209101
Kanpur Dehat: ग्रामीणों की जमीन पर कब्जे के विरोध में पूर्व सांसद के पति का धरना
Akbarpur, Uttar Pradesh:मैथा तहसील के बैरी सवाई गांव में बिना आदेश ग्रामीणों की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज पूर्व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति अनिल शुक्ल वारसी डीएम कार्यालय में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन खतौनी में दर्ज है, लेकिन कानपुर नगर के एक भूमाफिया ने सौभाग्य सिटी नाम से कंपनी बनाकर प्लाटिंग शुरू कर दी। इस पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र में जमीनी विवाद हिंसक टकराव, पत्थरबाजी से एक घायल
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में जमीनी विवाद उस वक्त हिंसक टकराव में बदल गया जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पत्थरबाजी हुई, तीर-धनुष लहराए गए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मारपीट में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे डायल-112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। VO-1: मामला जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरछा का है। जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई और कई लोग तीर-धनुष लहराते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। VO-2: मारपीट के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। मामले में क्षेत्राधिकारी ओबरा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सेलाकुई में दो पक्षों का खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे चले, गिरफ्तार दो
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया...दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले...पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस जंग में कूद पड़ी...तस्वीरें सेलाकुई के प्रगति विहार की हैं, जहां पिछले कुछ दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था...लेकिन अब ये विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुका है... वायरल वीडियो की इन तस्वीरों को जरा गौर से देख लीजिए... सार्वजनिक गली में दो पक्षों के दर्जनों लोग पहले जमकर गाली-गलौज करते हैं फिर एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाते हैं...और जब इन सब से मन नहीं भरा तो एक दूसरे पर पत्थर मारते भी दिखाई दे रहे हैं... एक दूसरे की जान लेने पर उतारू इस विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कन्हैयालाल और दीपक सिंह नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है... पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है0
0
Report
रांची में रिम्स 2 निर्माण को कैबिनेट ने मंजूरी दी; चार साल में बनेगा
Ranchi, Jharkhand:रांची में रिम्स 2 निर्माण को कैबिनेट ने मंजूरी दी; चार साल में बनेगा. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि शिलान्यास जल्द होगा और निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है.0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, तीन जिंदा कारतूस बरामद
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज चौक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान रामाश्रय साहनी के पुत्र गणेश सहनी और संजीव कुमार के रूप में हुई। बाजार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कमर के नीचे पिस्टल लेकर घूम रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सरदारगंज इलाके के अमर सिंह स्थान में छापेमारी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।दरोगा सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके संभावित नेटवर्क की भी जांच में जुटी है।0
0
Report
मुंगेर जेल में 21 वर्षीय बंदी की संदिग्ध मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
Munger, Bihar:मुंगेर मंडल कारा में 21 वर्षीय बंदी की संदिग्ध मौत, सिर पर गंभीर चोट के निशान; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। मुंगेर: मुंगेर मंडल कारा में बंद 21 वर्षीय बंदी की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में जेल प्रशासन द्वारा उसे एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. बी.एन. सिंह ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बंदी की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान हवेली खड़गपुर प्रखंड के मधुबन दरियापुर गांव निवासी कपिलदेव बिंद के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार मनीष के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान थे। ऐसे में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय बन गया है। घटना के संबंध में जेल अधीक्षक किरण कुमारी से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी और उनका कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार मनीष पिछले कुछ समय से एक अपराधिक मामले में जेल में बंद था मानसिक रूप से परेशान था जिसका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा था । प्रारंभिक स्तर पर उसके छत से गिरने अथवा कूदने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जेल परिसर के भीतर इस तरह की घटना कैसे हुई और बंदी के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट कैसे लगी। मामले की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
ग्वालियर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, उधारी मांगने पर फायरिंग
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर दो गुटों में खूनी संघर्ष। 11 हजार की उधारी मांगने पर हुआ खूनी संघर्ष। लोहे की रोड से एक दूसरे पर किया हमला, चली गोलियां। हमले में चार लोग हुए घायल। पुलिस ने दोनों पक्षो के 9 लोगों पर की क्रॉस FIR दर्ज। खेरिया मोदी की घटना। बिजौली थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर बंद सफल, अपराध के विरोध में भाजपा-आजसू-JD(U) के कार्यकर्ता बाजारों में उतरे
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी का जमशेदपुर बंद सफल रहा भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के साथ आजसू पार्टी के कार्यकर्ता अपने बंद समर्थकों के साथ साकची बाजार पहुंचे. वही बिस्टुपुर. गोलमुरी जुगसलाई सहित तमाम बाजार में कार्यकर्ता बंद कराने निकले. हालांकि दुकानदारों ने स्वत दुकान बंद कर दिया. वैसे यह बंद शहर में बढ़ रही अपराधी घटना के खिलाफ किया गया. वही शहर में लॉटरी जुआ और नासा का कारोबार जोरो पर है.कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस अवैध काम कर रही है जिसके कारण शहर की विधि व्यवस्था बिगड़ गई है.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में मानसून ने दस्तक दी: भारी बारिश से किसानों को राहत
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में मानसून ने पहले ही दिन दमदार दस्तक दी है। शुक्रवार सुबह से जिले के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा, जिससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। निंबाहेड़ा में सबसे अधिक 70 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि कपासन, बस्सी, गंगरार, भूपालसागर, भदेसर और चित्तौड़गढ़ शहर सहित बेगूं में भी अच्छी बारिश हुई। लगातार बारिश से खेतों में नमी बढ़ने पर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलने की उम्मीद है। वहीं जिले के बांधों के कैचमेंट क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले एक सप्ताह तक जिले में अच्छी से भारी बारिश की संभावना जताई है।0
0
Report
विश्वशांति निकेतन महाविद्यालय कॉलेज की छत पर युवक की गोली लगने से मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Rudrapur Bhaluhi, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित विश्वशांति निकेतन डिग्री कॉलेज की छत पर गुरुवार देर रात एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के कुसमा बिरौली रगड़गंज निवासी अजय यादव (23) पुत्र केशव यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय पिछले छह माह से कॉलेज में कार्यरत था। कॉलेज परिसर में कौशल विकास योजना के तहत छात्राओं को नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब तीन बजे कॉलेज की छत से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसी छत पर कुछ दूरी पर एक दाई और सात छात्राएं सो रही थीं। दाई ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे उसने अजय यादव को भोजन करने के लिए कहा था, लेकिन उसने भोजन नहीं किया। गोली चलने की आवाज सुनकर दाई और छात्राएं घबराकर नीचे चली गईं। शुक्रवार सुबह छत पर अजय यादव खून से लथपथ अवस्था में मिला। उसके सिर में गोली लगी थी तथा उसके पैर के पास एक अवैध देशी पिस्टल भी पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के ममेरे भाई माखन यादव सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अजय की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया गया कि अजय अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवक के पास अवैध देशी पिस्टल कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं, श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
छज्जे पर गिरा दिवाल का मलवा नीचे सो रही महिला की मौत, तीन मासूम घायल
Gauri Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में मकान के छज्जे पर दिवाल गिरने से छज्जा भरभराकर गिर जाने से रिश्तेदारी में आई एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। जानकारी के अनुसार, सुरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगही (मझगांवा) निवासी 45 वर्षीय फूला देवी अपनी बेटी के घर गौरीबाजार क्षेत्र में चीनी मिल के समीप स्थित रिश्तेदारी में आई थीं। शुक्रवार रात फूला देवी टिनशेड के नीचे अपने तीन बच्चों चार वर्षीय श्री, तीन वर्षीय आदित्य और करीब ढाई वर्षीय वीर के साथ सो रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में स्थित गौरीशंकर के मकान की दिवाल अचानक भरभराकर छज्जे पर गिर पड़ा। भारी मलबे की चपेट में फूला देवी और तीनों बच्चे आ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने फूला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।0
0
Report
आउवा गांव के सरकारी स्कूल की छत गिरने से अफरातफरी, कोई जनहानि नहीं
Pali, Rajasthan:मारवाड के निकट आउवा गांव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टोर रूम की गिरी छत छत गिरने से विद्यालय में मची अफरा तफरी गनीमत रही कि नहीं हुई कोई जनहानि उपखंड अधिकारी महावीरसिंह जोधा पहुंच रहे मौके पर सूचना से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराज प्रजापत भी पहुंच रहे विद्यालय लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में पहुंच चुकी थी यह छत बीते रात्रि हुई तेज बरसात के कारण अचानक गिर गई छत0
0
Report
कोटपूतली में मानसून के पहले जलभराव का खतरा, नाले कचरे से भरे
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली- बह्रोड़) प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही विराटनगर नगर पालिका क्षेत्र में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा मानसून पूर्व नालों की सफाई के दावों के बावजूद अधिकांश नाले अब भी कचरे और गंदगी से भरे पड़े हैं। बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित होने और कई वार्डों में जलभराव की आशंका गहरा गई है। नगर पालिका क्षेत्र के जयपुर–अलवर मार्ग, पावटा रोड, बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर बरसाती एवं गंदे पानी की निकासी के लिए बने नालों की समय पर सफाई नहीं करवाई गई। नालों में जमा कचरा, प्लास्टिक और गंदगी के कारण पानी नालों में भरा हुआ है। कई स्थानों पर हल्की बारिश में ही नाले ओवरफ्लो होकर सड़कों पर पानी फैलने लगा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी पावटा रोड क्षेत्र में देखने को मिली जहां नाले पूरी तरह कचरे से पटे हुए हैं। बरसात शुरू होने से पहले ही पानी नालों से बाहर निकलकर घरों के सामने जमा होने लगा है। लोगों ने कहा कि समय रहते सफाई नहीं हुई तो तेज बारिश में हालात और गंभीर हो जाएंगे तथा पानी घरों में घुसने की स्थिति बन सकती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से नालों की सफाई कराकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। फेरो कवर नहीं, खुले नाले बन रहे हादसों का कारण... नगर पालिका क्षेत्र में जयपुर–अलवर मार्ग सहित कई स्थानों पर बने नालों पर फेरो कवर नहीं हैं, जबकि कई जगह फेरो कवर टूटे हुए पड़े हैं। खुले नाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में कई बार पशु खुले नालों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा अब तक खुले पड़े नालों को ढका नहीं गया।0
0
Report
Advertisement
अमरनाथ यात्रा 2026: अनंतनाग डीसी भट ने Nunwan कैंप से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया
Aram Pora, Ganderbal, Amarnath Yatra 2026: DC Anantnag Bilal Mohiuddin Bhat flags off first batch of pilgrims from Nunwan base camp in Pahalgam under tight security.0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: मार्ग पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित, तत्काल पंजीकरण आवश्यक
Aram Pora, Ganderbal, As directed by the Hon’ble Supreme Court, daily maximum number of pilgrims permitted on the pilgrimage route has been fixed. Compliance with this daily ceiling limit is mandatory for the safety of pilgrims and for the smooth conduct of the Yatra. For pilgrims’ convenience, advance registration was made available well before the start of the Yatra through bank branches across the country and online channels. Most pilgrims have already taken advantage of this facility and completed their registrations in advance. Therefore, Tatkal (on spot) registration slots are extremely limited. All pilgrims are requested to reach Jammu and Kashmir only after completing their advance registration. Hence, it is not possible to accommodate thousands of pilgrims arriving in Jammu and Kashmir without registration, under the Tatkal facility. Such pilgrims are requested to wait for their turn and travel only on the date assigned by the administration. It has also been observed that many registered pilgrims are arriving in Jammu and Kashmir before their registered travel date. No pilgrim will be permitted to travel before their registered date. Please travel only on your registered date. Pilgrims who have arrived in Jammu and Kashmir without registration are again requested to wait for their turn. Be assured that every pilgrim will get an opportunity to undertake the Yatra, but this will be possible only according to the prescribed procedure and available capacity. You are requested to maintain order and cooperate with the administration to ensure everyone’s safety.0
0
Report
PM Modi ke Jodhpur daure se Paschim Rajasthan mein bada aarthik ubhar, Airport-Refinery par zor
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्य सचिव और डीजीपी ने संभाली तैयारियों की कमान जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया निरीक्षण सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं का लिया जायजा निरीक्षण के बाद पचपदरा रवाना, HRRL रिफाइनरी कार्यक्रम की तैयारियों की भी करेंगे समीक्षा CS वी. श्रीनिवास बोले— सभी तैयारियां ऑन ट्रैक, PM के स्वागत के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार कहा— पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बदलेगा क्षेत्र की तस्वीर, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा 80 हजार करोड़ की HRRL रिफाइनरी से पश्चिमी राजस्थान को मिलेंगे बड़े आर्थिक और रोजगार के अवसर एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित जोधपुर और बाड़मेर दौरे से पहले प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा जोधपुर पहुंचे और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस कमिश्नर शरद कविराज, डीसीपी मनीष चौधरी, जेडीसी उत्साह चौधरी सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, यातायात, वीवीआईपी मूवमेंट और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 4 जुलाई को जोधपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव और डीजीपी पचपदरा के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने एचआरआरएल रिफाइनरी के राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की सभी तैयारियां तय योजना के अनुसार पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि जोधपुर का नया एयरपोर्ट वर्षों से पश्चिमी राजस्थान की बड़ी जरूरत था और अब इसका लोकार्पण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्टेट ऑफ द आर्ट एयरपोर्ट पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा, जिससे क्षेत्र की एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन, व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी। better" उन्होंने कहा कि पचपदरा स्थित लगभग 80 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली एचआरआरएल रिफाइनरी देश की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स परियोजनाओं में से एक है। इसके साथ ही रीको द्वारा पेट्रोकेमिकल पार्क विकसित किया जा रहा है, जबकि एचपीसीएल राज्य में 304 नए आउटलेट स्थापित करने की योजना पर भी कार्य कर रहा है, ताकि रिफाइनरी में बनने वाले उत्पादों का विपणन राजस्थान में ही किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से पश्चिमी राजस्थान में बड़े पैमाने पर निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। वी. श्रीनिवास ने कहा कि एचआरआरएल के इंजीनियरों, एचपीसीएल, राजस्थान सरकार के अधिकारियों और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए समन्वित प्रयासों के चलते रिफाइनरी को मात्र 60 दिनों में दोबारा पूरी तरह संचालन योग्य बनाया गया। उन्होंने इसे इस क्षेत्र से जुड़े सभी पेशेवरों के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोधपुर और बाड़मेर दौरा सफल रहेगा और दोनों परियोजनाएं पश्चिमी राजस्थान के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। बाइट - वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव, राजस्थान0
0
Report
Advertisement
