209303
Kanpur dehat - लड़ाई - झगड़े के मामले में पुलिस ने एक महिला पर की शांतिभंग की कार्यवाही
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के बीरपुर नकसिया गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था, वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया. पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक महिला पर शांतिभंग की कार्यवाही की,वहीं थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि लक्ष्मी नाम की महिला पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
काशी विश्वनाथ गेट-4 के बाहर टीका को लेकर मारपीट, 3 आरोपी हिरासत में
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 के बाहर चंदन का टीका लगाने को लेकर मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई。 • टीका लगाने की होड़ में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और हाथापाई में बदली थी。 • गेट के पास अचानक हुई हिंसा और शोर-शराबे से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में भागा-दौड़ी और खलबली。 • चौक थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों हुड़दंगियों को हिरासत में लिया。 • चौक थाने ले जाने पर तीनों आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार की और कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई。 • परिसर के आसपास अवैध रूप से टीका लगाने वालों पर पुलिस सख्त, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।0
0
Report
बेगूसराय में कोडीन सिरप समेत भारी मात्रा में शराब-नशीली तस्करी: दो गिरफ्तार
Begusarai, Bihar:एंकर बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कृष्णा नगर, वार्ड संख्या-23 में छापेमारी कर भारी मात्रा में कोडीन सिरप के साथ शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आपको बताते चले कि बेगूसराय नगर थाना पुलिस को कृष्णा नगर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वार्ड संख्या-23 में छापेमारी की और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इटवा निवासी रजनीश झा और वासुदेवपुर निवासी दिवाकर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 31 पेटी कोडीन सिरप, 21.63 लीटर ऑफिसर्स चॉइस शराब, 9 लीटर बीयर और एक स्कूटी बरामद की है। भारी मात्रा में कोडीन सिरप की बरामदगी के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप और शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस को शक है कि इस कारोबार के पीछे एक बड़ा सप्लाई नेटवर्क हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। नगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
आदित्य साहू: 2029 में भ्रष्टाचार हटेगा, भाजपा फिर बनेगी सरकार
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद रांची पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, अमित शाह हमारे अभिभावक और मार्गदर्शक हैं ,समय समय पर मार्गदर्शन लेते हैं। पीएम मोदी के द्वारा जिस प्रकार कल्याणकारी योजनाएं घर घर तक पहुंचा , और वहीं दूसरी तरफ जिस तरह से कांग्रेस के समर्थन से राज्य में सरकार चल रही है। पिछले 6 साल से भ्रष्टाचार चरम पर है। अब छात्रों की नौकरियां बेची जा रही है। झारखंड की जनता देख रही है। राज्य की जनता 2029 में इसका बदला जरुर चुकाएगी। बीजेपी जब जब सत्ता में आई है ,जनता ने करीब से देखा है। राज्य में हमारी सरकार इस राज्य में होगी । झामुमो के आंदोलन को टांय टांय फिस कर देगें । एक झूठ की बुनियाद पर टिकी आंदोलन लंबी नहीं चलती है। हम भी कानून की प्रति को लेकर और हमारे कार्यकर्ता भी एक एक गाँव तक , एक एक टोल और मुहल्ले तक हमारे कार्यकर्ता उतरेगें और उनके मंसूबों को नाकाम करने का काम करेगें। ये जनता को गुमराह करने का काम करेगें। हम बताएंगे राज्य की सरकार राज्य की जनता का भला नहीं चाहती है।0
0
Report
Advertisement
संभाजीनगर के उद्योग बंद: निवेश और रोजगार पर भारी असर
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:राज्यात सध्या उद्योगधंदे, नवीन गुंतवणूक आणि कारखान्यांच्या स्थितीवरून राजकीय वातावरण तापले असतानाच, छत्रपती संभाजीनगर शहरातील ४ व लगतच्या १ अशा एकूण ५ औद्योगिक वसाहतींमधील १५७ उद्योग उत्पादन सुरू झाल्यानंतर बंद पडले आहेत. वाढता उत्पादन खर्च, आर्थिक अडचणी, बदलते तंत्रज्ञान, स्पर्धेत मागे पडणे अशी कारणे यामागे आहेत. छत्रपती संभाजीनगरमधील सर्वात जुन्या आणि महत्त्वाची मानल्या जाणाऱ्या चिकलठाणा एमआयडीसीमधील तब्बल ७४ भूखंडांवरील उद्योग पूर्णपणे बंद पडले आहेत. तर ऑटोमोबाइल आणि मॅन्युफॅक्चरिंगचा गड मानल्या जाणाऱ्या वाळूज औद्योगिक क्षेत्रात ३० आणि ऐतिहासिक पैठण एमआयडीसीमध्ये ३० भूखंडांवरील उत्पादन थांबले आहे. राज्यात सध्या उद्योगांची स्थिती, नवीन गुंतवणूक आणि बंद पडत असलेले कारखाने या विषयावरून राजकीय व सामाजिक वर्तुळात मोठी चर्चा रंगली आहे. अनेक उद्योग परराज्यात जात असल्याचे किंवा स्थानिक पातळीवर बंद पड असल्याचे आरोप-प्रत्यारोप होत असतानाच, छत्रपती संभाजीनगर प्रादेशिक कार्यालयांतर्गत येणाऱ्या औद्योगिक क्षेत्रातील बंद पडलेल्या उद्योगांची ही आकडेवारी चिंता वाढवणारी आहे. परंतु, बंद पडलेल्या उद्योगांमागे आर्थिक आणि वैयक्तिक कारणे असल्याचे अधिकारी सांगतात..0
0
Report
आज मुंबई हाई कोर्ट में तपोवन वृक्षतोड़ याचिका पर सुनवाई
Nashik, Maharashtra:- *नाशिकच्या तपोवनातील वृक्षतोड प्रकरणाची मुंबई उच्च न्यायालयात आज सुनावणी* - तपोवनातील वृक्षतोडीविरोधातील याचिकेवर आज २१ ऑगस्ट रोजी मुंबई उच्च न्यायालयात सुनावणी होण्याची शक्यता - मागील सुनावणीवेळी याचिका सुनावणीच्या अनुक्रमांकापर्यंत पोहोचू शकली नव्हती - *आजची सुनावणी 'URGENT HEARING' म्हणून घेण्याची याचिकाकर्त्यांची मागणी* - मनसेचे नाशिक शहर उपाध्यक्ष ॲड. नितीन पंडित आहेत याचिकाकर्ते - कुंभमेळ्याची तारीख जवळ येत असल्याने तपोवनातील वृक्षतोडीची शक्यता असल्याचा याचिकाकर्त्यांचा दावा - तातडीने सुनावणी घेऊन वृक्षतोडीवर स्थगिती मिळवण्याचा याचिकाकर्त्यांचा प्रयत्न0
0
Report
मायावती का पोस्ट: वन्दे मातरम् विवाद पर जनहित पर ज़ोर
Noida, Uttar Pradesh:बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने किया पोस्ट 1. देश में वन्दे मातरम् गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, यह ठीक नहीं है और इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वन्दे मातरम् गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो क़ानून पास किया गया है यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है। 2. क्योंकि केन्द्र व राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन के दौरान् सभी पार्टियाँ अपने राजनैतिक स्वार्थ/फ़ायदे के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बाँटने के लिए यह सब करती रहती हैं अर्थात् एक-दूसरे के बने क़ानूनों को बदलती रहती हैं। 3. जबकि इस समय देश व जनहित के मुद्दों पर व ख़ासकर बेरोज़गार युवाओं व छात्र-छात्राओं ’जेन-जी’ व स्कूली बच्चे-बच्चियों की ’जी-अल्फा’ एवं इस समय देश के कुछ भागों में भयंकर आई बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि आदि के अनेकों और भी अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्र व सभी राज्य सरकारों को तथा साथ ही सभी राजनैतिक पार्टियों को भी सही से समुचित ध्यान देना चाहिये, यही वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे ज़रूरी माँग भी है।0
0
Report
Advertisement
यूपी में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना: टॉप पांच प्रतिशत छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रदेश में उच्च शिक्षा में छात्राओं की ड्रॉपआउट दर कम करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू की जा रही है। योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं में से टॉप पांच प्रतिशत छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। सामान्य मेधावी छात्राओं के लिए निर्धारित मेरिट से 10 फीसदी कम अंक पाने वाली शहीद परिवार की मेधावी, दिव्यांग और निराश्रित छात्राएं भी पात्र होंगी। इसके लिए छात्राओं का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल की ओर से जारी दिशानिर्देश के तहत शहीद परिवार में सशस्त्र बलों की तीनों सेनाओं और अर्द्धसैनिक बलों में स्थायी या अस्थायी रूप से नियुक्त कमीशन अधिकारी व सैनिक, जो कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए हों, शामिल हैं। अविवाहित शहीद सैनिक की मां और अविवाहित बहन को आश्रित माना जाएगा। दिव्यांग श्रेणी में मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया आदि से ग्रस्त ऐसी छात्राएं पात्र होंगी, जिनका कमर से ऊपर का हिस्सा स्वस्थ हो और वे मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल स्वयं चला सकें। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को उनकी दिव्यांगता 80 फीसदी या उससे अधिक प्रमाणित करनी होगी। इन्हें स्कूटी के साथ रेट्रोफिटेड स्टेबलाइजर किट भी मिलेगी। वहीं, निराश्रित श्रेणी में वे छात्राएं होंगी, जिनके माता-पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गई हो और परिवार में भरण-पोषण करने वाला कोई सदस्य न हो। परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये तक होने पर छात्राएं योजना में शामिल होंगी। स्कूटी पैकेज में पंजीकरण शुल्क भी शामिल स्कूटी पैकेज में पंजीकरण शुल्क, व्यापक Vehicle बीमा, ISI मार्का हेलमेट, चार लीटर पेट्रोल और पूरी एसेसरीज शामिल होगी। हर जिले में समारोह आयोजित कर स्कूटी वितरण किया जाएगा। इस संबंध सभी प्रमुख सचिव, डीएम, कमिश्नर, राज्य व निजी विवि के कुलपति व कुलसचिव को पत्र भेजा गया है।0
0
Report
65 वर्षीया सत्यभामा देवी की दंडवत यात्रा से आस्था का उत्साह बढ़ा
Munger, Bihar:अनोखी कांवड़ और बुजुर्ग महिला की अद्भुत आस्था, असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर दिखा भक्ति का अनोखा रंग। सावन के अंतिम दिनों में भी आस्था का सैलाब, कच्ची कांवरिया पथ पर दिख रही अनोखी कांवड़ मुंगेर: सावन का पावन महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन शिव भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। असरगंज के कच्ची कांवरिया पथ पर हर दिन भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कोई विशाल और आकर्षक कांवड़ लेकर बाबा धाम जा रहा है, तो कोई कठिन तपस्या के साथ बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। वही पश्चिम बंगाल से पहुंचे शिव भक्तों की विशाल रावण कांवड़ लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कांवड़ में रावण की विशाल प्रतिमा बनाई गई है, जिसमें रावण बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करते हुए नजर आ रहे हैं। शिव भक्तों का कहना है कि रावण भगवान शिव के परम भक्त थे। इसी आस्था के साथ वे देवघर में बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए रावण की प्रतिमा लेकर जा रहे हैं। यह उनकी इस तरह की पहली यात्रा है और उनके साथ 22 श्रद्धालुओं का जत्था भी चल रहा है। इस अनोखी कांवड़ को तैयार करने में करीब तीन सप्ताह का समय लगा। इसका वजन लगभग 144 किलो था। इतनी भारी और आकर्षक कांवड़ को लेकर श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं।इन शिव भक्तों की बाबा भोलेनाथ से बस एक ही प्रार्थना है कि उनकी पूरी टोली सुरक्षित और सकुशल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करे।0
0
Report
हनुमानगढ़ जिले में अलसुबह पुलिस ने कई टीमों के साथ छापेमारी की
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: जिले भर के थानों में अलसुबह कई टीमों का डेरा, अलसुबह ही जयपुर से आई टीमों और स्थानीय टीमों की छापामारी, एजीटीएफ, डीएसटी, क्यूआरटी और कालिका टीमें दिखी साथ, हार्डकोर अपराधियों और वांछितों के ठिकानों पर पुलिस टीमों का एक साथ दबिश, दबिश कार्रवाई अलसुबह से जारी, कार्रवाई को गोपनीय रखकर प्लानिंग के साथ पुलिस दबिश0
0
Report
Advertisement
नैनी झील में जलस्तर 10 फीट से ऊपर, मानसून में गेट खोले गए
Noida, Uttar Pradesh:Nainital (Uttarakhand): Naini Lake Water Level Rises over 10 Feet Amid Heavy Monsoon, Gates Opened for Water Discharge. नैनी झील की मौजूदा स्थिति यह है कि इस मौसम में अच्छी बारिश के कारण जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है। आज सुबह तक जलस्तर एक निश्चित ऊंचाई तक पहुँच गया है और अब तक 15% बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 43 यूनिट ज़्यादा है। उम्मीद है कि बारिश और बढ़ेगी, जिससे जलस्तर के भी बढ़ने की संभावना है। इसे नियंत्रित करने के लिए गेट्स का संचालन किया जा रहा है। नियमन आदेश के अनुसार, 15 अगस्त तक जलस्तर 8.8 फीट होना चाहिए और 30 अगस्त तक इसे 7 फीट पर बनाए रखा जाना चाहिए इन गेट्स के संचालन के ज़रिए उसी व्यवस्था को बनाए रखा जा रहा है।0
0
Report
कटनी में CSP नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी मामला: जमीन 18 लाख में खरीदी
Katni, Madhya Pradesh:82 लाख की जमीन कौड़ियों में खरीदी: कटनी की CSP नेहा पच्चीसिया सहित तीन पर हुई FIR कटनी। कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से याचिका खारिज होने और अंतरिम राहत न मिलने के बाद अब पुलिस महकमे ने उनके खिलाफ सख्त कानूनी रुख अपना लिया है। भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत और जबलपुर जोन के निर्देश पर कटनी के कुठला थाने में CSP समेत अन्य आरोपियों पर धोखाधड़ी, दबाव बनाने व आपराधिक सांठगांठ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है。 *82 लाख की जमीन महज 18 लाख में लिखवाई* पूरा मामला कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली खसरा नंबर 2618/1 की बेशकीमती जमीन के सौदे से जुड़ा है। विभागीय जांच में सामने आया कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार इस जमीन की वास्तविक कीमत 82 लाख 86 हजार 930 रुपये थी। हालांकि, पुलिसिया तंत्र और पद के रसूख का कथित दुरुपयोग कर इस जमीन की रजिस्ट्री मात्र 18 लाख 20 हजार रुपये में करवा ली गई। इसमें कागजों पर 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से और 3.20 लाख रुपये नकद देना दर्शाया गया। बैंक स्टेटमेंट से खुला सांठगांठ का बड़ा खेल जबलपुर कि अतिरिक्त पुलिस अधिकारी (ASP) अनु बेनीवाल द्वारा की गई गहन जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं: खाते में पैसे ही नहीं थे: जमीन का क्रेता मारूफ अहमद हनफी कागजों में खरीदार बना था, लेकिन उसके बैंक खाते में जमीन खरीदने लायक रकम ही मौजूद नहीं थी। 11 जुलाई 2025 को उसके खाते में महज 3,036 रुपये और 1 जुलाई 2026 को सिर्फ 1,61,516 रुपये जमा थे। रजिस्ट्री वाले दिन पहुंचे 15 लाख 15 अप्रैल 2026 को यानी रजिस्ट्री के ठीक दिन मारूफ के खाते में अचानक 15 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। एक ही PAN से जुड़ीं दो संस्थाएं: जांच में पता चला कि मारूफ के खाते में 10 लाख रुपये 'शाइन पार्टनर्स' के खाते से और 5 लाख रुपये क्षितिज राज बारापात्रे के खाते से भेजे गए थे। गहराई से पड़ताल करने पर सामने आया कि 'शाइन पार्टनर्स' और क्षितिज राज बारापात्रे, दोनों के बैंक खातों में एक ही PAN नंबर दर्ज है। पीड़ित परिवार पर बनाया झूठे केस का दबाव जांच रिपोर्ट के अनुसार, क्षितिज राज बारापात्रे को CSP नेहा पच्चीसिया का करीबी, संबंधी या व्यावसायिक पार्टनर माना गया है। पीड़ित रमेश लोधी जब एक आपराधिक मामले की जांच का सामना कर रहे थे, उसी दौरान उनसे औने-पौने दामों में जमीन बेचने का दबाव बनाया गया। रमेश के बेटे आकाश लोधी का आरोप है कि जब उनके पिता ने जेल में रहने के दौरान हुई इस विवादित रजिस्ट्री और नामांतरण को रद्द कराने के लिए आवेदन दिए, तो उनके पूरे परिवार को धमकाया गया। पीड़ित परिवार की आवाज दबाने के लिए रमेश लोधी और उनके दामाद (जीजा) को भी हत्या के मुकदमे में आरोपी बनाकर जेल भिजवा दिया गया। पहले भी विवादों से घिरी रही हैं अधिकारी नेहा पच्चीसिया के कार्यकाल के दौरान कई अन्य गंभीर शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं: ट्रांसपोर्टर से वसूली मामला:जुलाई में वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रांसपोर्टर से 30,000 रुपये की अवैध मांग का आरोप लगा था। इसके बाद उनके ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया था और CSP से तीन थानों का प्रभार वापस ले लिया गया था। हत्याकांड में चालान पेश न करना: कुठला थाने में दर्ज हत्या के मामले में तय समयावधि के भीतर चालान न्यायालय में पेश न करने के कारण मुख्य आरोपी को 'डिफॉल्ट जमानत' मिल गई थी, जिसमें CSP की कार्यप्रणाली पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर FIR दर्ज शिकायत पहले भोपाल स्थित सतर्कता शाखा पहुंची, जहां से मामला जबलपुर जोन भेजा गया। ADGP/IGP जबलपुर के निर्देश पर ASP अनु बेनीवाल ने बैंक खातों, दस्तावेजों और ट्रांजैक्शन की बिंदुवार जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इसके आधार पर 18 अगस्त 2026 को जबलपुर जोन कार्यालय ने कटनी पुलिस अधीक्षक को वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद कुठला थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। वर्तमान में पुलिस बैंको के लेनदेन, जमीन नामांतरण प्रक्रिया और इस पूरे नेटवर्क में शामिल आरोपियों की भूमिका की सघन जांच कर रही है。0
0
Report
अरनोद नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा की वार्डवार रणनीति तय
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठन की रणनीति, वार्डवार व्यवस्थाओं और प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान प्रत्येक वार्ड में प्रभारी नियुक्त कर उन्हें चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से टिकट के लिए ऐसे उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी, जो चुनाव में जीत हासिल करने की क्षमता रखता हो और संगठन के प्रति मजबूती से काम करने वाला हो। प्रत्याशी चयन में “जिताऊ और टिकाऊ” उम्मीदवार के मापदंड को प्रमुखता देने की बात कही गई।0
0
Report
Advertisement
भारतीय किसान संघ की बैठक: हर गांव में ग्राम समिति बनाने का लक्ष्य
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के बरखेड़ा रामप्रद स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, ग्राम समितियों के गठन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, भगवान बलराम जन्मोत्सव, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और अफीम उत्पादक किसानों की समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने वर्ष 2029 तक जिले के किसी भी गांव को सदस्यता से वंचित नहीं रहने देने और प्रत्येक गांव में भारतीय किसान संघ की ग्राम समिति गठित करने का लक्ष्य तय किया। जिला सह प्रचार प्रमुख Sagar Prajapat ने बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। एक दिवसीय सदस्यता अभियान चलाने, सदस्यता सूची तैयार करने और पंचायत स्तर पर प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करने पर सहमति बनी। ग्राम स्तर पर भी प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जबकि ऊपर की कार्यकारिणी ग्राम समितियों के कार्यों में मार्गदर्शन और समन्वय करेगी। संभाग कार्यवाहक अध्यक्ष सीताराम डांगी ने कहा कि ग्राम समितियों के विकास और संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क बढ़ाने और सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पहले से जिम्मेदारियां तय करने की बात कही। प्रांत जैविक प्रमुख गोपाल खटवड़ ने जैविक खेती पर विचार रखते हुए कहा कि रासायनिक खेती के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। बैठक में 13 से 20 सितंबर के बीच गांव-गांव भगवान बलराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय भी लिया गया। प्रगतिशील किसान के खेत पर कार्यक्रम आयोजित कर किसान का सम्मान करने की योजना पर चर्चा हुई। इसके अलावा गो-पाष्टमी, कार्यकर्ता संभाल और प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने संगठनात्मक कार्य में कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता और आपसी संबंधों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच जितना अधिक अपनापन होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने गांव-गांव संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। अफीम उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। पूर्व प्रांत युवा प्रमुख सोहन आंजना ने बताया कि किसानों की समस्याओं और नीति परिवर्तन की मांग को लेकर आगामी अगस्त माह में मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। बैठक में अफीम उत्पादक किसानों से जुड़ी सात प्रमुख मांगों पर चर्चा करते हुए उन्हें सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने की कार्ययोजना पर विचार किया गया। जिला अध्यक्ष गिरजाशंकर पंचाल ने कहा कि भारतीय किसान संघ गांव-गांव किसानों से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए काम करता है। आने वाले समय में प्रत्येक गांव में समिति और प्रभारी तैयार कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। बैठक में जिले की 278 ग्राम पंचायतों में संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करने, पंचायत और ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के लिए तैयार करने पर भी सहमति बनी0
0
Report
उमरिया के सेमरा वार्ड के पास मगरमच्छ दिखा, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग खोज में
Umaria, Madhya Pradesh:बड़ी खबर उमरिया जिले से है जहाँ मानपुर नगरीय क्षेत्र के सेमरा वार्ड एक के समीप बारिश रिहायशी क्षेत्र में पास मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत बनी हुई है। बताया गया है कि संभावना है कि मगरमच्छ बीते दिनों हुई तेज बारिश के कारण बाणसागर जलाशय के आसपास से भटककर यहाँ पहुँच गया होगा। ग्रामीणों ने वन विभाग को इस बात की सूचना दे दी है जिसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गयी है और मगरमच्छ को ढूंढ़ने के निर्देश दिए गये हैं।0
0
Report
हैदराबाद में इनऑर्बिट मॉल हादसे में भारती मुखी की मौत, समान व्यवहार पर सवाल
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: The death of 26-year-old Bharati Mukhi, a sales executive at Lifestyle Store in Inorbit Mall, after being hit by a speeding car in front of the mall has sparked serious questions over the pace of the investigation and whether the law is being applied equally. The accident occurred on August 16 when Bharati and her colleague were returning after collecting their meals. While crossing the road, Bharati was allegedly struck by a speeding car. She suffered severe head injuries and was declared dead at Apollo Hospital, Jubilee Hills. Madhapur Police registered Crime No. 1238/2026 under Section 106(1) of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) and launched an investigation. According to the police, the person who was allegedly driving the vehicle has been identified as Lingamaneni Sanjush (21). Police said drunk-driving and drug tests were conducted, blood samples were collected for forensic analysis, and the vehicle was seized. The investigation is continuing. The case has also drawn public attention because Lingamaneni Sanjush is reported to be the son of Jana Sena Rajya Sabha MP Lingamaneni Ramesh. This has led to questions on social media and among members of the public about whether the investigation is proceeding with the same urgency that would apply in any other case. Critics have asked: If the victim were the daughter of a powerful or influential person, would this incident have been treated with the same silence and indifference? They argue that while "law is equal for everyone" is a principle often repeated, the public expects that equality to be reflected in action. They have questioned why, despite several days having passed since the accident, there is a perception that no decisive legal action has been taken. The incident has also reignited debate over whether political influence affects the application of the law. Many have stressed that no power, position or family background should place anyone above the law, and have called on the authorities to conduct a fair, transparent and impartial investigation and ensure justice for the victim. Note: Police have stated that the investigation is ongoing. Allegations and public concerns regarding the handling of the case have not been established by a court of law.0
0
Report
Advertisement
