209303
Kanpur Dehat - तेज रफ्तार डंपर ने तीन बाइकों में मारी जोरदार टक्कर
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के तिगाई में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों में टक्कर मार दी. जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. दरोगा जितेंद्र सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति को उपचार हेतु रुरा CHC अस्पताल भिजवाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जगदलपुर के कुम्हरावंड में चोरी: 6 लाख के आभूषण गायब, पुलिस जांच तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर शहर से लगे कुम्हरावंड गांव में एक सुने मकान में धावा बोलते हुए शातिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, बताया जा रहा है कि मकान मालिक के बाहर होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया, 6 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण चोरी होने की शिकायत मकान मालिक द्वारा परपा थाने में की गई है, प्राथमिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच में शुरू कर दी है मौके पर डॉग स्क्वाड के साथ ही फोरेंसिक टीम का भी सहयोग पुलिस द्वारा लिया जा रहा, साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।0
0
Report
मैहर में नवरात्रि मेले की सुरक्षा के लिए IG-DIG ने निरीक्षण किया
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) गौरव राजपूत और उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) हेमंत सिंह चौहान मैहर पहुंचे। यहां दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मां शारदा के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नवरात्रि मेले के मद्देनजर परिसर में की गई पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मैहर जिले के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में senior अधिकारी के इस दौरे को मेला परिसर में सुरक्षा और पुलिस व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.0
0
Report
पंचायत चुनावों में BJP की टिकट वितरण पर तेज मंथन, जीत की तैयारी पूरी
Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर BJP में मंथन तेज, टिकट वितरण पर जुटे दिग्गज जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में पंचायत चुनावों की रणनीति, चुनावी समीकरणों और प्रत्याशियों के टिकट वितरण को लेकर मंथन किया गया। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पंचायत चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी संगठन स्तर पर रणनीति तैयार कर रहा है। प्रत्याशियों के चयन से लेकर चुनाव प्रबंधन तक विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। बीजेपी का फोकस निकाय चुनावों की सफलता को पंचायत चुनावों में भी दोहराने पर है। जोगेश्वर गर्ग बोले- पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत तय मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती थी कि प्रदेश में चुनाव नहीं होंगे, लेकिन अब वन स्टेट, वन इलेक्शन की अवधारणा के तहत चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में माहौल अच्छा है और बीजेपी पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करेगी। कैलाश वर्मा का दावा- निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायतों में भी खिलेगा कमल बीजेपी विधायक कैलाश वर्मा ने पंचायत चुनावों में निकाय चुनावों की तर्ज पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस के गांवों में मजबूत होने के आकलन को गलत बताते हुए वर्मा ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र का आम जनता पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। वर्मा ने कहा कि बीजेपी सरकार हर वर्ग की चिंता करते हुए काम कर रही है। महिला, युवा और किसानों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने टिकट वितरण को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार के नेतृत्व में प्रत्याशियों का चयन होगा। जिला अध्यक्षों और चुनाव प्रबंधन समितियों के समन्वय से प्रत्याशियों के नाम तय किए जा रहे हैं। चुनाव के चरणों के अनुसार प्रत्याशियों को सिंबल दिए जाएंगे अर्जुन राम मेघवाल बोले- पंचायत चुनाव में भी बीजेपी फहराएगी परचम केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी पंचायत चुनावों में बीजेपी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी संगठन आधारित पार्टी है और यहाँ चिंतन-मंथन के बाद टिकट वितरण किया जाता है। पार्टी पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और पंचायत चुनावों में भी परचम फहराएगी।0
0
Report
Advertisement
हत्या मामले में रिश्वत मांगने वाले एएसआई को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Jhajjar, Haryana:रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झज्जर विजिलेंस की टीम ने रोहतक जिले के सांपला पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या के एक मामले में पीड़ित के बेटे का सहयोग करने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता हसनगढ़ निवासी सुभाष के अनुसार, आरोपी पहले ही उससे 40 हजार रुपये ले चुका था, जबकि बाकी 10 हजार रुपये लेने के लिए विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया था। शिकायत मिलने के बाद झज्जर विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और सांपला थाने में आरोपी को 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया。0
0
Report
पलवल अनाज मंडी में जलभराव से किसानों को नुकसान का खतरा
Palwal, Haryana:देर रात हुई बारिश के बाद पलवल की अनाज मंडी में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मंडी में fourों तरफ पानी भरने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल बारिश के पानी में भीगती हुई नजर आई, जिससे किसान निराश दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि प्रशासन की ओर से पहले दावा किया गया था कि इस बार अनाज मंडी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है, लेकिन बारिश के बाद मंडी में पैदा हुई स्थिति ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंडी परिसर में पानी भरने के कारण किसानों की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हर साल बारिश के मौसम में अनाज मंडी में जलभराव की समस्या सामने आती है। इसके बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है, यह बड़ा सवाल है। अब किसानों को इंतजार है कि प्रशासन और सरकार उनकी फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ राहत के लिए क्या कदम उठाते हैं। **सवाल यह है कि जब हर साल जलभराव से निपटने की तैयारी के दावे किए जाते हैं, तो बारिश होते ही पलवल अनाज मंडी में ऐसे हालात क्यों बन जाते हैं क्या किसानों को इस समस्या से स्थायी राहत मिल पाएगी0
0
Report
headline
New Delhi, Delhi:दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वैश्य समाज के अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर महाराजा अग्रसेन जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके बताए सामाजिक समानता, सेवा, सहयोग और भाईचारे के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में BCI सदस्य पीयूष गोयल, BCD सदस्य रमेश गुप्ता और साकेत बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ और महाराजा अग्रसेन जी के स्मरण से हुई। पूरे वातावरण में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। इस आयोजन में वैश्य समाज के अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। महाराजा अग्रसेन जी को समाज में समानता, परोपकार और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाले महान शासक के रूप में याद किया जाता है। उनसे जुड़ी एक प्रसिद्ध परंपरा के अनुसार, उनके राज्य में आने वाले जरूरतमंद परिवार को एक ईंट और एक सिक्का दिया जाता था, ताकि समाज के सहयोग से वह अपना घर बसा सके और अपना जीवन शुरू कर सके। यह परंपरा आज भी सामाजिक समरसता और सहयोग का प्रतीक मानी जाती है। पूजा-पाठ के बाद कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे आयोजन में मुख्य आयोजक पवन गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने साकेत कोर्ट परिसर में वैश्य समाज के लोगों और अधिवक्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। आयोजन के जरिए समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज में समानता, सेवा, सहयोग और भाईचारे का संदेश भी दिया। साकेत कोर्ट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया कि सामाजिक एकता और परंपराओं का सम्मान ही एक मजबूत समाज की पहचान है।0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी ट्रामा सेंटर के सामने बस ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में ट्रामा सेंटर के सामने निजी बस ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत.... सड़क हादसे में महिला की जान गई: जेठानी बाल-बाल बची, वारदात के बाद चालक बस छोड़कर फरार..... CCTV में कैद हुआ हादसा..... बैंक के काम से निकली थीं दोनों महिलाएं, ट्रामा सेंटर के पास हुआ हादसा.... मृतका की पहचान साधुशाह नगर निवासी डिंपल के रूप में हुई.... रेवाड़ी में ट्रामा सेंटर के सामने एक तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी चला रही डिंपल नाम की महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी जेठानी पूजा बाल-बाल बच गईं। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। व EFI - रेवाड़ी के साधुशाह नगर की रहने वाली डिंपल सोमवार को अपनी जेठानी पूजा के साथ किसी काम से बैंक जा रही थीं। जैसे ही दोनों शहर के ट्रामा सेंटर के सामने पहुंचीं, तभी एक अनियंत्रित निजी बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से डिंपल सड़क पर गिर गईं और बस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कूटी चला रही जेठानी पूजा बाल-बाल बच गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसका फायदा उठाकर बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।0
0
Report
लोनी के ट्रॉनिका सिटी में विनोद गुप्ता का शव जंगल में मिलने से हड़कंप
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी विनोद गुप्ता का शव मंडोला के जंगल में सुनसान झाड़ियों के बीच मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। व्यापारी की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। विनोद गुप्ता की हार्डवेयर की दुकान ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में पुश्ता चौकी के पास स्थित है। स्थानीय लोगों ने मंडोला के जंगल में झाड़ियों के बीच उनका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी लोनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसीपी लोनी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
गरियाबंद: भालू के हमले से 55 वर्षीय गिरधारी विश्वकर्मा घायल; अस्पताल में भर्ती
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग..55 वर्षीय गिरधारी विश्वकर्मा पर भालू ने किया हमला...गांव के पास पहाड़ पर सियारी पत्ता तोड़ने गया था .....गिरधारी ने घटना की सूचना मोबाइल से परिजनों को दी परिजन गिरधारी को गांव लाये....सूचना मिलते ही 112 वाहन घटना स्थल पहुंच मरीज को जिला अस्पताल पहुचाया...वन विभाग ने तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की...वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद...गरियाबंद वन परिक्षेत्र के सरहीपानी की घटना0
0
Report
Advertisement
धार के गुणावद हत्याकांड: परिवार ने कलेक्ट्रेट में कड़ी कार्रवाई की मांग
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के गुणावद में 8 अक्टूबर की रात हुई चाकूबाजी में युवक विकास कायस्त की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. मृतक के परिजन और ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां धरना देकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित परिजन मृतक के परिवार को मुआवजा देने, आरोपियों के मकान तोड़ने और प्रकरण में अन्य आरोपियों के नाम जोड़ने की मांग की. प्रदर्शनकारियों की ओर से करीब एक घंटे से लगातार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया. इधर, पुलिस ने मामले की जांच के बाद सोमवार सुबह ही चार और आरोपियों के नाम प्रकरण में शामिल किए हैं. इसके साथ ही मामले में अब तक कुल सात आरोपियों के नाम सामने आ चुके हैं. यह पूरा मामला सादलपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी यानी विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा. साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की जाएगी.0
0
Report
खबर नहीं मिली: उपलब्ध सामग्री गायब
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पानी निकासी समस्या के विरोध में ग्रामीणों ने अलवर-बहरोड़ मार्ग पर लगाया जाम
Alwar, Rajasthan:पानी निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अलवर-बहरोड़ मार्ग पर लगाया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें अलवर। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। समस्या के समाधान की मांग को लेकर महिला-पुरुषों ने अलवर-बहरोड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धौलीधूप गांव की ओर से आने वाला पानी अलवर-बहरोड़ सड़क मार्ग पर जमा हो जाता है। पानी की निकासी के लिए पर्याप्त नाली या नाले की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी फैल जाता है। ऐसे में लोगों को दूषित पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के कारण आमजन को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। जाम के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और अपने गंतव्य की ओर जा रहे यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश की। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया और मार्ग पर यातायात सुचारु हो गया। ग्रामीणों की मांग है कि पानी की निकासी के लिए नाली या नाले की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क पर गंदा पानी जमा होने की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और लोगों को रोजाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
कटनी के छपरवाह में बच्चों को जबरन उठाने की कोशिश: दुकानदार की बहादुरी से चोर भागे
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - छपरवाह में बच्चा चोरी की कोशिश का आरोप, CCTV फुटेज वायरल; बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दुकानदार ने हिम्मत दिखाई कटनी के छपरवाह में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के छपरवाह में दो अज्ञात युवकों द्वारा सड़क किनारे खड़े बच्चों को जबरन स्कूटी पर बैठाने की कोशिश का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवकों ने एक बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने हिम्मत दिखाई और उन्हें रोकने के लिए दौड़ा। दुकानदार के विरोध के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले। घटना के बाद क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर किसी गिरोह की सक्रियता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है。 पूरा मामला छपरवाह-देवरीहटाई मार्ग पर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के पास का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना एक मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वायरल फुटेज में दो युवक स्कूटी पर नजर आ रहे हैं, जो सड़क किनारे मौजूद बच्चों को जबरन अपने वाहन पर बैठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास की दुकान का संचालक मौके पर पहुंचा और युवकों को रोकने के प्रयास किया गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने दुकानदार पर भी हमला करने की कोशिश की। लेकिन दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी, जिसने दोनों युवक बच्चों को छोड़कर भाग गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बच्चों को बचाने के लिए आगे आए दुकानदार ने रंगनाथ नगर थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच करने और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता और स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी मामले में ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से वायरल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्ध युवकों की पहचान करने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर बच्चा चोरी की कोशिश की चर्चाएं जरूर तेज हैं, लेकिन घटना की वास्तविकता और युवकों की मंशा की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच करे और शिकायत के आधार पर तथ्यों को स्पष्ट करे। साथ ही, लोगों से अपील है कि बिना पुष्टि किसी वीडियो या बच्चा चोर गिरोह से जुड़ी अफवाह को सोशल मीडिया पर साझा न करें। बाइट – अंकित सिंह, दुकानदार बाइट – कमल मौर्य, एडिशनल एसपी, कटनी0
0
Report
शाहगढ़ में अतिक्रमण रोकने गई वन विभाग टीम पर हमला, दो वनकर्मी घायल
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के शाहगढ़ में वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों का हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, दो वनकर्मी घायल। शाहगढ़ वन परिक्षेत्र के छोटे बंधा की घटना है। वन विभाग के अनुसार वन भूमि पर ट्रैक्टर से अतिक्रमण किया जा रहा था। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची तो अतिक्रमणकारियों ने रोकने पर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घायल उप वन परिक्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र तिवारी और वनकर्मी नारायण सिंह पलिया गंभीर रूप से घायल हो गए; शैलेंद्र तिवारी को शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल कर्मचारियों की शिकायत पर शाहगढ़ थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन भुगतान संकट: 5 हजार करोड़ लंबित, ठेकेदार आंदोलन
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के भुगतान संकट को लेकर निर्माण एजेंसियों ने आंदोलन का ऐलान किया है... 15 अक्टूबर से रायपुर में आंदोलन की शुरुआत होगी... एजेंसियों का दावा है कि करीब 5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है और प्रदेश के 3 हजार ठेकेदार तीन साल से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं... छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रेक्टर संघ के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के मुताबिक, काम पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं मिलने से बैंक की किस्तें चुकाना मुश्किल हो गया है... कई एजेंसियां डिफॉल्ट की स्थिति में हैं... जून से अधिकारियों और मंत्रियों के साथ कई बैठकें हुईं, लेकिन समाधान नहीं निकला... अब एजेंसियां चरणबद्ध आंदोलन करेंगी...0
0
Report
Advertisement
