209303
Kanpur Dehat: रुरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना, अज्ञात चोरों ने किए दस लोहे के फरमें चोरी
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के नहर पार गुटैहा में अज्ञात चोरों ने दस लोहे के फरमें चुरा लिए। पीड़ित दुकानदार दीपक सिंह गौर ने इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
न चालान का डर, न कानून का डंडा... गुलाब देकर समझाया जिंदगी का फंडा! फूलों से दी सीख
Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिले में यातायात पुलिस का अंदाज बदला तो जागरूकता का तरीका भी बदल गया। सड़क पर बिना हेलमेट निकले वाहन चालकों को रोककर उन्हें चालान की कार्रवाई के बजाय गुलाब का फूल देकर जिंदगी की कीमत समझाई गई। ➡️ 42 लोगों को गुलाब देकर हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित। ➡️ 20 वाहन चालकों को मौके पर ही पहनाया हेलमेट। ➡️ यातायात नियमों के पालन के साथ सड़क सुरक्षा का दिया संदेश। 👮 SP दीपक भूकर के निर्देशन में CO ट्रैफिक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंजिल पर पहुंचने की जल्दी में जिंदगी दांव पर मत लगाना, चंद मिनट की लापरवाही में अपनों को आंसुओं का तोहफा मत थमाना। बड़ा सवाल—सड़क पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही, परिवार की जिंदगी भर की खुशियां छीन सकती है। हेलमेट पहनिए, सुरक्षित चलिए और अपनों के लिए सलामत घर लौटिए।0
0
Report
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल-कॉलेज के युवाओं को चिट्टा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 13 गिरफ्
Durg, Chhattisgarh:भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने स्कूल-कॉलेज के युवाओं को चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 19 सितंबर 2026 को जीरो स्ट्रीट स्थित जसबीर कौर के घर दबिश से शुरू हुई जांच के बाद पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों और 2 अपचारी बालकों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 70.460 ग्राम हेरोइन, ₹2.38 लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 10 मोबाइल और एक हुंडई i-20 कार सहित कुल ₹39,95,800 का माल जप्त किया गया है। Durg Police Busts Heroin Network Targeting Students; 13 Arrested, Contraband Worth ₹39.95 Lakh Seized0
0
Report
सिकंदरा राव में मकान का लेंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस-कोतवाली क्षेत्र की अगसौली चौकी के गांव मऊ में मंगलवार शाम मकान का लेंटर डालते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने यशपाल पुत्र रघुराज सिंह (18) को मृत घोषित कर दिया, जबकि कैलाश पुत्र लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मजदूर गांव आलमपुर के निवासी थे और ओमपाल सिंह के मकान पर काम कर रहे थे। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक यशपाल की शादी महज आठ महीने पहले हुई थी। एसडीओ यूसुफ हुसैन ने बताया कि बिजली विभाग घटना की जांच कर रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - मिनी कुंभ में 71 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, मालिक बोला - नोट फॉर सेल
Nawada, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले गंगा कार्तिक मेले के खच्चर मेले में एक घोड़े ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस घोड़े की कीमत 71 लाख रुपए तक लगाई गई है। महाभारत काल से लगने वाला ये खच्चर मेला कई सौ वर्षों से प्रसिद्ध है। यहाँ दूर-दूर से शौकीन लोग घोड़े-खच्चर खरीदने आते हैं। इस बार मेले में पहुंचा घोड़ा देखने में बहुत सुंदर है, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इसकी उम्र मात्र 30 महीने है। मालिक नीटू चौधरी ने बताया, ये मेरा घोड़ा नुकरा नस्ल का बच्चा है। मेले के कार्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन के बाद एक शौकीन ने 71 लाख लगाए, लेकिन मैं बेचना नहीं चाहता। मेरा घोड़ा नोट फॉर सेल है।0
0
Report
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम!
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:PRATAPGARH 🚨 दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम! सड़क हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे अन्य घायल! प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में सगरा चौकी अंतर्गत दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। ➡️ हादसे में जान गंवाने वाले लीलापुर थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के निवासी थे भूपेंद्र सिंह और चित्रपाल सिंह। ➡️ टक्कर इतनी गंभीर थी कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो ने दम तोड़ दिया। ➡️ सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। एक पल की चूक, जिंदगी भर का मातम छोड़ गई... सड़कों पर रफ्तार का जुनून जरा संभलकर दिखाइए, घर पर कोई इंतजार कर रहा है, यह भी याद रखिए। सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, उन परिवारों का है जिनके घरों के चिराग बुझ गए।0
0
Report
SP दीपक भूकर ने दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव।
Pratapgarh, Uttar Pradesh:PRATAPGARH 🚨 प्रतापगढ़ में दो और थानेदारों का तबादला, लालगंज और पट्टी को मिले नए प्रभारी निरीक्षक ➡️ SP दीपक भूकर ने दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव। ➡️ निरीक्षक राजीव कुमार यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज बनाया गया। ➡️ निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना पट्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई। ➡️ दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू। लगातार हो रहे तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल।0
0
Report
Advertisement
3. डबरापारा मुक्तिधाम: विकास कार्यों के भूमिपूजन पर स्व. कोर्सेवाड़ा को किया याद, सीएम का आभार
Durg, Chhattisgarh:भिलाई। डबरापारा मुक्तिधाम के विकास कार्यों की स्वीकृत राशि का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने यहाँ 10 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण कराया था और आगे के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई थी। इस अवसर पर शिरीष अग्रवाल सहित न्यू खुर्सीपार और डबरापारा की जनता ने स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। Bhoomi Pujan Held for Dabarapara Muktidham Development; Residents Pay Tribute to Late Doman Lal Korsewada, Thank CM0
0
Report
समाजवादी हो या कांग्रेस किसी ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वी जयंती की समरसता संकल्प यात्रा का सहारनपुर में अलग अलग स्थानों पर भव्य स्वागत यात्रा का स्वागत करने सहारनपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक सभा को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश एवं देश की सरकार आज महापुरुषों को सम्मान दे रही है वह किसी भी धर्म के महापुरुष है सभी को सम्मान दिया जा रहा है उन्होंने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि चाहे समाजवादी की सरकार रही हो या कांग्रेस की सरकार रही हो किसी ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि कोई भी गठबंधन हो जनता मन बन चुकी है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।0
0
Report
महामाया धाम पर भव्य देव दीपावली, दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जिले के मांधाता विकासखंड के बोझी ग्राम पंचायत में स्थित प्रसिद्ध महामाया धाम पर आस्था और भक्ति के साथ देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। आशीष सिंह ‘काका फौजी’ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर परिसर को रोशनी से जगमग कर दिया। समाजसेवी काका फौजी ने बताया कि मंदिर परिसर को 2100 दीपों को जलाकर देव दीपावली मनाई गई है। क्षेत्र के सनातनी शामिल हुए थे।0
0
Report
Advertisement
प्रकाश पर्व पर रक्षा मंत्री ने यहियागंज गुरुद्वारे में मत्था टेका
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहियागंज गुरुद्वारे में टेका मत्था। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने गुरुद्वारे में अरदास कर लिया आशीर्वाद। देशवासियों को प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी रहे मौजूद। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे। गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व।।0
0
Report
बच्चे की कस्टडी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अधिवक्ता प्रभाष गिरी बोले- बच्चे का कल्याण ही सर्वोप
Vrindavan, Uttar Pradesh:संवाददाता- पी.के आर्यन मथुरा पहुंचे अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया महत्वपूर्ण, कहा- अविवाहित पिता का अधिकार खत्म नहीं, लेकिन बच्चे का भविष्य सबसे अहम मथुरा। अविवाहित माता-पिता से जन्मे बच्चे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले ने बाल अभिरक्षा कानून पर नई बहस छेड़ दी है। इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट एवं जिला न्यायालय, दिल्ली के अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मथुरा पहुंचे अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने कहा कि बच्चे की कस्टडी का फैसला माता-पिता के व्यक्तिगत अधिकारों के आधार पर नहीं, बल्कि बच्चे के सर्वोत्तम हित और उसके सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने सुप्रीम कोर्ट के Helena Anna Maria Lersch v. State of Goa & Anr., 2026 INSC 1248 मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अविवाहित माता-पिता से जन्मे बच्चे की अभिरक्षा के मामले में मां का प्रथम दृष्टया दावा अधिक मजबूत हो सकता है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि मां को स्वतः या पूर्ण रूप से बच्चे की कस्टडी का अधिकार मिल जाता है। प्रत्येक मामले में बच्चे का कल्याण ही सबसे महत्वपूर्ण आधार रहेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने माता-पिता के अधिकारों और बच्चे के हितों के बीच स्पष्ट अंतर किया है। बच्चे की शिक्षा, भावनात्मक विकास, सुरक्षित माहौल और भविष्य को ध्यान में रखकर ही कस्टडी का निर्णय लिया जाना चाहिए। अधिवक्ता गिरी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि Guardians and Wards Act के तहत कार्यवाही लंबित होने के बावजूद संवैधानिक न्यायालय जरूरत पड़ने पर Habeas Corpus याचिका के माध्यम से बच्चे के हितों की रक्षा के लिए अंतरिम कस्टडी का आदेश दे सकता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चार वर्षीय बच्चे की अंतरिम अभिरक्षा उसकी जर्मन मां को सौंपते हुए उसे सिंगापुर ले जाने की अनुमति दी। हालांकि, इसके साथ पिता के मुलाकात के अधिकार और बच्चे के भारत से जुड़े सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुरक्षित रखने के लिए कई शर्तें भी लगाई गईं। इनमें सिंगापुर की अदालत से Mirror Order प्राप्त करना और एक करोड़ रुपये की वित्तीय सुरक्षा जमा करना शामिल है। अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि अविवाहित पिता के अधिकार समाप्त हो गए हैं। पिता भी सक्षम न्यायालय के समक्ष अभिभावकता और बच्चे की कस्टडी को लेकर अपना पक्ष रख सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश केवल अंतरिम अभिरक्षा से संबंधित है। बच्चे की स्थायी कस्टडी का फैसला संबंधित फैमिली कोर्ट द्वारा स्वतंत्र रूप से किया जाएगा। अंत में अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने कहा कि इस फैसले का सबसे बड़ा संदेश यही है कि बच्चे को माता-पिता के बीच अधिकारों की लड़ाई का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। बच्चे पर अधिकार जताने से ज्यादा जरूरी उसके सुरक्षित भविष्य, बेहतर परवरिश और सर्वोत्तम हितों की रक्षा करना है।0
0
Report
दुर्ग जिले को 402 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया लोकार्पण और भूम
Durg, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले को 402 करोड़ 12 लाख रुपए के 362 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने रिसाली, भिलाई, भिलाई-चरोदा और अहिवारा क्षेत्रों में 118 करोड़ के 39 कार्यों का लोकार्पण तथा 283 करोड़ के 323 कार्यों का भूमिपूजन किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सेक्टर-6 में नवनिर्मित साइबर थाने का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर शिरीष अग्रवाल ने डबरापारा मुक्तिधाम शेड निर्माण में योगदान के लिए स्वर्गीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। CM Vishnudeo Sai Gifts Development Works Worth Over ₹402 Crore to Durg District।0
0
Report
Advertisement
मथुरा में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, राधेश्याम कॉलोनी के मकान में चल रही थी बिक्री, महिला गिरफ्तार
Vrindavan, Uttar Pradesh:संवाददाता- पी.के आर्यन मथुराजनपद मथुरा में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ थाना गोविंदनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राधेश्याम कॉलोनी स्थित एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से 313 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ अल्प्राजोलम, 27 ग्राम स्मैक तथा 1,28,170 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थों और नकदी का कुल मूल्य लगभग 9,28,170 रुपये है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को रिहायशी इलाके में संचालित कथित नशे के कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।0
0
Report
जयप्रभा ग्राम पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का सपा पर तीखा प्रहार, आजम और ओवैसी पर भी बरसे
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक, गोंडा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को जयप्रभा ग्राम में श्रीरामकथा में प्रतिभाग करने के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि समाजवादी पार्टी सनातन संस्कृति की घोर विरोधी पार्टी है। वह तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है, और आज भी कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, कि अयोध्या, कृष्ण जन्मभूमि या काशी विश्वनाथ जाने से पहले सपा को अपने शासनकाल में हुई घटनाओं के लिए माफी मांगनी चाहिए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों में सनातन संस्कृति के खिलाफ जो काम हुए, उनके लिए पार्टी को प्रभु श्रीराम के दरबार में जाकर माफी मांगनी चाहिए। दंगों में निर्दोष लोगों की जान गई और कारसेवकों पर गोलियां चलीं। इसके लिए भी माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, कि सपा केवल बहुरूपिया रूप धारण कर वोट हासिल करने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी वास्तव में अपने चरित्र में बदलाव ला रही है और प्रभु राम की शरण में जाना चाहती है तो उसे सनातन संस्कृति की परंपरा के अनुसार अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। प्रभु श्रीराम की शरण में जो भी आया है, प्रभु ने उसे अपनाया है। उन्होंने आजम खान के बयान कि 'हम निपट लेंगे' पर पलटवार करते हुए कहा कि आजम खान हों या ओवैसी, अब उत्तर प्रदेश में इनकी दाल गलने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश बदल चुका है। प्रदेश विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश में गुंडा-माफिया या तो जेल में हैं या अपने ठिकाने छोड़ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सीएमओ पर लगे आरोपों पर सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा गोंडा के सीएमओ पर लगे गंभीर आरोपों के संदर्भ में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने उप मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ब्रजेश पाठक श्री श्यामा-श्याम जी गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया।0
0
Report
रोमांचक मुकाबले में फारुख इलेवन ने जीती SNT कप की गोल्डन ट्रॉफी, कप्तानगंज रहा उपविजेता
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर दो बल्लभ नगर स्थित तिवारी टोला में आयोजित SNT कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया। खिताबी भिड़ंत में फारुख इलेवन ने कप्तानगंज को मात देकर गोल्डन ट्रॉफी अपने नाम कर ली।फाइनल से पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में कप्तानगंज की टीम ने परतावल वारियर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में फारुख इलेवन ने महराजगंज की टीम को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद फाइनल में फारुख इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नियाज खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि महराजगंज टीम के कप्तान नवनीत पटेल को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। फाइनल मैच का टॉस हॉलमार्क ज्वेलर्स के प्रोपराइटर विष्णु सोनी ने चांदी के सिक्के से कराया मैच में निर्णायक की भूमिका सतीश मिश्रा और मोनू खान ने निभाई। आलमगीर ने स्कोरर तथा आर्यन गुप्ता और बदरे आलम ने कमेंटेटर की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी, डॉ. उत्कर्ष कृष्ण त्रिपाठी, शुभ लक्ष्मी सिंह, प्रदीप मोदनवाल, कृष्णा महाजन, अरविंद यादव, अजय कुमार सैनी और रतन कुमार पांडेय सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सतीश मिश्रा ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, नगरवासियों और खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, उपाध्यक्ष मोनू खान, कोषाध्यक्ष अजीत रावत, महामंत्री निजामुद्दीन और व्यवस्थापक अशोक रावत रहे।0
0
Report
Advertisement
