Chhattisgarh:ब्रेकिंग कवर्धा | प्रेमी युगल की मौत से सनसनी कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत में एक प्रेमी युगल के शव बाबूल के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों के शव मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक छोटू चंद्रवंशी पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था, जबकि युवती ज्योति चंद्रवंशी अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पूरा मामला कुंडा थाना क्षेत्र के हथमुड़ी गांव का है。0
0
Report
उत्तराखंड भाजपा प्रभारी के दौरे से पार्टी मजबूत, सरकार बनाने का दावा तेज
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक हुई । प्रभारी के दौरे को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने जी मीडिया से खास बातचीत की । कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि भाजपा संगठन सिर्फ चुनाव के समय एक्टिव नहीं होता है साल भर संगठन के दिए गए टास्क पर कार्य करता है । क्योंकि आप विधानसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए प्रदेश प्रभारी से लेकर तमाम कार्यकर्ता आपको इसी तरीके से बैठक करते हुए नजर आएंगे । कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा की प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के दौरे से कार्यकर्ता भी जोर से भरे रहते हैं । भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी टिक टैक खजान दास कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
हेमंत खंडेलवाल की रणनीति: नगर-निकाय चुनाव के लिए भाजपा का प्लान जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:8:00PM भोपाल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान सरकार के साथ संगठन समन्वय के साथ काम करें और हमारे सामने जो चुनौतियां हैं उस पर किस तरह से काम करना इस पर रणनीति तैयार की हैं जो 66 सीटें हम नहीं जीते वहां कैसे काम करना हैं जिन विधानसभा सीटों पर हम पांच हजार या उससे कम से जीते हैं वहां कैसे बेहतर परफार्म करना हैं नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की गई हैं0
0
Report
ED की बड़ी कार्रवाई: 14 ठिकानों पर छापेमारी, 645 करोड़ सरकारी फंड घोटाला
Noida, Uttar Pradesh:645 करोड़ सरकारी फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 14 ठिकानों पर छापेमारी... ED के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-II ने 645 करोड़ के कथित सरकारी फंड गबन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह रकम हरियाणा सरकार, चंडीगढ़ नगर निगम और दूसरे सरकारी खातों से जुड़ी बताई गई है। ED की जांच फरवरी 2026 में हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी। FIR में हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के IDFC First Bank और AU Small Finance Bank में रखे बैंक खातों के बैलेंस में गड़बड़ी का आरोप है। ED के मुताबिक, छापेमारी Malik Jewellers, KLG Jewels और उससे जुड़ी कंपनियों, M.B. Gold Traders, Sham Jewellers और Sunder Jewellers समेत कई ज्वेलर्स और उनसे जुड़े ठिकानों पर की गई। इसके अलावा गौरव कंसल के ठिकाने पर भी कार्रवाई हुई, जिस पर कथित तौर पर अपराध की रकम को इधर-उधर करने और लेयरिंग में बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप है। जांच में ED को पता चला कि कथित तौर पर गबन किए गए सरकारी पैसे को अलग-अलग ज्वेलर्स के बैंक खातों में भेजा गया और उसे व्यापारिक लेन-देन के तौर पर दिखाने की कोशिश की गई, ताकि अपराध से हासिल रकम को वैध धन के रूप में पेश किया जा सके। ED के अनुसार, कथित तौर पर: Malik Jewellers को करीब 58 करोड़ KLG Group — KLG Jewels, KLG Infra और KLG & Co. — को करीब 26 करोड़ M.B. Gold Traders को करीब 5 करोड़ Sham Jewellers को करीब 3.66 करोड़ Sunder Jewellers को करीब 3.15 करोड़ मिले। एजेंसी के मुताबिक ये रकम Ribhav Rishi द्वारा कथित तौर पर बनाई गई इंटरमीडिएट शेल कंपनियों के जरिए भेजी गई थी। ED ने रिभव ऋषि को इस मामले का कथित मास्टरमाइंड बताया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि इन ज्वेलर्स के जरिए अपराध की रकम को लॉन्डर किया गया और यह रकम आगे IDFC First Bank से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड में शामिल आरोपी IAS अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों तक पहुंची। इसी मामले में CBI ने पंचकूला की स्पेशल कोर्ट में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें हरियाणा कैडर के छह IAS अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। छापेमारी में क्या मिला? ED के मुताबिक कार्रवाई के दौरान: 4.30 करोड़ नकद बरामद और जब्त किए गए। करीब ₹22 करोड़ के बैंक बैलेंस फ्रीज किए गए। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी बरामद कर जब्त किए गए। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई ED इस मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा एजेंसी ने जांच के दौरान करीब 211 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां अटैच, जब्त या फ्रीज की हैं। ED ने मामले में ED की आगे की जांच जारी है。0
0
Report
MDMA बरामद: प्रतापगढ़ में 2 गिरफ्तार, 687 ग्राम नशे की खेप
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्री के तहत हथुनिया थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 687 ग्राम एमडी बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद एमडी की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 61 हजार रुपये बताई गई है। 1 अक्टूबर को कार्यवाहक थानाधिकारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मचलाना घाटी मंदसौर-प्रतापगढ़ आम रोड पर हथुनिया सीमा में नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मंदसौर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की नाकाबंदी देखकर दोनों ने बाइक वापस घुमाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम जगदीश कुमार पुत्र कालूराम जाट सेंवर, निवासी कापराऊ, थाना चौहटन, जिला बाड़मेर बताया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश पुत्र पाबूराम जाट खोथ, निवासी गालाबेरी, थाना सदर बाड़मेर, जिला बाड़मेर बताया। तलाशी के दौरान जगदीश कुमार की पैंट की जेब से 334 ग्राम एमडी बरामद हुई। वहीं ओमप्रकाश की पैंट की जेब से 353 ग्राम एमडी मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर दोनों के कब्जे से कुल 687 ग्राम एमडी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने नियमानुसार जब्त कर लिया। पुलिस ने नशीले पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल RJ 04 AS 3541 को भी जब्त किया है। मामले में जगदीश कुमार और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अब दोनों आरोपियों से नशीले पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ एवं आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
