209302
Kanpur Dehat - कुंभ मेले के चलते यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पहुंचे जीआरपी सीओ, दिए दिशा निर्देश
Jhinjhak, Uttar Pradesh:प्रयागराज में शुरू होने जा रहे कुंभ मेले के चलते यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्राधिकारी जीआरपी कानपुर दुष्यंत कुमार सिंह ने झींझक स्टेशन पर चौकी प्रभारी जीआरपी अर्पित तिवारी के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम सहित सभी प्लेटफॉर्म पर भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ की और यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में जीआरपी स्टाफ को दिशा निर्देश दिए हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झज्जर के डबल हत्याकांड की गुत्थी, पुलिस जांच तेज हो रही है
Jhajjar, Haryana:झज्जर के दोहरे हत्याकांड में पुलिस के सामने अनसुलझी गुत्थी दो दिन पहले ही अपने गांव से नीमराना लौटे थे कामिल और इरशाद पीजी हॉस्टल चलाता था कामिल और मुंशी था इरशाद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,कहा: शवों के पास मिला है तेल का ड्रम कहा : आशंका यहीं कि हत्या को बाद शवों को थी जलाने की साजिश थाना प्रभारी बोले,आरोपियों की धरपकड़ और गुत्थी सुलझाने के लिए लगी है कई टीमें पोस्टमार्टम के बाद शवों को किया जाएगा परिजनों के हवाले झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो युवकों कामिल और इरशाद की हत्या की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है। पुलिस आर्थिक लेन-देन, प्रॉपर्टी डीलिंग, पुरानी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं, दोनों की शिनाख्त दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के जरिए हुई। भास्कर की खबर में सहवाग स्कूल की लोकेशन देखने के बाद उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांव जोला से परिजन झज्जर पहुंचे और सरकारी अस्पताल में दोनों शवों की पहचान की। परिजनों के अनुसार, कामिल अपने मुंशी इरशाद के साथ अपनी काली स्कॉर्पियो में गांव जोला (मुजफ्फरनगर) से राजस्थान के नीमराना के लिए रवाना हुआ था। दोनों सिर्फ दो दिन पहले ही गांव से वापस नीमराना पहुंचे थे। रविवार को भी परिवार की दोनों से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उनके साथ इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी। परिवार ने बताया कि कामिल और इरशाद पिछले करीब 20 वर्षों से साथ काम कर रहे थे। दोनों के बीच मालिक-कर्मचारी से बढ़कर परिवार जैसा रिश्ता था और लंबे समय से हर काम साथ मिलकर संभालते थे। नीमराना में कामिल पीजी (पेयिंग गेस्ट) हॉस्टल का संचालन करता था, जबकि इरशाद उसके यहां मुंशी के रूप में कार्यरत था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कामिल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। परिजनों का कहना है कि नीमराना में जहां परश् इरशाद और कामिल रहते थे,वहीं पर उनके साथ दो ओर लोग भी रहते थे। उन्होंने ही फोन पर इनकी दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी थी,बाद में वह झज्जर आए भी थे,लेकिन बाद में वह अचानक गायब भी हो गए। उन्हीं से पता चल सकता है कि इनकी मौत के पीछे का रहस्य क्या है। मृतक कामिल अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियां छोड़ गया है। उसके दो बेटों की शादी हो चुकी है। वहीं इरशाद के परिवार में तीन बेटियां हैं। दोनों परिवारों में घटना के बाद मातम का माहौल है और गांव में भी शोक की लहर है। झज्जर थाना प्रभारी परमजीत का कहना है कि दोनों की मौत से पहले की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। जांच टीम तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कई टीमें इसके लिए लगाई हुई है। जल्द ही आरोपियों तक पुलिस पहुंच जाएगी। मामले का सुराग भी लग जाएगा। उनका यह भी कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी तो उसके साथ ही इस सनसनीखेज डबल मर्डर केस में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस इनके पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर करारा बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का विभिन्न मसलों पर बयान- भाजपा विधायक दल की बैठक आज.. बैठक को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बयान सत्र से पहले विधायकों की विभिन्न विषयों पर चर्चा होती हैं.. क्षेत्र, प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा होती हैं.. सत्र में कांग्रेस ला सकती हैं अविश्वास प्रस्ताव मामले पर कहा- अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष का ब्रह्मास्त्र होता है.. इसका उपयोग तभी किया जाता हैं जब सारे अस्त्र शस्त्र समाप्त हो जाते हो.. वो जबरन मनगढ़ंत मुद्दों को लेकर सत्र में आना चाहते है.. ये हमेशा सदन में मुद्दों से भागे हैं.. विपक्ष बहस करने के बजाए हमेशा भागती रही हैं.. सत्ता पक्ष भी इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हैं.. बाइट- श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
यूपी में BJP का M-Y फॉर्मूला: मोदी-योगी की जोड़ी से सत्ता की हैट्रिक?
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में बीजेपी का M-Y फॉर्मूला उत्तर प्रदेश की सियासत में लंबे समय तक सपा एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण के सहारे चुनाव लड़ती रही है, लेकिन अब इस नैरेटिव को पूरी तरह से बदलकर बीजेपी ने यूपी में पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी के साथ अपने समीकरण बना लिए हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने विनिंग'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के जरिए सत्ता का वनवास खत्म करना चाहते हैं. ऐसे में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए एम-वाई फॉर्मूले ही अपना सियासी तानाबाना बुन रही है. ये सपा का मुस्लिम-यादव समीकरण नहीं बल्कि बीजेपी की पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी की 'डबल इंजन' का है। बीजेपी के मोदी-योगी फार्मूला, जो राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर टिका है पीएम मोदी को बीजेपी के लिए जीत का गारंटी वाला चेहरा माना जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्मा, उनकी जनकल्याणकारी योजनाएं (राशन, आवास, आयुष्मान योजना) और 'कल्याणकारी राज्य' की छवि ने जातियों के बंधन को तोड़कर एक बड़ा 'लाभार्थी वोट बैंक' तैयार किया है 2024 के लोकसभा चुनाव से भले ही सपा के हौसले बुलंद हो, लेकिन 2027 के चुनाव में बीजेपी की मोदी और योगी की जोड़ी का मुकाबला करना अखिलेश यादव के लिए आसान नहीं होगा0
0
Report
Advertisement
विधायक भावना बोहरा ने ठाठापुर विद्युत उपकेंद्र निरीक्षण कर बिजली समस्या पर सख्ती दिखाई
Kawardha, Chhattisgarh:ठाठापुर सब स्टेशन में अव्यवस्थाओं पर विधायक भावना बोहरा सख्त, JE सौरभ द्विवेदी से किया जवाब-तलब कबीरधाम। क्षेत्र में लगातार मिल रही बिजली संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अचानक ठाठापुर विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र के कनिष्ठ अभियंता (JE) सौरभ द्विवेदी से बिजली आपूर्ति, रखरखाव और उपभोक्ता शिकायतों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं में पाई गई खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के किसानों और उपभोक्ताओं से लगातार बिजली कटौती, विद्युत मेंटेनेंस में अनावश्यक विलंब, अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार तथा किसानों से कथित रूप से रुपए मांगने जैसी गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन्हीं शिकायतों के सत्यापन के लिए उन्होंने अचानक उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सेवा में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखें, शिकायतों का त्वरित निराकरण करें तथा उपभोक्ताओं और किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें। विधायक भावना बोहरा ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें दोबारा सामने आती हैं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
खेत में मिले जिंदा बम को डिफ्यूज कर क्षेत्र खाली करवाया गया
Bikaner, Rajasthan:महाजन से खबर खेत में मिले जिंदा बम को किया डिफ्यूज तेज धमाके से थर्राया इलाका 10 दिन पहले मिला था जिंदा बम。 बम निरोधक दस्ते ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया डिफ्यूज एक किलोमीटर तक का इलाका खाली करवाया पुलिस ने दोनों ओर से रास्ता बंद कराया करीब तीन घंटे तक चला बम डिफ्यूज ऑपरेशन0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट फंड गड़बड़ी: कोषाध्यक्ष के बयान से उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Pramod Tiwari (Congress) On Ram Janmabhoomi Trust Press Conference/ SIT Report On Ram Temple Donation Case (Cutways) ट्रस्ट के फंड में वित्तीय गड़बड़ी और कुप्रबंधन के आरोपों के बीच कोषाध्यक्ष की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का ज़िक्र है। कोषाध्यक्ष रो रहे हैं और ऐसा लगता है कि वे चंपत राय का बचाव कर रहे हैं, जबकि उनके ख़िलाफ़ सबूत मौजूद हैं। इसमें शामिल लोगों की विश्वसनीयता पर शक है और माना जा रहा है कि इस्तीफ़े के मामले में जनता को गुमराह किया गया। बोलने वाले को सिर्फ़ भगवान राम और उनके अनुयायियों पर भरोसा है। साथ ही, फंड के गलत इस्तेमाल की भी आलोचना हो रही है आरोप है कि 1 से 24 करोड़ रुपये धार्मिक कामों में सही ढंग से लगाने के बजाय कार्यक्रमों और आयोजनों पर बेकार में खर्च किए गए।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड कॉल सेंटर भंडाफोड़; तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ अपडेट समिट बिल्डिंग में इंटरनेशनल साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर का मामला。 सिंडिकेट के मास्टरमाइंड संचालक विनीत शर्मा उसकी प्रेमिका रिंकी दासगुप्ता और नायकर जयराज को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार。 लखनऊ क्राइम ब्रांच ने कोलकाता के एक रिज़ॉर्ट से किया गिरफ्तार। विनीत शर्मा पर 25 हज़ार रुपए का इनाम था。 तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ला रही है पुलिस。 विनीत और जयराज गुजरात के रहने वाले हैं。 रिंकी दासगुप्ता के पश्चिम बंगाल में कई कई क्लब,पब और पार्लर हैं。 गुजरात के एक बड़े कारोबारी का बेटा है विनीत शर्मा。 एक करोड़ रुपए से कारोबार शुरू कर साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर के धंधे में जुटा विनीत शर्मा。 काली कमाई को प्रेमिका के बिजनेस में लगाया。 विनीत और रिंकी के सिंडिकेट को अमेरिका में चार्ल्स नाम का व्यक्ति चलाता है。 चार्ल्स ही इस सिंडিকেট को अमेरिकी नागरिकों का डाटा मुहैया कराता है。 अमेरिका से हवाला के जरिए भारत रकम भेजने का काम भी चार्ल्स करता है。 लखनऊ पुलिस ने इंटरनेशनल साईबर फ्रॉड कॉल सेंटर मामले में 119 आरोपियों को किया था गिरफ्तार।0
0
Report
फरीदाबाद: 2700 रुपये के पेट्रोल के बिना भुगतान के कार चालक CCTV में कैद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: 2700 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हुआ कार सवार, घटना CCTV में कैद फरीदाबाद के चंदीला चौक स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर एक युवक द्वारा पेट्रोल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार युवक ने अपनी गाड़ी में 2700 रुपये का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद उसने भुगतान किए बिना ही कार को तेज़ी से दौड़ा दिया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी कार और युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली में दवा घोटाला विरोध प्रदर्शन हरिनगर अस्पताल के बाहर शांतिपूर्ण धरना
Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले के विरोध में आज पश्चिमी जिला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, हरि नगर के बाहर शांतिपूर्ण धरने का आयोजन किया गया। इस धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आप के नेता कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों शामिल हुए। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्य आरोपी विदेश भाग गया है तो जांच किस पर होगी। कथित दवा घोटाले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करेंगे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के आवश्यक इंतज़ाम किए गए। यहां तक पश्चिमी जिला के एडिशनल डीसीपी और उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान यातायात पर भी प्रभाव पड़ा।0
0
Report
Advertisement
ऊंटका के ग्रामीण: फिरनी सड़क का निर्माण व जल निकासी तुरन्त करायें
Nuh, Haryana:सुनो सरकार, ऊंटका गांव में बदहाल फिरनी का रास्ता बना ग्रामीणों की परेशानी, जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा के माध्यम से उठाई आवाज। जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा के खास कार्यक्रम 'सुनो सरकार' के माध्यम से लगातार लोगों की समस्याओं को सरकार और जिला प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा की टीम नूंह विधानसभा क्षेत्र के गांव ऊंटका पहुंची, जहां ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की फिरनी का मुख्य रास्ता लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पूरी तरह टूटी हुई है और बरसात के दिनों में यहां जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं। खराब सड़क और जलभराव के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। कई बार लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। गांव के लोगों ने 'सुनो सरकार' कार्यक्रम के माध्यम से अपनी समस्या सरकार और जिला प्रशासन तक पहुंचाने तथा मांग की कि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि यदि रास्ते की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था कर दी जाए तो गांव के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो सकेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी इस मांग पर संबंधित विभाग और जिला प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान करेगा, ताकि लोगों को रोजाना होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।0
0
Report
IGNU मॉडल ट्राइबल स्कूल में 9–12वीं का मुद्दा: अभिभावक धरने पर, मार्ग जाम
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर 8 दिन से अविभावक संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन जारी IGNTU मॉडल ट्राइबल स्कूल में 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं शुरू करने की मांग पर अड़े अभिभावक अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के मॉडल ट्राइबल स्कूल को 9वीं से 12वीं तक उन्नत करने की मांग अब उग्र आंदोलन का रूप ले चुकी है। पिछले 8 दिनों से अभिभावक संघ और स्कूली बच्चे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने विश्वविद्यालय का मुख्य मार्ग जाम कर दिया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। अभिभावकों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण आदिवासी बच्चों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।0
0
Report
उमरिया में भीषण सड़क हादसा: एक की मौत, छह सवारों में चार गंभीर घायल
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत छोटी बेल्दी नाला के पास सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, अज्ञात कारणों से एक फोर व्हीलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन कई बार गुलाटियां खाते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरा. हादसे के समय वाहन में कुल 6 लोग सवार थे. दुर्घटना में प्रभात जायसवाल (21 वर्ष), पिता शंकरलाल जायसवाल निवासी पिटौर की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए कटनी हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. अमरपुर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में बीबीए कोर्स शुरू, 60 सीटों के साथ स्थानीय विद्यार्थी अब पढ़ सकेंगे
Dungarpur, Rajasthan:एसबीपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेशलाल निनामा ने बताया कि कॉलेज शिक्षा विभाग से बीबीए कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है। अब केवल अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से अंतिम मान्यता मिलना बाकी है। इसके लिए नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से 25 जून को पंजीकरण कर दिया गया है। तकनीकी शिक्षा परिषद से स्वीकृति मिलते ही कॉलेज में बीबीए कोर्स का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक बीबीए कोर्स के लिए विद्यार्थियों को उदयपुर, जयपुर या अहमदाबाद जैसे शहरों में जाना पड़ता था। जिससे आना जाना ओर रहने में ही लाखों खर्च होता था। लेकिन विद्यार्थी अब डूंगरपुर में ही पढ़ाई कर सकेंगे। फिलहाल बीबीए की 60 सीटों को मंजूरी मिली है। कोर्स शुरू होने से जिले और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन, उद्यमिता, वित्त, विपणन और प्रबंधन जैसे विषयों की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। बीबीए कोर्स के संचालन के लिए कॉलेज परिसर में नई विंग भी तैयार की जाएगी, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों को अध्ययन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि यह कोर्स जिले में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी दौर के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कॉलेज में बीबीए की शुरुआत से डूंगरपुर जिले के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा अपने ही जिले में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
बूंदी में अवैध ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्रवाई, दो लाख से अधिक जुर्माना
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी नमाना रोड पर अवैध पार्किंग वाले ओवर लोड वाहनों पर परिवहन विभाग ने की कड़ी कार्यवाही 6 ट्रेक्टर-ट्रॉलीयों पर कार्रवाई कर दो लाख सात हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया । बूंदी जिला कलेक्टर बूंदी से प्राप्त आदेशों की अनुपालना में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती सौम्या शर्मा के निर्देशन में परिवहन निरीक्षक धर्मपाल सिंह गुर्जर ने नमाना रोड़ पर अवैध पार्किंग वाले ओवर लोड ट्रेक्टर ट्रॉलीयों की औचक जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए चार ट्रेक्टर ट्रॉलियों को पुलिस थाना तालेड़ा में जब्त कर दो लाख सात हज़ार रुपए का जुर्माना आरोपित किया। अचानक हुई इस कार्यवाही से नमाना रोड पर खड़े ओवर लोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया और वे ट्रेक्टर ट्रॉली छोड़कर भागने लगे किंतु परिवहन विभाग की टीम ने चार ओवर लोड ट्रेक्टर ट्रॉलीयों को मौके पर जब्त कर एमडब्ल्यूआर सीज़र यार्ड तालेड़ा में सीज़ किया तथा मौके से भागने वाले दो ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉलीयों के चालकों का पंचनामा बनाकर उन पर भी जुर्माना आरोपित किया गया । इस कार्यवाही में परिवहन विभाग कार्मिक देवराज प्रजापति,रघुवीर सिंह हाड़ा,कैलाश चंद मीणा शामिल रहे ।0
0
Report
पिलीभीत के हेमपुर में फर्राटा पंखे के गिरने से दंपति की मौत
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के हेमपुर गांव में फर्राटा फैन दंपति पर गिरने से दोनों पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। एक साथ पति पत्नी की मौत होने से गांव में मातम छा गया है बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय हरिशंकर अपनी पत्नी 50 वर्षीय कमला देवी के साथ मकान में सो रहे थे जबकि उनकी तीन बेटे गांव में ही बने दूसरे मकान में रहते हैं। देर रात दोनों पति-पत्नी फर्राटा फैन लगाकर लेटे थे सुबह जब एक बेटा देखने आया तो देखा की फर्राटा फैन दोनों के ऊपर गिरा हुआ था आनंन फ़ानंन में ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और फैन हटा कर देखा तो दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई थी कयास लगाया जा रहा है कि पंखे में करंट आने से दोनों की मौत हुई है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
