icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उपेंद्र कुशवाहा: आरजेडी में भगदड़, विपक्षी नेता गायब

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है।राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल में भगदड़ पर बयान दिया है तथा कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल पहले से ही एक ध्वस्त पार्टी है और उनके नेता खुद लापता है। अभी बिहार में एक जगह चुनाव का समय है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष गायब हैं। नेता प्रतिपक्ष की अपनी एक जवाबदेही होती है। वह सरकार की कमियां बताते हैं। लेकिन हमारे नेता प्रतिपक्ष को इससे कोई मतलब नहीं है। अब वह विदेश में है या फिर कहां है? इसकी जानकारी बिहार की जनता को नहीं है। वैसे यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। वे कहीं भी आए जाय, यह उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने पर जनता के प्रति भी एक जवाबदेही है। लेकिन वह हमेशा गायब रहते हैं। ऐसे में उनका कोई अता पता नहीं है। जनता के दुख दर्द से उन्हें कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि राष्ट्रीय जनता दल में भगदड़ की स्थिति है। वे सासाराम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
0
0
Report

पीएम मोदी ने जींद से पहली स्वदेशी हाइड्रोजन रेल को हरी झंडी दिखाई

Palwal, Haryana:एंकर : पलवल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में किया गया, जिसमें हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर होडल विधायक हरिंद्र सिंह, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल , जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती रेखा, भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, समाजसेवी मनोज रावत मौजूद थे। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह हरियाणा प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया भर में इतिहास रच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश के विकास को गति प्रदान की जा रही है। देश की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। हमारा देश विश्व की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। गौरव गौतम ने कहा कि पिछली सरकारों में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। लेकिन मोदी सरकार ने सेनाओं को आधुनिकीकरण,स्वदेशी हथियारों से सशक्त बनाने का कार्य किया गया। सरकार रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए स्वदेशी निर्माण पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब,महिला,किसान सहित सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई है ताकि पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर,महाकाल लोक कॉरिडोर,श्री राम जन्मभूमि कॉरिडोर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने का कार्य किया है。 बाइट : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री हरियाणा
0
0
Report

जामताड़ा अस्पताल में गर्भवती महिला मौत के बाद हड़ताल ने सेवाओं पर असर डाल डाला

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद हुए हंगामे का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। घटना के विरोध में सदर अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, अन्यथा वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। घटना के बाद जामताड़ा थाना में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मृतका के परिजनों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पीड़ित पक्ष की ओर से भी अलग से प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो। इधर, पूरे मामले को लेकर भाजपा ने भी जांच का निर्णय लिया है। पार्टी की एक टीम शाम 4 बजे सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी लेगी और पूरे मामले की जांच करेगी। अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

AAP का आरोप: SIR से 14 लाख वोट कटे, EC पर बीजेपी पक्षपात

New Delhi, Delhi:आम आदमी पार्टी ने SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए, कहा षड्यंत्र सामने आ रहा है, ग़रीब और पूर्वांचल के लोगो का वोट काटा जा रहा है, बीजेपी उन लोगो के वोट कटवा रही है जो उनको वोट नहीं करते है, प्री SIR में अबतक 14 लाख लोगो के वोट काट दिए गए हैं चुनाव आयोग बीजेपी की इकाई बन चुका है, इसी तरह अलग-अलग जो विंग है वह बीजेपी ने बना लिए ED विंग, सीबीआई विंग। इलेक्शन कमीशन यह कोशिश कर रहा है कि बस बीजेपी का ही वोटर बचे बाकी नहीं, 14 लाख वोट इन्होंने पहले ही काट दिए। दिल्ली में कम से कम 30 से 40% लोगों के वोट काट दिए जाएंगे। 14 लाख जो वोट कटे वह इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर मिल जाएंगे। चुनाव आयोग के लोग घर-घर नहीं जा रहे हैं फॉर्म नहीं दिए जा रहे हैं अगर फॉर्म दिए जाते तो लोग हमारे कार्यालय नहीं आते
0
0
Report

हनुमानगढ़ के राजकीय नेहरू मेमोरियल कॉलेज में 8 नए व्याख्याताओं का स्वागत

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत समारोह, एंकर विजुअल हनुमानगढ़ के राजकीय नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय में नव नियुक्त 8 व्याख्याताओं के स्वागत में एसएफआई द्वारा स्वागत कार्यक्रम एवं छात्रसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने नए शिक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में लंबे समय से व्याख्याताओं की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। एसएफआई ने लगातार आंदोलन, ज्ञापन और संघर्ष के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप आज महाविद्यालय को 8 नए व्याख્યाता मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों की एकजुटता और एसएफआई के निरंतर संघर्ष की जीत है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अभी भी रिक्त पदों को भरने और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा。 विजुअल बाइट :- महेद्र शर्मा,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

अजमेर के डॉक्टर की नई कार में आग, परिवार घबरा गया, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर कुशल गोयल को नई कार खरीदना महंगा पड़ गया। रामगंज रोड स्थित रेलन मोटर्स से ऑल्टो के 10 होम डिलीवरी के साथ घर पहुंची कार को चिकित्सक गोयल ने अपनी माँ को उपहार दिया। घर से महज 700 मीटर पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही कार में आग लग गई। इस घटना से कार सवार चिकित्सक और उसकी माता बुरी तरह घबरा गए। चिकित्सक ने आरोप लगाया कि नई कार में ही आग ने परिवार को चिंता ग्रस्त किया है लेकिन कंपनी की तरफ से कोई संपर्क नहीं किया गया। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुशल गोयल, अजमेर
0
0
Report

गजरौला क्षेत्र में पशु चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुए चोर

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow2m ago
Amroha, Uttar Pradesh:लोकेश:-अमरोहा यूपी *स्लग:गजरौला क्षेत्र में पशु चोरी की कोशिश, CCTV में कैद हुए चोर* *एंकर*:-अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में पशु चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार देर रात चोरों ने एक घर के बाहर बंधे पांच पशुओं को चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के जाग जाने पर पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। *वीओ:*-मामला गजरौला थाना क्षेत्र के कसेरवा अड्डे के निकट चकनवाला रोड स्थित निजाम मार्केट का है। यहां रहने वाले निजामुद्दीन ने दूध उत्पादन के लिए घर के बाहर पशु बांध रखे थे। देर रात कुछ अज्ञात चोर पहुंचे और पांच पशुओं को खोलकर अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख चोर करीब 100 मीटर दूर पशुओं को छोड़कर पास के बाग में छिप गए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने गजरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाकर चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान पर निरुपम की तीखी प्रतिक्रिया

Mumbai, Maharashtra:मौलाना जर्जिस अंसारी के विवादित बयान पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “जब इस्लाम का अस्तित्व नहीं था, तब कृष्ण का अस्तित्व था। उनकी दैविक शक्तियों के सामने दुनिया नतमस्तक थी। यह कृष्ण और उनके भक्तों का अपमान है। इस मौलाना की जीभ काट लेनी चाहिए.” निरुपम ने कहा कि मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल में डालकर कृष्ण और राम के बारे में सिखाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण के मूल्यों के साथ आज हिंदुस्तान एकजुट है। दरअसल, मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो कहते सुना जा सकता है भगवान श्रीकृष्ण पाँच बार के नमाज़ी थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top